Sunday 5th of July 2026 03:49:47 PM
Home Blog Page 123

हमारा राज्य भले ही बंटा है, लेकिन दिल नहीं

0
राजधानी के बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को नमन् करते तेजस्वी यादव
राजधानी के बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को नमन् करते तेजस्वी यादव

झारखंड संघर्षों की ज़मीन है। यहाँ के मिनरल और संसाधनों से देश आगे बढ़ता है। जितना झारखंड देश को देता है उतना केंद्रीय सरकार झारखंड को वापस नहीं लौटाती। हमने बिहार और झारखंड को देश में अव्वल प्रदेश बनाना है।जब तक पुराना बिहार यानि बिहार, झारखंड व ओड़िशा आगे नहीं बढ़ेगा तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। यह कड़वी सच्चाई है। हमें समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम पायदान पर खड़े ग़रीबों के घरों और जीवन में विकास तथा समृद्धि की रोशनी फैलानी है। ये बातें तेजस्वी यादव ने अपने रांची के दौरे के दौरान कही ।

‘राज्य भले बंटा लेकिन दिल नहीं’

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा राज्य भले ही बंट गया हो, लेकिन दिल नहीं बंटा है। उन्होने कहा कि जबतक पुराने अखंड बिहार को पूरी तरह विकसित नहीं कर देते हम चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होने कहा कि झारखण्ड की हेमंत सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। गरीब से गरीब व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही असली राजनीति है । पत्रकारों के सवाल पर तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि झारखण्ड सरकार को गिराने की भाजपा की कोई भी कोशिश कभी सफल नहीं होगी ।

अपने संगठन का विस्तार करना सभी दलों का अधिकार- मिथिलेश ठाकुर

रांची स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय के अंदर दाखिल होते तेजस्वी यादव
रांची स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय के अंदर दाखिल होते तेजस्वी यादव

झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि उभरते हुए युवा नेता तेजस्वी का झारखण्ड की धरती पर स्वागत है । मंत्री ने कहा कि तेजस्वी ने अकेले दम पर बिहार में ऐसी छाप छोड़ी है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है । साथ ही कहा कि गठबंधन में जो भी लोग हैं, सभी लोगों को समान रुप से देखा जाता है । मिथिलेश ठाकुर ने आगे कहा कि प्रदेश में आज राजद के सिर्फ एक विधायक जीत कर आए हैं, बावजूद इसके सम्मान के साथ उन्हें मंत्री पद दिया गया है । उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन में सभी लोगों का सम्मान है और सभी लोगों को अधिकार है कि वह अपने संगठन का विस्तार करें ।

उम्मीद है तेजस्वी भोजपुरी-मगही विवाद पर बोलेंगे- दीपक प्रकाश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने तेजस्वी यादव के रांची दौरे पर कहा कि उम्मीद है कि तेजस्वी यादव झारखण्ड सरकार के हालिया बयानों और फैसलों पर जरूर बोलेंगे। उन्हें बताना चाहिए कि हेमन्त सोरेन ने भोजपुरी-मगही को लेकर जो बयान दिया है, उससे तेजस्वी यादव सहमत हैं या नहीं ? तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि वो झारखण्ड सरकार की नियोजन नीति से सहमत हैं या नहीं ? तेजस्वी यादव को यह भी दवाब देना चाहिए कि हेमन्त सरकार जो आदिवासी बनाम अन्य के बीच झगड़ा लगाने का कार्ड खेल रही है, क्या वो उससे सहमत हैं ?

राजद का झारखण्ड में कोई वजूद नहीं- भाजपा

तेजस्वी दौरे पर झारखण्ड भाजपा ने कहा कि झारखण्ड गठन के पहले से लेकर अब तक आरजेडी का यहां कोई वजूद नहीं है और न आने वाले समय में होने वाला है . भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार का जो नियोजन नीति है उस पर भी तेजस्वी यादव को बोलना चाहिए । उनको बताना चाहिए सरकार के नियोजन नीति से सहमत हैं या असहमत हैं ।

लातेहार की घटना पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जताया दुख, हर संभव मदद का दिया भरोसा

0
इसी तालाब में डूबकर हुई सातों बच्चियों की मौत
इसी तालाब में डूबकर हुई सातों बच्चियों की मौत

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लातेहार के शेरेगाड़ा गांव में करम डाली विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की डूबने से हुई मौत पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

लातेहार की घटना पर कांग्रेस और झामुमो नेताओं ने जताया दुख 

बसंत सोरेन

लातेहार के शेरेगाड़ा गांव में करम डाली विसर्जन के दौरान हुई घटना अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिवारों को इस घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

चंपई सोरेन

लातेहार जिले के सेरेगाड़ा गाँव के मननडीह टोला में करम डाली विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों व युवतियों की तालाब में डूबने से मौत की दुखद खबर मिली है। ईश्वर उन सभी की आत्मा को शांति प्रदान करें, और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

बादल पत्रलेख

लातेहार जिले के शेरेगाड़ा गांव में करम डाली विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की डूबने से हुई मौत की खबर सुनकर मन व्यतिथ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को इस अदम्य दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

अंबा प्रसाद

करमा डाल विसर्जन के दौरान लातेहार में 7 बच्चियों की डूबने से मृत्यु की घटना हृदय विदारक है। दिवंगत आत्माओं को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवारजनों को इस आघात को सहने की शक्ति दे।

बंधु तिर्की

लातेहार जिले के शेरेगाड़ा गांव में करम डाली विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की डूबने से हुई मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

दीपिका पांडेय सिंह

लातेहार के करम डाली विसर्जन के दौरान हुए हादसे की खबर बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। दुर्घटना के मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति की प्रार्थना करती हूँ।

सीता सोरेन

लातेहार जिले के सेरेगाड़ा गाँव के मननडीह टोला में करमा डाली विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों व युवतियों के तालाब में डूबने से मौत हो गई है। ईश्वर सभी दिवंगत आत्मा शांति प्रदान करे साथ ही इस दुःख की घड़ी में परिजनों को सदमे को सहने की शक्ति दे।

सुदेश महतो

लातेहार जिला के बुकरु गांव में करम डाली विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से सात बच्चियों की मौत की दुःखद सूचना मिली। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

 

 राज्‍यपाल ने कैप्‍टन अमरिंदर का इस्‍तीफा मंजूर किया

0

चंडीगढ़कैप्‍टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सीएम पद से इस्‍तीफा दे दिया है। कैप्‍टन ने राजभवन पहुंच कर राज्‍यपाल को इस्‍तीफा दे दिया। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अगला मुख्यमंत्री बनने तक कैप्टन अमरिंदर सिंह कार्यकारी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उधर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रस्‍ताव पारित कर पार्टी विधायक दल का नया नेता व अगला मुख्‍यमंत्री चुनने का अधिकार पार्टी की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन और हरीश राय चौधरी के साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे। बैठक में दो प्रस्‍ताव पारित किए गए।

पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक में दो प्रस्ताव पारित, सेवाओं के लिए कैप्टन अमरिंदर को धन्यवाद दिया

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के इ्रस्‍तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के 80 में 78 विधायक मौजूद थे। बैठक में दो प्रस्‍ताव पारित किए गए। एक प्रस्‍ताव में मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता के तौर पर पंजाब व पार्टी की सेवा के लिए कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का धन्‍यवाद किया गया। उम्‍मीद जताई गई कि भविष्‍य में भी पार्टी को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। दूसरे प्रस्‍ताव में कांग्रेस विधायक दल के नए नेता व नए मुख्‍यमंत्री के चुनाव करने का अधिकार कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया गया। इस बारे में प्रस्‍ताव कैप्‍टन कैबिनेट के वरिष्‍ठ मंत्री ब्रह्म मोेहिंदरा ने रखा। अब माना जा रहा है कि सोनियागांधी जल्‍द ही कांग्रेस विधायक दल के नए नेता व पंजाब के अगले मुख्‍यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगी।

कैप्टन अमरिंदर ने कहामेरा अपमान किया गया, खुले हैं सभी सियासी विकल्

इस्‍तीफा देेने के बाद राजभवन के बाहर कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्‍होंने सुबह ही कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी काे अपने इस्‍तीफे की जानकारी दे दी थी। मेरा अपमान किया गया। सरकार चलाने को लेेकर लेकर संदेह किया गया। मैंं अपने समर्थकों के साथ बैठक कर भविष्‍य की रणनीति तय करुंगा। दूसरी ओर, कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार कैप्‍टन संदीप संधू और मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

 

जमशेदपुरः मानगो में बिल्डर से रंगदारी मांगने के लिए हवाई फायरिंग करने के मामले में और दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

0
दोनों युवक घटना के समय पुलिस की गतिविधि पर नजर रख रहे थे
दोनों युवक घटना के समय पुलिस की गतिविधि पर नजर रख रहे थे

मानगो में इनफिनिटी मॉल का निर्माण कर रहे बिल्डर नेहाल नासीर की साइट पर फायरिंग में मामले में आजादनगर थाना की पुलिस और दो युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है । दोनों युवक रोहित और रोहन दाईगुट्टू के रहने वाले हैं । पुलिस ने छापामारी कर दोनों को घर से गिरफ्तार किया है. दोनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे लोग पुलिस की गतिविधि पर नजर रख रहे थे ।

पुलिस ने आज दोनों को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया है । मालूम हो कि 10 सितंबर की सुबह लगभग 11.45 बजे मानगो कोहिनूर टावर के सामने बिल्डर से रंगदारी के लिए उसके साइट पर बाइक सवार तीन युवकों ने हवाई फायरिंग की थी । आजादनगर पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया था. बिल्डर ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी ।

भाजपा नेताओं ने लातेहार हादसे पर जताया दुःख

0
मृतक के परिजनों के लिए 10-10 लाख मुआवजे की मांग
मृतक के परिजनों के लिए 10-10 लाख मुआवजे की मांग

रांची । लातेहार के बालूमाथ थाना अंतर्गत सेरेगाड़ा ग्राम के मननडीह टोला में करमा डाल विसर्जन के दौरान सात बच्चियों और युवतियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। इस दिल को दहला देने वाली घटना पर भाजपा के तमाम बड़े नेताओं से दुख जताया है। साथ ही पीड़ित परिवार को समाम सरकारी सुविधाएं और 10-10 लाख मुआवजा देने की मांग की है ।

लातेहार की घटना पर किसने क्या कहा ?

रघुवर दासः

लातेहार में करमा डाल विसर्जन के दौरान सात युवतियों की डूबने से हुई मौत की हृदयविदारक घटना से मन व्यथित है। सरकार से मांग करता हूं कि इस मामले में लापरवाही के दोषियों के प्रति कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा व सरकारी सहायता उपलब्ध कर करायी जाये।
बाबूलाल मरांडी
लातेहार के बालूमाथ में करम डाल विसर्जन करने गई 7 बच्चियों के पानी में डूबने की अत्यंत दुःखद सूचना मिली। इस दुःखद खबर से मन व्यथित है। ईश्वर दुःख की घड़ी में परिजनों को साहस प्रदान करें। प्रशासन के साथ मैं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से भी परिजनों की यथासंभव मदद की अपील करता हूँ।
अर्जुन मुंडा
लातेहार (झारखंड)के बालूमाथ थाना अंतर्गत शेरेगाड़ा ग्राम के मननडीह टोला में करमा डाल विसर्जन के दौरान सात युवतियों की पानी में डूबने से मौत होने का हृदय विदारक खबर मिल रहा है।सभी मृत युवतियों की उम्र 10 वर्ष से लेकर 20 वर्ष के बीच है।मैं द्रवित मन से भगवान से उन पुण्यात्माओं की आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
सीपी सिंह
लातेहार के शेरेगाड़ा ग्राम के मननडीह टोला में करमा डाल विसर्जन के दौरान सात युवतियों की पानी में डूबने से मौत होने के हृदय विदारक खबर से मन व्यथित है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।
दीपक प्रकाश
लातेहार के बालूमाथ में करमा डाल विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की तालाब में डूबने से हुई मौत की घटना दुःखद व दर्दनाक है,मैं ईश्वर से सभी की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ. हम राज्य सरकार से सभी दिवंगत बच्चियों के परिवार को अविलंब 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग करते हैं ।

झारखण्ड कांग्रेस के नये प्रवक्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय में अभिनंदन

0
कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के नव नियुक्त प्रवक्ताओं का स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर
कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के नव नियुक्त प्रवक्ताओं का स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर

रांची । झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मीडिया एवं कॉम्युनिकेशन विभाग में नव नियुक्त प्रवक्ताओं का अभिनंदन किया गया इस अवसर पर झारखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया विभाग का कार्य चुनौतीपूर्ण होता है । पार्टी प्रवक्तागण पार्टी संगठन और विचारधारा का आईना होते हैं। झारखण्ड में विशेषतः यह जिम्मेवारी और महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि हम यहां सरकार में हैं। सरकार के स्तर पर जनप्रिय निर्णय, लोक कल्याणकारी योजना की जानकारी जनमानस को हो, ये जिम्मेवारी भी पार्टी प्रवक्तागण की है।  साथ ही साथ केंद्र की भाजपा सरकार के हर जनविरोधी निर्णयों के विरोध डटकर करना है।

अभिनंदन समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमशेर आलम ने सभी नवनियुक्त प्रवक्ताओं को कलम देकर सम्मानित किया और कहा कि सभी अनुभवी लोग है पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे मेरी शुभकामनाएं हैं। नव नियुक्त प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद राकेश सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ एम तौसीफ, सतीश पॉल मुंजनी एवं ईश्वर आनंद ने भी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और एक स्वर से प्रदेश नेतृत्व के भरोसे पर कर्तव्यनिष्ठा के साथ खरा उतरने की बात कही।

इस अवसर पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, मोर्चा संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो, सुरेंद्र सिंह, सलीम खान, मदन मोहन शर्मा, लाल मनोजनाथ शाहदेव, निरंजन पासवान जगदीश साहू, अभिलाष साहू, उज्जवल प्रकाश तिवारी, दिनेशलाल सिन्हा, सोनल शांति तिवारी, अज़हर पप्पू, रणविजय सिंह, राजीव प्रकाश चौधरी, राजेश चंद्र, वारिश कुरैशी, कौशल किशोर, मो टुन्नू, फिरोज रिज़वी मुन्ना, रजनीश कुमार सहित सभी ने नवनियुक्त प्रवक्तागण को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कोडरमा के परसाबाद में आपसी रंजिश में चली गोली

0
घायल ग्रामीण को रिम्स, रांची रेफर किया गया 
घायल ग्रामीण को रिम्स, रांची रेफर किया गया

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

हजारीबाग। कोडरमा के परसाबाद स्थित गडगी में आपसी रंजिश में गोली चली। इसमें 55 वर्षीय लोचन साव घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है।

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद गडगी में आपसी विवाद में लोचन साव को गोली मारी गई। गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी घायल लोचन साव के पुत्र लक्ष्मण साहू ने दी।

लातेहार: करमा डाल विसर्जन करने गईं सात बहनों की डूबने से मौत

0
मृतक सभी सात बच्चियाँ आपस में बहनें हैं
मृतक सभी सात बच्चियाँ आपस में बहनें हैं

लातेहार के बालूमाथ थाना अंतर्गत सेरेगाड़ा ग्राम के मननडीह टोला में करमा डाल विसर्जन के दौरान सात बच्चियों और युवतियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। मृतक लड़कियों की उम्र 10 वर्ष से लेकर 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

मृतकों में से तीन लड़कियां आपस में सगी बहनें थीं। मननडीह टोला निवासी अकल गंझू की बेटियां थीं। मृतकों में 18 वर्षीय रेखा कुमारी, 8 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी, 11 वर्षीय रीना कुमारी, 8 वर्षीय मीना कुमारी, 15 वर्षीय पिंकी कुमारी, 7 वर्षीय सुषमा कुमारी, 17 वर्षीय सुनीता कुमारी शामिल हैं। सभी लड़कियां शेरेगाड़ा गांव के मननडीह टोला की रहने वाली थी। गांव वालों के मुताबिक टोरी-बालूमाथ-शिवपुर रेलवे लाइन निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में लड़कियां करमा डाल का विसर्जन करने गई थीं।

जमशेदपुर: रेड क्रॉस साक्ची के पास दर्दनाक हादसा, एक के मौत

0
ओवरटेक करने के दौरान कार से आमने सामने टकराई बाइक
ओवरटेक करने के दौरान कार से आमने सामने टकराई बाइक

बाइक सवार समेत कार सवार भी बुरी तरह घायल, गाड़ियों के परकछे उड़े ।

घटना में बाइक चालक कार के आगे का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गया. इधर बाइक में बैठा अन्य युवक के अलावा एक कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार का अगला हिस्सा और कांच चकनाचूर हो गए.

सूत्र बताते हैं कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है. कार चालक ने बताया कि वह अपने कार से साकची की ओर से बिष्टुपुर की ओर जा रहा था. रेड क्रॉस भवन के पास सामने से एक बाइक एक कार को तेजी से ओवर टेक कर रही थी. जब तक वो कुछ समझ पाते तब तक बाइक उनसे आकार टकरा गई. बाइक चालक उसकी कांच पर आकर गिरा. फिलहाल बाइक चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है

संजीव भारद्वाज बने प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पहले निवार्चित अध्यक्ष

0
अध्यक्ष चुने जाने के बाद संजीव भारद्वाज रिंटू का स्वागत करते साथी पत्रकार
अध्यक्ष चुने जाने के बाद संजीव भारद्वाज रिंटू का स्वागत करते साथी पत्रकार

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की चुनावी प्रक्रिया शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में सम्पन्न हुई. चुनाव में संजीव भारद्वाज रिंटू को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया.

मालूम हो कि पिछले दो दिन से चल रही चुनावी प्रक्रिया में तीन सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था जिसमें संजीव भारद्वाज, संतोष कुमार, रवि झा का नाम शामिल था. इसमें दो सदस्य संतोष कुमार और रवि झा ने स्वेच्छा से मुख्य चुनाव पदाधिकारी आइके ओझा, सहायक चुनाव पदाधिकारी विकास कुमार श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह, रघुवंशमणि सिंह, प्रमोद झा, जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अनीश कुमार की उपस्थिति में नाम वापसी को स्वीकार किया गया. इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों की मौजूदगी में संजीव भारद्वाज को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया जिसकी घोषणा की गयी.

इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष बी श्रीनिवास, महासचिव गुलाब सिंह, संस्थापक अध्यक्ष ब्रजेश सिंह मौजूद रहे और उन्होंने निवार्चित अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं देते हुए पत्रकार एकता और हित में कार्य करने की बात कही.

रविरार को कमेटी की घोषणा और प्रणामपत्र कार्यक्रम
अध्यक्ष नयी कमेटी की घोषणा रविवार को करेंगे. कमेटी की घोषणा के बाद सभी कमेटी मेंबरों को प्रमाणपत्र का वितरण किया जायेगा.

झारखंड में चलना ही नृत्य है और बोलना ही गान है

0
प्रकृति से मानव जीवन के गहरे जुड़ाव का पर्व है करमा
प्रकृति से मानव जीवन के गहरे जुड़ाव का प्रतीक है करमा पर्व

रांची।   मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची वीमेंस कॉलेज (साइंस ब्लॉक) स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में प्रकृति पर्व करमा के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए । मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व अपनी समृद्ध परंपरा , सभ्यता और संस्कृति को अक्षुण्ण रखने का प्रतीक है । हम इस पर्व के माध्यम से अपनी सभ्यता और संस्कृति को और मजबूत बनाने का संकल्प लें ।

उन्होंने कहा कि करमा सिर्फ त्यौहार मात्र नहीं है, बल्कि यह कई संदेश भी हमें देता है । यह पर्व मानव जीवन का प्रकृति से अटूट लगाव को दर्शाता है । सदियों से मानव सभ्यता और प्रकृति के बीच के समन्वय को बताता है । मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में चलना ही नृत्य है और बोलना ही गान है । करमा पर्व इसी की पहचान है ।

आपकी ताकत से कोरोना को नियंत्रित करने में हो रहे कामयाब

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग डेढ़ सालों से पूरी दुनिया कोरोना महामारी को झेल रही है । इस वजह से पूरी व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई । झारखंड भी इससे अछूता नहीं रहा, लेकिन आपके सहयोग और ताकत से हम कोरोना को नियंत्रित करने में कामयाब हुए हैं ।झारखंड में कोरोना को काबू करने के लिए सरकार ने जो कदम उठाए, वह पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन गई । अब वैश्विक महामारी के इस दौर से आगे निकलते हुए विकास को रफ्तार देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं ।

मांदर की थाप पर थिरके कदम

इससे पहले करमा परब आयोजन समिति के द्वारा मुख्यमंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया । मुख्यमंत्री ने करम राजा की पूजा की । इस दौरान मुख्यमंत्री ने मांदर पर थाप दी तो छात्र छात्राओं के कदम थिरक रहे थे । समारोह में मुख्यमंत्री को आयोजकों की ओर से सप्रेम औषधि पौधे भेंट किए गए ।

चतरा में टीएसपीसी का नक्सली गिरफ्तार, सिंगल शॉट एक राइफल और पांच गोलियां जब्त

0

उज्जवल दुनिया, चतरा (गीतांजली)। चतरा पुलिस ने एक टीएसपीसी नक्सली को हथियार समेत धरदबोचा। लावालौंग और कुंदा पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान चलाकर टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार नक्सली ईश्वरी गंझू उर्फ घुटारी गंझू कुंदा थाना क्षेत्र के बूटकोइया कारीमांडर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी अभियान चलाकर लावालौंग थाना क्षेत्र के भुसाड़ जंगल से की है।

पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से एक देसी निर्मित सिंगल शॉट राइफल और आठ एमएम की पांच गोलियां जब्त की हैं।

इस बाबत सिमरिया एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चतरा के गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और टीएसपीसी नक्सली समर्थकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान भुसाड़ जंगल से नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली कई सीएलए कांडों का अभियुक्त था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

अभियान में लावालौंग थाना प्रभारी विवेक कुमार, कुंदा थाना प्रभारी बंटी यादव, हवलदार कृष्णलाल हाजरा, आरक्षी चरकू कुमार यादव सहित आईआरबी सशस्त्र बल शामिल थे।

कोल ट्रांसपोर्टर पर गोली चलाने वाला गैंगस्टर अमन साव का एक और गुर्गा गिरफ्तार

0

उज्जवल दुनिया, चतरा (गीतांजली)। चतरा पुलिस ने अम्रपाली कोल माइंस के ट्रांसपोर्टर आरकेटीसी कंपनी के कर्मियों पर गोली चलाने वाले एक गुर्गा को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी गणेश मुंडा केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

इस बाबत पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि पिछले 29 अगस्त को आरकेटीसी कंपनी के वर्कशॉप में गोलीबारी की घटना हुई थी।

गोलीबारी की घटना में तीन कर्मी जख्मी हुए थे। घटना अमन साहू गैंग की ओर से रंगदारी और भयादोहन के लिए की गई थी। इस संदर्भ में टंडवा थाना में मामला दर्ज किया गया था।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए इसके खुलासे के लिए एक अनुसंधान दल का गठन किया गया था।

इस अनुसंधान दल ने लगातार छापेमारी कर सागर कुमार साव, बालेश्वर कुमार उर्फ सत्या और कार्तिक महतो को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया था।

इस बार गणेश मुंडा को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

छापेमार दल में टंडवा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, एसआई अजीत लकड़ा, एसआई अशोक कुमार, राजपुर थाना के एसआई अमर कुमार महतो, वशिष्ठ नगर थाना के एसआई विनोद कुमार, सिमरिया थाना के भोला नाथ दास के साथ सशस्त्र बल शामिल थे।

हजारीबाग के चरही

0

उज्जवल दुनिया, हजारीबाग (अजय निराला)। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक चौथे मनोज रतन के निर्देश पर शुक्रवार को चरही थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ, जिला बल और चरही थाना की पुलिस ने शुक्रवार को एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही-घाटो मार्ग स्थित 45 कांटा के समीप चरही पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चरही पुलिस ने नक्सली संगठन के एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

उसकी निशानदेही पर हथियार समेत संदिग्ध वस्तुओं को भी बरामद होने की बात कही जा रही है।

हालांकि पुलिस अधिकारी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई।

चरही थाना प्रभारी से जानकारी प्राप्त करने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले से जुड़ी सारी जानकारी गोपनीय है और सारी जानकारी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को दी जाएगी।

चरही पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से बचती नजर आ रही है।

चतरा के प्रतापपुर जंगल से लकड़ी बोटा लदे दो ट्रैक्टर जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

0

उज्जवल दुनिया, चतरा (गीतांजली)। चतरा जिले के प्रतापपुर वन क्षेत्र के अनगड़ा जंगल से वन कर्मियों ने लकड़ियों के बोटा से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर वन कार्यालय प्रतापपुर लाया।

इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अनगड़ा के जंगल में जंगली लकड़ी के बोटा से लदा हुआ दो ट्रैक्टर खड़ा है।

लकड़ी तस्कर इन लकड़ियों के बोटा को बिहार में खपाने के फिराक में हैं।

सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया।

वन कर्मियों को मुख्य सड़क से पांच-छह किलोमीटर अंदर जाने पर लकड़ियों से लदा एक ट्रैक्टर तथा कुछ दूर जाने पर दूसरे ट्रैक्टर को देखा।

वन कर्मी दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर भाड़े के ड्राइवर से वन कार्यालय प्रतापपुर लाया।

रात होने के कारण ट्रैक्टर ड्राइवर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।

ट्रैक्टर पर चिरैता, बहेरा, साले तथा गैंजन सहित अन्य जंगली लकड़ियों का बोटा लदा था। ट्रैक्टर मालिक की पहचान की जा रही है।

वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान ने अफीम, पोस्ता तथा जंगली लकड़ियों के अवैध व्यापार में शामिल माफिया को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर माफिया पोस्ते तथा अफीम की अवैध खेती करने तथा जंगली लकड़ियों के अवैध व्यापार से बाज नहीं आएंगे, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से बाज नहीं आएंगे।

सफेद जहर के सौदागरों तथा अवैध जंगली लकड़ियों के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।