Monday 6th of July 2026 04:55:53 AM
Home Blog Page 135

07 SEPT. 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/09/Ujjwal-Duniya-07-September.pdf” title=”Ujjwal Duniya 07 September”]

देश की संपत्ति बेच कर खाने वाले कर रहे राष्ट्रभक्ति की बात

0
दीपेन्द्र हुड्डा ने सीएम हेमंत सोरेन ने मुलाकात कर उन्हें गीता भेंट की
दीपेन्द्र हुड्डा ने सीएम हेमंत सोरेन ने मुलाकात कर उन्हें गीता भेंट की

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि जब संकट होता है, तो लोग गहना बेचते हैं। मोदी भी यही कर रहे हैं। गहना रूपी देश की संपत्ति बेच रहे हैं। निजीकरण कर लगातार सरकारी संपत्ति बेच रहे हैं। हुड्डा मंगलवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

देश को मोदी ने गिरवी रख दिया

दीपेंद्र सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चौपट व खोखली हो चुकी है। विकास दर लुढ़क गई है। देश गरीब होता गया, अमीर और अमीर हो गए। देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ती चली गई। 70 साल में जो संपत्ति बनी, उसे मोदी सरकार ने गिरवी रख दिया। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश में एनपीए का रिकॉर्ड बन गया है। निवेश डिमांड बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

जब 70 साल में कुछ नहीं हुआ तो बेच क्या रहे हैं 

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ, फिर लगातार बेच क्या रहे हैं, यह बताएं। देश के 400 रेलवे स्टेशन, 150 रेलवे ट्रैक, 25 एयरपोर्ट, 31 सी पोर्ट बेच दिया। संस्‍थान जब निजी हाथों में जाएंगे, तो रोजगार कम हो जाएगा।

महंगाई से ध्यान हटाने के लिए किर्तन कर रही भाजपा

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता मूल मुद्दों से अलग होकर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को महंगाई के मुद्दे पर बहस के लिए तैयार होना चाहिए, ताकि सभी मिलकर आम लोगों को राहत दे सकें।

सभी जिला मुख्यालयों में सीपी सिंह का पुतला दहन करेगी कांग्रेस

0
हर जिला एवं प्रमंडल मुख्यालय पर सीपी सिंह का पुतला दहन करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
हर जिला एवं प्रमंडल मुख्यालय पर सीपी सिंह का पुतला दहन करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

रांची। झारखण्ड विधानसभा में सदन के अंदर भारतीय जनता पार्टी के नेता सी.पी. सिंह के द्वारा माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ‘‘ टेम्पो एजेंन्ट/चालक एवं पिछड़ा ’’ कह कर सदन एवं माननीय मंत्री का अपमान किया गया है। साथ ही उन्होंने अपनी टिप्पणी द्वारा गरीब मजदूर, मेहनतकश, ऑटो रिक्शा चालकों एवं पिछड़ी जाति का भी अपमान किया है। ये आरोप कांग्रेस नेता अमूल्य नीरज खलखो ने लगा. उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता मान-मर्यादा और संस्कार सब भूल चुके हैं। सदन के चालू सत्र में सदन के अंदर और बाहर प्रतिदिन  नौटंकी एवं अमर्यादित टीका-टिप्पणी द्वारा सदन की गरिमा को भंग कर रहें हैं।

सदन के अंदर भाजपा नेता सी.पी सिंह द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ अमर्यादित एवं निंदनीय टिप्पणी के विरोध में झारखंड प्रदेश कंाग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार 08 सितंबर, दिन बुधवार को शाम 05ः00 बजे राज्य के सभी जिला मुख्यालयों सी.पी.सिंह का पुतला दहन किया जायेगा। पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं  सभी जिलों में  पुतला दहन कार्यक्रम द्वारा  इस घटना का विरोध करेंगे।

रघुवर दास विधानसभा भवन में करेंगे अनशन, हजारों कार्यकर्ता करेंगे विधानसभा का घेराव

0
रघुवर दास और दीपक प्रकाश ने नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करेंगे हजारो भाजपा कार्यकर्ता
रघुवर दास और दीपक प्रकाश ने नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करेंगे हजारो भाजपा कार्यकर्ता

हेमंत सरकार की हिंदू विरोधी नीति, विधानसभा भवन के एक कक्ष को नमाज के लिए आवंटित करना, नियोजन नीति में मगही, मैथिली, अंगिका और हिंदी जैसी भाषाओं को हटाने और रोजगार के मुद्दे पर भाजपा के हजारों कार्यकर्ता आज विधानसभा मार्ट करने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के निर्देश दिए गये हैं. भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि कम से कम दस हार की भीड़ विधानसभा के घेराव करेगी।

रघुवर दास ने अपने संदेश में क्या कहा ?

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने संदेश में कहा है कि हेमंत सरकार की हिन्दू विरोधी और तुष्टिकरण नीति के विरोध में 8 सितंबर को विधानसभा के घेराव और अनशन में रहूंगा। विधानसभा में नमाज कक्ष बनाने व नियोजन नीति से हिन्दी बाहर और उर्दू अंदर करने के विरोध और मंदिरों को खुलवाने की मांग को लेकर विधानसभा के द्वार पर अनशन पर बैठूंगा।

तुष्टीकरण के साथ झामुमो कांग्रेस राज्य को कर रहे अशांत- दीपक प्रकाश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार विकास के मुद्दे छोड़ टकराव के मुद्दों पर आगे बढ़ रही है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में बेरोजगारी,किसानों की ऋण माफी,बुनियादी सुविधाओं का विकास ,महिलाओं की सुरक्षा,गिरती कानून व्यवस्था मुद्दों में शामिल नही है। बल्कि यह सरकार केवल तुष्टिकरण के माध्यम से साम्प्रदायिक उन्माद खड़ा करना चाहती है। राज्य में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ कर टकराव बढ़ाना चाहती है। जनता को उकसा कर लड़ाना चाहती है।

कल हर संघर्ष के लिए कमर कस चुके हैं भाजपा कार्यकर्ता- दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे । पार्टी की ओर से बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में कल विधानसभा का घेराव होगा। भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि 8 सितंबर को पूरे प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता रांची पहुंचकर झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे। दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार टकराव की भाषा छोड़ सद्भाव एवम सहमति की भाषा बोलने वरना भाजपा कार्यकर्ता जनमुद्दों पर हरसंभव संघर्ष केलिये कमर कस चुके हैं।

भारत को ज्ञान महाशक्ति और भारतीयों को वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप सक्षम बनायेगी नई शिक्षा नीति : अन्नपूर्णा

0
शिक्षक पर्व के उदघाटन समारोह के तकनीकी सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में किया अन्नपूर्णा ने संबोधित
शिक्षक पर्व के उदघाटन समारोह के तकनीकी सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में किया अन्नपूर्णा ने संबोधित

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति समृद्ध पारंपरिक भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल का सम्मिश्रण है, जो भारत को ज्ञान महाशक्ति और भारतीयों को वैश्विक जरूरतों के अनुरूप कुशल-सक्षम बनायेगी। अन्नपूर्णा देवी मंगलवार से शुरू हुए शिक्षक पर्व कॉन्क्लेव के तकनीकी सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रारूप तैयार करनेवाली कमिटी के अध्यक्ष पद्म विभूषण डॉ. के. कस्तूरीरंगन ने की।

इस अवसर पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में गुणवत्ता शिक्षा पर विशेष ज़ोर है। छात्रों को केवल विषय का ज्ञान दे देना पर्याप्त नहीं है। बल्कि सभी के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित करना अनिवार्य है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के महत्व पर जोर दिया जा रहा है। मेरा मानना है कि यह बदलती परिस्थितियों में और दिन-प्रतिदिन बदलती तकनीकी दुनिया के साथ चलने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कोविड-19 महामारी ने शिक्षा के डिजिटल माध्यम में बदलाव को आवश्यक बना दिया है। पीएम-ई-विद्या और एन-डियर जैसे इनिशिएटिव बहुत महत्वपूर्ण है ।  आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस , रोबोटिक्स जैसी तकनीकी का प्रयोग संभावनाओं के नए द्वार खोलेगी।

उन्होने कहा कि सभी को शिक्षित करने की एक बड़ी जिम्मेदारी हम सब पर है। जिसके लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। वयस्कों के सीखने के लिए गुणवत्तापूर्ण तकनीक आधारित विकल्प जैसे ऐप्स, ऑनलाइन मॉड्यूल, उपग्रह आधारित टीवी चैनल, ऑनलाइन पुस्तकें और इंटरनेट से सुसज्जित पुस्तकालय और प्रौढ़ शिक्षा केंद्र आदि विकसित किए जाएंगे।

उन्होने कहा कि शिक्षा केवल शिक्षित ही नहीं करती, अपितु राष्ट्र का निर्माण भी करती है। वैश्विक नागरिक तैयार करने की परिकल्पना को सामने रखकर ही शिक्षा नीति का स्वरूप तैयार किया गया है। उन्होने कहा कि हम उस युग की तरफ बढ़ रहे हैं। जहां कोई व्यक्ति जीवन भर किसी एक पेशे में ही नहीं टिका रहेगा। इसके लिए उसे निरंतर खुद को रि-स्किल और अप-स्किल करते रहना होगा।

सदन के अंदर आपस में भिड़ गये बन्ना गुप्ता और इरफान अंसारी

0
सदन के अंदर आपस में भिड़ गये इरफान अंसारी और बन्ना गुप्ता
सदन के अंदर आपस में भिड़ गये इरफान अंसारी और बन्ना गुप्ता

मंगलवार को विधानसबा की कार्यवाही शुरू होते ही अजीब नजारा दिखा। विपक्ष तो विरोध प्रदर्शन और हंगामा कर ही रहा था, सत्ता पक्ष भी आपस में गुत्थमगुत्था होता दिखा। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और उन्हीं की पार्टी के विधायक इरफान अंसारी के बीच तीखी बहस हो गई।

इरफान अंसारी ने की थी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) की मांग

इरफान अंसारी ने प्रश्नकाल के दौरान जामताड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खोलने की मांग की। इस पर पहले मंत्री ने कहा कि 3 किलोमीटर के रेडियस में वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है। इस पर विधायक ने कहा कि मंत्री गलत जानकारी दे रहे, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 13 किलोमीटर दूर है। इसके बाद मंत्री ने कहा कि विधायक की मांग पर जामताड़ा के डीसी से प्रतिवेदन मंगाकर आबादी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पर झल्लाए इरफान अंसारी ने कहा कि विधायक से बड़े अब डीसी हो गए हैं।

दीपिका पांडे को भी नहीं मिला संतोषजनक उत्तर

महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने विधानसभा में शराब का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार के सीमाई इलाका होने के कारण उनके विधानसभा में बड़ी संख्या में बिहार से लोग शराब पीने पहुंचते हैं। इसके कारण आए दिन उन इलाकों में लड़ाई-झगड़े होते हैं। इन्होंने उन सीमाई इलाकों में स्थित शराब की दुकानों को बंद करने की मांग की है।

तालिबान समर्थक, दुर्योधन और टेंपू एजेंट पर बवाल

0
सीपी सिंह द्वारा की गई व्यक्तिगत टिप्पणी से हंगामा
सीपी सिंह द्वारा की गई व्यक्तिगत टिप्पणी से हंगामा

कटौती प्रस्ताव पर विपक्ष के एकमात्र विधायक सीपी सिंह जब सदन के अंदर बोलने के लिए खड़े हुए तो पूरा सदन हंगामे से भर गया। सत्ता पक्ष के लोग एक साथ उठकर हंगामा करने लगे। आखिर सीपी सिंह बात ही ऐसी कर रहे ते। उन्होने चुन-चुन कर सत्ता पक्ष पर तीखे और व्यक्तिगत हमले किए। उन्होने सीएम हेमंत सोरेन को दुर्योधन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को टेंपू एजेंट और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को तालिबान का समर्थक कहा। पहले तो स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने उन्हें मर्यादा में बोलने की अपील की, लेकिन जब सीपी सिंह नहीं माने तो गुस्साए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

जनता ने लगातार 6 बार जीताया भी है

रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग भाजपा के चुनाव हारने पर सीख दे रहे थे। उनको मैं कहना चाहता हूं कि इसी सीपी सिंह को राजधानी रांची की जनता ने लगातार छः बार जीताकर बेजा है। कुछ तो उनके वोट की कदर कीजिए। सीपी सिंह ने कहा कि मैं मानता हूं कि जनता ने हमारी पार्टी को हराया है, लेकिन इसे स्वीकार करने में मुझे कोई शर्म नहीं है। जनता जनार्दन है और उनका फैसला कबूल है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताया दुर्योधन

सीपी सिंह ने कहा कि झामुमो के एक नेता हमें महाभारत का पाठ पढ़ा रहे थे। तो मैं कहना चाहता हूं कि सत्ता पर अहंकार नहीं करना चाहिए.। मुख्यमंत्री दुर्योधन हैं और धृतराष्ट्र कौन है, मैं यहां नाम नहीं लेना चाहता। सीपी सिंह ने कहा कि सुदिव्य सोनू अभी बड़ी-बड़ी बातें कर मर्यादा का पाठ पढ़ा रहे थे और अभी देखिए कि कैसे कुर्सी पर चढ़कर नौटंकी कर रहे हैं. पता नहीं कहां से गोंडवी और न जाने क्या-क्या की कविता पढ़ रहे थे, और अभी उनका आचरण देखिए।

बन्ना गुप्ता और सीपी सिंह में तीखी बहस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दिए बयान पर विरोध कर रहे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर सीपी सिंह ने कहा कि टेंपू एजेंटी का आदत अभी गया नहीं है । टेंपू एजेंट को स्वास्थ्य मंत्री बना दिजीएगा तो ऐसा ही व्यवहार करेगा। इसपर बन्ना गुप्ता ने भी कुछ कहा लेकिन शोर-शराबे की वजह से वह साफ सुनाई नहीं दिया। इसपर सीपी सिंह ने कहा कि टेंपू एजेंट हमसे क्या बात करेगा।

स्पीकर के कहने पर अपने शब्द वापस लिए

स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि सीपी सिंह जैसे वरीष्ठ विधायक को किसी पर निजी टिप्पणी से बचना चाहिए. टेंपू एंजेट हो या कोई मजदूरी करता हो। काम कोई भी छोटा नहीं होता। इसपर सीपी सिंह ने कहा कि वो अपने शब्द वापस लेते हैं।

इरफान अंसारी को कहा तालिबान समर्थक

इरफान अंसारी को शोर करते देख सीपी सिंह ने कहा कि इस सदन में वैसे तो भांति-भांति के लोग हैं लेकिन एक तालिबान समर्थक भी है. वो तालिबान का समर्थन करता है और देखिए अभी वो ही सबसे ज्यादा शोर कर रहा है। इसपर गुस्साए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अगस्त माह में ट्रकों से 10 लाख 48 हजार जुर्माना

0
जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अगस्त माह में ट्रकों पर 10 लाख 48 हजार जुर्माना स्वरूप वसूली
जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अगस्त माह में ट्रकों पर 10 लाख 48 हजार जुर्माना स्वरूप वसूली

साहिबगंज/ब्यूरो

उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

टास्क फोर्स की बैठक के दौरान जिले में खनन कार्य के सुचारू रूप से संचालन, अवैध खनन हेतु उचित कार्यवाही, प्रदूषण नियंत्रित करने पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया।

उपायुक्त द्वारा दिए गए आवश्यक निर्देश……

इस दौरान उपायुक्त श्री यादव ने जलेबिया घाटी में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्रशर एवं रिहायशी इलाकों के समीप संचालित हो रहे क्रशर को तत्काल बंद करते हुए उचित कार्यवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बरहेट प्रखंड में बालू उठाव,अवैध बालू भंडारण, ढुलाई आदि के संदर्भ में ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया एवं कहा कि बिना लाइसेंस के बालू का भंडारण अपराध है जिस पर संबंधित पदाधिकारी तत्काल रोक लगाना सुनिश्चित करें।
इसी संबंध में उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन अवैध बालू उत्खनन आदि पर छापेमारी एवं उचित करवाई करने हेतु संबंधित एसडीपीओ, अनुमंडल पदाधिकारी एवं खनन पदाधिकारी समन्वय बनाकर एक साथ कार्य करें।

उन्होंने तीन पहाड़ रेलवे स्टेशन के समीप संचालित हो रहे क्रेसर को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया साथ ही कोटलपोखर पुल के नीचे से अवैध रूप से पत्थरों की धुलाई कर रहे वाहनों पर सख्त से सख्त कार्यवाई करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा बिना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बिना लाइसेंस एवं मानकों का अनुपालन न करने वाले ईट भट्टों, रेस्टोरेंट आदि को नोटिस देते हुए कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया।

अगस्त माह में 10 लाख 48 हजार रुपए का जुर्माना….

बैठक के दौरान पत्थर धुलाई हेतु प्रयोग किये जा रहे ओवरलोड वाहनों आदि पर फाइन कलेक्शन की जानकारी ली गई, जिसमें बताया गया कि जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ओवरलोड ट्रकों, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले चालकों, प्रदूषण फेलियर, त्रिपाल ढंके बिना चल रहे पत्थर प्रयुक्त ट्रक से अगस्त माह में 10 लाख 48 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

इरफान अंसारी का विधानसभा के अंदर संबोधन….

0

मेरे दादाजी ने एक बात कही थी- “राड़म एड़म पवित्रम”

भाजपा झारखण्ड के विकास की कभी हितैषी नहीं रही। झारखण्ड बने 22 साल हो गये, उनमें से 18 साल इनलोगों ने झारखण्ड का दोहन किया । आज ये लोग विधानसभा की जमीन पर बैठे हैं, कल जनता इनको यहां बैठने लायक भी नहीं छोड़ेगी। मैं तमाम मीडिया से अपील  करता हूं कि इनलोगों की सच्चाई दिखाइए ।

बाबा वैद्यनाथ मंदिर खुलवाने की मांग

इरफान अंसारी ने कहा कि मैं बाबा वैद्यनाथ मंदिर खुलवाने की मांग करता हूं लेकिन भाजपा के लोग सदन के अंदर ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि ये ढोंगी लोग हैं। इन लोगों को मंदिर-मस्जिद खुलवाने से मतलब नहीं है। ये लोग तो बस भाई-भाई को आपस में लड़वाना चाहते हैं।

इनलोगों ने झारखण्ड का एयरपोर्ट बेच दिया

इरफान अंसारी ने कहा कि जब 2014 में इन लोगों ने नारा दिया कि हर-हर मोदी, घर-घर मोदी तो हमें भी लगा कि एक बार इन्हें भी मौका मिलना चाहिए। लेकिन आठ साल बाद आज देश की क्या हालत है ? हमें तो शक है कि जिस कुर्सी पर आज मैं बैठा हूं, कहीं कल ये लोग इसको भी न बेच दें। इरफान अंसारी ने कहा कि इन लोगों ने जारखण्ड का एयरपोर्ट बेच दिया, रेल बेच दिया, सारे कल कारखाने बेच दिये।

विपक्ष के कुछ सदस्यों का आचरण विधानसभा में बैठने योग्य नहीं

0
अभी तो 50 से 25 हुए हो, अगर नहीं सुधरे तो 10 भी मुश्किल से बचोगे- सुदिव्य कुमार
अभी तो 50 से 25 हुए हो, अगर नहीं सुधरे तो 10 भी मुश्किल से बचोगे- सुदिव्य कुमार

अनुपूरक बजट के कटौती प्रस्ताव पर बोलने हुए गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जिस प्रकार का आचरण विपक्षी दल भाजपा के लोग विधानसभा के अंदर कर रहे हैं, उसके बाद तो यही कहना पड़ेगा कि ऐसे लोग विधानसभा के योग्य ही नहीं हैं। इन्हें लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर में बैठने का हक नहीं है।

गिरिडीह विधायक ने दिया महाभारत का उदाहरण

गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि जिस प्रकार रिपोर्टर्स टेबल पर चढ़कर भाजपा के रणधीर सिंह डांस कर रहे थे, और बाबूलाल जी, सीपी सिंह और नीलकंठ सिंह मुंडा सिर झुकाकर खामोश बैठे थे, उससे मुझे महाभारत की याद आ गई । कुलवधु के चीरहरण के दौरान इसी प्रकार भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कृपाचार्य सिर झुकाकर खामोश रहे और समूचे कौरव वंश का समूल नाश हो गया।

धर्मांधता की राजनीति बहुत दिनों तक नहीं चलेगी

गिरिडीह विधायक ने कहा कि हिंदू-मुसलमान, शमशान-कब्रिस्तान की राजनीति बहुत दिनों तक नहीं चलेगी। उन्होने कहा कि अपनी करनी के कारण आपलोग आज सत्ता पक्ष से खिसककर विपक्षी बेंच पर जा बैठे हैं और आपके मुखिया रघुवर दास ने जिस प्रकार झारखण्डी भावनाओं का अपमान किया, जनता ने ऐसी सजा दी कि वे सदन का मुख तक न देख सकें।

आदम गोंडवी के शेर के साथ खत्म की बात

तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है,

मगर ये आंकड़े झूठे हैं , ये दावा किताबी है

सीता सोरेन के बाद अब मथुरा महतो को भी कारण बताओ नोटिस

0
सीता सोरेन और मथुरा प्रसाद महतो ने अपनी पार्टी का मजदूर यूनियन छोड़ दूसरे दलों के मजदूर यूनियन का उपाध्यक्ष पद क्यों कबूल किया ?
सीता सोरेन और मथुरा प्रसाद महतो ने अपनी पार्टी का मजदूर यूनियन छोड़, दूसरे मजदूर यूनियन का उपाध्यक्ष पद क्यों कबूल किया ?

पिछले दो अगस्त को सीता सोरेन वामपंथी मजदूर संगठन एटक की प्रदेश उपाध्यक्ष बनाई गई । झामुमो ने 26 अगस्त को उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा था. सीता सोरेन ने जवाब भेजा या नहीं, इसे लेकर झामुमो नेता खामोश हैं। लेकिन अब एक ऐसे ही आरोप में झामुमो के दूसरे विधायक मथुरा महतो को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है । उनसे भी सात दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है।

सीता सोरेन और मथुरा महतो से क्यों नाराज है पार्टी ?

दरअसल, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का अपना एक मजदूर संगठन है जिसका नाम है – झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन (जे.सी.एम.यू) । लेकिन मथुरा महतो ने अपने पार्टी के मजदूर यूनियन को दरकिनार कर “बिहार कोलियरी कामगार यूनियन” का उपाध्यक्ष बनना स्वीकार किया है।

मथुरा महतो को सात दिनों के अंदर जवाब देने का निर्देश
मथुरा महतो को सात दिनों के अंदर जवाब देने का निर्देश

इसी प्रकार सीता सोरेन ने भी झामुमो के मजदूर यूनियन जे.सी.एम.यू की बजाय एटक का उपाध्यक्ष बनना स्वीकार किया। पार्टी के दो बड़े नेताओं द्वारा अपनी ही पार्टी के मजदूर यूनियन को दरकिनार करने से कार्यकर्ता निराश और हतोत्साह हैं। और तो और सीता सोरेन मे एटक के बहाने ही भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के साथ मंच भी साझा किया।

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/09/Show-Cause_Mathura-Da.pdf” title=”Show Cause_Mathura Da”]

झामुमो में दोनों नेताओं को लेकर असंतोष

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अंदर अपने करीब आदे दर्जन विधायकों को लेकर असंतोष है। ये विधायक समय-समय पर पार्टी लाइन से अलग हटकर सरकार की शर्मिंदगी का कारण बनते रहे हैं। इनमें लॉबिन हेम्ब्रम, नलीन सोरेन, सीता सोरेन, मथुरा महतो आदि लोग शामिल हैं। सीता सोरेन ने पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे, उन्होने पार्टी के दफ्तर में जनता दरबार लगाया था और की मौके पर हेमंत सरकार पर सवाल उठा चुकी हैं। इसी प्रकार लॉबिन हेम्ब्रम ने सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर अवैध रूप से बालू और पत्थर तस्करी के आरोप लगाए थे।

एटक के मंच पर सीता सोरेन और ढुल्लू महतो के साथ होने से पार्टी में असंतोष
एटक के मंच पर सीता सोरेन और ढुल्लू महतो के साथ होने से पार्टी में असंतोष

भाजपा वाले मंगल को मांस और हड्डी चबाते हैं

0
नई नियोजन नीति में कट ऑफ डेट क्या है, वो बताये सरकार- भानु प्रताप शाही
नई नियोजन नीति में कट ऑफ डेट क्या है, वो बताये सरकार- भानु प्रताप शाही

दोपहर दो बजे लंच के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई गढ़वा जिले के रघुनाथपुर से भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने झारखण्ड सरकार की नई नियोजन नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पिछली सरकार ने 1985 का कट ऑफ डेट निर्धारित किया था तो आज जो सत्ता पक्ष में बैटे लोग हैं, वो विरोध करते थे। चंपई सोरेन और जररनाथ महतो ने अपना शर्ट तक फाड़ डाला था , यह कहते हुए कि 1985 नहीं होना चाहिए । अब हेमंत सरकार नया नियोजन नीति लेकर आई है । मैं सिर्फ सरकार से यह जानना चाहता हूं कि क्या इस नई नियोजन नीति में कट ऑफ डेट क्या रखा गया है ?

पांच साल में बिहारी, बंगाली और यूपी वालों को बहाल कर दिया- प्रदीप यादव

भानु प्रताप शाही की बात का जवाब देते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि सत्तर चूहे खाकर बिल्ली चली हज को। जब भाजपा की सरकार थी तो इन्होने पूरे झारखण्ड में बिहारी, बंगाली और यूपी वालों को लाकर भर दिया । जितने शिक्षक बहाल हुए उनमें सौ में से निन्यानवे बाहर के लोग आए, दारोगा में भी सौ में 99 लोग बाहर के भर दिए, बीडीओ तक में बाहर के लोगों को लाकर भर दिया।

मंगलवार के दिन मांस का हड्डी चबाने वाले लोग हैं- प्रदीप यादव

प्रदीप यादव ने अपनी मोबाईल में तस्वीर दिकाकर दावा किया कि भाजपा के लोग मंगलवार को बजरंगबली के दिन मांस की हड्डी चबाते हैं
प्रदीप यादव ने अपनी मोबाईल में तस्वीर दिखाकर दावा किया कि भाजपा के लोग मंगलवार को बजरंगबली के दिन मांस की हड्डी चबाते हैं

प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार ने अगर राज्य के मैट्रिक पास युवाओं के लिए एक चोटा सा प्रयास किया है तब भी इन्हें दिक्कत हो रही है. ये ढोंगी लोग हैं। मैंने पहले भी कहा कि बजरंग बली के नाम पर राजनीति करने वाले ये लोग मंगलवार को मांस का हड्डी चबा रहे थे। उन्होने कहा कि इन लोगों के बारे में क्या कहा जाय।

प्रदीप यादव के इतना कहते ही भाजपा के लोग हंगामा करने लगे ।

प्रो. स्टीफन मरांडी ने साइंस लेक्चरर्स को सातवां वेतनमान देने का सवाल उठाया

0
2016 से सातवां वेतनमान देना है, मगर 2021 तक इसे विभागीय प्रक्रिया के नाम पर लटकाकर रखा गया है- स्टीफन मरांडी
2016 से सातवां वेतनमान देना है, मगर 2021 तक इसे विभागीय प्रक्रिया के नाम पर लटकाकर रखा गया है- स्टीफन मरांडी

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरीष्ठ विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने राज्य के साइंस लेक्चरर को सातवें वेतनमान देने का विषय उठाया । उन्होने सरकार से पूछा कि आखिर कबतक सरकार सातवां वेतनमान देने का विचार रखती है। शिक्षा मंत्री की गैर- मौजूदगी में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने इसका जवाब दिया ।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि एसआईसीटीसी (AICTC) द्वारा इसकी अनुशंसा 2019 में की गई थी। उसके बाद इसपर विभागीय मंत्री की अनुशंसा भी हो गई है। अभी संचिका वित्त विभाग के पास है. जैसे ही वित्त विभाग से संचिका आ जाती है, बहुत जल्द ही 7th pay commission का लाभ मिलने लगेगा ।

इसपर असंतुष्टि जताते हुए प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने कहा कि इसे 2016 से देना है और सभी विभागों को सातवां वेतनमान दे दिया गया है। सिर्फ साइंस और टेक्नोलॉजी विभाग के लेक्टरर्स को नहीं दिया गया है। मैं सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि आखिर कब तक उन्हें मिलेगा. इसका कोई समय सरकार बता दे। आखिर कितने दिनों में सरकार सारी प्रक्रिया पूरी कर लेगी ?

इसपर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि जैसे ही संचिका वित्त विभाग के पास से आती है, बहुत जल्द ही इसका निष्पादन कर दिया जाएगा।

बंधु तिर्की ने अमोनिया गैस रिसाव और झिरी में कचरा डंपिंग यार्ड का मामला उठाया

0
हम अपने लोगों को प्रदूषण के कारण तिल-तिल कर मरते नहीं देख सकते- बंधु तिर्की
हम अपने लोगों को प्रदूषण के कारण तिल-तिल कर मरते नहीं देख सकते- बंधु तिर्की

रांची। मांडर विधायक बंधु तिर्की ने रांची की बढ़ती आबादी और प्रदूषण की ओर विधानसबा का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दो उदाहरण दिए. उन्होने कहा कि हटिया विधानसभा के कमड़े गांव में 18 अगस्त को अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था । अगर उस दिन जोरों की बारिश न हुई होती तो भोपाल गैस कांड की पुनरावृति होती। मेरा आग्रह बस इतना है कि उस अमोनिया गैस फैक्ट्री को आवासीय ईलाके से हटाया जाय या उसे तुरंत सील किया जाय। सरकार से मेरा बस इतना आग्रह है।

कचरे के ढेर का गंदा और जहरीला पानी आदिवासियों के घरों में जा रहा है- बंधु तिर्की
कचरे के ढेर का गंदा और जहरीला पानी आदिवासियों के घरों में जा रहा है- बंधु तिर्की

बंधु तिर्की ने कहा कि रांची से सटे झिरी में कचरे का पहाड़ खड़ा है। आसपास के लोगों का जीना दूभर है। बरसात के दिनों में कचरा बहकर लोगों के घरों में जा रहा है। झिरी गांव में पीढ़ी दर पीढ़ी से आदिवासी परिवार रहते हैं। वहां के लोगों की क्या गलती है ? वे शहर के लोगों द्वारा फैलाये गये कचरे से क्यों बीमार पड़ें ? मेरी सरकार से विनंती है कि झिरी गांव में जांच दल भेज कर वहां के नारकीय हालात का जायजा लें और इसका तुरंत समाधान निकालें

विधानसभा भवन के अंदर नमाज रूम पर झारखण्ड हाईकोर्ट में याचिका

0
याचिकाकर्ता भैरव सिंह ने कहा है कि विधानसभा स्पीकर ने अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर काम किया
याचिकाकर्ता भैरव सिंह ने कहा है कि विधानसभा स्पीकर ने अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर काम किया

झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। रांची के भैरव सिंह नामक व्यक्ति ने याचिका के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाने का अनुरोध हाईकोर्ट से किया है।

याचिका में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर यह काम किया है क्योंकि किसी अध्यक्ष को कोई अधिकार नहीं है कि वह किसी धर्म विशेष के काम के लिए विधानसभा में कमरा आवंटित करे। यह फैसला दूसरे धर्म के लोगों के साथ भेदभाव है। इसीलिए इसे रद्द किया जाए।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक इस फैसले का लगातार विरोध कर रहे हैं। कल विधानसभा की कार्यवाही को घंटो बाधित किया गया था। विधानसभा गेट पर ही विधायकों ने घंटों तक भजन और कीर्तन किया। उन्होंने मांग की कि हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए भी विधायकों के लिए विधानसभा में कमरे आवंटित किए जाएं।

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/09/New-Doc-176.pdf” title=”New Doc 176″]