Monday 6th of July 2026 06:00:43 AM
Home Blog Page 136

सदन के अंदर बजरंगी बली और हिंदुत्व पर प्रदीप यादव और सीपी सिंह में तीखी बहस

0
प्रदीप यादव ने सीपी सिंह को ढोंगी हिंदू कहा तो सीपी सिंह ने प्रदीप यादव को अडाणी का दलाल बताया
प्रदीप यादव ने सीपी सिंह को ढोंगी हिंदू कहा तो सीपी सिंह ने प्रदीप यादव को अडाणी का दलाल बताया

दोपहर पौने दो बजे कार्यवाही शुरु होते ही सीपी सिंह उठे। उन्होने कहा कि आज मंगलवार है, बजरंग बली का दिन है। आप चाहें तो सदन साढ़े 12 बजे तक चला लें। लेकिन बीच का आधा या एक घंटा हमलोगों को बजरंगबली को याद करने, उनके प्रार्थना करने के लिए दें दें। सीपी सिंह के इतना सुनते हैं झामुमो विधायक अपने-अपने स्थान से खड़े होकर हंगामा करने लगे। स्पीकर रबीन्द्र महतो ने झामुमो कोटे से मंत्री मिथिलेश ठाकुर को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर विधानसभा के पूर्व स्पीकर अपने मन की बात रखना चाहते हैं तो उन्हें सुनने में हर्ज क्या है ?

सदन का बहुमत हो तो हमें आपत्ति नहीं- स्पीकर

सीपी सिंह की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सीपी सिंह खुद स्पीकर रह चुके हैं। वे हमेशा बहुमत से चलने की बात करते रहे हैं। अगर सदन का बहुमत हो तो मुझे हर मंगलवार को आधा घंटा बजरंगबली को देने में कोई एतराज नहीं। इसपर सीपी सिंह ने तपाक से कहा कि यही तो मैं भी कहना चाहता हूं। क्या आपने नमाज के लिए कमरा देने से पहले बहुमत लिया था ? क्या इसपर किसी भी दल से मशविरा किया था ?

प्रदीप यादव ने ली चुटकी

सीपी सिंह की मांग पर गोड्डा विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि मैं आदरणीय सीपी सिंह की मांग से पूरी तरह सहमत हूं। उन्होने कहा कि सीपी सिंह दुखी हैं।

“दुख में सुमिरन सब करे, सुख में करे न कोय, जो सुख में सुमिरन करे, तो दुख काहे को होय”

जब सीपी सिंह सत्ता में थे तब अगर उन्होने हनुमान चालीसा का पाठ किया होता या सदन के बजरंग बली को याद करने के लिए समय मांगा होता, तो हनुमान जी उनको विपक्ष में बैठने की सजा ही नहीं देते। प्रदीप यादव के इतना कहते ही सत्ता पक्ष के लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।

प्रदीप यादव ने कहा कि ये ढोंगी लोग हैं । इनमें अगर भक्ति होती तो मंदिर में जाकर पूजा करते। ये लोग तो बस हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाले लोग हैं। देश को दंगों की आग में झोंकने वाले लोग हैं । इन्हें भगवान और भक्ति से क्या मतलब ?

इसपर गुस्से से बिलबिलाते हुए सीपी सिंह ने कहा कि अडाणी की दलाली करने वाला प्रदीप यादव मुझे हिंदू होने का सर्टिफिकेट न दे। मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं ।

हजारीबाग एसीबी की टीम ने मांडू बीडीओ को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(अजय निराला)।

हजारीबाग की एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) टीम ने रामगढ़ के मांडू बीडीओ विनय कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

 

बताया जाता है कि रामगढ़ के मांडू स्थित मंझला चुंबा निवासी उपेंद्र सिंह की शिकायत पर एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई की है।

बताया जाता है कि मुर्गी व बकरी शेड के नाम पर बीडीओ प्रत्येक शेड पर 3000 रुपए कर 45 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था।

पहले इसकी शिकायत एसीबी से की गई थी। सत्यापन के बाद सादे लिबास में टीम ने रंगेहाथ बीडीओ को रिश्वत लेते धरदबोचा।

देवघर बाबा मंदिर खोलने की मांग को भाजपा विधायक का तांडव नृत्य

0
धार्मिक स्थलों को नहीं खोला तो हजारों परिवार भूखे मर जाएंगे- नारायण दास
धार्मिक स्थलों को नहीं खोला तो हजारों परिवार भूखे मर जाएंगे- नारायण दास

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन देवघर से भाजपा के विधायक नारायण दास एक पांच पर तांडव नृत्य करते दिखे। इस दौरान नारायण दास ने बेलपत्र, भभूत और चंदन लगा रखा था। दरअसल वे कोरोना काल में बंद हुए देवघर के बाबा वैद्यनाथ मंदिर खोलने की मांग कर रहे थे।

 

मंदिर बंद होने से राज्य के हजारों लोगों के समक्ष भूखमरी का संकट

उनकी मांग है कि जिस तरह से बाबा बैजनाथ की पूजा अर्चना में लगे पंडित आज भुखमरी की कगार पर हैं यदि यही हालत रहा तो जिस मंदिर को आज सरकार ने बंद कर रखा है वही मंदिर एक दिन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने मांग किया कि जल्द ही सरकार राज्य के सभी बड़े मंदिरों को खोलने का निर्देश करें। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन के बाहर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

भाजपा ने रोजगार और ओबीसी आरक्षण का मुद्दा भी उठाया

साथ ही उन्होंने शिक्षित बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता देने, 500000 की युवकों को नौकरी देने, विधानसभा में नमाज पढ़ने के कमरे के आवंटन को रद्द करने, निरसा के बारबेंदिया पुल का पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने, पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने आदि के साथ प्रदर्शन किया। वहीं देवघर विधायक नारायण दास ने डमरु और कमंडल लेकर एक पैर पर नृत्य किया।

मद्रास कैफे की अभिनेत्री 200 करोड़ की उगाही मामले में गिरफ्तार

0
"ब्लैक ब्यूटी" ने ठग लिए 200 करोड़ रुपये
इस “ब्लैक ब्यूटी” पर 200 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का आरोप 

आपमें से अधिकांश लोगों ने लीना मारिया पॉल (Leena Maria Paul) का नाम भी नहीं सुना होगा । फिल्म “मद्रास कैफे” की इस अभिनेत्री ने 200 करोड़ रुपये रंगदारी वसूल लिए, जबकि इसका ब्वॉयफ्रेंड इस दौरान जेल में था ।

पिछले साल जून का वक्‍त था। मशहूर दवा कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर के एक प्रमोटर सिवेन्दर सिंह की पत्‍नी अदिति सिंह का फोन बजता है। वह फोन उठाती हैं, सामने वाला अपने को केंद्रीय विधि मंत्रालय में सचिव बताता है। महिला के पति 2019 से पैसों की हेराफेरी के आरोप में जेल में बंद हैं। फोन करने वाला शख्‍स महिला से कहता है कि वह उनके पति को जमानत दिलवा देगा। उसने 200 करोड़ रुपये की डिमांड रखी और यह भी समझाया कि पैसा किस तरह भिजवाना है। कारोबारी परिवार झांसे में आ गया और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए रकम पहुंचा दी गई। कुछ दिन बाद जो हुआ, उसने महिला के साथ-साथ पुलिस के भी होश उड़ा दिए।

काम नहीं बनने पर पुलिस को खबर 

कारोबारी परिवार ने करोड़ों रुपये दे दिए मगर जब काम नहीं हुआ तो माथा ठनका। पुलिस को खबर की गई। FIR में सुकेश चंद्रेशखर का नाम दिया गया। सुकेश चंद्रेशखर और करीब 50 करोड़ रुपये की धोखेबाजी का पता चलते ही पुलिस के काम खड़े हो गए। सुकेश कोई आम ठग नहीं है। इस मामले में अबतक दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।

मामला दिल्‍ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को असाइन हुआ। मगर केस बड़ा होने पर प्रवर्तन निदेशालय ने भी जांच शुरू कर दी। तब धीरे-धीरे इसे पूरे कांड की परतें खुलनी शुरू हुईं।

लीना मारिया के चेन्नई वाले बंगले पर छापा 

23 अगस्‍त को ईडी ने 16 महंगी कारें, चेन्‍नै में एक लग्‍जरी बंगला, 2 किलो सोना और 82.5 लाख रुपये कैश सीज किया। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में की गई थी जिसमें सुकेश आरोपी है। इससे पहले लीना से पूछताछ हो चुकी थी। पुलिस को शक था कि वह पैसे के बारे में काफी कुछ जानती है।

नंबर स्‍पूफिंग के जरिए बनाता था बेवकूफ 

पुलिस के अनुसार,लीना का ब्वॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर ‘क्रेजी कॉल’ नाम की ऐप के जरिए नंबर स्‍पूफिंग कर रहा था। वह खुद को ऊंचे ओहदे वाला सरकारी अधिकारी बताता था। फोन पर अपने टारगेट्स से डील करता। टारगेट के फोन पर वही नंबर जाता जो सुकेश दिखाना चाहता।

जयललिला की मृत्यु के बाद शशिकला से ठगे रुपये 

जयललिला की मृत्यु के बाद AIADMK के दो धड़ो के बीच विवाद बढ़ा।  दिनाकरन और शशिकला का गुट एक तरफ और पनीरसेल्वम दूसरी ओर। इसी दौरान लीना के ब्वॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली में चुनाव आयोग के एक बड़े अधिकारी को 15 करोड़ रुपये रिश्वत देने की पेशकश की। दरअसल वो चाहता था कि चुनाव आयोग जयललिला की पार्टी वाला दो पत्तियों वाला चुनाव चिह्न शशिकला और दिनाकरन को दे दे । चुनाव आयोग के उक्त अधिकारी की शिकायत के बाद सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लीना मारिया का ब्वॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर अक्सर खुुद को एम. करुणानिधी का पोता बताता था ।

कौन है  लीना मारिया पॉल? 

लीना ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में मोहनलाल की फिल्म रेड चिली ‘Red Chillies’ (2009) से की । इसके तीन साल बाद  उनकी फिल्म  ‘Husbands in Goa’ (2012) आई । इसके बाद तो कोबरा ‘Cobra’ (2012) और बिरियनी  ‘Biriyani’ (2013) रिलीज हुई ।

डेंटिस्ट का काम छोड़ हीरोइन बनने आई

लीना मारिया पॉल पेशे से डेंटिस्ट है । लेकिन फिल्मी ऐक्ट्रेस बनने के चक्कर में उसने अपना डेंटिस्ट वाला काम छोड़ दिया । लीना मारिया पॉल की सबसे सफल फिल्म “मद्रास कैैैैफे” ही है ।

चौथा टेस्ट: गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को हराया

0
अंतिम दिन: एक घंटा शेष रहते भारत को मिली रोमांचक जीत
अंतिम दिन: एक घंटा शेष रहते भारत को मिली रोमांचक जीत

भारतीय गेंदबाजों ने ओवल टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड की बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करते हुए महज एक घंटा शेष रहते भारत को 157 रनों की रोमांचक जीत दिला दी । पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत अब 2-1 से आगे है ।

चौथे टेस्ट के पहले चार दिन इंग्लैंड हावी रहा।  उसने पहली पारी में भारत पर 99 रनों की लीड भी ली थी , लेकिन अंतिम दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा ।

133 रन पर गवां दिए सभी 10 विकेट 

अंतिम दिन का खेल शुरू होने से पहले 368 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोये 77 रन बना लिए थे । उसे जीत के लिए अंतिम दिन 291 रन ही बनाने थे और उसके पास पूरे 10 विकेट और एक पूरा दिन था । लेकिन इंग्लैंड 10 विकेट खोकर महज 210 पर ऑल आउट हो गई । अगर पहले के 77 रन छोड़ दें तो इंग्लैंड के सभी दस विकेट महज 133 रन पर गिर गये। टेस्ट मैच खत्म होने में अब भी एक घंटा शेष था ।

उमेश यादव (3/60), जसप्रीत बुमराह (2/27), शार्दुल ठाकुर (2/22) और रविन्द्र जडेजा (2/50) ने 133 रनों के अंतर पर सभी 10 विकेट आपस में बांट लिए ।

धनबाद में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर धरने पर बैठे विधायक राज सिन्हा

0
धनबाद के बैंक मोड़ से रांगाटाड के बीच रेल ओवर ब्रिज निर्माण
धनबाद के बैंक मोड़ से रांगाटाड के बीच रेल ओवर ब्रिज निर्माण की मांग

अपने जन्मदिन पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा भवन में दिया धरना

रांची। अपने जन्मदिन पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने झारखंड विधानसभा की सीढ़ियों पर धरना दिया। वे धनबाद में मटकुरिया से बैंक मोड तक फ्लाईओवर बनाने और लोगों को सड़क जाम से निजात दिलाने की मांग को लेकर धरना देने बैठ गए। अकेले धरना पर बैठे विधायक अपने साथ कई स्लोगन लिए हुए थे।

बादल पत्रलेख और आलमगीर आलम  ने मनाया

लगभग घंटे भर धरना देने के बाद राज्य सरकार के दो कैबिनेट मंत्री उनसे मिलने आए। इनमें ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शामिल थे। उन्होंने विधायक से बैठक में भाग लेने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि यह सिर्फ मेरी ही मांग नहीं है, आप लोग भी उसी रास्ते उसी भयंकर जाम से होकर गुजरते हैं। इस मुद्दे पर पहले भी कई बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत हो चुकी है। उन्होंने सकारात्मक आश्वासन भी दिया है। लेकिन फ्लाईओवर को लेकर अभी तक कुछ हुआ नहीं।

सरकार जल्द लेगी एक्शन- आलमगीर आलम

ग्रामीण विकास मंत्री ने धनबाद विधायक राज सिन्हा को सबके सामने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही सीएम से बात कर फ्लाईओवर का निर्माण शुरु कराएंगे ।मंत्रियों के आश्वासन के बाद विधायक भी मान गए और अपना स्लोगन लेकर बैठक में भाग लेने चले गए। उन्होंने धनबाद में बिजली-पानी के संकट पर भी सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।

मन में अगर आस्था हो तो भगवान सभी जगह है, लेकिन मन में राक्षस हो तो सब जगह दुश्मन: हेमंत सोरेन

0

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा भवन के अंदर नमाज रूम पर हो रही सियासत को दुखद बताया है। जब मुख्यमंत्री सदन से बाहर निकले तो पत्रकारों ने उनसे विपक्ष के रवैये को लेकर सवाल पूछा । इस पर हेमंत सोरेन ने कहा कि जब दल के पास कोई मुद्दा नहीं रहा जाता है तो इसी तरह का आचरण अपनाकर सदन को बाधित करते हैं।  विपक्ष का यह प्लान पहले से तय था।

उनको हमारा कोई भी जवाब संतुष्ट नहीं कर सकता

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से पूछा कि कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने नमाज रूम की जगह प्रार्थना रूम करने को कहा है, जहां कोई भी आकर पूजा-पाठ कर सकता है। इसपर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि क्या आपको लगता है कि इससे विपक्ष हंगामा नहीं करेगा ? दरअसल वो किसी न किसी बहाने विवाद पैदा करते रहेंगे और सदन को बाधित करते रहेंगे। उनकी सोंच ही खराब है।

जब मन में भक्ति हो तो हर जगह भगवान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनलोगों को भजन के लिए अलग से जगह नहीं चाहिए. वे तो बस राजनीति कर रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने दार्शनिक अंदाज में कहा कि जब मन में भक्नति हो तो हर जगह शिवालय है, लेकिन जहां मन में ही राक्षस हो तो  फिर हर जगह दुश्मन ही दुश्मन हैं।

बता दें कि आज सदन में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल था। इस पर हेमंत सोरेन ने कहा कि हर मुद्दे पर जवाब देने की पूरी तैयारी थी। ये दुर्भाग्य है और ऐसी मानसिकता की वजह से राज्य के विकास में जो गति मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल पाती है। उन्होंने कहा कि मन में अगर आस्था हो तो भगवान सभी जगह है, लेकिन मन में राक्षस हो तो सब जगह दुश्मन। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सरकार का पक्ष सुनना ही नहीं चाहते हैं। या पहले से ही करके रखें है।

गिरिडीहः धान क्रय केंद्र खोलने के बदले रिश्वत का वीडियो वायरल, कृषि मंत्री ने दिए जांच के आदेश

0
वीडियो में 5 हजार रुपये रिश्वत लेते दिख रहे हैं मनोज कुमार
वीडियो में 5 हजार रुपये रिश्वत लेते दिख रहे हैं राजकुमार रजक

गिरिडीह जिला सहकारिता पदाधिकारी और सहकारिता प्रसार का एक वीडियो वायरल हो रहा है । पदाधिकारी देवरी के खरियोडीह में पैक्स धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने के नाम आठ हजार रिश्वत की मांग कर रहे हैं । जिला सहकारिता पदाधिकारी और सहकारिता प्रसार पदाधिकारी राजकुमार रजक द्वारा मांगे गये घूस का वीडियो पूरे जिले में वायरल हो रहा है ।

दो दिनों से वायरल हो रहा है रिश्वत वाला वीडियो

खरियोडीह में पैक्स खोलने के एवज में घूस मांगने का यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में जिला सहकारिता पदाधिकारी के चैंबर में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पैक्स खोलने के लिए व्यक्ति से पैसे लेकर अपने जेब में भी रखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पैसा देने वाले व्यक्ति का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन केंद्र खोलने के नाम पर किस तरह से मोल-भाव हो रहा है ये स्पष्ट दिख रहा है। वीडियो में पैसे देने वाला व्यक्ति कह रहा है कि ठीक नहीं है. लिहाजा, कुछ दिनों का वक्त दिया जाय. सहकारिता प्रसार पदाधिकारी इस दौरान उसे तुंरत कुछ पैसे देने की मांग कर रहे हैं. जिसके बाद व्यक्ति की तरफ से जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार को पांच हजार देता है ।

पूर्व पदाधिकारी नीलम कुमारी ने मुझे फंसाने की साजिश की- मनोज कुमार

इधर जब इस वायरल वीडियो को लेकर उज्ज्वल दुनिया ने  जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार से पूछताछ की गई तो उन्होंने सारे आरोप को तथ्यहीन बताया है । उन्होंने कहा कि पूर्व पदाधिकारी नीलम कुमारी ने उन्हें फंसाने की साजिश की है

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने दिए जांच के आदेश

झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल ने गिरिडीह के जिला सहकारिता पदाधिकारी मामले में जांच के आदेश दिए, श्री बादल ने कहा कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है ,जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा किसी  व्यक्ति से धान क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर राशि की मांग की जा रही है, यह मामला काफी गंभीर है जिसे देखते हुए उन्होंने पूरे मामले के जांच के निर्देश अपने विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीक को दे दिए हैं

कुपोषण से लड़ने के लिए झारखण्ड के हिस्से का 312 करोड़ रुपये जारी करे केन्द्र

0
कुपोषण से जंग लड़ रहे ST/SC बाहुल्य राज्य को
कुपोषण से जंग लड़ रहे ST/SC बाहुल्य राज्य को मिलेगी मदद- सीएम

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 6 सितंबर को पत्र लिख 15वें वित्त आयोग द्वारा कुपोषण के खिलाफ लड़ाई हेतु 2020-21 के लिए आवंटित 312 करोड़ रुपये विमुक्त करने का आग्रह किया है।

15वें वित्त आयोग ने की है अनुशंसा

मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से कहा है कि कुपोषण की गंभीर समस्या को देखते हुए पूरक पोषाहार कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के लिए सामान्य आवंटन के अतिरिक्त 7,735 करोड़ रुपए अतिरिक्त आवंटन देने की अनुशंसा की गई है। आयोग ने इस कार्य के लिए झारखण्ड को अतिरिक्त 312 करोड़ रूपये आवंटित करने की अनुशंसा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में बहुतायत में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के सदस्य निवास करते हैं एवं इस कुपोषण का सीधा संबंध इस समुदाय में देखा गया है।

उन्होंने लिखा है कि इस स्थिति में वह झारखण्ड राज्य के समस्त नागारिकों की ओर से आग्रह करते हैं कि झारखण्ड राज्य के लिए वर्ष 2020-21 के लिए अनुशंसित 312 करोड़ रूपये एवं अग्रेत्तर वर्षों के लिए राशि विमुक्त करने हेतु महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार को निर्देशित करने की कृपा करें।

झारखण्ड में कुपोषण की स्थिति भयावह

मुख्यमंत्री ने पत्र के जरिए बताया कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे -4 में झारखण्ड के लिए कुपोषण की जो तस्वीर सामने आई है, उसके तहत 0 से 6 वर्ष के बच्चों में प्रत्येक दूसरा बच्चा कुपोषण का शिकार है। 45 प्रतिशत बच्चे मानक से कम वजन के हैं। 23 प्रतिशत बच्चे दुबले-पतले होते हैं। 11.3 प्रतिशत बच्चे अत्यंत कुपोषित होते हैं। 40.3 प्रतिशत बच्चे अल्प विकसित हैं।

सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी दी जानकारी

इस समस्या को राज्य सरकार ने गंभीरता से लेते हुए अपनी प्राथमिकता में रखा है और भारत सरकार के कार्यक्रमों के अलावा अपने सीमित संसाधनों से कुपोषण की समस्या से लड़ने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार इसके लिए अपने संसाधनों से 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को आँगनबाड़ी केन्द्रों पर पूरक पोषाहार कार्यक्रम के अतिरिक्त बच्चों को अंडा एवं अन्य बच्चों को समकक्ष प्रोटीनयुक्त भोजन देने पर विचार कर रही है। ऐसे में केंद्र सरकार अगर अनुशंसित 312 करोड़ रूपये की राशि विमुक्त करती है, तो कुपोषण के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में राज्य सरकार को काफी सहयोग मिलेगा।

06 september 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/09/Ujjwal-Duniya-6-Sept.pdf” title=”Ujjwal Duniya 6 Sept”]

झारखण्ड में जल्द खुल सकते हैं धार्मिक स्थल, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

0
मंदिरों को खोले जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के मंत्री और विधायक सीएम हेमंत सोरेन से मिले
मंदिरों को खोले जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के मंत्री और विधायक सीएम हेमंत सोरेन से मिले

 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख ने मुलाकात की। मंत्री बादल पत्रलेख ने मुख्यमंत्री को निवेदन पत्र देकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर देवघर, बासुकीनाथ मंदिर, रजरप्पा, ईटखोरी, पहाड़ी मंदिर सहित राज्यभर में स्थित दर्जनों बंद मंदिर को पूजा-अर्चना के लिए खुलवाने का अनुरोध किया है।

मंदिरों से हजारों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी है- बादल पत्रलेख

निवेदन पत्र में मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि कोरोना महामारी की वजह से पूरा विश्व सहित हमारा राज्य भी प्रभावित रहा है ।  संक्रमण के इस दौर में मंदिरों को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से बंद रखा गया है। अब श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना हेतु बंद मंदिरों को खोलने का अनुरोध किया जा रहा है। मंदिरों से बहुत सारे लोगों के रोजी-रोजगार भी जुड़े हुए हैं।

सीएम ने दिए धार्मिक स्थल खुलवाने के संकेत

उन्होंने लिखा है कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण का प्रकोप घटा हुआ है अतः अनुरोध है कि भक्तों की श्रद्धा को देखते हुए एवं मंदिरों पर आश्रित लोगों के परिवारजनों की आर्थिक समस्या के मद्देनजर बाबा बैद्यनाथ मंदिर देवघर, बासुकीनाथ मंदिर, रजरप्पा मंदिर, ईटखोरी, पहाड़ी मंदिर सहित राज्यभर स्थित दर्जनों बंद मंदिरों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूजा-अर्चना के लिए खुलवाने पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस संबंध में यथोचित निर्णय लेने का आश्वासन मंत्री बादल पत्रलेख को दिया। मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम, विधायक उमाशंकर अकेला, इरफान अंसारी, राजेश कच्छप, एवं ममता देवी उपस्थित थे।

सीएम ने पलामू प्रमंडल को दी बड़ी सौगात

0

सीएम ने पलामू प्रमंडल को दी बड़ी सौगात
पलामू और गढ़वा में विभिन्न बिजली परियोजनाओं का किया उद्घाटन

 

छत्तरपुर (उज्ज्वल दुनिया)। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पलामू प्रमंडल को बड़ी सौगात दी। बिजली की परेशानी से लोगों को राहत देने के लिए उन्होंने आज पलामू और गढ़वा में विभिन्न संचरण परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। रांची के प्रोजेक्ट भवन से श्री सोरेन ने गढ़वा जिले के भागोडीह में सब स्टेशन का उद्घाटन किया जबकि भवनाथपुर और पलामू जिले के छत्तरपुर में ग्रिड सब स्टेशन का शिलान्यास किया गया। छत्तरपुर के रुदवा में ग्रिड सब स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जिले के उपायुक्त शशि रंजन, एसडीओ नरेंद्र कुमार गुप्ता, डीएसपी अजय सियो मोदस्सर नजर मंसूरी कुमार, जेएमएम के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा और बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे इस ग्रीड को बीजीआर कम्पनी बनाएगी। झारखंड के ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि गढ़वा के भागोडीह के 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन की क्षमता100 एमवीए है। इस परियोजना के निर्माण में 26.74 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस परियोजना से मकरी, पंडरिया, बुका, गरदा, सरईया, अरसाली इत्यादि क्षेत्रों को लाभ पहुंचेगा। गढ़वा के भवनाथपुर/नगरऊंटारी के 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन तथा पलामू के छतरपुर के 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन की क्षमता भी 100 एमवीए है। भवनाथपुर में बनने वाले सब स्टेशन की लागत 38.07 करोड़ रुपये है, वहीं छतरपुर में बनने वाले सब स्टेशन की लागत 53.23 करोड़ रुपये है।

 

केन्द्र कुपोषित बच्चों का पैसा नहीं दे रहा और यहां भाजपा वाले झाल बजा रहे हैं

0
भाजपा को झारखण्ड के लोगों ने झाल बजाने लायक ही छोड़ा है
भाजपा को झारखण्ड के लोगों ने झाल बजाने लायक ही छोड़ा है

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा द्वारा झारखण्ड विधानसभा के अंदर हंगामे पर जोरदार हमला बोला है। झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने स्पीकर से वैसे विधायकों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा झारखण्ड विधानसभा को लोकसभा की तरह नहीं चलने देगी, जहां सिर्फ बहुमत और ताकत के दम पर जबरदस्ती कानून बनाए जा रहे हैं।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आजकल विधानसभा के सत्र छोटे होते हैं. लेकिन हमलोगों ने देखा है कि शोक प्रकट करने वाले दिन भी हंगामा हुआ। आज भाजपा को 2019 दिसंबर याद आ गया। दिसम्बर 2019 को झारखण्ड के मतदाताओं ने ुनको झोल और झाल बजाने लायक ही छोड़ा था। उनके पास न मुद्दे हैं, न नेता है और न ही जनता के सवाल हैं। इसलिए उनका काम अब केवल झाल बजाना ही रह गया है।

भाजपा के लोग अपनी तस्वीर क्यों लगवाना चाहते हैं ?

भाजपा के मुख्य सचेतक ने पिछले सत्र में ही एक हास्यास्पद चिट्ठी लिखी। उन्होने लिखा कि उनके कमरे में दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी, अमित शाह और नरेन्द्र मोदी का चित्र लगाया जाय । वे अटल जी और दीनदयाल उपाध्याय का भी चित्र लगवाना चाहते थे। दरअसल भाजपा के मुख्य सचेतक अपने कमरे को फोटो फ्रेम की दुकान बनाना चाहते थे। उनकी बुद्धि पर हंसी नहीं आएगी तो और क्या आएगा। इतनी हल्की बातें विधानसभा के अंदर प्रतिपक्ष का मुख्य सचेतक करता है। ये अजीब स्थिति है।

हम हर सवाल का जवाब देने को तैयार

विधानसभा के अंदर काम क्या होना चाहिए । आज तो मुख्यमंत्री प्रश्नकाल में सीएम को घेरना चाहिए था। वे चाहते तो कड़े से कड़े प्रश्न पूछ सकते थे। हमारे सीएम तैयार बैठे थे । वे बेरोजगारी और नियोजन पर सवाल कर सकते थे, लेकिन वे बैठ कर झाल बजा रहे थे।  भाजपा वाले झारखण्ड विधानसभा में झाल बजाने आते हैं क्या ? लोकतंत्र में झाल नहीं बजाया जाता, मुद्दों के साथ तैयारी कर आया जाता है।

बच्चों के कुपोषण मामले में भी झारखण्ड से भेदभाव

जब हमलोग सरकार गठन कर रहे थे तो मन में उत्साह था कि एक चौथाी से ज्यादा विपक्ष के विधायक हैं. सत्तापक्ष को सही रास्ते पर रखेंगे, साकारात्मक सुझाव के साथ आएंगे। जब चौथा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे हुआ और जो कुपोषण पर झारखण्ड के बारे में रिपोर्ट आई, वो हम सबको विचलित करने वाली थी । 0-6 माह तक के आधे बच्चे जो झारखण्ड में हैं, वो कुपोषित हैं। केन्द्र सरकार ने कुपोषण से लड़ने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये पूरे देश को दिए। 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा है कि उसमें से 324 करोड़ अतिरिक्त रूप से झारखण्ड को दिए जायें। लेकिन अबतक हमें वो पैसा नहीं मिला. हम अपने कम संसाधन में बच्चों को अंडा और दूध देने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम ने इस मुद्दे पर आज प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है।

पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार,पुलिस जवान ही निकला मास्टर माइंड

0

पलामू में बिहार के अपहृत कारोबारी का कंकाल बरामद
पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार,पुलिस जवान ही निकला मास्टर माइंड

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)। अपहरण के तीन महीने के बाद बिहार के एक कारोबारी और उसके ड्राइवर का कंकाल पलामू में बरामद हुआ है। पुलिस ने अपहरणकांड को अंजाम देने वाले पांच अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि बिहार के व्यवसायी मिथिलेश प्रसाद और उसके ड्राइवर का 27 मई को पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र की कंडा घाटी से अपहरण हुआ था। अपहरण के बाद 10 लाख रुपये की फिरौती वसूली गई थी। जिले के पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस कांड के उदभेदन के लिए पुलिस पूरी तत्परता से लगी हुई थी। इसके लिए शहर एसडीपीओ के. विजयशंकर और विश्रामपुर एसडीपीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा स्वंय इसके उदभेदन को लेकर गंभीर थे। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली और कांड में शामिल गढ़वा जिले के रमकंडा निवासी प्रेमनाथ यादव, पलामू जिले के चैनपुर निवासी सफीक अंसारी, ओम प्रकाश चन्द्रवंशी, रमकंडा निवासी अजय यादव और अमरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया् कि इस गैंग का सरगना प्रेमनाथ यादव है, जो वर्तमान में देवघर जिला पुलिस बल में कार्यरत है। उसकी गिरफ्तारी देवघर से की गयी है। गैंग में इसका मुख्य काम अपहरण करना, फोन पर पैसे की मांग करना एवं टीम के सभी सदस्यों को काम बांटकर उनका नेतृत्व करना था। उन्होंने बताया कि इसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने प्रेम की निशानदेही के बाद ही बाकी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ताओं ने पूछताछ में बताया कि पकड़े जाने के डर से मिथिलेश और उसके ड्राइवर की हत्या कर शव छिपा दिया गया था। पुलिस ने दोनों के कंकाल के अवशेष भी बरामद किया है और पहरण में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। साथ ही अपहरण में प्रयुक्त मोबाईल, स्वीफ्ट कार, मोटर साईकल भी बरामद की गई है।

4684 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

0

रांची।  झारखंड विधानसभा के दूसरे दिन वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने झारखंड में विकास के लिए 4684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया।  वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने भारी हंगामे के बीच इसे पेश किया। वहीं, इसके पेश होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही को एक बार फिर से 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विधानसभा की कार्यवाही लगातार दूसरी बार स्थगित करनी पड़ी। कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर की तरफ से सदस्यों का कार्य स्थगन पेश किया गया। इसमें भाजपा के नेताओं के तरफ नियोजन नीति में संशोधन पर चर्चा की मांग की गई तो माले के विधायक विनोद सिंह ने नियुक्ति पर चर्चा कराने की मांग की।

स्पीकर ने इसे अस्वीकार कर दिया और दूसरी पाली में इस पर चर्चा कराने की बात कही। इस बीजेपी के विधायक नाराज हो गए और वेल में आकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद आजसू विधायक लंबोदर महतो के द्वारा कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया गया जिसे नामंजूर करते हुए सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।

लंबोदर महतो ने साफ तौर पर कहा कि नियोजन नीति पर तमाम विपक्ष पार्टियां सरकार का विरोध कर रही है वही सरकार के विधायक मंत्री भी नियोजन नीति से नाराज हैं। लंबोदर महतो ने सरकार पर चुनावी घोषणा को पूरी नही करने का आरोप लगाया। वही विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए स्पेशल कमरा आवंटन पर भी आपत्ति जताई और इस फैसले लो वापस लेने की मांग किया।