Sunday 5th of July 2026 05:00:32 PM
Home Blog Page 124

चित्र प्रदर्शनी एवं केक काटकर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री मोदी का 71वां जन्मदिन मनाया

0

उज्जवल दुनिया, हजारीबाग (अजय निराला)। अब तक प्रधानमंत्री के पद पर रहकर कुशलतापूर्वक सेवा और समर्पण भाव से किये गए विकास कार्यो को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से भी परिलक्षित की गई। हज़ारीबाग में शुक्रवार को जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन मनाया गया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव की उपस्थिति में अटल भवन में सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कर तथा केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी का 71 वां जन्मदिन मनाया।

साथ ही अब तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवा व समर्पण की भावना से किये गए विकाश कार्यो को प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को दिखाने का प्रयास किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण अभियान की भावना से किसानों , सैनिकों,मंडी में सब्जी बेचनेवाली महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

 

वहीं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नमो एप्प के माध्यम से जुड़कर प्रधानमंत्री को बधाई दिया।प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर देश भर में 02 करोड़ कोविड वैक्सीनेशन का टीका लोगों ने लेकर जन्मदिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाया।

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में 71 दीया जलाकर, हुरहुरू स्थित दिव्यांग स्कूल में बच्चों के बीच फल वितरण कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु होने की कामना की और विश्वकर्मा पूजा पंडालों में जाकर आयोजकों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के मार्गदर्शन में देश उन्नति के राह पर तेज गति से दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संग सम्पूर्ण भारतवासी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को हर्ष पूर्वक मनाते हुए दीर्घायु होने की कामना कर रहा है।

वहीं सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व की वजह से देश विश्व गुरु बनने के करीब है।

अवसर,आधुनिकता,संकल्प, सिद्धि, समृद्धि के पंचतत्वों से विश्व प्रतिस्पर्धा में भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाने के लिए माँ भारती की सेवा में लगे हुए भारत के पुनरुत्थान के शिल्पी जनप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीया गया।

इस मौके पर बटेश्वर मेहता, सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव,भैय्या अभिमन्यु प्रसाद, आंनद देव, दामोदर सिंह,राजेश गुप्ता, उमा पाठक, विवेकानंद सिंह,नंदलाल मेहता,भानुमति पासवान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार,कुमकुम देवी,बिनोद कुमार बिगन साहू, दिनेश सिंह राठौड़, विजय वर्मा, कृष्णा सिन्हा, विवेक बरियार,सरफराज हैदर,रेणुका साहू,नवीन रंजन दुबे,महेंद्र राम बिहारी,अजित चंद्रवंशी, विकाश सिन्हा, तनवीर अहमद, सत्यभामा देवी, इंद्र नारायण कुशवाहा, कुँवर मनोज सिंह, रामजी कुशवाहा,बिनोद भगत,लखन हरि,आशा राय,गीता राणा,प्रयाग राम मिर्धा,ज्योति सिन्हा,जीवन सिन्हा, राजकरण पाण्डेय,आतिश सिंह, राहुल कुमार राय,शैलेश चंद्रवंशी,रितेश खंडेलवाल, मुकेश कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

NSUI ने बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

0
डिग्री के साथ सड़क पर बैठकर किया बूट पॉलिश
डिग्री के साथ सड़क पर बैठकर किया बूट पॉलिश
रांची। कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों ने डिग्री लेकर बूट पॉलिश कर के प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रुप में मनाया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओँ ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर जूता पॉलिश की दुकान लगाई एवं डिग्री लेकर प्रदर्शन किया गया।
खतरे में है देश के युवाओं का भविष्य- इंदरजीत सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि  जहा मोदी ने 2014 के चुनाव में प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने की वादा किया था, लेकिन 6 साल के बाद भयंकर रूप से बढ़ती बेरोजगारी,गड्ढे में गिरती अर्थव्यवस्था से देश के युवाओं का भविष्य खतरे में हैं। इंदरजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीति से छात्र और युवा हताश और निराश हैं।
नौकरी देने की जगह पकौड़ा तलने की सलाह देते हैं पीएम- आरुषि वंदना
कांग्रेस सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि वंदना ने कहा कि जब युवा रोजी रोटी की चिंता में रुकी हुई परीक्षा कराने और अटकी हुई भर्तियां घोषित करने की मांग करता है तो देश के प्रधानमंत्री पकौड़ा तलने और खिलौना बनाने की सलाह देते हैं।  इससे साफ जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री को शिक्षा और युवाओं के भविष्य से कोई सरोकार नहीं है।
मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, नंदिनी गुप्ता, आकाश रजवार, प्रणव सिंह, अमन यादव,  अब्दुल राबनवाज, प्रभात चन्द्र, अभिषेक सिंह, दीपक,शशांक पांडेय, अभिषेक कुमार, आदि मौजूद रहे।

जीएसटी काउंसिल की बैठक में बोले कृषि मंत्री

0
जीएसटी काउंसिल की बैठक के दौरान केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ झारखण्ड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख
जीएसटी काउंसिल की बैठक के दौरान केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ झारखण्ड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख

रांची/लखनऊ ।  झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने लखनऊ में आयोजित जीएसटी काउंसिल की 45 वीं बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि राज्यों का जीएसटी मुआवजा अवधि  जून 2022 में खत्म हो रहा है, उसे बढ़ाया जाए । वहीं पब्लिक अंडरटेकिंग कंपनी पर बकाए की मांग रखी गई ।

डीवीसी का बकाया काटे जाने का किया विरोध

झारखण्ड सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि भारत सरकार केंद्रीय संस्थानों से राज्य को मिलने वाले बकाया राशि को पेंडिंग रखती है, लेकिन डीवीसी झारखंड राज्य को बिना बताए बिजली काट देती है, और बकाए भुगतान के लिए नोटिस भी करती है जो कहीं से उचित नहीं है । डीवीसी के बिजली काटने और नोटिस देने के खिलाफ उन्होंने काउंसिल में जोरदार तरीके से विरोध किया।

झारखण्ड का बकाया 1544 करोड़ जल्द दे केन्द्र

कोयला के जीएसटी स्लैब में बदलाव की मांग राज्य हित में करने की बातें कहीं। उन्होंने राज्य के जीएसटी मुआवजा के पैसे 1544 करोड़ की मांग की है, रॉयल्टी के रूप में 12725 करोड़ जो झारखंड को मिलना है उसकी ओर भी माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का ध्यान आकृष्ट कराया।

राज्यों को दुश्मन नहीं, सहयोगी समझे केन्द्र सरकार
उन्होंने कहा कि राज्यों के राजस्व गत स्थितियां और राजकोषीय जरूरतों को सकारात्मकता और सहयोग के भाव से देखे जाने की आवश्यकता है । उन्होने कहा कि कोविड काल मे मेडिसिन और उपकरणों में टैक्स की जो रियायत दी गई है उसकी सराहना हम करते हैं। बादल पत्रलेख ने बैठक के दौरान कहा कि किसी भी राज्य को समय पर रेवेन्यू लॉसेस की क्षतिपूर्ति जल्द मिले इसका ख्याल केन्द्र सरकार को रखना चाहिए। खपत आधारित जीएसटी कर प्रणाली में झारखंड को कर राजस्व का नुकसान हो रहा है इसे देखने की आवश्यकता है।

 

बैठक में सचिव वाणिज्य कर विभाग भी मौजूद थे
बैठक में सचिव वाणिज्य कर विभाग भी मौजूद थीं

मोदी बोले, अफगानिस्तान में अस्थिरता रहेगी तो आतंकी विचारधाराओं को मिलेगा बढ़ावा

0

नई दिल्ली, एएनआइ। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ-सीएसटीओ) शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने अफगानिस्तान मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि अगर अफगानिस्तान में अस्थिरता और कट्टरवाद बना रहेगा तो इससे पूरे विश्व में आतंकवादी और उग्रवादी विचारधाराओं को बढ़ावा मिलेगा। अन्य उग्रवादी समूहों को हिंसा के माध्यम से सत्ता पाने का प्रोत्साहन भी मिल सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी देश पहले भी आतंकवाद से पीड़ित रहे हैं इसलिए हमें मिलकर सुनिश्चित करना चाहिए कि अफगानिस्तान की धरती का उपयोग किसी भी देश में आतंकवाद फैलाने के लिए न हो। एससीओ को सदस्य देशों को इस विषय पर सख्त और साझा मानदंड विकसित करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये मानदंड आगे चलकर वैश्विक एंडी टेरर सहयोग के लिए भी एक टेंपलेट बन सकते हैं। ये मानदंड आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर आधारित होने चाहिए। इनमें क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म और टेरर फाइनेंसिंग जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एक कोड ऑफ कंडक्ट होना चाहिए।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान में गंभीर मानवीय संकट है। वित्तीय और व्यापार प्रवाह में बाधाओं के कारण अफगानिस्तान के लोगों की वित्तीय बाधाएं बढ़ रही हैं। इसके साथ ही कोरोना की चुनौती उनके लिए संकट का कारण है।

भारत में एक दिन में 2 करोड़ 22 लाख से अधिक लगी वैक्सीन

0

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने एक दिन में तेजी के साथ दो करोड़ वैक्सीन लगाने का काम पूर्ण कर लिया है। Co-WIN पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, देश में दी गई खुराकों की संख्या 2 करोड़ 22 लाख 28 हजार 675 (2,22,28,675) तक पहुंच गई है। वहीं, दोपहर 1.30 बजे तक ही देश में एक करोड़ से अधिक वैक्सीन लगा दी गईं थीं। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी। देश में अभी भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी के साथ चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकार्ड तोड़ दिया गया है। पहले डेढ़ करोड़, फिर दो करोड़ वैक्सीन देने का काम किया गया। मांडविया ने ट्वीट करते हुए लिखा’#VaccineSeva को चरितार्थ करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों एवं देशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को उपहार। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आज भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में 2 करोड़ टीके लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है।’
एक ही दिन में 2 करोड़ से अधिक COVID19 टीके लगजाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के जश्न मनाया। इससे पहले मांडविया ने बताया था, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश ने 1:30 बजे तक अब तक सबसे तेज 1 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है।’ उन्होंने आगे कहा कि हम निरंतर तेजी से वैक्सीन लगाने का कार्य जारी रखे हुए हैं।

झारखंड कांग्रेस प्रवक्ताओं की नई लिस्ट, पुराने चेहरे बाहर

0
झारखंड कांग्रेस का मीडिया में बचाव करने वाले सिपाही
झारखंड कांग्रेस का मीडिया में बचाव करने की जिम्मेदारी 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने प्रवक्ताओं की नई लिस्ट जारी की है । इस लिस्ट में आलोक दूबे, राजेश गुप्ता उर्फ छोटू और लाल किशोर नाथ शाहदेव की तिकड़ी की छुट्टी कर दी गई है तथा उनकी जगह पर राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा तथा राजेश किरण महतो मीडिया में पार्टी के बचाव का जिम्मा संभालेंगे ।

झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ताओं की नई लिस्ट
झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ताओं की नई लिस्ट

नई लिस्ट में महिलाओं को भी प्राथमिकता

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रवक्ताओं की नई सूचि में संतुलन का खास ध्यान रखा है । आभा सिन्हा और मंजू कुमारी महिलाओं का प्रतिनिधित्व करेंगी तो अल्पसंख्यक कोटे से तेज-तर्रार मोहम्मद तौसीफ़ और को जगह दी गई है। सतीश पॉल मुंजनी और ईश्वर आनंद को मीडिया के तीखे सवालों से बचने के लिए गुगली का सहारा लेना पड़ेगा, जबकि इस टीम का नेतृत्व कर रहे राजीव रंजन प्रसाद और रकेश सिन्हा मंझे हुए खिलाड़ी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम गढ़े गए: दीपक प्रकाश

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश भाजपा ने सेवा एवं समर्पण अभियान की शुरुवात की । 20 दिनों तक चलने वाले इस अभियान की शुरुवात प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तश्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करते हुए किया। इस दौरान पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री बलबीर दत्त भी शामिल रहे।

"सेवा और समर्पण" अभियान शुरू करने के दौरान बुजुर्ग महिला का पैर छूकर आशीर्वाद लेते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश
“सेवा और समर्पण” अभियान शुरू करने के दौरान बुजुर्ग महिला का पैर छूकर आशीर्वाद लेते दीपक प्रकाश

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने विश्वकर्मा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन गौरवशाली है। एक ओर विश्वकर्मा पूजा तो दूसरी ओर एक ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मना रहे हैं जिनके नेतृत्व में भारत का नाम विश्व पटल पर तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश को गढ़ने वाले, विकास की गति तेज करने वाले, गरीब गुरबा का दुख दर्द समझने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुग जग जिएं यही कामना है हमारी।

उन्होंने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने हुए 20 वर्ष होने पर 20 दिनों का कार्यक्रम किया जा रहा है जो कि 7 अक्टूबर तक चलेगा। संयोग से मोदी जी पहली बार 7 अक्टूबर को ही गुजरात के मुख्यमंत्री बने थें।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गांव गरीब के लिए शौचालय, उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान को जन अभियान बनाया, बॉर्डर से लेकर गांव गांव तक विकास का कार्य हो रहा है। प्रत्येक दिन विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था हैं। मोदी जी के सपने को साकार करने में हम सब को भी अपनी भूमिका निभाना है।

जुग-जुग जियू रउरे मोदी जी…

मुकुद नायक का सम्मान करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
मुकुंद नायक का सम्मान करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक कलाकार व पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि मोदी जी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में अब तक का कार्यकाल शानदार रहा है। उन्होंने स्थानीय भाषा नागपुरी में कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत की कला संस्कृति को विश्व में एक नई पहचान मिली है। अच्छी बात यह है कि मोदी जी विश्व में कहीं भी जाते हैं वे इस दौरान भारत की संस्कृति साथ लेकर जाते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने एक नागपुरी गीत गाकर जुग-जुग जियू रउरे मोदी जी…. के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई दी।

शिक्षा विभाग ने पांच शिक्षकों के वेतन पर लगाई रोक

0
पांच शिक्षकों के वेतन पर शिक्षा विभाग ने लगाई रोक
पांच शिक्षकों के वेतन पर शिक्षा विभाग ने लगाई रोक

पाकुड़। सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, अंजना के साइंस शिक्षक मोहम्मद लेनिन तथा गणित शिक्षक अली हुसैन के खिलाफ शिक्षा विभाग सख्त कदम उठाया है। इन दोनों शिक्षकों के अलावा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक शकील अहमद, वरिष्ठ शिक्षक नुरूल इस्लाम तथा राज प्लस टू स्कूल पाकुड़ के शिक्षक विजय कुमार भंडारी के वेतन पर मनमानी के आरोप में रोक लगा दी है।

टीचर ने ट्यूशन न पढ़ने पर दी थी कम मार्क्स की धमकी 

विद्यालय के छात्र छात्राओं ने साइंस तथा गणित के शिक्षकों के खिलाफ परीक्षा में जानबूझकर कम अंक देने की शिकायत डीसी वरूण रंजन से की थी। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के दोनों सरकारी शिक्षक मोहम्मद लेनिन तथा अली हुसैन नीजी तौर पर चलाए जाने वाले कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाया था। साथ ही कहा कि जो हमारी बात नहीं मानेगा उसे परीक्षा में कम अंक दिए जाएंगे। बच्चों के साथ आखिरकार वही हुआ। तब उन्होंने डीसी से उनकी शिकायत दर्ज कराई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आरोप सही पाया 

डीसी वरूण रंजन के निर्देश पर क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी मुकुल राज ने गत तीन अगस्त को तथा सिविल एसडीओ पाकुड़ पंकज कुमार साव ने छह अगस्त को जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी के साथ मामले की गहन जांच की और अपनी रिपोर्ट सौंप दी। उधर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी ने बताया कि फिलहाल विभाग ने उक्त दोनों शिक्षकों के अलावा इस मामले में संलिप्तता के आरोप में अन्य तीन शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है।

झारखण्ड में सिर्फ 6th, 7th और 8th के छात्र ही आ सकेंगे स्कूल

0

झारखंड में कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल 20 सितंबर से खुल जाएंगे। इस संबंध में गुरुवार को देर शाम गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया।

सिर्फ चार घंटे होगी पढ़ाई, एसी न चलाएं तो बेहतर
सिर्फ चार घंटे होगी पढ़ाई, एसी न चलाएं तो बेहतर

चार घंटे तक ही पढ़ाई होगी
आपदा प्रबंधन प्राधिकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों और आवासीय विद्यालयों में पहले की तरह ऑफलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। वहीं स्कूल खोलने को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी सभी दिशा निर्देश का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी

सभी विद्यार्थी, शिक्षक और स्कूल कर्मी मॉस्क लगाएंगे। वहीं डिजिटल पढ़ाई की सुविधा भी जारी रहेगी। क्लास में उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। इस दौरान सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहेगा। ऑफलाइन टेस्ट और परीक्षाएं नहीं होगी। शिक्षकों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अनिवार्य होगा।

एसी चलाने पर मनाही

जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में समय-समय पर जांच अभियान चलाया जाएगा। स्कूल में एसी का कम से कम उपयोग और शुद्ध हवा के लिए खिड़की दरवाजे को खुला रखने की सलाह दी गयी है। कक्षा 6 से 12वीं तक अधिकतम चार घंटे तक ही पढ़ाई होगी।

कॉलेज,यूनिवर्सिटी, कोचिंग संस्थान व प्रशिक्षण संस्थान भी खुलेंगे
कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी ऑफलाइन क्लास की अनुमति दी गयी है। यूजीसी के गाइडलाइन के अनुसार, ऑनलाइन क्लास होगी और वे सभी आदेश लागू होंगे, जो कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए लागू होंगे। आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों, पॉलिटेक्निक संस्थानों में भी इन्हीं सब आदेश के तहत ऑफलाइन क्लास की अनुमति दी गयी है। जबकि कोचिंग संस्थान में सिर्फ 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ऑफलाइन क्लास की अनुमति दी गयी है।

सभी परीक्षाओं का ऑफलाइन आयोजन भी होगा

स्वीमिंग को छोड़ कर अन्य सभी खेल गतिविधियों के संचालन की अनुमति दी गयी है। सभी खेल प्रशिक्षण सेंटर भी खुलेंगे। लेकिन शिक्षक, प्रशिक्षक और अन्य कर्मियों को टीका लगाना होगा। सभी स्टेडियम और जिम को भी खोलने की अनुमति दी गयी है। जबकि पार्क को रविवार को छोड़ कर अन्य दिनों में खोलने की अनुमति दी गयी है। स्वीमिंग पुल बंद रहेंगे। यात्री बसों के अंतररार्ज्यीय परिवहन को भी अब मंजूरी मिल गयी है।

जमशेदपुरः मरीन ड्राइव के पास खरकई नदी में बच्चों संग कूदी महिला, मौत

0
महिला संतोषी सरदार की फाइल तस्वीर
महिला संतोषी सरदार की फाइल तस्वीर

जमशेदपुर के कदमा ईलाके में मरीन ड्राइव के पास एक महिला ने अपने दो बच्चों संग खरकई नदी में छलांग लगा दी। महिला का नाम संतोषी सरदार बताया जा रहा है। महिला कदमा के ही रामनगर की रहने वाली है । उसके पति का नाम गोवर्धन सरदार है और वह राज मिस्त्री का काम करता है । सुबह करीब साढ़े चार बजे ही संतोषी सरदार अपने दो बच्चे मनीषा सरदार (4) और मनीष सरदार (1) वर्ष के साथ घर से निकलकर खरकाई नदी तट पर पहुंची और अपने दोनों बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी । पिछले कुछ दिनों से लागातर हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है । इससे महिला और उसके दोनों बच्चे नदी के तेज बहाव में बह गये ।

घरेलू विवाद का मामला, जांच जारी- थाना प्रभारी

इस पूरे मामले पर कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला और बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक उन्हे बरामद नहीं किया जा सका था । थाना प्रभारी ने परिजनों के हवाले से बताया कि महिला पिछले कुछ दिनों से परेशान थी. वो अजीब-अजीब हरकतें कर रही थी। कई बोर तो वह पड़ोसी के घर में घुस जाती। जिस दिन घटना हुई उस दिन वह सुबह सवेरे बच्चों के साथ घर से निकली। उसकी सास ने मना भी किया लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।

विभावि के स्थापना दिवस पर बोले कमिश्नर, कमियों को दूर कर भविष्य का मूल्यांकन करें

0

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता (हजारीबाग)। विनोबाभावे विश्वविद्यालय (विभावि) हजारीबाग के 30वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कमिश्नर और विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ कमल जॉन लकड़ा ने कहा कि कमियों को दूर कर भविष्य का मूल्यांकन करें।

विनोबाभावे विश्वविद्यालय ने देश में अपना नाम रोशन किया है और इसमें योगदान देनेवाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। इसमें कौशल विकास का स्थान अग्रणी है। मेहनत और लगन से विकास को तेज कर विनोबाभावे विश्वविद्यालय को और अधिक उन्नति के मार्ग पर ले जाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विनोबाभावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ मुकुल नारायण देव ने संत विनोबा को याद करते हुए कहा कि भविष्य के लिए ऐसा एजेंडा निर्धारित करना है, जो मानवहित और नवाचार पर आधारित हो।

विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान में लगातार सुधार कर देश के शीर्ष संस्थानों में इसे शुमार करना है।

कार्यक्रम को विभावि के वित्त सलाहकार सुनील कुमार सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ कौशलेंद्र कुमार, अभिषद सदस्य डॉ चंद्रशेखर सिंह, नंद कुमार आदि ने संबोधित किया।

प्रगति प्रतिवेदन प्रभारी रजिस्ट्रार और छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ अंबर खातून ने पढ़ा और विश्वविद्यालय के तीन दशक की उपलब्धियों को रखा।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न शिक्षकों को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कुलपति ने मुख्य अतिथि कमिश्नर को प्रतीक चिह्न और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दी प्रज्वलित कर और विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुआ।

मंच संचालन विभावि की को-ऑर्डिनेटर डॉ जॉनी रूफिना तिर्की ने किया। मौके पर लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयदीप सान्याल, कॉमर्स विभाग के डॉ शैलेश चंद्र शर्मा, विभावि के पीआरओ डॉ प्रमोद कुमार समेत शिक्षक, शिक्षकेत्तर और विद्यार्थियों की उपस्थिति थी।

रांची के जगन्नाथपुर थाने की पुलिस पर एक युवक को तीन दिनों तक पीटने का आरोप, गंभीर अवस्था में युवक को रिम्स छोड़कर भागी पुलिस

0
रिम्स में भर्ती युवक संदीप राम
रिम्स में भर्ती युवक संदीप राम

राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाने की पुलिस पर एक युवक को थाने में बंद कर तीन दिनों तक पीटने का सनसनीखेज आरोप लगा है। युवक संदीप और उसके परिजनों का आरोप है कि पहले पुलिस संदीप को एक झूठे केस में पकड़कर थाने ले गई, फिर उससे चोरी की बात कबूल करने को कहा। जब युवक ने चोरी की बात कबूल करने से इनकार किया तो जगन्नाथपुर थाने के दारोगा अंकुश ने उसे पीटना शुरू कर दिया। तीन दिनों बाद जब पिटाई के कारण युवक की हालत बिगड़ने लगी तो जगन्नाथपुर पुलिस उस युवक को रिम्स में छोड़कर भाग गई।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल सिंह मोड़ के एक मॉल में 11 सितंबर की रात चोरी हो गई थी। उसी चोरी के आरोप में संदीप राम को जगन्नाथपुर थाने की पुलिस उठाकर थाने ले आई। फिर थाना प्रभारी अभय सिंह उससे पूछताछ करने लगे। जब संदीप राम ने चोरी की बात से इनकार किया तो फिर सब-इंस्पेक्टर अंकुश ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि संदीप राम को तीन दिनों तक लॉकअप में रखकर उसे बेदर्दी से पीटा जाता रहा। तीसरे दिन जब संदीप की हालत खराब होने लगी तो जगन्नाथपुर थाने की पुलिस उसे रिम्स में भर्ती करा कर भाग गई।

अपराध कबूलने पर एक लाख रुपये देने का लालच दिया- आरोप

संदीप राम का आरोप है कि पुलिस ने उसे अपराध कबूलने पर एक लाख रुपये देने का लालच दिया। मैंने पुलिस से कहा भी कि जब मैंने चोरी की ही नहीं है तो फिर अपराध कबूल क्यों करूं ? संदीप ने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस उससे एक कोरे कागज पर दस्तखत करवाना चाहती थी। लेकिन उसने साइन नहीं किया। संदीप का आरोप है कि जिस मॉल में चोरी हुई थी, उसके मालिक के साथ मिलकर जगन्नाथपुर थाने की पुलिस उसे फंसाने की साजिश रच रही थी।

मारपीट का आरोप झूठा- थाना प्रभारी

जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि आरोपी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है, वह सरासर झूठ बोल रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि युवक पर चोरी का इल्जाम था तो पुलिस ने उससे सख्ती से पूठताछ की। इस तरह के पूछताछ पर आजकल आरोप लगते ही हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि युवक की तबीयत खराब होने पर उसे रिम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन पुलिस ुसे छोड़कर भागी नहीं है। जब परिजन आ गये तो उसे परिजनों को सौंपकर पुलिस लौटी थी।

संथाल : पत्थर चिप्स परिवहन में खनन विभाग और जीएसटी मे तालमेल का अभाव

0
संबंधित पदाधिकारी समेत छुठभैया नेता व तथाकथित पत्रकारों की चाँदी
संबंधित पदाधिकारी समेत छुठभैया नेता व तथाकथित पत्रकारों की चाँदी

ब्यूरो उज्ज्वल दुनिया

पाकुड़ । गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) तथा माइनिंग विभाग आपस में समन्वय रखकर पत्थर चिप्स परिवहन पर पैनी निगाहे रखें जाने का दावा खोखला नजर आ रहा है। पत्थर व्यापारी जीएसटी का भुगतान तो करते हैं परंतु इसके बाद पत्थर कई बार बिना वैध कागजातों के एक हाथ से दूसरे हाथ में बिकता चला जाता है। जबकि पत्थर चिप्स बिना वैध कागजातों के ट्रांसपोर्ट नहीं किया जा सकता। इसके लिए हर ई-चालान को वेरीफाई करना और उसकी वैलिडिटी जांचना अनिवार्य है। लेकिन विभागीय कार्रवाई सुस्त रहने के कारण राजस्व की भारी क्षति तो व्यवसायी, पत्थर माफियाओं के साथ छुठभैया नेता व तथाकथित पत्रकार हो रहे है मालोमाल।

समय समय पर कभी जांच के दौरान जीएसटी और माइनिंग चालान में भारी अनियमितता उजागर होती है। इससे राज्य सरकार को राजस्व का भारी नुकसान होता है। इसलिए जीएसटी और माइनिंग विभाग लगातार समन्वय स्थापित कर अपने अपने डाटा को आपस में शेयर कर उसका मिलान करें तथा माप तौल विभाग की समीक्षा हो व सभी कांटा घर का निरीक्षण और कैलिब्रेशन के साथ ब्यौरा प्राप्त करे तो सड़क व रेल मार्ग से पत्थर चिप्स के वैध, अवैध परिवहन का गड़बडिय़ां सामने होगी।

झारखंड के स्कूलों में होगी जनजातीय भाषा में पढ़ाई

0
जल्द होगी जनजातीय भाषाओं के शिक्षकों की नियुक्ति
जल्द होगी जनजातीय भाषाओं के शिक्षकों की नियुक्ति

झारखंड के सरकारी स्कूलों में प्रारंभिक स्तर से ही जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई शुरू होगी। वैसे स्कूल, जहां किसी एक जनजातीय या क्षेत्रीय भाषा पढ़ने वाले 50 फीसदी से ज्यादा बच्चे होंगे, वहां संबंधित भाषा की पढ़ाई होगी। जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई संबंधित मातृभाषा में ही होगी।

राज्य सरकार की स्थानीयता नीति और नियोजन नीति को देखते हुए इसे अनिवार्य रूप से स्कूलों में लागू करने की तैयारी है। प्रारंभिक स्कूलों में ही इसे लागू किया जाएगा, ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं शुरू से ही अपने जनजातीय और क्षेत्रीय विषय के बारे में जान सकें।

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों नहीं रहने वाले आदिवासी और अन्य लोग सही तरीके से हिंदी नहीं जान पाते हैं। ऐसे में जो उनकी जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाएं होंगी उसी मातृभाषा में उन्हें पढ़ाया जाएगा। विभाग के अनुसार जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं में हो, मुंडारी, खड़िया, कुड़ुख, संताली, नागपुरी, पंचपरगनिया, कुरमाली और खोरठा की पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है।

ईचागढ़: बोलेरो ने मारी बाइक सवार को जोरदार टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत

0

दुर्घटनाग्रस्त बाइक ओर इनसेट में मृतक

सरायकेला: सरायकेला जिला में सड़क दुर्घटनाओ का दौर रुकने का नाम ही नही ले रहा है। बीते कई दिनों में करीब आधा दर्जन लोगों की जान सड़क दुर्घटना में चली गयी। वही गुरुवार को भी शाम करीब आठ बजे ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चुनचूड़िया ओर मिलनचौक के बीच में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमे एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति जो मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक बोलेरो (जेएच 07 डी 8021) ने सीधे मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, इस दौरान मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी। वही मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद भागने के क्रम में बोलेरो गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इधर घटना की सूचना पाकर ईचागढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर वाहनों को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें सवार लोग फरार हो गए। वही पुलिस अभी तक शव की पहचान नही कर पायी है।