Sunday 5th of July 2026 02:44:52 PM
Home Blog Page 122

जनजातीय समाज द्वारा बनाए गए सामान को मिला बड़ा ऑनलाइन बाजार, ट्राइफेड ने बिग बास्केट के साथ किया समझौता

0

ट्राइफेड और बिगबास्केट आपस में मिलकर ऑनलाइन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाएगा। वहीं झारखंड की प्यूरिटी एग्रोटेक के साथ मिलकर जनजातीय समुदाय के लिए उद्यमिता विकास के अवसर भी सृजित करेंगे। सोमवार को नई दिल्ली में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में इन करारों के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के सामने हुआ ट्राइफेड और बिग बास्केट में समझौता
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के सामने हुआ ट्राइफेड और बिग बास्केट में समझौता

ट्राइफेड के बिगबास्केट के साथ किए गए करार के तहत तय किया गया है कि बिगबास्केट वन धन उत्पादों की बिक्री के साथ-साथ उनके प्रचार-प्रसार का भी काम करेगा। इस संदर्भ में बिग बास्केट के सीएमओ सेशु कुमार और ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक प्रबीर कृष्ण ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

वहीं, झारखंड के प्यूरिटी एग्रोटेक के के साथ भी ट्रायफेड ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। इसके तहत सीप की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा और जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए उद्यमिता के अवसर सृजित किए जाएंगे। बुद्धन पूर्ती को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। इतना ही नहीं पूर्ती की प्यूरिटी एग्रोटेक को ट्राइब्स इंडिया के लिए आपूर्तिकर्ता की सूची में शामिल किया जाएगा। प्यूरिटी एग्रोटेक से मोती खरीद उसे 141 ट्राइब्स इंडिया के बिक्री केंद्रों और ई-कामर्स पोर्टल के माध्यम से बेचा जाएगा।

बोकारो: 5 एवं 8 वर्ष की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

0
पिता के शव के पास खड़ी दोनों बेटियां
पिता के शव के पास खड़ी दोनों बेटियां

बोकारो ।  8 वर्ष की कृष्णा एवं 5 वर्ष के दिव्यांशी ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर रस्म पूरी की ।  पिता अशोक कुमार मई माह में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, वेदांता स्टील प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे।  लौटते समय दुर्घटना में घायल हो गए थे । इलाज के क्रम में रविवार को रांची के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई ।

उनका कोई पुत्र नहीं है जिसके कारण मासूम बच्ची ने संयम में हिम्मत का परिचय देते हुए अपने पिता को मुखाग्नि देकर दाह संस्कार की रस्म पूरा किया । इस छोटी उम्र में एक और जहां पिता का साया सिर से उठ गया, वहीं दूसरी ओर मुखाग्नि देना कितना कष्टदायक है इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है ।  लेकिन मासूम बच्ची ने हिम्मत का परिचय देते हुए मुखाग्नि देने का निर्णय लिया ।

हालांकि परिवार के अन्य सदस्य भी दाह संस्कार के लिए तैयार थे लेकिन मासूम बच्ची ने कहा कि हम दो बहन का यह कर्तव्य बनता है की पिता की अंतिम संस्कार नियमानुसार हो इसलिए हम लोग इसके लिए तैयार हैं ।

सरायकेला: राकेश कुमार गोप ने लिया कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ का पदभार

0

बीडीओ का पदभार लेते राकेश कुमार गोप

सरायकेला: सोमवार को कुकड़ू प्रखंड के 20वें प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में राकेश कुमार गोप ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हे गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रखंड सभागार में सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया।

मनरेगा, पीएम आवास और टीकाकरण को बताया प्राथमिकता

उज्ज्वल दुनिया से बात करते हुए बीडीओ

पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार गोप ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं कोविड 19 के शत प्रतिशत टीकाकरण को प्राथमिकता बताया। वही आने वाले वक्त में होने वाले पंचायत चुनाव को भी प्राथमिकता बताया। साथ ही सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को अच्छे तरीके से लागू कर इसका लाभ आमलोगों तक पहुंचाने की बातें कही। साथ ही आमलोगों को किसी भी तरह की आवश्यकता होने पर सीधे कार्यालय में आकर मिलने को कहा।

ये थे मौजूद

पदभार ग्रहण करने के दौरान सहायक अभियंता विकास सिंह मुंडा, बीपीओ रामलगन उरांव, कनिय अभियंता भोलानाथ महतो, तुलसी कालिंदी, प्रखंड समन्वयक रविन्द्र नाथ महतो, लिपिका रावत पंचायत सचिव लक्ष्मण महतो, राजकुमार साहू, आनंद महतो, रोजगार सेवक गुरुपद महतो, नरेश सिंह मुंडा, सीआई दिलीप कुमार सतपति, ऑपरेटर अरुण कुमार, गीता कुमारी, चित्तरंजन महतो, अजित कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

बोकारो: पति ने पत्नी के चेहरे पर फेंका तेजाब, स्थिति गंभीर

0
अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती पत्नी
अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती पत्नी

बोकारो । माननीय सर्वोच्च न्यायालय के तेजाब के बिक्री पर निर्देश के बावजूद बोकारो जिले में तेजाब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है तथा शिकार महिलाएं हो रही हैं । तेनुघाट अनुमंडल के नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो गांव में रविवार की देर शाम एक पति ने अपनी पत्नी के चेहरा में तेजाब फेक दिया ।

इस घटना से महिला बुरी तरह झलस गई है। घटना के बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह पहुँचाया गया। जहाँ डॉ0 अमरजीत शर्मा ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज वास्ते सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया है । डा शर्मा ने बताया कि महिला चालीस प्रतिशत जल गई है । वंही नावाडीह पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार बोदरो निवासी संजय स्वर्णकार पेशे से सोना चांदी जेवरात बनाने का काम करता है । संजय का विवाह दो वर्ष पहले परसाबाद की युवती सुमन देवी संग हुआ था। इस दौरान सुमन ने एक बच्चा को भी हुआ । लेकिन शक्की दिमाग वाले पति संजय को हमेशा अपनी पत्नी पर संदेह होता था । इसी बात को लेकर दोनों के बीच बराबर नोकझोंक भी होते रहता था ।

रविवार की शाम को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुआ । जिससे आक्रोशित होकर संजय ने दुकान पर रखे तेजाब अपनी पत्नी के चेहरा पर फेक दिया जिससे वो बुरी तरह झुलस गई है। सदर अस्पताल के बर्न यूनिट में अभी इलाजरत है।

इस संबंध में बोकारो एसपी चंदन झा ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे सख्त सजा दिलाने की दिशा में पुलिस कार्रवाई करेगी ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद

0
नरेन्द्र गिरी ने आत्महत्या की या फिर उन्हें मारकर लटकाया गया?
नरेन्द्र गिरी ने आत्महत्या की या फिर उन्हें मारकर लटकाया गया?

प्रयागराज।  अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है । उनका शव अल्लापुर बाघंबरी गद्दी स्थित कमरे से बरामद किया गया है। आईजी केपी सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह हत्या है या आत्महत्या, इसके पीछे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

आत्महत्या या हत्या? पुलिस कर रही पूछताछ 

नरेन्द्र गिरी का शव जिन हालात में मिला है उससे पुलिस के भी कान खड़े हो गये हैं।  पुलिस पहली नजर में इसे आत्महत्या नहीं मान रही है । उनके आसपास के लोगों से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।  पुलिस को शक है कि पहले उनकी हत्या की गई,  फिर उसे आत्महत्या का रंग देने के लिए उन्हें फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।

कुछ दिन पहले ही नरेन्द्र गिरी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर किए गए थे आपत्तिजनक ट्वीट 

आचार्य नरेन्द्र गिरी ने कुछ दिन पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक ट्वीट कर रहा है । यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है।  उनका कहना है कि वह तो की-पैड वाला मोबाइल यूज करते हैं। किसी ने साजिश के तहत संगठन को बदनाम करने के लिए फर्जी अकाउंट बनाया है। इस मामले में उन्होंने दारागंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।

पैसे का विवाद भी हो सकता है कारण 

महाराज नरेन्द्र गिरी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वहां संपत्ति को लेकर भी कुछ विवाद था । इसी आपसी विवाद के कारण भी उनकी हत्या हो सकती है। फिलहाल पुलिस के आईजी स्तर के अधिकारी केस की जांच कर रहे हैं।  जबतक पुलिस कुछ नहीं कहती,  तबतक सारी बातें कयास ही हैं।

राज कुंद्रा को मुंबई कोर्ट से मिली जमानत

0

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार के लिए एक राहत भरी ख़बर है। शिल्पा के पति बिज़नेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफिक फ़िल्म केस में दो महीने बाद मुंबई कोर्ट से ज़मानत मिल गयी है। अदालत ने राज को 50 हज़ार के मुचलके पर ज़मानत दी है। राज के साथ उनके सहयोगी रायन थोर्पे को भी अदालत से ज़मानत मिल गयी है।

बता दें, पोर्नोग्राफिक फ़िल्म केस में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज को 19 जुलाई की रात को गिरफ़्तार किया था। राज के साथ उनके सहयोगी रायन थोर्पे को भी पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। उन्हें पहले 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया था, जिसे बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दिया गया था। 27 जुलाई को अदालत ने राज और रायन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

राज ने 28 जुलाई को मजिस्ट्रेट कोर्ट में ज़मानत की अर्ज़ी दाख़िल की थी, जिसे कोर्ट ने नामंजूर कर दिया था। अदालत ने इसके पीछे अपराध की गंभीरता का हवाला दिया है। साथ ही इस बात की आशंका भी जतायी गयी कि केस की जांच चल रही है। ऐसे में ज़मानत देने से सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की आशंका रहेगी। अदालत ने पाया कि जांच अधिकारियों ने बहुत सा डाटा जमा किया है, लेकिन कुछ डाटा आरोपियों द्वारा डिलीट भी कर दिया गया। ऐसे हालात में आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। न्यायिक हिरासत की अवधि 10 अगस्त को ख़त्म हो गयी थी।

लोहरदगा जिले के दो नक्सली सिमडेगा और चतरा से गिरफ्तार

0

लोहरदगा के दो नक्सलियों को सिमडेगा और चतरा से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से हथियार और कारतूस के साथ ही धमकी भरा पर्चा भी बरामद किया गया है।

लेवी वसूली सहित कई मामलों में थी पुलिस को तलाश
लेवी वसूली सहित कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

एसपी प्रियंका मीणा के अनुसार पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य संदीप भगत और उसके साथी अबारीक अंसारी उर्फ छोटू को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। किस्को और पेशरार प्रखण्ड में चल रहे विकास कार्य में ठेकेदार से लेवी लेने के लिए जगह-जगह पोस्टरबाजी कर रहे थे।

एसपी के अनुसार 16 सितंबर को किस्को बाजार में पोस्टरबाजी किया गया था। इसमे लेवी नहीं मिलने पर फौजी कार्रवाई भुगतने को तैयार रहने की धमकी दी गई थी। इससे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य के ठेकेदार और व्यवसायियों में भय व्याप्त हो गया था।

पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के ने गिरफ्तारी के लिए दीपक कुमार पाण्डेय पुलिस उपाधीक अभियान के नेतृत्व में टीम का गठन किया । छापेमारी के क्रम में पीएलएफआई के फरार अपराधी संदीप भगत सिमडेगा से गिरफ्तार किया गया।

उसके सहयोगी अबारिक अंसारी को चतरा से पकड़ा गया। गिरफ्तार अंबारीक अंसारी के निशानदेही पर उसके घर से एक देशी कट्टा और दो गोली और नक्सली पर्चा के साथ चंदा काटने की रसीद मिली है।

संदीप भगत पूर्व में नक्सली संगठन पीएलएफआई का जोनल कमांडर था। तीन माह पूर्व इसके घर से पांंच रेगुलर रायफल समेत आठ हथियार बरामद किया गया था। इसके बाद से ही वह फरार था।

छापेमारी दल में दीपक कुमार पाण्डेय पुलिस उपाधीक अभियान,लोहरदगा, बशिष्ट नारायण सिंह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा। अनिल उरांव  थाना प्रभारी, सूरज प्रसाद थाना प्रभारी सेन्हा, सीआरपीएफ के सीओ फिलिप सीआरपीएफ के जवानों,जास्फीना हेमरोम, किस्को थाना शम्भु प्रसाद किस्को थाना आदि शामिल थे।

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में आदिवासी महिला को अगवा कर दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या

0

उज्ज्वल दुनिया, विष्णुगढ़(हजारीबाग)। हजारीबाग के विष्णुगढ़-गोमिया मार्ग पर बोरवा पानी पुल के पास से एक आदिवासी महिला का शव बरामद किया गया।

मृतका के पति ने पुलिस के सामने बयान दिया कि अज्ञात तीन अपराधियों ने उसकी पत्नी को अगवा कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।

घटना को बोरवा पानी जंगल में अंजाम दिया गया और फिर महिला के शव को नाले में छुपाकर अपराधी फरार हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना 18 सितंबर की बताई जाती है, जब महिला करमा डाली का विर्सजन करने के लिए पुल के पास गई थी।

उसके साथ उसका भतीजा भी गया था। शाम हो जाने पर भी जब उसकी पत्नी नहीं आयी, तो भतीजे ने उसके अगवा किए जाने की खबर दी।

चाकू दिखाकर भतीजे को अपराधियों ने भगा दिया और महिला को अगवा कर लिया।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह के अर्श से फर्श तक पहुंचने की इनसाइड स्टोरी

0
गांधी परिवार ने एक और मजबूत क्षत्रप को ठिकाने लगा दिया
गांधी परिवार ने एक और मजबूत क्षत्रप को ठिकाने लगा दिया

कैप्टन अमरिन्दर सिंह कभी पंजाब कांग्रेस की पहचान हुआ करते थे।  वे इतने पावरफुल थे कि सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी को भी नजरअंदाज कर दिया करते थे।  दो साल पहले तक पंजाब कांग्रेस मतलब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ही थे । खानदानी,  रईस, दबंग और नेता-कार्यकर्ताओं पर मजबूत पकड़ वाले ।

दो सालों के अंदर कैप्टन के हाथों से सबकुछ छिन गया 

लेकिन दो साल के अंदर स्थिति इतनी बदल गई कि पहले तो सिद्धू के कंधे पर बंदूक रख कैप्टन को बार-बार बेइज्जत किया गया,  फिर अंत में सोनिया गांधी के एक फोन के बाद उन्हें जबरन इस्तीफा देने को बाध्य होना पड़ा। कैप्टन मीडिया में सिद्धू के खिलाफ चाहे जितना बोलें,  चिहे उन्हें पाकिस्तान समर्थक ही क्यों न कहें,  लेकिन सच्चाई ये है कि आज कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ एक भी कांग्रेसी विधायक नहीं है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह बिल्कुल अकेले पड़ गये हैं।

कैप्टन की बर्बादी की कहानी लिखने वाले दो अहम किरदार 

कैप्टन के राजनीतिक दरख्त की जड़ो में गर्म पानी डाला प्रशांत किशोर ने और उन जड़ो में गड्ढा खोदा नवजोत सिंह सिद्धु ने । कैप्टन और प्रशांत किशोर की दुश्मनी पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान ही शुरू हो गई थी ।

प्रशांत किशोर को कांग्रेस ने 88 करोड़ रुपये (अनुमानित) सिर्फ इसलिए दिए थे ताकि वो कांग्रेस को उत्तर प्रदेश और पंजाब में जीत दिला सकें।  उत्तर प्रदेश में शीला दीक्षित को लेकर खाट सभा कराने में प्रशांत किशोर का अहम योगदान रहा । उसके बाद शीला दीक्षित को बीच मंझधार छोड़ कर “यूपी के दो छोरे” वाली रणनीति भी प्रशांत किशोर के दिमाग़ की ही उपज थी, लेकिन कैप्टन ने पीके को पंजाब से दूर ही रखा ।

बीच चुनाव के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने तो यह भी कह दिया था कि पंजाब कांग्रेस को जीत के लिए किसी गैर-कांग्रेसी रणनीतिकार की जरुरत नहीं है।

पीके और सिद्धु ने साढ़े तीन साल इंतजार किया 

प्रशांत किशोर ने तीन साल तक कांग्रेस की तारीफ और गांधी परिवार से अपनी नजदीकी बढ़ाने पूरी ताकत लगा दी। सोनिया गांधी से भाव न मिलता देख उन्होंने प्रियंका और फिर उनके सहारे राहुल गांधी से दोस्ती बढ़ाई । पिछले एक साल में प्रशांत किशोर ने राहुल और प्रियंका गांधी को पंजाब को लेकर दो रिपोर्ट सौंपी।  इन दोनों रिपोर्ट का सारांश यही था कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की राजशाही ठाठ,  उनके राष्ट्रवादी विचार की वजह से निचले और दलित तबके में भारी नाराज़गी है।  कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने किसान कानूनों का भी उस तरह से तीखा विरोध नहीं किया जिस प्रकार से अकाली दल ने किया है।

कैप्टन को हटाने के लिए सिद्धू का इस्तेमाल किया गया 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह सीधे सोनिया गांधी को रिपोर्ट करते थे । लिहाजा राहुल-प्रियंका और पीके की तिकड़ी ने उन्हें ठिकाने लगाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धु को मोहरा बनाया। अपने बयानों से सिद्धू ने ठीक वही किया जैसा उन्हें बोलने के लिए कहा गया था । कैप्टन से गलती बस इतनी हुई कि उन्होंने सिद्धू को हल्के में लिया।  जबतक सिद्धू अपने बयानों से माहौल तैयार कर रहे थे, तबतक राहुल-प्रियंका और पीके की तिकड़ी एक-एक कर विधायकों से वन-टू-वन चर्चा कर रही थी ।

प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव फ्लेश प्वाइंट साबित हुआ

पंजाब की मीडिया में कैप्टन अमरिन्दर सिंह के हवाले से कहलवाया गया कि इस बार बड़े पैमाने पर विधायकों के टिकट काटे जाएंगे और नये लोगों को मौका दिया जाएगा।  सिद्धू ने यही बात पकड़ ली । उन्होंने विधायकों को समझाया कि अपना टिकट बचाना है तो प्रदेश अध्यक्ष पर मुझे बैठाओ और कैप्टन को हटाओ । सिद्धू ने कुछ विधायकों की बात सीधे प्रियंका और राहुल गांधी से कराई । बस फिर क्या था, पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में अधिकतर विधायकों ने सिद्धू का साथ दिया। अब कैप्टन समर्थकों को डर था कि कहीं कैप्टन साहब का साथ देने के चक्कर में उनका टिकट न कट जाए ।

लातेहार घटना पर असंवेदनशील है हेमन्त सरकार : भाजपा

0
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मृतकों के गांव जाकर शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मृतकों के गांव जाकर शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया

लातेहार । बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित शेरेगाड़ा गांव में करमा डाली विसर्जन के दौरान हुए हृदयविदारक घटना पर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मृतकों के गांव जाकर शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दिया।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं के द्वारा परिजनों को आर्थिक सहयोग कर दाह संस्कार करवाया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद सुनील सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हृदय को झकझोरने वाली घटना है। मृतकों को भगवान श्री हरि के चरणों में स्थान प्रदान करे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल ने भी इस घटना पर अपनी संवेदनाएं प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। और जब भी पीड़ित परिजनों को उनकी जरूरत होगी वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे।एवं हर संभव मदद का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द से जल्द पीड़ित परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा प्रदान करे।

सांसद सुनील सिंह ने कहा कि राज्य की इतनी बड़ी घटना घटित होने के बावजूद राज्य सरकार का न कोई मंत्री आया न ही कोई अधिकारी, यह सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल व कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण शोक संतप्त परिवार के साथ दाह संस्कार करने के पश्चात मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व विधायक प्रकाश राम, जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह,राकेश दुबे, बंशी यादव शामिल थे।

राजेश ठाकुर ने तेजस्वी यादव से कहा

0
ओबीसी आरक्षण पर सीएम हेमंत सोरेन से करूंगा बात- तेजस्वी
ओबीसी आरक्षण पर सीएम हेमंत सोरेन से करूंगा बात- तेजस्वी

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की राँची में मुलाक़ात हुई। तेजस्वी यादव ने नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएँ दी ।

मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गठबंधन की मजबूती और चुनाव पूर्व जनता से किये गए वायदों पर खुलकर चर्चा की साथ ही साथ प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर कांग्रेस की प्रतिबद्धता एवं इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा की आपको भी इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा कर लेनी चाहिए ।

राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना काल में राज्य की महागठबंधन सरकार ने बेहतर काम किया है अब जरूरत है जनता से किये गए बहुप्रतीक्षित वायदे जैसे ओ बी सी आरक्षण जिससे राज्य की बड़ी आबादी को उसका वाजिब हक मिल सके को अमली जामा पहनाने का ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता जल नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि गठबंधन दलों में ऐसी आपसी चर्चा होते रहनी चाहिए । बेहतर तालमेल से ही प्रदेश को समृद्धि की ओर ले जाया जा सकता है ।साथ ही ओबीसी आरक्षण के मसले पर मुख्यमंत्री से चर्चा करने की बात कही । मुलाक़ात के दौरान राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं कांग्रेस नेता कुमार राजा भी मौजूद थे ।

अफगानिस्‍तान में बिगड़े हालात, बम धमाका, दो की मौत, तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

0

काबुल, एएनआइ। तालिबान की वापसी के बाद अफगानिस्‍तान में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दहशतगर्दों ने एकबार फिर खूनी खेल खेलना शुरू कर दिया है। नंगरहार प्रांत का जलालाबाद शहर आतंकी गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने स्पुतनिक के हवाले से बताया कि नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर में रविवार को एक बस स्टेशन पर बम धमाका हुआ जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई। एक प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि तालिबान को निशाना बना कर किए गए इस बम धमाके में एक तालिबान घायल भी हुआ है।

तालिबान को बनाया जा रहा निशाना

शनिवार को पूर्वी नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर में तालिबान को निशाना बनाकर तीन बम धमाके किए गए जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 21 घायल हो गए थे। ये बम धमाके तब हो रहे हैं जब तालिबान ने लोगों को उनके जीवन और संपत्ति की सुरक्षा का भरोसा दिया है।

 

चन्‍नी पंजाब का मुख्‍यमंत्री बनने वाले पहले दलित नेता होंगे,राज्‍यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे

0

चन्नी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने वाले पहले दलित नेता होंगे, 2007 से विधायक हैं

चंडीगढ़:चरणजीत सिंह चन्‍नी 2007 से विधायक हैं और श्री चमकाैर साहिब से विधायक हैं। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में भी मंत्री थे। चन्‍नी काफी समय से कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बागी सुर अपनाए हुए थे। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चन्‍नी को पंजाब का सीएम बनाने पर खुशी जताई और कहा कि वह मेरे छोटे भाई हैं। मैं इस निर्णय से निराश नहीं हूं।

चन्‍नी सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंच गए हैं। इससे पहले सीएम पद को लेकर कल से बनी असमंजस की स्थिति काे समाप्‍त करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने घोषणा की, कि चरणजीत सिंह चन्‍नी को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन हाईकमान ने  अंतिम क्षणों में उनका पत्‍ता काट दिया। दूसरी ओर, चन्‍नी के समर्थकों ने राजभवन केबाहर जमकर जश्‍न मनाया।

चन्‍नी नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए जेडब्‍ल्‍यू मेरियेट से राजभवन के लिए रवाना हुए। वह राज्‍यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं। बताया जाता है कि वह आज ही शपथ ले सकते हैं। वह पंजाब का मुख्‍यमंत्री बनने वाले पहले दलित नेता होंगे। उन्‍हें पंजाब के दोआबा क्षेत्र का कद्दावर कांग्रेस नेता माने जाते हैं।

 

भाजपा ने गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों को आगे बढ़ाने की नीति पर काम किया है

0
मोदीजी के मंत्रिमंडल से मंडल तक, हमने दलित, आदिवासी, ओबीसी, पिछड़े और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया है- नड्डा
मोदीजी के मंत्रिमंडल से मंडल तक, हमने दलित, आदिवासी, ओबीसी, पिछड़े और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया है- नड्डा

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मेरा शुरू से ही मानना रहा है कि देश का विकास तब तक संभव नहीं है, जब तक समाज के सभी वर्गों का योगदान उसमें समायोजित न हो। भाजपा ने वैचारिक, सामाजिक एवं विकास की दृष्टि से गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों को आगे बढ़ने की नीति पर कार्य किया है ।

बाबा साहब अंबेडकर को दिया उनका उचित स्थान

उन्होने कहा कि गरीबों, पिछड़ों, वंचितों और आदिवासियों को सम्मान और समान अधिकार दिलाना बाबा साहब अम्बेडकर का सपना था। हम उन्हीं के सपनों को साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। पहली बार नरेन्द्र मोदी के रूप में किसी प्रधानमंत्री ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके जन्म स्थान पर जाकर श्रद्धांजलि दी। पहली बार यूएनओ में बाबा साहेब की 125वीं जयंती मनाई गई। पहली बार डॉ. अंबेडकर से जुड़े 5 प्रमुख स्थलों को पंच तीर्थ घोषित किया गया।

सबसे अधिक दलित, आदिवासी, पिछड़े और महिलाओं को प्रतिनिधित्व

जेपी नड्डा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्रीमंडल हो या फिर अलग-अलग राज्यों में भाजपा की सरकारें या फिर भाजपा के संगठन, हम ओबीसी, पिछड़े, दलित, और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होने कहा कि आप पार्टी स्ट्रक्चर देख लो, उप से नीचे तक हमारी पार्टी समावेशी नजर आएगी। मोदी जी के मंत्रीमंडल से लेकर मंडल तक ओबीसी, दलित, पिछड़े और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।

 

हेमंत सरकार माने या न माने, लेकिन झारखण्ड की जनता मुझे मानती है नेता

0
झारखण्ड सरकार ने पुलिस को वसूली के काम में लगा रखा है, उन्हें महीने का टार्गेट दिया गया है- बाबूलाल
झारखण्ड सरकार ने पुलिस को वसूली के काम में लगा रखा है, उन्हें महीने का टार्गेट दिया गया है- बाबूलाल

कोडरमा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कोडरमा में सेवा और समर्पण अभियान की शुरुआत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार के अंदर कानून व्यवस्था की स्थिति इसलिए खराब है क्योंकि उन्होने पुलिस को बालू, कोयला, पत्थर आदि के अवैध कारोबार से वसूली के काम लगा रखा है। पुलिस को तो अपने ऊपर के अधिकारियों को ये हिसाब देना पड़ता है कि इस महीने कितना कलेक्शन हुआ। ऐसे में बेचारी पुलिस के पास समय कहां बचता है कि वो कानून व्यवस्था ठीक करे ।

राजधानी में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हैं हमले

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राजधानी रांची का हाल ये है कि वहां पत्रकारों पर लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं। बैजनाथ महतो का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक हिन्दी दैनिक के पत्रकार राहुल पांडेय पर जानलेवा हमला किया गया। इन लोगों के लिए सत्ता पाने का मतलब ही है कि जितना बन सके लूट लो। जिले के अंदर किसी पत्रकार ने अवैध खनन या पुलिस की वसूली पर कुछ लिखा तो देखिए कि ये लोग कैसे उसे मरवाने की साजिश में जुट जाते हैं । ऐसा लगता है मानो झारखण्ड में खनन माफिया राज चल रहा हो।

नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता न देते पर क्या कहा ?

बाबूलाल मरांडी ने स्पीकर द्वारा उनको नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता न देते के सवाल पर कहा कि भाजपा के विधायकों ने मुझे विधायक दल का नेता बनाया, जनता मुझे नेता मानती है, मेरे लिए यही बहुत है। झामुमो या उनका स्पीकर मुझे नेता न भी माने तो मुझे फर्क नहीं पड़ता ।