Sunday 5th of July 2026 11:32:35 PM
Home Blog Page 130

झारखण्ड के सीएम को विकास और रोजगार से ज्यादा नमाज़ की चिंता

0
हेमंत सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति के कारण नहीं बन पा रहा धालभूमगढ़ एयरपोर्ट
हेमंत सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति के कारण नहीं बन पा रहा धालभूमगढ़ एयरपोर्ट

जमशेदपुर। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि झारखण्ड सरकार को काम करना ही नहीं है। वे तो बस 24 घंटे राजनीति में उलझे रहते हैं। उन्हें विकास से ज्यादा नमाज की चिंता सताये जा रही है। जयंत सिन्हा ने कहा कि जब में केन्द्र में नागरिक उड्ड्ययन मंत्री था तभी धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के लिए  जमीन और पैसे का इंतजाम कर दिया गया था, लेकिन इस सरकार की इच्छाशक्ति इतनी कमजोर है कि काम आगे ही नहीं बढ़ पा रहा।

उद्योगों के विकास और रोजगार के लिहाज से धालभूमगढ़ एयरपोर्ट जरुरी

बीजेपी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि शनिवार को यहां अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि धालभूमगढ़ में प्रस्तावित हवाई अड्डा उद्योग और रोजगार के अवसर के लिहाज से अहम है लेकिन हेमंत सोरेन सरकार को हवाई अड्डे की जगह ‘नमाज’ की ज्यादा चिंता है ।

जनवरी 2019 में ही 100 करोड़ की राशि आवंटित की थी

झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर के सांसद विद्युत बारन महतो के साथ सिन्हा ने जनवरी 2019 में इस हवाई अड्डे के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी थी. केंद्र सरकार ने ‘उड़ान’ योजना के तहत इसके लिए 100 करोड़ रुपए की राशि भी आवंटित की थी।

हजारीबाग से भाजपा सांसद सिन्हा ने आरोप लगाया कि सोरेन सरकार के सत्ता में आते ही हवाई अड्डे का निर्माण कार्य रूक गया । राज्य विधानसभा में ‘नमाज’ के लिए एक अलग कमरा आवंटित करने का हवाला देते हुए सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार को एक महत्वपूर्ण हवाई अड्डे के निर्माण से ज्यादा ‘नमाज’ की चिंता है ।

भूपेंद्र रजनीकांत पटेल होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री

0
विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

गुजरात के घाटलोडिया से बीजेपी विधायक भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए सीएम होंगे । विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। इससे पहले गांधीनगर भाजपा के कार्यालय “कमलम” में बीजेपी के तमाम विधायक पहुंचे । दफ्तर में गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, कार्यकारी सीएम विजय रुपाणी, डिप्टी सीएम नितिन पटेल, केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद जोशी ओर तरुण चुग भी मौजूद रहे ।

आनंदी बेन पटेल वाली सीट से विधायक चुने गये हैं भूपेन्द्र पटेल

भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया विधान सभा से विधायक हैं । इसी सीट से गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल चुनाव जीतती रहीं हैं । पिछली बार आनंदीबेन पटेल राज्यपाल बनाई गई थीं, इसलिए उन्होने चुनाव नहीं लड़ा था। आनंदीबेन पटेल की जगह भाजपा ने अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी के चेयरमैंन भूपेन्द्र पटेल को टिकट दिया गया, जहां से वे चुनाव जीत गये। अब उसी भूपेन्द्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री चुना गया है।

भूपेंद्र पटेल का पूरा नाम भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल है । इससे पहले भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (AUDA) के चेयरमैन रहे हैं । पटेल ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन के तौर पर भी काम किया है.

आगरा से दिल्ली जाते वक्त इटावा के पास गिरफ्तार किए गए बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी

0
आगरा-दिल्ली मार्ग पर इटावा के पास से हुई गिरफ्तारी
आगरा-दिल्ली मार्ग पर इटावा के पास से हुई गिरफ्तारी

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  उनपर रांची के अरगोड़ा थाने में एक आदिवासी युवती से यौन शोषण का मामला दर्ज था ।

देर रात आगरा- दिल्ली हाई वे से हुई गिरफ्तारी

सूत्रों के अनुसार सुनील तिवारी को रात करीब साढ़े 10 बजे आगरा- दिल्ली हाइवे पर इटावा के पास से गिरफ्तार किया गया।  वे आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे थे । इटावा से ठीक पहले एक ढाबे के पास से उनकी गिरफ्तारी हुई है ।

न तो अरगोड़ा थाना, न ही धुर्वा थाना कर रहे थे पुष्टि 

जैसे ही सुनील तिवारी की गिरफ्तारी की खबर आई हमने सबसे पहले रांची के धुर्वा और अरगोड़ा थाने से संपर्क किया,  लेकिन दोनों ने गिरफ्तारी की बात से इनकार किया है।  लिहाजा ये आशंका जताई जा रही है कि उन्हें स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया होगा जो लगातार उनके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश कर रही थी । हालांकि पुलिस की ओर से अब भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।

अब आगे क्या? 

गिरफ्तारी के बाद सुनील तिवारी की मुश्किलें बढ सकती हैं।  16 अगस्त को उनके खिलाफ आदिवासी युवती ने अरगोड़ा थाने में यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज कराया था।  सुनील तिवारी ने इस मामले को लेकर अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी,  जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था । वहीं रांची के अरगोड़ा थाने में ही बाल श्रम से जुड़े एक मामले को लेकर भी सुनील तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहे थे ।

गिरिडीह: भीषण सड़क हादसे में एक एसआई की मौत, तीन पुलिसकर्मी और पांच अन्य लोग घायल

0
गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने पीछे से पुलिस वाहन को मारा धक्का
गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने पीछे से पुलिस वाहन को मारा धक्का

अमित सहाय

गिरिडीह । बेंगाबाद के रातडीह में शनिवार देर रात्र भीषण हादसा में एक एसआई की मौत समेत तीन पुलिसकर्मियों और पांच लोग घायल हो गए। यहां एसआई को लेने पहुंचे रात्रि गश्ती दल वाहन को सिलेंडर लदे ट्रक ने धक्का मार दिया । हादसे के वक्त एसआई वाहन में बैठ ही रहे थे ।हादसे में सड़क के किनारे सो रही एक महिला शकुंतला देवी समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गए ।घायलों को इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है , जहां नगर थाना प्रभारी की मौजूद हैं।

शनिवार रात को एसआई विनय हांसदा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गश्त पर निकलने वाली थी । रात लगभग 11 बजे एसआई को लेने पुलिस का वाहन उनके रातडीह स्थित किराये के मकान पर पहुंचा । अभी एसआई विनय वाहन पर बैठ ही रहे थे कि मधुपुर की तरफ से आ रही गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने पीछे से पुलिस वाहन ( 407) को धक्का मार दिया । गैस सिलेंडर लदा वाहन एसआई विनय और पुलिस वाहन को 25- 30 मीटर तक घसीटकर ले गया । इसमें एसआई की मौत हो गई, वहीं वाहन पर सवार आरक्षी नागेंद्र कुमार, नवीन कुमार एवं चालक संजय कुमार जख्मी हो गए ।

घटना की जानकारी पर बेंगाबाद थाना पुलिस पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया । वहां पहले से व्यवस्था में तैनात नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने जवानों का इलाज करवाया । सूचना पर सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायल की स्थिति की जानकारी ली।

सूत्रों ने बताया कि ट्रक पुलिस वाहन को सड़क के किनारे रेलिंग तक खींच ले गया था । इससे रेलिंग भी टूट गई और रेलिंग से सटी झुग्गी झोपड़ी में सो रही महिला शकुंतला देवी घायल हो गईं।

हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराएगी झारखण्ड सरकार

0
मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होगा काम
मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होगा काम

कोरोना काल खत्म होने के बाद झारखण्ड के विकास को पंख देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सबसे ज्यादा फोकस ग्रामीण ईलाकों में सड़कों का जाल बिछाने की ओर है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अगले एक साल में हर विधानसभा क्षेई में कम से कम 10 किलोमीटर सड़क बनाने की योजना है। इसके लिए विभाग को जरुरी निर्देश प्राप्त हो गये हैं।

आलमगीर आलम ने विधानसभा में किया था इशारा

विधानसभा के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने इसका इशारा किया था. भाजपा के भानु प्रताप शाही द्वारा पूछे गये प्रश्न के जवाब में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा था कि राज्य सरकार विकास के मामले में भेदभाव नहीं करती। हर विधायक के क्षेत्र में 6 से लेकर 10 किलोमीटर तक ग्रामीण सड़क बनाने की योजना है। सत्र खत्म होने के बाद ग्रामीण विकास विभाग इस मामले में रेस हो गया है।

2000 किलोमीटर ग्रामीण सड़क निर्माण का लक्ष्य

झारखंड में बड़े पैमाने पर ग्रामीण सड़क-पुल निर्माण की योजना प्रारंभ होने वाली है. राज्य संपोषित योजना से भी 2000 किमी ग्रामीण सड़क निर्माण का लक्ष्य है. इस साल 82 पुल निर्माण की भी योजना की मिल सकती है स्वीकृति. इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से भी 1023 किमी ग्रामीण सड़क निर्माण की योजना है. इनमें करीब हजारों करोड़ की राशि खर्च होगी.

 

अब ट्रेन के डब्बों को निजी कंपनियों को लीज पर देगी मोदी सरकार

0
पर्यटन के विकास के लिए निजी कंपनियों को डब्बे बेचेगी भारतीय रेलवे
पर्यटन के विकास के लिए निजी कंपनियों को डब्बे (कोच) बेचेगी भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे एक ऐसी नीति बना रहा है जिसके तहत निजी कंपनियां थीम आधारित सांस्कृतिक, धार्मिक और अन्य पर्यटन सर्किट ट्रेनें चलाने के लिए रेलवे के कोच खरीद सकेंगी और पट्टे पर ले सकेंगी। रेलवे ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। रेलवे ने बताया कि नीति निर्माण, नियम और शर्तों को तय करने के लिए रेल मंत्रालय की ओर से कार्यकारी निदेशक स्तर की एक समिति का गठन किया गया है।

रेलवे की ओर से प्रेस रिलीज में जानकारी दी गई है कि इस कवायद का मकसद पर्यटन क्षेत्र की क्षमता का भरपूर इस्‍तेमाल करना है। भारतीय रेलवे पर्यटन क्षेत्र के पेशेवरों की दक्षता का लाभ उठाने के लिए भी यह पहल कर रहा है। भारतीय रेलवे का मकसद विपणन, आतिथ्य क्षेत्र, ग्राहक के साथ संपर्क, पर्यटन सर्किटों का विकास आदि जैसी पर्यटन गतिविधियों में पर्यटन क्षेत्र के पेशेवरों की क्षमता का फायदा उठाना है।

रेलवे की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि इच्छुक कंपनियों को रेल कोच पट्टे पर दिए जाएंगे ताकि वे थीम आधारित पर्यटक सर्किट ट्रेन के रूप में इनका संचालन करें। वहीं सूत्रों का कहना है कि योजना के मुताबिक निजी कंपनी को कम से कम 16 कोचों वाली ट्रेन पट्टे पर लेनी होगी या खरीदनी होगी।

बरहीः धड़ल्ले से हो रही अवैध बालू की ढुलाई, प्रशासन बेखबर

0
बालू के अवैध खनन के बारे में बच्चे-बच्चे को पता है, सिवाय खनन विभाग के
बालू के अवैध खनन के बारे में बच्चे-बच्चे को पता है, सिवाय खनन विभाग के
उज्जवल दुनिया संवाददाता
बरही। वर्तमान समय में सरकार का राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत बालू का कारोबार बेहद संकट के दौर से गुजर रहा है। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार राज्य में बालू उत्खनन का कार्य 10 जून से अक्टूबर 2021 तक बंद रखने का सभी जिलों के निर्देश जारी किया है। जिन लोगों को घरेलू कार्य के लिए बालू की आवश्यकता है, वह जिला खनन विभाग के पोर्टल से ऑनलाइन चलान कटवाने की सुविधा दी है। सरकार ने इन महीनों में उत्खनन पर रोक इसलिए लगाया है ताकि जब बरसात ज्यादा होती है तो बालू घाटों पर पानी उफान पर रहता है। जिस कारण कामगारों के जान-माल की क्षति होने की आशंका बनी रहती है। इनकी सुरक्षा को देखते हुए उक्त कदम उठाया गया है।
बालू माफियाओं की पहुंच भपर तक- ग्रामीण
वहीं सरकार के निर्देश के खिलाफ बालू माफिया बरही पदमा क्षेत्र के नदी बालू घाटों से अवैध बालू उत्खनन कर प्रशासनिक अधिकारी के नजर के सामने धड़ल्ले से बाजार व अन्य जगहों पर सप्लाई करने में लगे हुए हैं। परन्तु इसे रोक पाने में पुलिस व प्रशासन अथवा खनन विभाग सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। इन कारणों से बालू माफियों का बाल भी बांका नहीं हो रहा है और उनके इरादे बुलंद होते जा रहे हैं। आखिर ग्रामीण शिकायत करे तो किस से करें। इस बात को लेकर वे सहमे हुए हैं,कहते हैं कि इन लोगों का पहुंच बहुत ऊपर तक है।
हर रोज करीब 500 ट्रैक्टर अवैध बालू का उठाव
स्थानीय लोगों ने बताया कि बरही प्रखंड के निचितपुर व पेटादरी पदमा प्रखंड के पिंडारकोन, केवटा, गोतिया नदी घाटों से रात भर बालू का डम्पिंग व मध्य रात्रि से ही हाइवा से अन्यत्र स्थानों में भेजने एवं ट्रेक्टरों से बरही थाना क्षेत्र व पदमा थाना क्षेत्र की सड़कों पर दिन के उजाले में रेंगते नजर आते हैं। इसमें  खासकर बालू दलालों की चांदी हो रही है। सूत्रों के अनुसार रोजाना करीब पांच सौ ट्रैक्टर से भी अधिक व कई हाइवा बालू का उठाव इन नदियों से हो रहा है। इसके बाद भी सबंधित विभाग व खनन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।

राज्य के कृषि विकास में बीएयू की भूमिका अहम

0
किसानों की खुशहाली के लिए निरंतर प्रयास कर रही है सरकार- बादल
किसानों की खुशहाली के लिए निरंतर प्रयास कर रही है सरकार- बादल

रांची । कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की भूमिका राज्य में कृषि विकास के क्षेत्र में अविस्मरणीय रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों की  दशा और दिशा बदलने में बीएयू की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता।  वे बिरसा कृषि विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।

मौके पर रांची सांसद संजय सेठ ने बीएयू को केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा देने का प्रस्ताव राज्य सरकार के स्तर से भेजने और केंद्र सरकार में हरसंभव प्रयास एवं सहयोग देनी की बात कही। उन्होंने कहा कि झारखण्ड कृषि मामलों में, विशेषकर सब्जी उत्पादन में काफी समृद्ध है. जिसे आगे बढ़ाने एवं पंचायत स्तर पर कृषि शो केस स्थापित करने की जरूरत है।

कांके विधायक समरीलाल ने प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए राज्य सरकार द्वारा कृषि विश्वविद्यालय पर खास ध्यान देने की आवश्यकता जोर दिया। उन्होंने विवि में गृह विज्ञान कॉलेज खोलने तथा केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय की दर्जा दिलाने की मांग रखी।

पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उराँव ने विवि के प्रगति के अवलोकन को भावुक क्षण बताया। उन्होंने विवि द्वारा स्व. कार्तिक उराँव के सपनों को पूरा करने की दिशा में किसानों को अधिकाधिक तकनीकी लाभ देने, सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या का निराकरण करने तथा विवि में बड़े क्षमतावाली ऑडिटोरियम का निर्माण करने की सलाह दी।

 

झारखण्ड के 130 मदरसों को मिलेगा अनुदान

0
झारखण्ड के 130 मदरसों को मिलेगा अनुदान, 52 को करना होगा इंजतार
झारखण्ड के 130 मदरसों को मिलेगा अनुदान, 52 को करना होगा इंतजार

झारखण्ड के 130 मदरसों को अनुदान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जैक की बैठक के बाद ये सहमति बनी । इस बैठक में झामुमो विधायक सुदिव्स कुमार सोनू, कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह और भाजपा के नारायण दास भी मौजूद थे। एक लंबे समय से राज्य के मदरसों को अनुदान नहीं मिल रहा था. 182 मदरसा सरकारी नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं इसे लेकर जांच चल रही थी। जांच कमेटी ने जैक को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

52 मदरसों को अभी करना होगा इंतजार

182 मदरसों में 130 मदरसों की रिपोर्ट सही पाई गई है । अब इन्हें अनुदान दिया जाएगा । 18 महीने से मदरसे में कार्यरत कर्मचारियों और शिक्षकों को मासिक वेतन भी नहीं मिल पा रहा था । शुक्रवार को हुई जैक की बैठक में इन मदरसों को अनुदान देने पर सहमति बन गई है। लेकिन जिन 52 मदरसों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है , उन्हें अनुदान के लिए इंतजार करना होगा। जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह और सचिव मोहित कुमार सिंह भी बैठक में मौजूद थे ।

आलिम-फाजिल की परीक्षा 14 से 18 सितंबर तक

झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड की बैठक में इस वर्ष मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा हुई. वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले विभिन्न परीक्षाओं को लेकर जैक बोर्ड के सदस्यों ने चर्चा की. इसके अलावा मैट्रिक और इंटरमीडिएट की विशेष परीक्षा के संबंध में रिजल्ट प्रकाशन व आलिम फाजिल परीक्षा को लेकर भी चर्चा हुई । यह परीक्षा 14 से 18 सितंबर तक 2 पालियों में होगी ।

आलिम की पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 से 1:00 बजे तक होगी. वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 तक होगी. फाजिल की पहली पाली की परीक्षा भी दो सीटिंग में आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड 12 सितंबर से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में वितरित होगा ।

रांची की रहने वाली युवती की हरियाणा में मौत, परिजनों का गंभीर आरोप

0
मृतिका बैंक मैनेजर शिल्पी सोनम की फाइल तस्वीर
 शिल्पी सोनम की फाइल तस्वीर

रांची: हरियाणा में बैंक ऑफ बड़ोदा की अपर बाजार शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत महिला की संदेहास्पद मौत हुई है । तीज के अवसर पर हरियाणा स्थित अपने पति के यहां गई थी । वहां बैंक मैनेजर शिल्पी सोनम,मृतक महिला के परिजनों को पति ने मौत की जानकारी दी थी। परिजनों के शिकायत के बाद हरियाणा में पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

हटिया हेसाग की रहने वाली है महिला
हटिया हेसाग निवासी राकेश शर्मा से शादी हुई थी । राकेश शर्मा बहादुरगढ़ हरियाणा में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं । मृतक के परिजनों ने हरियाणा के स्थानीय थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है , जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने राकेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया । हरियाणा पुलिस के मुताबिक शव फाँसी में लटका हुआ था । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी ।

झारखण्ड को सांप्रदायिक दंगों की आग में झोंकने की साजिश थी नमाज रूम विवाद

0
यूपी चुनाव को देखते हुए झारखण्ड में दंगा करवाना चाहती थी भाजपा- सुप्रियो भट्टाचार्य
यूपी चुनाव को देखते हुए झारखण्ड में दंगा करवाना चाहती थी भाजपा- सुप्रियो भट्टाचार्य

विधानसभा के मॉनसून सत्र में भाजपा का जो आचरण है वो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड था। उत्तर प्रदेश के चुनाव को देखते हुए इस राज्य को सांप्रदायिक आग में झोंकने की नाकाम कोशिश की गई। 3 तारीख को विधानसभा में शोक प्रस्ताव के दौरान जो राजनीतिक उदंडता हुई, उसी से समझ में आ गया था कि इस राज्य में क्या नरेटिव सेट करने की कोशिश हो रही है। ये बातें झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

झारखण्ड को सांप्रदायिकता के आग में झोंकना चाहती है भाजपा

उन्होने कहा कि विधानसभा के अंदर सांप्रदायिक नारे लगाए गये, सांप्रदायिक आचरण किए गये, कर्मकांड किए गये, वहां पर झाल-ढोल-मंजीरे बजाए गये। जिनका धर्म से कोई मतलब नहीं वो भी धर्म की बातें करते दिखे। कुल मिलाकर इस राज्य को सांप्रदायिक आग में झोंकने की कोशिश की गई. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जो सांप्रदायिक दंगे हुए उसकी पटकथा भी इसी प्रकार छ माह पूर्व लिखी गई थी। वहां भी अजान के नाम पर इसी तरह बारूद के ढेर में चिंगारी दिखाई गई। इसी प्रकार झारखण्ड में भी उसी तरह दंगा भड़काने की तैयारी थी।

इस पूरे घटनाक्रम में जिनका रोल सबसे ज्यादा आक्रमक नजर आया उनका क्षेत्र यूपी से सटा हुआ है। ये सबकुछ यूपी चुनाव को देखते हुए किया गया। मैं सलाम करना चाहता हूं हमारी पार्टी के विधायक सरफराज अहमद का, जिन्होने पूरी ताकत के साथ कहा कि जहां विवाद होगा, वहां हम नमाज नहीं पढ़ेंगे। विधानसबा के सबसे वरीष्ठ सदस्य स्टीफन मरांडी के नेतृत्व में सर्वदलीय कमेटी का गठन किया।

बिहार में भी नमाज रूम का विरोध करे भाजपा

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा को बिहार में भी विधानसभा के अंदर नमाज रूम का विरोध करना चाहिए। क्योंकि भाजपा वहां न सिर्फ सरकार में पार्टनर है बल्कि वो सबसे बड़ी पार्टी भी है । उन्होने कहा कि एक के बाद एक भाजपा का अभेद्य किला ढेर होता जा रहा है। उनका वाइब्रेंट गुजरात, देवभूमि उत्तराखण्ड में भाजपा को वहां के लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. एक-एक कर मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे लिए जा रहे हैं।

आंदोलन करने वाले साथ में एंबुलेंस लेकर नहीं चलते

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आपने गौर किया होगा कि भाजपा के मार्च के पीछे-पीछे दो एंबुलेंस चल रहे थे. कोई आंदोलन करने जाता है तो क्या साथ में एंबुलेंस लेकर चलता है क्या ? दरअसल उनकी पूरी प्लानिंग थी कि पुलिस के साथ उलझना है । मारपीट करनी है पुलिस के साथ। एक नेता तो ऐसे हैं जो बादज में पहुंचते हैं और भाषण भी देते हैं, शायद भाजपा के लोगों ने ही उनका हाथ मरोड़ दिया गया हो। दूसरे नेता तो बैरिकेडिंग पर चढ़कर वीरता दिखा रहे थे ? ये नौटंकी अब बंद होनी चाहिए।

पत्रकारों ने सुप्रियो भट्टाचार्य से सवाल किया कि अगर विधानसभा कमेटी बनाने की घोषणा पहले ही दिन हो जाती तो बाकी का सत्र शांति से चलता। इसपर उन्होने कहा कि बाबूलाल सदन मेें झूठ नहीं बोलते तो ये बवाल होता ही नहीं। उन्होने कहा कि अगर प्रथम मुख्यमंत्री सदन के अंदर झूठ बोले तो इससे ज्याद बेशर्मी हो सकती है क्या ?

मोदी जी के नेतृत्व में अंत्योदय और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा

0
17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाएगी बीजेपी
17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाएगी बीजेपी

प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण का व्यापक अभियान चलाएगी। इस संबंध में प्रदेश द्वारा गठित विशेष टोली की बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,अभियान के प्रदेश प्रभारी बालमुकुंद सहाय, सह प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू सहित विभिन्न कार्यक्रमो के प्रभारी उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश सेवा,समाज सेवा केलिये समर्पित है। गुजरात के एक सफल मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष और प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा में अपने को समर्पित कर दिया है। दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी जी पहली बार 7अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी । एक सफल मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में आगामी 7अक्टूबर को 20 वर्षों का लगातार सफल कार्यकाल माननीय प्रधानमंत्री पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच दो और महापुरूषों-पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती भी पड़ती है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्पों में दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवम महात्मा गांधी की स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प समाहित है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार अपने पहले दिन से गांव,गरीब ,किसान को समर्पित रही है। पहलीबार अंत्योदय के सपनो को धरातल पर उतारा जा रहा। गांव, गरीब,किसान तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच रहा है। उन्होने कहा कि समाज का शोषित,वंचित एवम पिछड़ा वर्ग आज अपने हक एवम अधिकार को संवैधानिक रूप दे प्राप्त कर रहा है।

एक

0
कार्यकर्ताओं को सम्मान देना ही मेरा लक्ष्य- राजेश ठाकुर
कार्यकर्ताओं को सम्मान देना ही मेरा लक्ष्य- राजेश ठाकुर

रांची। कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों की पहली बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम एवं कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो व शहज़ादा अनवर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमें टीम भावना के साथ पूरी मेहनत के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन-रात एक करके काम करना पड़ेगा। राजेश ठाकुर ने इस दौरान कहा कि जिलाध्यक्षों की सहमति से हीं पार्टी में लोगों को जोड़ा जायेगा।

एक दौर था जब जिलाध्यक्षों के आगे-पीछे घूमते थे सांसद-विधायक- आलमगीर आलम

बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि एक समय था जब जिलाध्यक्षों के पीछे विधायक – सांसद घूमते थे। हमें संगठन को वापस उसी बुलन्दी पर पहुंचाना है। इस बात का विशेष ख्याल रहे कि संगठन में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का माहौल न बने। कार्यक्रम का आयोजन में प्राथमिकता उसी स्थान को मिले, जहां से संगठन को मजबूती मिलेगी।

कभी नरम, तो कभी गरम होने से ही संगठन चलता है- गीता कोड़ा

बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि मन के हारे हार, मन के जीते जीत। आप जिला के अध्यक्ष है, आपको एक्शन में आने की जरूरत है। थोड़ा नरम, थोड़ा गरम के सिद्धांत को अपनाकर संगठन के माध्यम से जनहित के कामों को धरातल पर उतारना है।

ओबीसी आरक्षण के प्रति कांग्रेस गंभीर- बंधु तिर्की

जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर है इसे लागू करने की दिशा में सरकारी प्रयास में गति देने के लिए हम कृत-संकल्पित हैं। इस बात से आप जिले के लोगों को अवगत करवाएं ।

सरकार अगर गलत करेगी तो हम विरोध भी करेंगे- जलेश्वर महतो

बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि सारी चीजें सरकार के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती है। जिलाध्यक्षों की सीधे जवाबदेही जनता के प्रति है। जनहित के मुद्दों अगर सरकार का निर्णय भी प्रतिकूल हो, तो संगठन उसके खिलाफ भी मुखर होगी।

 

केरल में सुधर नहीं रहे हालात,कोरोना से देशभर में 308 की मौत

0

नई दिल्ली। केरल में कोरोना महामारी का कहर जारी है। राज्य में नए मामलों में कमी नहीं आ रही है, बल्कि संक्रमित बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में मिले कुल 33 हजार नए मामलों में से 25 हजार केस अकेले केरल में पाए गए हैं। यही नहीं 308 मौतों में से केरल में 177 मौतें हुई हैं। ये हालात तब है जब राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तमाम पाबंदियां लगाई गई हैं। अगर पूरे देश की बात करें तो महाराष्ट्र और दक्षिण भारतीय राज्यों को छोड़ दें तो हालात नियंत्रण में हैं।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 33,376

कुल सक्रिय मामले 3,91,516

24 घंटे में टीकाकरण 65.27 लाख

कुल टीकाकरण 73.05 करोड़

(आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के)

 

…तो क्या बदनामी के डर से मशहूर दवा कारोबारी अश्विन राजगड़िया ने की सुसाइड की कोशिश?

0
अश्विनी राजगड़िया के खिलाफ जमीन दिलाने के एवज में 40 लाख रुपये ठगी की शिकायत
अश्विनी राजगड़िया के खिलाफ दर्ज हुई थी 40 लाख रुपये ठगी की शिकायत

रांची के बड़े दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने शनिवार को आत्महत्या करने की कोशिश की । उनका ईलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। परिवारवालों ने पहले इस सूचना को छुपाने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में खबर फैल गई । जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी के एक केस में नाम आने के बाद उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की।

जमीन खरीद-बिक्री से जुड़ा है मामला

अश्विनी राजगढ़िया सुपरस्पेशियलिटी केयर के मालिक हैं । करीब दो दिन पहले उनके खिलाफ लालपुर थाने में 40 लाख रुपये ठगी की शिकायत दर्ज काई गई थी। देबुका नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सुरेश देबुका ने अश्विनी के खिलाफ 40 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अश्विनी ने जमीन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये लिए हैं। अश्विनी राजगड़िया को लग रहा था कि जमीन दिलवाने के चक्कर में फालतू में उनकी बदनामी हो गई। समाज में उनकी थू-थू हो जाएगी। इन्ही सब बातों को लेकर वे तनाव में थे।

पिछले दो दिनों से बहुत तनाव में थे अश्विनी राजगड़िया
पिछले दो दिनों से बहुत तनाव में थे अश्विनी राजगड़िया- परिजन

सामाजिक कार्य करते रहे हैं अश्विनी राजगड़िया

यहां याद दिला दें कि अश्विनि राजगड़िया ने रांची में “जिंदगी ना मिलेगी दोबारा” नाम से एंबुलेंस सेवा शुरू की थी। इस सेवा के तहत मरीजों और शवों को पूरे झारखंड में निशुल्क पहुंचाने का काम होता था।