Sunday 5th of July 2026 10:25:58 PM
Home Blog Page 129

गलत नियत से एल्बेस्टर तोड़कर घर घुसा युवक

0
महिला ने की थाने में शिकायत
महिला ने की थाने में शिकायत
झरिया: झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कई अवैध धंधा चला रहा है जिससे मुहल्ले के लोग परेशान रहते है बनियाहीर के सुराटांड अवैध रूप से शराब बेचा जाता है। बीती रात एक युवक गलत नियत से घर में घुस गया। घर में कोई पुरुष नहीं था सिर्फ दो महिला थी। महिला का आरोप  कि गलत नियत से रात लगभग 12 बजे बैचन भुइयां नामक युवक घर का एलवेस्टर तोड़कर घर में घुस गया जब हम लोग आवाज सुन कर उठे तो वह घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकल गया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और भाग गया जिसके बाद महिला ने पास के एक व्यक्ति को फोन किया तब वह बाहर से दरवाजा खोला।
महिला का आरोप है कि पास में पंकज रवानी और पिंटू रामानी के द्वारा दारू बेचा जाता है। यह लोग हम लोगों के पीछे पड़ा हुआ है यही लोग के कहने पर बेचन भुइयां हमारे घर में घुसा था पंकज और पिंटू भी वहीं था बोली की जब हमलोग उसकी बोले तो हमलोग के साथ मारपीट भी किया। घटना को लेकर झरिया थाना में लिखित शिकायत भी दिया गया है लेकिन पुलिस जांच की बात कह रही हैं। दोनों महिला आपस में बहन है और घर में एक बच्चे के साथ अकेली रहती हैं जिसे देख शराब बेच रहा पंकज रवानी और पिंटू रवानी गलत नियत रखता हैं महिला पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही हैं।

साहिबगंज डीएसपी प्रमोद मिश्रा के खिलाफ SC

0
साहिबगंज डीएसपी प्रमोद मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग
साहिबगंज डीएसपी प्रमोद मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग

साहिबगंज के विवादास्पद डीएसपी प्रमोद मिश्रा के खिलाफ एससी-एसटी थाने में केस दर्ज कराया गया है। रूपा तिर्की की माँ पद्मावती उराइन ने FIR दर्ज कराते हुए डीएसपी प्रमोद मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रमोद मिश्रा पर दिवंगत रूपा तिर्की को गाली देने और चरित्रहनन का आरोप 

रूपा तिर्की की माँ पद्मावती उराइन ने अपने आरोप में लिखा है कि प्रमोद मिश्रा ने पहले तो उनकी पुत्री की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत को अपने प्रभाव के इस्तेमाल से आत्महत्या घोषित करवा दिया।  फिर उन्होंने दिवंगत दारोगा के चरित्र हनन की कोशिश की।  जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो सोशल मीडिया पर रूपा तिर्की को गाली-गलौच करते दिखे । डीएसपी प्रमोद मिश्रा अपने जूनियर महिला दारोगा के लिए “रंडी” जैसे शब्द का इस्तेमाल कर रहे थे ।

मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा को बचाने का आरोप

पद्मावती उराइन ने मीडिया को बताया कि इस केस के मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा और प्रमोद मिश्रा के बीच रिश्तों की पड़ताल होनी चाहिए।  उन दोनों के बीच वित्तीय लेन-दन की भी उच्च स्तरीय जांच हो । पद्मावती उराइन ने कहा कि पहले दिन से ही, बिना कोई जांच किए, साहिबगंज डीएसपी पंकज मिश्रा को क्लीन चिट दे रहे हैं।  वायरल ऑडियो में वो ये कहते सुने जा सकते हैं कि रूपा तिर्की पंकज मिश्रा के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है

गिरिडीह से तस्करी कर जामताड़ा जा रहे सफेद पत्थर से लदा ट्रक धराया

0
दो लोग हुए गिरफ्तार, भेजा गया जेल
दो लोग हुए गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गिरिडीह । जिले में अवैध सफेद पत्थर के तस्करों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई कर एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में सफेद पत्थर अवैध रूप से लदा था, जिसकी लागत लाखों रुपये बताई जा रही है। इस मामले में विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । ये दोनों लोग बिहार के रजौली के रहनेवाले अशोक प्रसाद व सौरव कुमार हैं । वाहन मालिक सिकन्दर यादव अब भी गिरफ्त से बाहर है।

डीएफओ प्रवेश अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली कि गावां वन क्षेत्र से सफेद पत्थर का अवैध उत्खनन कर ट्रक पर लादकर गिरिडीह जमुआ के रास्ते जामताड़ा ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को गिरिडीह जमुआ मुख्य मार्ग पकड़ लिया । इस पत्थर को कुछ फैक्ट्रियों में भी खपाया जाता है, जहां पर इसका पावडर बनता है । सफेद पत्थर लगे ट्रक के पकड़े जाने से एक बार फिर अवैध रूप से यहां खनन कार्य किए जाने का संकेत मिल रहा है।डीएफओ प्रवेश अग्रवाल को गिरिडीह वन क्षेत्र और वन भूमि से बाहर के क्षेत्र में अवैध रूप से सफेद पत्थर के खनन की शिकायतें मिल रही थी।

सफेद पत्थरों से लदा पकड़ा गया ट्रक
सफेद पत्थरों से लदा पकड़ा गया ट्रक

गिरिडीह जिले में सफेद पत्थर का काला कारोबार बड़े पैमाने पर फल-फुल रहा है। क्वार्टर पत्थर का अवैध उत्खनन ज्यादातर वन भूखंड से किया जाता रहा है। दिन के उजाले में दिन-दहाड़े पत्थरों को तोड़ कर व खुदाई कर इकट्ठा करते हैं, फिर रात के अंधेरे में ट्रक से इन्हे ढोया जाता है। जिले में सफेद पत्थर का पावडर बनाने वाली 20-22 फैक्ट्रियां संचालित हैं। जबकी वैध खदान मात्र राज कुमार ओझा का है। इसमे खनन का काम कई माह से बंद पड़ा है। एक वैध खदान के भरोसे इतनी अधिक संख्या में फैक्ट्रियों को पत्थर की आपूर्ति की जाती है।

डीएमओ सतीश नायक भी यह मानते है कि जिले में एक ही खदान है जबकि 20 से अधिक फैक्ट्रियां संचालित हैं । सूत्रों ने बताया कि जिले में जो खदान संचालित हैं, उससे खनन का काम कई माह से बंद पड़ा है । अब सवाल उठ रहा है कि खनन बंद है तो ट्रकों को पत्थर कहां से मिल रहा है। जिले के विभागीय अधिकारी आखिर क्यों कार्रवाई से कतराते हैं।

15 सितम्बर को नीति आयोग के साथ बैठक में हेमंत सोरेन उठाएंगे बकाया राशि का मुद्दा

0
नीति आयोग के साथ बैठक में बकाया का मुद्दा उठाएंगे सीएम
नीति आयोग के साथ बैठक में बकाया का मुद्दा उठाएंगे सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 15 सितंबर को केंद्र और राज्य सरकार के बीच डीवीसी, केंद्रीय उपक्रमों पर हजारों करोड़ों रुपये का बकाया जैसे अहम मसलों पर नीति आयोग के सदस्यों के साथ रांची में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर से नीति आयोग की टीम के साथ उन सभी विषयों पर चर्चा की रूपरेखा बनाई जा रही है, जो राज्य की तरक्की और लोगों की सुविधा के लिए जरूरी हैं।

डीवीसी का बकाया आरबीआई द्वारा काटने का मुद्दा उठेगा

बैठक के दौरान डीवीसी के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर बात होगी। राज्य कैबिनेट के फैसले के तहत त्रिपक्षीय समझौते से सरकार ने खुद को बाहर कर लिया इसके बावजूद डीवीसी का बकाया सरकार के आरबीआई खाते से काटा गया है। अब अब 2100 करोड़ रुपये का नया बकाया चुकाने के लिए त्रिपक्षीय समझौते के तहत ही नोटिस दिया गया है। नीति आयोग के छह अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे।

कोल इंडिया पर राज्य का डेढ़ लाख करोड़ बकाया

इस दौरान राज्य सरकार का कोल इंडिया लिमिटेड पर डेढ़ लाख करोड़ बकाया का मसला उठेगा और झारखंड को वाशरी की बजाये खनन स्थान से निकलने वाले कोयले पर रॉयल्टी मिलने की भी बात होगी। साथ ही महिला बाल विकास मंत्रालय से झारखंड के लिए पूरक पोषाहार के लिए मंजूर 312 करोड़ रुपये जारी कराने, नमामि गंगे योजना को झारखंड में विस्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना पर भी बातें होंगी।

पलामू सिंचाई परियोजना और नॉर्थ कोयल का मसला

बैठक के अन्य बिंदुओं में धनबाद और रामगढ़ में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जीएसटी कंपनसेशन, स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के लिए 200 करोड़ रुपये, 631 करोड़ की पलामू सिंचाई परियोजना में केन्द्रीय मदद बढ़ाने और उत्तरी कोयला योजना में इंटेक वेल बनाने की स्वीकृति का भी मसला रहेगा। राज्य के विभिन्न एयरपोर्ट पर उड़ान शुरू करने और वीजीएस गैप कम करने का विषय पर भी चर्चा होगी।

राज्य सरकार की ओर से वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के साथ मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के अलावा संबंधित विभागों के सचिव मौजूद रहेंगे। राज्य को एक करोड़ कोविड वैक्सीन का डोज उपलब्ध कराने और निजी अस्पतालों का कोटा 25 प्रतिशत से कम करने की मांग भी रखी जाएगी।

बेटे की लव मैरिज से नाराज सास ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला

0
हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी
हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी

सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के ऊपर जाता गांव में एक नवविवाहिता का शव बरामद किया गया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बेटे के प्रेम विवाह से नाराज होकर मां ने ही गर्भवती बहू की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी (कुल्हाड़ी) और आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है।

दीनबंधु लायक की मां गीता लायक का रविवार सुबह अपनी पुत्रवधू भवानी लायक के साथ सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद सास ने लोहे का कुल्हाड़ी से मारकर बहू को घायल कर दिया। घायल बहू भवानी लायक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। वहीं घटना के बाद आनन-फानन में भवानी लायक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी हासिल की, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद से भवानी लायक के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्नी की हत्या के समय पेट्रोल पंप पर गया हुआ था पति
बताया गया है कि मृतक भवानी लायक का पति दीनबंधु लायक झाबरी स्थित एचपी पेट्रोल पंप में काम करता है। दीनबंधु एक साल पहले ही भवानी लायक को घर लाया था। जिसके बाद अप्रैल 2021 में मंदिर में शादी करने के बाद गांव में शादी का पार्टी भी दी थी, तभी से प्रेम विवाह को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। पत्नी की हत्या के समय पति दीनबंधु लायक काम करने पेट्रोल पंप गया हुआ था।

झारखंड सरकार कर रही मेरी हत्या की साजिश

0
अगर मेरी हत्या होती है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेवार- ढुलू महतो
अगर मेरी हत्या होती है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेवार होगा – ढुलू महतो

धनबाद । बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया है कि झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार उनकी हत्या कराने की साजिश रच रही है। रविवार को जिले के कतरास स्थित भाजपा कार्यालय में बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम हेमंत सोरेन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कई चौंकाने वाले बयान दिए हैं।

कभी भी मेरी हत्या हो सकती है : ढुल्लू महतो

मीडिया से बातचीत के दौरान ढुलू महतो ने कहा, “हेमंत सरकार की ओर से मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है। जेएमएम सरकार के गठन के बाद बाघमारा में लगातार बमबाजी और गोलीबारी की घटना चरम पर है। लगातार गैंगस्टरों को गतिविधि बढ़ी है। ऐसे में विधायक होने पर भी सीएम हेमंत सोरेन ने मेरी सुरक्षा में तैनात गार्डों की संख्या घटा दी। कभी भी मेरी हत्या हो सकती है, जिसका जिम्मेदार झारखंड सरकार और धनबाद जिला प्रशासन होगा।

जलेश्वर महतो की शह पर प्रशासन कर रहा काम- ढुल्लू

हाल के दिनों में घटी आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए भाजपा विधायक ने आक्रोश जाहिर किया। वहीं बाघमारा के पूर्व विधायक सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो पर भी प्रहार करते हुए कहा कि जिनका इतिहास आपराधिक चरित्र का रहा है, आज सत्ता में होने के कारण स्थानीय प्रशासन उनके इशारे पर काम कर रहा है, जो स्थिति बाघमारा में बनी हुई है, उसके लिए कहीं न कहीं सत्ता पक्ष के नेता ही जिम्मेदार हैं। दर्जनों बार बम और गोली चली पर सरकार मौन बैठी हुई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर चल रहे बम: ढुलू महतो

ढुल्लू महतो ने आरोप लगाया कि लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर बमों से हमले हो रहे हैं, लेकिन धनबाद प्रशासन मौन है। इतना ही नहीं, उन्होने आरोप लगाया कि पूरे बाघमारा और कोयलांचल में भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने के लिए प्रशासन तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है।

पाकिस्तानी रुपये में कारोबार करने से किया इन्कार

0

काबुल, तालिबान ने उच्च रैंक वाले पाकिस्तानी मंत्री के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें दोनों देशों की करंसी की अदलाबदली की व्यवस्था की जा सकती है। उसने पाकिस्तानी रुपये में कारोबार करने से इन्कार किया है। समा टीवी ने अफगान सूत्रों के हवाले से बताया कि सांस्कृतिक आयोग के सदस्य अहमदुल्ला वासिक ने तय किया है कि पड़ोसी देशों के बीच लेनदेनअफगानीमुद्रा में ही होगा।

एक दिन पहले आई थीं ऐसी रिपोर्टें 

यह बयान तब जारी किया गया जब एक दिन पहले अलगअलग रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तान जल्द ही अफगानिस्तान के साथ रुपये (पाक मुद्रा) में कारोबार शुरू करेगा। इससे उनका मौजूदा वित्तीय घाटा कम होगा।

रिपोर्टों को किया खारिज 

इन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए वासिक ने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि कोई बड़ा कारोबार पाकिस्तानी मुद्रा में ही होगा। इससे पहले पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तरीन ने सीनेट की स्थायी समिति को बताया कि वह डालर की बचत करने के लिए रुपये में कारोबार करेंगे।

सुनील तिवारी की तबीयत बिगड़ी, सैफई के अस्पताल में भर्ती

0
फिलहाल सैफई के अस्पताल में भर्ती हैं सुनील तिवारी
फिलहाल सैफई के अस्पताल में भर्ती हैं सुनील तिवारी (फाइल)

बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार की तबीयत बिगड़ने की खबर है। गिरफ्तार होने के बाद उन्होने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की।  स्थिति खराब होते देख उन्हें सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुनील तिवारी को शनिवार देर रात आगरा-दिल्ली हाइवे से गिरफ्तार किया गया था। उनपर आदिवासी बच्ची से यौन शोषण का आरोप है।

तबीयत ठीक होने तक रांची लाना मुश्किल

पहले ये संभावना जताई जा रही थी कि स्पेशल ब्रांच सुनील तिवारी को लेकर रांची पहुंच जाएगी । लेकिन गिरफ्तारी के बाद सुनील तिवारी की तबीयत खराब हो गई है । सुनील तिवारी को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद उत्तर प्रदेश के सैफई में उत्तर प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी भर्ती कराया गया है । अब ठीक होने के बाद ही उन्हें रांची लाया जा सकेगा ।

16 अगस्त से फरार थे सुनील तिवारी

बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को रेप, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है ।  16 अगस्त को आदिवासी युवती की ओर से सुनील तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था । इसके बाद से झारखंड पुलिस सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी । शनिवार देर रात आगरा दिल्ली हाइवे पर इटावा के पास एक ढाबे के पास से उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

भूपेंद्र पटेल बनेंगे गुजरात के सीएम

0

Delhi:  गुजरात में विजय रुपाणी के इस्‍तीफे के बाद भाजपा ने गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। अहमदाबाद के घाटलोडिया क्षेत्र से विधायक भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। भूपेंद्र पटेल 2017 में पहली बार ही विधायक बने हैं। चुनाव से करीब डेढ़ साल पहले भाजपा नेतृत्‍व ने उन्हें सीएम पद से नवाजा है। जिस भूपेंद्र पटेल को पीएम मोदी और अमित शाह ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में बतौर सीएम की जिम्मेदारी दी है, उनका नाम दूर- दूर तक चर्चा में नहीं था।

जानिए कौन हैं भूपेंद्र पटेल

भूपेंद्र पटेल गुजरात की घाटलोडिया विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसी सीट से पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल चुनाव जीतती रहीं। पटेल का पूरा नाम भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल है। वह करवा पाटीदार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और लंबे समय से आरएसएस से जुड़े रहे हैं। इससे पहले भूपेंद्र अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन रहे हैं। पटेल ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की स्टैंडिंग कमेटी के बतौर चेयरमैन के तौर पर भी काम किया है। उन्होंने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक अहमदाबाद से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। 2017 के अपने चुनावी पेपर में 5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की थी।

मुद्दों के आधार पर संगठन का सरकार से विरोध जारी रहेगा

0
मुद्दों के आधार पर सरकार से संघर्ष जारी रहेगा- जलेश्वर महतो
कांग्रेस में एक व्यक्ति, एक पद का फॉर्मूला लागू रहेगा- राजेश ठाकुर

रांची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष एवं विभाग के चेयरमैन की बैठक कांग्रेस भवन में हुई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो, शहज़ादा अनवर व मोर्चा संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

किसी व्यक्ति को शामिल करने से पहले संगठन की राय लें
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आप सभी संगठन की ताकत है। कांग्रेस पार्टी में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसलिए संगठन को विस्तार देने के लिए अनुसांगिक संगठन बनाया गया है । उन्होने कहा कि एक बात का विशेष ख्याल रखना है कि कोई संगठन में किसी व्यक्ति की नियुक्ति अथवा शामिल करने के पूर्व जिला संगठन से समन्वय बनाकर ही निर्णय लिया जाय।

मुश्किल परिस्थिति में राह बनानी है- गीता कोड़ा
बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक शरीर के समान है और आप सभी मोर्चा संगठन एवं विभाग उसके अंग है। किसी भी अंग के कमजोर होने पर शरीर कमजोर होती है। मुश्किल परिस्थिति में हमें नई राह बनानी है। संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करें।

हम सरकार पर निर्भर नहीं, मुद्दों के आधार पर संघर्ष जारी रहेगा- जलेश्वर महतो
बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच बहुत बड़ी और उंची है। कांग्रेस पार्टी में हर जाति एवं वर्ग को संगठन से जोड़ने एवं उनकी समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास किया जाता है। संगठन पूर्ण रूप से सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि मुद्दा आधारित संघर्ष हमेशा जारी रखना चाहिए। एक अभियान के तहत संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करें।

सबके मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी- शहजादा अनवर
बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि अगर आपमें निष्ठा और लगन है तो कोई आपके संगठन को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता । आपके मान-सम्मान की रक्षा की जायेगी। आप सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें एवं समाज के अन्तिम व्यक्ति तक कांग्रेस की विचारधारा एवं सिद्धान्तों को पहुंचाने का कार्य करें।

नियोजन नीति में जो भी त्रुटियां हैं, उन्हे शीघ्र दुरुस्त किया जाएगा

0
पोटका में लखी दा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर
पोटका में लखी दा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर

जमशेदपुर। पुरानी सरकारों ने विवादित नियोजन नीति बनाया था। पूरे राज्य को दो हिस्सों में बांट दिया था। जबकि हेमंत सोरेन सरकार की नियोजन नीति सोच-समझकर बनाई गई है। इससे सभी बेरोजगार युवाओं को लाभ होगा, अगर इसमें कोई त्रुटि भी है तो उसे शीघ्र दूर कर लिया जाएगा, लेकिन एक फुलप्रूफ नियोजन नीति आएगी जरूर . ये बातें पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने आदित्यपुर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कही।

विधानसभा न चलने देना भाजपा की रणनीति थी- मिथिलेश ठाकुर

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले स्पीकर ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। भाजपा ने उस बैठक का बहिष्कार कर पहले ही अपनी मंशा स्पष्ट कर दी थी. दरअसल वो किसी न किसी बहाने विधानसभा सत्र को बाधित करना चाहते थे। लेकिन उनके कुत्सित प्रयास के बावजूद सरकार ने सत्र का सफल संचालन किया।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर रविवार को आदित्यपुर पहुंचे जहां शेरे पंजाब चौक पर कांग्रेसी नेता सुरेश धारी के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया गया । इसके उपरांत मंत्री इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आवास पहुंचे तथा उनके अनुज स्वर्गीय प्रवीण सिंह के निधन पर अपने संवेदना प्रकट की ।

धनबादः स्व. बिनोद बिहारी महतो की पौत्रवधू दान करेंगी अपनी 23 एकड़ जमीन

0
धनबाद मेयर  का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं विनीता सिंह
धनबाद मेयर का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं विनीता सिंह

झारखण्ड आंदोलन के अगुवा स्व. विनोद बिहारी महतो की पौत्रवधु तथा गिरिडीह के सांसद रहे राजकिशोर महतो की बहू विनीता सिंह ने धनबाद की जनता के लिए 23 एकड़ जमीन सरकार को दान करने की घोषणा की है। विनीता सिंह ने बताया कि इस जमीन पर एक डिग्री स्तर का कॉलेज, खेलने के लिए स्टेडियम और एक लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा।

झारखण्ड सरकार को दान करेंगी 23 एकड़ जमीन

दान करने का प्रस्ताव शीघ्र ही राज्य सरकार को भेजा जाएगा। 23 एकड़ जमीन में स्टेडियम के लिए 11 एकड़, इंजीनियरिंग कालेज के लिए 8 एकड़ और स्व. बिनोद बिहारी महतो के नाम पर संग्रहालय के लिए 4 एकड़ होगा। जमीन का यह हिस्सा बांदरचुंंआ, ढांगी व बलियापुर बीबीएम कालेज के समीप उपलब्ध हैं।

मेयर चुनाव लड़ने की तैयारी

विनीता सिंह धनबाद नगर निगम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस बार पार्टी लाइन पर चुनाव न होने से वे खुश हैं। धनबाद की जनता के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करना प्राथमिकता होगी। यहां तक की धनबाद वासियों के लिए मनोरंजन के लिए चिड़ियाघर का निर्माण, बच्चों के भविष्य के लिए सरकारी स्कूलों को अपग्रेड कर प्राइवेट स्कूलों के स्तर तक पहुंंचाना। उन्होने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल ने स्व. विनोद बिहारी महतो का सपना पूरा करने की ओर ध्यान नहीं दिया। निनीता सिंह ने बताया कि विनोद बाबू ने सत्ता पाने के लिए नहीं बल्कि समाज में बदलाव के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाया था. समाज खुशहाल होगा, तभी उनका सपना पूरा मानूंगी.

18 और 19 सितम्बर को रांची के दौरे पर रहेंगे तेजस्वी यादव

0
19 सितंबर काे कार्निवल हॉल हरमू रोड में होगा भव्य कार्यक्रम
19 सितंबर काे कार्निवल हॉल हरमू रोड में होगा भव्य कार्यक्रम

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दाे दिवसीय दाैरे पर 18 सितंबर काे झारखंड आ रहे हैं। 19 सितंबर काे उनका ऐतिहासिक स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसकी तैयारी काे लेकर राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने शनिवार काे बैठक की।

अभय कुमार ने कहा कि कार्यक्रम काफी भव्य हाेगा। ढाेल-नगाड़े बजाकर, छऊ नृत्य सहित झारखंडी रीति-रिवाज से स्वागत होगा। तेजस्वी यादव झारखंड में संगठन काे मजबूत करने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में बैठक भी हाेगी। 19 सितंबर काे कार्निवल हॉल हरमू रोड रांची में कार्यक्रम का आयाेजन किया जाएगा।

आदिवासी समुदाय के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं

0
पूर्वोत्तर का गेटवे है असम, यहां हो रहे विकास का पूरे पूर्वोत्तर पर असर- मुंडा
पूर्वोत्तर का गेटवे है असम, यहां हो रहे विकास का पूरे पूर्वोत्तर पर असर- मुंडा

 

जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा का असम दौरा

गुवाहाटी (असम)।  जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने दो दिवसीय असम दौरे के दौरान राज्य अतिथि गृह गुवाहाटी में कहा कि “जहां वन धन योजना असम में जनजातीय आजीविका और उद्यमों को बढ़ावा देने में एक गेम चेंजर का कार्य कर सकती है, वहीं एकलव्य विद्यालय जनजातीय बच्चों को अन्य समुदायों के बच्चों के समरूप उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेंगे”।

अर्जुन मुंडा राज्य असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिलने के लिए वहां गए थे। मुख्य मंत्री के साथ इस लंबी बैठक का उद्देश्य राज्य में लघु वनोपज, वन धन, स्वयं सहायता समूह और ट्राईफूड परियोजनाओं के बारे में जानकारी हासिल करना था। इस बैठक में असम सरकार के कई मंत्री व प्रमुख सचिव, और ट्राईफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य में जनजातीय समुदाय की आबादी कुल आबादी का 12.4 फीसदी है। वहां की सरकार ने लघु वनोपजों की न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का भरपूर उपयोग किया है। भारत सरकार की निधियों का उपयोग कर 37.39 लाख रुपए मूल्य के कुल 58.56 मीट्रिक टन लघु वनोपजों की खरीद की गई है।

ट्राईफेड पूरे देश में जनजातीय समुदाय के जीवन और उनकी आजीविका के सम्पूर्ण परिवर्तन के लिए और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में प्रगति करने के अपने मिशन में जी-जान के साथ लगा हुआ है।

राजधानी रांची में पत्रकार बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमला

0
अपराधियों ने अपनी तरफ से लगभग मारकर फेंक ही दिया था
अपराधियों ने अपनी तरफ से लगभग मारकर फेंक ही दिया था

रांची। सदर थाना क्षेत्र के तिरिल बस्ती में शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने वरिष्ठ पत्रकार कैमरा पर्सन बैजनाथ महतो पर हत्या की नीयत से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस पीसीआर की गाड़ी ने मरणासन्न अवस्था में बैजनाथ महतो को सुबह 3:00 बजे के लगभग रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया।

गंभीर है बैजनाथ महतो की हालत

रिम्स के न्यूरो वार्ड के आईसीयू में भर्ती पत्रकार बैजनाथ महतो की हालत अत्यंत गंभीर है। समाचार लिखे जाने तक भी बैजनाथ महतो होश नहीं आया था। सदर थाना की पुलिस के अनुसार सिर और गर्दन में घातक हथियार से दर्जनों वार किया गया है। रिम्स अस्पताल के डॉक्टर चिकित्सा सुविधा में लगे हुए हैं।

किसी भी हालत में बचेंगे नहीं हमलावर- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर बीती रात हुए जानलेवा हमले की कड़ी निन्दा की है और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जायेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया दुख

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रबंधन को बेहतर चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। रांची प्रेस क्लब के साथ पत्रकारों ने रिम्स अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर और नर्स से बैजनाथ महतो की बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।