Sunday 5th of July 2026 09:20:52 PM
Home Blog Page 128

विश्व हिंदी दिवस आज

0
रंजना अग्रवाल

हिंदी दिवस पर विशेष

सिलीगुड़ी

हिंदी दिवस है आज, हम सब मिलकर इसे मनाएंगे।
हिंदी में सोचें, हिंदी में बोले, हिंदी में ही गाएंगे ।
हिंदी है वैज्ञानिक भाषा
सभ्य ,सोच और सभ्य संस्कृति,इसकी यही है परिभाषा।
सबसे प्यारी लगती न्यारी,हिंदी है पहचान हमारी
हिंदुस्तान की शान है हिंदी,सक्षम इसे बनाएंगे।
।।हिंदी में सोचे, हिंदी में बोले, हिंदी में ही गाएंगे।।अंग्रेजों ने आकर देश में,गुलामी हम पर थोपा।
जाते-जाते भी जुल्मी ने, इंग्लिश रूपी बीज है रोपा।
आज बना नासूर यह पौधा, मिलकर उसे हटाएंगे। ।।हिंदी में सोचें, हिंदी में बोले, हिंदी में ही गाएंगे।।
अंग्रेजी मोह से ग्रसित नहीं हम,हिंदी से निश्छल प्यार है।
हिन्दी हमारी आत्मा है भावना का साज है।
दृढ़ निश्चय कर इसको अब हम, जन जन तक पहुंचाएंगे।
।। हिंदी में सोचे, हिंदी में बोले, हिंदी में ही गाएंगे।।
युवा शक्ति ही ला सकती है, अपने देश में परिवर्तन।
किंतु जरूरी है उनको, मिले हमारा मार्गदर्शन
बिखरी युवा शक्ति को जोड़ हम नव प्रकाश फैलाएंगे। ।। हिंदी में सोचे, हिंदी में बोले, हिंदी में ही गाएंगे।।

अगले तीन सालों में 60 लाख घरों तक पहुंचाएंगे शुद्ध पेयजल

0
लक्ष्य बड़ा है और समय कम, लेकिन हम इसे पूरा करेंगे- मिथिलेश ठाकुर
लक्ष्य बड़ा है और समय कम, लेकिन हम इसे पूरा करेंगे- मिथिलेश ठाकुर

चाईबासा। झारखंड राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री श्मिथिलेश कुमार ठाकुर के अध्यक्षता में पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित परिसदन सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला प्रमंडल अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार सिंह सहित सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता की उपस्थिति में की गयी।

बैठक में विभागीय मंत्री के द्वारा उपस्थित अभियंता एवं पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि रूटीन मोड में कार्य न करें, अपने कर्तव्य का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें और निर्धारित अवधि से पूर्व योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जाए।

बैठक के उपरांत विभागीय मंत्री ठाकुर के द्वारा बताया गया कि क्षेत्र अंतर्गत विभाग का लक्ष्य काफी बड़ा है तथा पड़ोसी राज्यों की तुलना में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में पीछे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के उपरांत कोविड-19 वायरस संक्रमण के बावजूद 9,00,000 घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने में विभाग ने सफलता पाई है। इसके बावजूद हमारा लक्ष्य बहुत बड़ा है जिसके तहत विभाग को लगभग 59,26,000 घरों में वर्ष 2024 तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है और इसके लिए हम सभी को एक टीम की तरह कार्य करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना है

बंग्लादेश के मवेशी तस्करों से जुड़े दो को मवेशी के साथ दबोचा

0

चार मवेशी के साथ दो बांग्लादेशी तस्कर गिरफ्तार।
मालदा भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा नीमतिता पर तैनात 78वीं वाहिनी के सुरक्षाबलों ने दोबांग्लादेशी मवेशी तस्करों को चार मवेशियों के साथ पकड़ा।

राजेश कुमार जैन/मालदा

बीएसएफ क्षेत्रीय मुख्यालय मालदा के अंतर्गत सीमा चौकी नीमतिता, 78वीं वाहिनी को खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल चौकस हो गए।सजग प्रहरी के रूप में तैनात सीमा बल ने दो ब्यक्ति को मवेशी के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा को पारकर बांग्लादेश में जाने की कोशिश कर रहे थे।तभी सुरक्षा बलों ने दो पशु तस्करों को धर दबोचा। प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपनी पहचान आरिफ शेख, पारचोका, व मतिन, बरोरूसा, बांग्लादेश के रूप मे दी। उन्होंने बताया की वह 8 सितंबर को नदी के रास्ते से भारत में आए थे और भारतीय गांव महालदार पाड़ा से होते हुए अर्जुनपुर पहुंचे। जहां इनकी मुलाकात अर्जुनपुर के भारतीय तस्कर हुसैन और अहसान से हुई।अर्जुनपुर से आरिफ शेख और मतिन को 04 मवेशी दिए जिन्हें लेकर वह पानी के रास्ते बांग्लादेश की ओर जा रहे थे। किंतु सीमा सुरक्षा बल की 78 वी वाहिनी के सजग जवानों द्वारा उन्हें आईबी क्रॉस करने से पहले ही मवेशियों के साथ धर दबोच लिया। साथ ही साथ पूछताछ में आरिफ शेख और मतिन ने कबूला कि उन्हें इन चारों मवेशी को बांग्लादेशी तस्कर रुबेल, थुथापाड़ा और मसूद, मनोहरपुर, दोनो को अलग अलग दो दो गायों को सौंपना था।जिसके बावत 40 हजार बांग्लादेशी पकड़ा( कैरेंसी)मिलने वाले थे। किंतु बीएसएफ के जवानों द्वारा उन्हें नदी क्रॉस करने से पूर्व ही पकड़ लिया गया।पकड़े गए तस्कर को अग्रिम कार्यवाही के लिए जब्त मवेशियों के साथ शमशेरगंज पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।
इस संदर्भ में बटालियन कमांडेंट राहुल ने कहा है कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ और मानव तस्करी को रोकने के लिए बीएसएफ सख्त कदम उठा रही है।जिससे ऐसे अपराधों में शामिल लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उनमें से जो पकड़े जा रहे हैं उन्हें कानून द्वारा सजा मिल रही है। उन्होंने कहा यह पहली बार नहीं है जब 78 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा सजगता का परिचय देते हुए तस्करों को मवेशियों के साथ पकड़ा गया है।इससे पहले भी अनेकों बार वाहिनी के सजग जवानों द्वारा तस्करों और असमाजिक तत्वों के मंसूबों को नाकामयाब किया है।

खीरू महतो या गुलाब महतो बनेंगे झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष

0
मंगलवार (आज) होगी नामों की घोषणा
मंगलवार (आज) होगी नामों की घोषणा

बोकारो । जनता दल यूनाइटेड झारखंड में अपनी खोई शक्ति प्राप्त करने के लिए झारखंड पर पूरा ध्यान केंद्रित करेगा । इसकी रणनीति तैयार कर ली गई है । मिली जानकारी के अनुसार पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया जाएगा। मंगलवार को झारखंड के अध्यक्ष के नामों की घोषणा की जाएगी । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के रेस में 2 नाम शामिल हैं, जिसमें मांडू के पूर्व विधायक खीरू महतो तथा झरिया के जदयू नेता गुलाब महतो का नाम शामिल हैं ।

राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण सिंह प्रभारी के रूप में देखेंगे कामकाज

राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह को प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा रही है । उनके नेतृत्व में झारखंड जदयू संगठन का विस्तार कर अपनी कोई शक्ति प्राप्त करने की कोशिश करेगा । उल्लेखनीय है कि बाबूलाल मरांडी के सरकार में जदयू के साथ विधायक शामिल थे, जिसमें कई मंत्री भी थे । पिछले माह केंद्रीय कार्य समिति की हुई बैठक में झारखंड में संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत ने कमेटी का गठन किया जा रहा है ।

पत्रकार बैजनाथ महतो मामले में सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

0
घायल पत्रकार के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था हो
घायल पत्रकार के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था हो

अब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद दूर्भाग्यपूर्ण- संजय सेठ

राँची। गंभीर रूप से घायल वरिष्ठ टीवी पत्रकार बैजनाथ महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि घटना के 2 दिन के बाद भी अभी तक हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को बताया कि बैजनाथ महतो की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। सरकारी स्तर पर उनके बेहतर इलाज का प्रबंध किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बैजनाथ महतो को एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली या अन्य किसी अत्याधुनिक अस्पताल में ले जाया जाए और उनका बेहतर उपचार किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बैजनाथ महतो के हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार किए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की है।

संजय सेठ ने कहा कि पत्रकार पर हमला सीधे-सीधे शासन व्यवस्था को चुनौती है और राज्य सरकार और प्रशासन को अविलंब इस घटना से पर्दा उठाना चाहिए। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके साथ ही बैजनाथ महतो का बेहतर इलाज हो सके, इस दिशा में मुख्यमंत्री को खुद संज्ञान लेना चाहिए।

आइजी करेंगे पत्रकार बैजनाथ महतो पर हमले की जांच

0
पुलिस मुख्यालय में विरोध जताते पत्रकार
पुलिस मुख्यालय में विरोध जताते पत्रकार

रांची। पत्रकार बैजनाथ महतो पर हुए जानलेवा हमले को लेकर रांची जिले के पत्रकारों ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी नीरज सिन्हा से मुलाकात की। डीजीपी ने आश्वासन दिया कि आइजी अभियान इस मामले की जांच करेंगे और आरोपितों को हर हाल में गिरफ्तार किया जायेगा।

अपराधियों को पकड़ा ही नहीं जायेगा, स्पीडी ट्रायल से सजा भी दिलायेंगे: डीजीपी

सोमवार को प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और सचिव अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय पहुंचा और डीजीपी से मुलाकात कर पत्रकारों के प्रति रांची पुलिस पर लापरवाह रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी और डीएसपी की शिकायत की।

राजधानी के सैकड़ों पत्रकार पुलिस मुख्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गये। पत्रकारों के आक्रोश को देखते हुए डीजीपी नीरज सिन्हा ने आइजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकार को पूरे मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ अपराधियों को पकड़ा ही नहीं जायेगा, स्पीडी ट्रायल से सजा भी दिलाने का प्रयास करेंगे।

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को सौंपा ज्ञापन

इसके बाद सभी पत्रकार झारखंड मंत्रालय पहुंचे और मुख्य सचिव से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई की मांग किया। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने पत्रकारों को आस्वस्त किया की घायल पत्रकार के समुचित इलाज और उसपर हमला करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इधर घटना के बाद से सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार लगातार पत्रकार पर हमला करने वालों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं और घटनास्थल के आसपास में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटा रहे हैं।

ऐसे माहौल में काम कैसे कर पाएंगे पत्रकार ?

पत्रकार पर हुए हमले की सभी ने कड़ी निंदा की और कहा कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिव सहित सभी पत्रकारों ने कहा कि झारखंड में पत्रकार ही सुरक्षित नहीं हैं और बाकी लोगों का क्या हाल होगा। पत्रकारों ने मांग की है की शीघ्र आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो इस मामले पर पत्रकार प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

झारखण्ड के फार्मा सेक्टर में निवेशकों के लिए अवसर

0
फार्मा और चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के लिए आकर्षक प्रावधान
फार्मा और चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के लिए आकर्षक प्रावधान

रांचीः झारखण्ड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 के लागू होने के साथ राज्य में निवेश का वातावरण तैयार करने की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। सरकार राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस कड़ी को सशक्त करने के उद्देश्य से उद्योग विभाग रांची के चान्हो प्रखंड में फार्मा और खाद्य प्रसंस्करण पार्क विकसित कर रहा है।

डेडिकेटेड फार्मा पार्क का हो रहा विकास, फार्मा पॉलिसी जल्द

विभाग ने फार्मा पार्क निर्माण के लिए 35 एकड़ भूमि का चयन किया है। योजना के अनुसार, सरकार सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े फार्मा उद्योगों को आवंटन के लिए 55 भूखंडों को आरक्षित किया गया है। इन 55 भूखंडों में से 30 भूखंड सूक्ष्म फार्मा उद्योग के लिए, 14 भूखंड छोटी इकाइयों के लिए, 7 भूखंड मध्यम इकाइयों के लिए और 4 भूखंड बड़े फार्मा इकाइयों के लिए आरक्षित हैं। फार्मा पार्क प्रशासनिक भवन, कैंटीन, यूटिलिटी सेंटर, ईटीपी, सड़क नेटवर्क, ड्रेनेज सिस्टम, पुल, स्ट्रीट लाइट सहित सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से लैस होगा।

इस तरह राज्य सरकार ने जमशेदपुर के पास आदित्यपुर में पूर्वी भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। वहीं अब सरकार राजधानी रांची से सटे चान्हो में फार्मा पार्क में निवेशकों के लिए दरवाजे खोलने की राह पर है।

फार्मा नीति पर भी हो रहा है कार्य

फार्मा पार्क के लिए विभाग देश भर से निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से नई फार्मा नीति के मसौदे पर भी काम कर रहा है। हाल में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट के दौरान इच्छुक निवेशकों ने पुरानी फार्मा नीति में चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के लिए प्रावधानों की कमी के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की थी, जिसपर मुख्यमंत्री ने उन्हें समाधान का आश्वासन दिया था और अधिकारियों को एक समर्पित फार्मा का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया है। नीति में चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के लिए आवश्यक प्रोत्साहन प्रावधान और फार्मा पार्क में चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के लिए भूखंड आवंटन के प्रावधानों को शामिल करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

10 हजार करोड़ के निवेश पर बनी सहमति

दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में झारखण्ड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 के तहत दस हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव सरकार को प्राप्त हुआ है। टाटा, आधुनिक, डालमिया और अन्य कंपनियों के साथ 10,000 करोड़ रुपये के निवेश पर अपनी सहमति जताते हुए एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है।

झारखंड में निवेश लाने और रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करने पर काम हो रहा है। सरकार निवेशकों के अनुकूल वातावरण बनाने पर काम कर रही है। हमारा प्रयास झारखण्ड को भारत के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना है।

हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री झारखण्ड।

विधानसभा भवन का कोई भी हिस्सा धर्म विशेष के लिए आरक्षित नहीं हो सकता

0
ने विधानसभा से नमाज कक्ष हटाने की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
विहिप ने विधानसभा से नमाज कक्ष हटाने की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रांची। विश्व हिंदू परिषद यानि विहिप के झारखंड प्रांत का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्यपाल रमेश बैस से मिला। राज्‍यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष के आदेश से मुस्लिमों को नमाज कक्ष आवंटित किया गया है। यह असंवैधानिक है। भारतीय लोकतंत्र में किसी भी राज्य के विधानसभा भवन की अपनी मर्यादा होती है। विधानसभा भवन में राज्य के विकास की नीति निर्धारण एवं विधान प्रतिस्थापित होती है तथा विकास की कार्ययोजना निश्चित होती है।

सिर्फ मुसलमानों को ही क्यों चाहिए अलग प्रार्थना कक्ष ?

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड में शैव, वैष्णव, सरना, सिख, जैन, बौद्ध, मुस्लिम, ईसाई सहित कई धर्म धाराओं तथा भाषा-भाषी के लोग रहते हैं । परंतु सभी धर्मधाराओं एवं भाषा-भाषी की जनता को नकारते हुए सिर्फ मुस्लिमों को प्रश्रय देना तुष्टीकरण की पराकाष्ठा को पार करना है।

हेमंत सरकार अपना रही “फूट डालो-राज करो” की नीति

विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड सरकार “फूट डालो शासन करो” की नीति अपनाकर समाज के बीच वैमनस्यता बढ़ा रही है। इससे सामाजिक विद्वेष फैल रहा है। अल्पदर्शी एवं अल्पविवेकी झारखंड सरकार के गलत निर्णय के कारण जन आंदोलन प्रारंभ है। इससे प्रदेश के विकास कार्य में अवरोध हो रहा है। इसका प्रभाव प्रदेश की जनता पर पड़ेगा।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ. बिरेन्द्र साहु ने बताया कि इस संबंध में झारखंड प्रांत के सभी पंचायत व प्रखंड समिति ने अपने क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला समिति ने अपने क्षेत्र के उपायुक्त के द्वारा राज्यपाल को सैकड़ों की संख्या में ज्ञापन प्रेषित किए हैं। प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र संगठन मंत्री अकारपु केशव राजू, क्षेत्र अध्यक्ष रामस्वरूप रुंगटा, प्रांत कार्याध्यक्ष तिलक राज मंगलम, उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव व सुनील गुप्ता, प्रांत मंत्री डा. बिरेन्द्र साहु, कोषाध्यक्ष मदन बागड़िया, गोरक्षा प्रांतप्रमुख गिरिजाशंकर पांडेय शामिल थे।

111 सेव अस्पताल मामले में डॉक्टर रक्षित आनंद रिम्स के पास से गिरफ्तार

0
आदित्यपुर स्थित 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल
आदित्यपुर स्थित 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल

रांची। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित 111सेव लाइफ अस्पताल के विवादित चिकित्सक डॉक्टर रक्षित आनंद को पुलिस ने रविवार को रांची के रिम्स के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिले के एसपी द्वारा गठित विशेष टास्क फोर्स ने उसे गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नही की गई है।

सूत्रों की माने तो सरायकेल एसपी आनंद प्रकाश को डॉ0 रक्षित आनंद राँची रिम्स के पास छुपे होने की सूचना मिली। उसके बाद उन्होंने एक विशेष टास्क फोर्स गठित कर राँची रवाना किया।

विदित है कि कोरोना महामारी के दूसरे लहर के दौरान 111सेव लाइफ अस्पताल के प्रबन्धक डॉ0 ओपी आनंद, उनकी पत्नी सरिता आनंद और डॉ0 रक्षित आनंद पर आदित्यपुर के रैन बसेरा निवासी सुनील कुमार झा के इलाज में लापरवाही बरतने और जबरन धन दोहन करने व बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए स्व0 सुनील झा की पुत्रियों ज्योत्सना झा और निधि झा ने आरआईटी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

डॉ0 ओपी आनंद को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि डॉ0 रक्षित आनंद फरार हो गए थे

स्व0 सुनील झा की पुत्रियों ज्योत्सना झा और निधि झा ने दर्ज कराई थी शिकायत
स्व0 सुनील झा की पुत्रियों ज्योत्सना झा और निधि झा ने दर्ज कराई थी शिकायत

रामेश्वर उरावं का बयान राज्य के हजारों कर्मयोगी शिक्षकों का अपमान

0
शिक्षा में तुष्टीकरण और शिक्षकों को अपमानित कर रही राज्य सरकारः दीपक प्रकाश
शिक्षा में तुष्टीकरण और शिक्षकों को अपमानित कर रही राज्य सरकारः दीपक प्रकाश

 

अंतर्विरोध में घिरी राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकारी विद्यालयों पर राज्य के वित्तमंत्री का बयान राज्य के शिक्षकों का अपमान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर शिक्षा व्यवस्था सुधारने की जिम्मेवारी है। परंतु यह सरकार अपनी जिम्मेवारियों से भागना चाहती है। शिक्षकों पर दोषारोपण करके राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने का प्रयास कर रही ।

शिक्षकों के पद भरें, उन्हें गैर-शिक्षण कार्यों से दूर रखें

दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य के शिक्षक मेहनती हैं और बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं ।राज्य के सरकारी विद्यालयों में उच्च स्तरीय ,गुणवत्तापूर्ण,शिक्षा व्यवस्था हो,बुनियादी ढांचा सुदृढ हो, विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति कर पद भरे जाएं,शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्य मे न लगाया जाए, सुविधायुक्त पदस्थापन हो, ये सारे कार्यों को करने की जिम्मेवारी राज्य सरकार को है। परंतु यह सरकार जिम्मेवारियों से मुंह मोड़ रही। इनकी चुनाव पूर्व घोषणाएं ठंढे बस्ते में चले गए।

प्राइवेट स्कूल गरीब जनता की जेब पर बोझ

उन्होंने कहा कि राज्य के प्राइवेट स्कूल आम आदमी, गरीब,मजदूर,किसान के बच्चों केलिये सुलभ नही है। राज्य की अधिकांश आबादी गांव में निवास करती है। और सुदूरवर्ती ग्रामीण,पहाड़ी,जंगली क्षेत्रों में सरकारी विद्यालय ही शिक्षा के साधन हैं। उन्होंने कहा कि सत्तामद में चूर राज्य सरकार के मंत्री,विधायकगण लगातार गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।

सरकारी शिक्षकों को कोस रहे हैं और मदरसा शिक्षकों को अनुदान दे रहे हैं

उन्होंने कहा कि एक तरफ वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव सरकारी स्कूलों की शिक्षा को कोस रहे वहीं मदरसा के अनुदान केलिये नियमो को संशोधित करने की बात कर रहे। दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार के गठबंधन दलों में वोट बैंक और तुष्टिकरण की होड़ लगी है। उन्होने कहा कि सरकार अंतर्विरोध से घिरी है। शिक्षा विभाग झामुमो के कोटे में है। इसलिये झामुमो को वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के बयान पर स्थित स्पष्ट करनी चाहिये।

तालिबानी नेता बरादर

0

काबुल, एजेंसी। तालिबान में सत्ता में शीर्ष पदों के लिए आपसी खींचतान के बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मुल्‍ला अब्‍दुल गनी बरादर गोली लगने से घायल हो गए हैं। यह कहा जा रहा था कि पद को लेकर तालिबान नेताओं के बीच विवाद गहरा गया है। इसके बाद बरारद का एक आडियो क्लिप सामने आया है। इस क्लिप में कहा गया है कि मेरे गायब रहने के दौरान मीडिया एक्टिविस्‍ट ने प्रोपेगैंडा फैलाया है। बता दें कि अफगानिस्‍तान की नई सरकार में बरादर को डिप्‍टी प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया गया है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि तालिबान गुटों के बीच सत्‍ता को लेकर संघर्ष की वजह से बरादर की मौत हो गई है।

इसके बाद बरादर ने अपना आडियो क्लिप जारी किया है। इस क्लिप में बरादर ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया है। सामने आए आडियो क्लिप में उन्‍होंने कहा कि मैं यात्रा पर था। मेरे मौजूद नहीं रहने का फायदा उठाकर मीडिया एक्टिविस्ट ने प्रोपेगैंडा फैलाना शुरू कर दिया है। मैं और मेरा हर साथी पूरी तरह से ठीक हैं। खबरों ने हमेशा प्रोपेगैंडा फैलाने का काम किया है। इन अफवाहों को सिरे से खारिज करें, हम सब ठीक हैं। उन्होंने कहा कि जब दुश्मनों को सफलता नहीं मिली तो वे हमसे लड़े और मेरी मौत की खबरें फैला दीं। लेकिन हर दूसरे क्षेत्र की तरह यहां भी उन्हें हार मिली।

 

गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल ने ली शपथ

0

अहमदाबाद। अपने समर्थकों के बीच दादा के नाम से मशहूर भूपेंद्रभाई रजनीकांतभाई पटेल ने आज (सोमवार) गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में राज भवन में शपथ ग्रहण की। गुजरात के सीएम पद की शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूपेंद्र पटेल को बधाई दी। पीएम ने ट्वीट किया, “मैं उन्हें वर्षों से जानता हूं और मैंने उनका अनुकरणीय कार्य देखा है, चाहे वह भाजपा संगठन में हो या नागरिक प्रशासन और सामुदायिक सेवा में।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद गुजरात के नए सीएम भूपेंद्र पटेल को बधाई दी। समारोह में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत समेत बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद थे।

योग करते वक्त सिर में लगी चोट, कांग्रेस के वरीष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन

0
80 वर्ष की उम्र में मैंगलुरु में ली आखिरी सांस
80 वर्ष की उम्र में मैंगलुरु में ली आखिरी सांस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को कर्नाटक के मंगलुरु स्थित अस्पताल में निधन हो गया । इस साल जुलाई में सुबह के वक्त योग करते हुए सिर में चोट की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था । इसके बाद उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी । ऑस्कर फर्नांडिस यूपीए सरकार में सड़क एवं परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री भी रह चुके हैं । अभी भी वह राज्यसभा सांसद थे ।

सोनिया के सबसे करीबी नेता थे ऑस्कर फर्नांडिस

सोनिया गांधी ने अपने आसपास जिस चेहरों को सबसे ज्यादा तवज्जो दी उनमें से अधिकांश ईसाई थे । जैसे अंजू बी जॉर्ज, एके एंटोनी, ओमान चांडी आदि, सिर्फ अहमद पटेल अपवाद रहे । लेकिन इन चेहरों में भी जिसपर सोनिया सबसे ज्यादा भरोसा करती थीं, वो थे ऑस्कर फर्नांडिस। कहते हैं कि ऑस्कर फर्नांडिस भारत के हर बड़े ईसाई धर्मगुरु को उनके नाम से पहचानते थे।

पोप से आशीर्वाद लेते ऑस्कर फर्नांडिस
पोप से आशीर्वाद लेते ऑस्कर फर्नांडिस (फाइल)

कांग्रेस ने जताया दुख

ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने ट्विट करते हुए दुख जताया है । कांग्रेस ने कहा- “ऑस्कर फर्नांडिस के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है, उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है । एक कांग्रेस के दिग्गज, समावेशी भारत के लिए उनके दृष्टिकोण का हमारे समय की राजनीति पर उनका बहुत बड़ा प्रभाव था । कांग्रेस परिवार को उनके मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश की कमी खलेगी।

 

70 घंटे के अंदर पत्रकार पर हमला करने वाले पकड़े नहीं गये तो रांची बंद

0
पत्रकार बैजनाथ महतो पर हमला करने वाले गिरफ्तार नहीं हुए तो रांची बंद होगा- नायक
पत्रकार बैजनाथ महतो पर हमला करने वाले गिरफ्तार नहीं हुए तो रांची बंद होगा- नायक

रांची।  पत्रकार बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमला लोकतंत्र के चौथा स्तंभ पर हमला है जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा । अगर रांची पुलिस 72 घंटे के अंदर हमलावर अपराधियों को गिरफ्तार नही करती है तो झारखंडी सूचना अधिकार मंच रांची बंद का आह्वान करेगी । जिसकी जिम्मेवारी जिला पुलिस प्रशासन की होगी । उपरोक्त बातें झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह हटिया विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने कही ।

विजय शंकर नायक ने कहा कि सीएम इस घटना की मॉनिटरिंग करे और ऐसी व्यस्था विकसित करे की तुरंत अपराधी गिरफ्तार किए जाय उनपर हमला की घटना के बीते हुए 24घंटा से अधिक हो चुके है और अपराधी चुंगल से अभी तक बाहर है जो चिंता और आक्रोश का विषय है जिसकी झारखंडी सूचना अधिकार मंच कड़े शब्दो में निंदा करता है ।

उन्होंने आगे कहा की झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मांग किया की वे बैजनाथ महतो के उचित इलाज की व्यस्था सुनिश्चित करे अगर इनको बाहर भी समुचित इलाज कराना पड़े तो सरकार तत्काल इसकी व्यस्था करे ताकि इनकी जान बचाया जा सके ।

उन्होंने रांची में बढ़ते अपराध पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा की अपराध को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी दिखाए ताकि अपराध को रोका जा सके । बैजनाथ महतो द्वारा पूर्व में हुए झगड़ा की सूचना सदर थाना में देने के बावजूद सदर थाना प्रभारी ने उन अपराधियों को गिरफ्तार नही किया जाना पुलिस का अकर्मण्यता दर्शाता है जो चिंता का विषय है । पुलिस गंभीरता दिखाते हुए इस घटना की जांच करते हुए तत्काल हमलावर अपराधियों को गिरफ्तार करे अन्यथा 72 घंटे के बाद भी गिरफ्तारी नही हुई तो रांची बंद का आवाहन किया जायेगा जिसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी ।

हेमन्त सरकार में गरीबो का हक मिलते देख बाघमारा विधायक बौखला गए हैं

0

कतरास। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो द्वारा जो आरोप जलेश्वर महतो पर लगाया गया है उसके संदर्भ में कांग्रेस नेता विकास सिंह ने कहा कि विधायक अनर्गल बयानबाज़ी कर बचकाना हरकत कर रहे हैं। उनका बयान हास्यास्पद है । और यह कहावत चरितार्थ हो रहा कि सौ चूहे खा कर बिल्ली हज पर चली।

उन्होंने कहा पिछली  रघुवर सरकार एवं ढुल्लू महतो तथा उनके समर्थको द्वारा बाघमारा में सैकड़ो जगह गोलीबारी एवं धड़ल्ले से कोयले की लूट हुई थी। सैकड़ों  शिकायत करने के बाद भी जिला पुलिस तथा रघुवर सरकार मूकदर्शक बनी रही। आज जब झारखण्ड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मजदूर किसान नौजवानों की लोकप्रिय सरकार बनी है एवं जलेश्वर महतो की लोकप्रियता बाघमारा एवं झारखण्ड में बढ़ी है तो ढुल्लू महतो द्वारा हास्यास्पद बयान देकर जनता के बीच सस्ती लोकप्रियता बटोरने की कोशिश कर रहे है।

विकास सिंह ने कहा कि अब उनका कोई भी कोशिश  बाघमारा की आम जनता बिफल कर देगी।आज झारखण्ड में गरीबो का सरकार है और बाघमारा में गरीब जनता का हक मिल रहा है।जिसे देखकर विधायक ढुल्लू महतो बौखला गए हैंऔर अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रहे हैं।लेकिन बाघमारा की जनता सब देख रही है।