Sunday 5th of July 2026 12:23:56 PM
Home Blog Page 120

अन्य वर्गों को भी विदेश में उच्च शिक्षा का मिलेगा अवसर: हेमन्त सोरेन

0

रांचीः राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना अनुसूचित जनजाति के छह छात्रों के लिए अपना भविष्य गढ़ने का वाहक बनेगा। ये सभी इंग्लैंड और आयरलैंड की यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगे। बुधवार को मंत्रालय में इन छात्रों और उनके माता-पिता के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और मंत्री चम्पई सोरेन ने इन स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

झारखण्ड के भविष्य को सरकार ने दिया पंख, भरेंगे अपने सपनों की उड़ान
झारखण्ड के भविष्य को सरकार ने दिया पंख, भरेंगे अपने सपनों की उड़ान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा आज झारखण्ड के 6 आदिवासी बच्चे उच्च शिक्षा के लिए यूनाइटेड किंगडम जा रहें हैं। इन्हें यह मौका मिलना चाहिए था। सरकार का लक्ष्य 10 बच्चों के चयन का था, लेकिन अब आनेवाले दिनों में 10 से अधिक बच्चों का चयन कर उन्हें विदेश में उच्च शिक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।

बजट का समायोज करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में उच्च शिक्षा हेतु 10 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।  आदिवासी वर्ग शैक्षिक रूप से पीछे रहें हैं। राज्य सरकार इस पर लगातार मंथन कर रही है कि कैसे वंचित, कमजोर, दलित, पिछड़ा वर्ग की बेहतरी के लिए कार्य किया जाए। सरकार इन वर्गों के लिए सदैव खड़ी है।

अपने आंतरिक संसाधनों का करेंगे उपयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के आंतरिक संसाधनों का उपयोग कर आगे बढ़ेगी। झारखण्ड को अपने पैरों पर खड़ा होना आवश्यक है। ताकि नई पीढ़ी नये नजरों से झारखण्ड को देख सके। राज्यवासी और उनकी भावनाओं के साथ झारखण्ड आगे बढ़ेगा।

अन्य वर्गों को भी मिलेगा अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा फिलहाल यह योजना आदिवासी समुदाय के छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर दे रही है, आनेवाले समय में अन्य वर्गों के बच्चों को भी अवसर देने पर सरकार विचार करेगी। सरकार ने राज्य में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को भी आर्थिक सहायता पहुंचा रही है ताकि उनके आगे की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा ना आये।

ऐतिहासिक लोगों ने झारखण्ड में जन्म लिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा का नाम सदैव रहेगा। जयपाल सिंह मुंडा ने ना सिर्फ ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा ग्रहण की बल्कि संविधान निर्माण में भी भूमिका निभाई। झारखण्ड में ऐसे व्यक्तियों ने समयकाल में जन्म लिया है, जिनका जिक्र हम सदियों तक करते रहेंगे। ये सभी आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक रूप से कमजोर रहें हैं। लेकिन अपने आत्मविश्वास, सहनशक्ति से कृतिमान स्थापित किया जो विरले ही देखने को मिलता है।

गौरवान्वित हूँ बच्चे उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा रहें हैं

मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जायेगा।  मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है। एक समय था जब मैं बोरा में बैठकर प्राइमरी स्कूल की शिक्षा ली है। यह सुखद क्षण है कि मेरे हस्ताक्षर से राज्य के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा रहें हैं। जयपाल सिंह मुंडा ने झारखण्ड को अलग पहचान दी है। झारखण्ड उनके दिल मे बसता था। आज का दिन महत्वपूर्ण है। शिक्षा बहुत जरूरी है। बिना शिक्षा के हम विकास नहीं कर सकते। शिक्षा के माध्यम से ही हम सही दिशा में जा सकेंगे। हम राज्य के युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखण्ड को संवारेंगे।

इसी माह विदेश जाएंगे चयनित छात्र

राज्य सरकार मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय स्कॉलरशिप स्कीम के तहत इंग्लैंड एवं आयरलैंड की यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा के लिए ट्यूशन फीस सहित उनके रहने एवं अन्य खर्च वहन करेगी। इसके लिए प्रति वर्ष झारखण्ड के रहने वाले 10 अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों का चयन किया जाएगा।

इन्हें मिल रहा है स्कॉलरशिप

स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्रों में हरक्यूलिस सिंह मुंडा, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएन्टल एंड अफ्रीकन स्टडीज में एमए की पढ़ाई करने जा रहे हैं। अजितेश मुर्मू यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन में आर्किटेक्चर में एमए की पढ़ाई करेंगे। आकांक्षा मेरी का चयन लॉ बॉर्ग यूनिवर्सिटी में क्लाइमेट चेंज साइंस एंड मैनेजमेंट में एमएससी के लिए हुआ है। दिनेश भगत यूनिवर्सिटी ऑफ सस्सेक्स में क्लाइमेट चेंज, डेवलपमेंट एंड पॉलिसी में एमएससी की पढ़ाई करेंगे। इसके अतिरिक्त अंजना प्रतिमा डुंगडुंग यूनिवर्सिटी ऑफ वार्विक में एमएससी तथा प्रिया मुर्मू लॉ बॉर्ग यूनिवर्सिटी में क्रिएटिव राइटिंग एंड द राइटिंग इंडस्ट्रीज में एमए की पढ़ाई के लिए चयनित हुई हैं।

ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीए छात्रवृत्ति योजना के लिए राज्य सरकार की प्रशंसा की

0
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने इस योजना को हाशिये पर पड़े समुदायों की बेहतरी की दिशा में एक दूरदर्शी कदम बताया
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने इस योजना को हाशिये पर पड़े समुदायों की बेहतरी की दिशा में एक दूरदर्शी कदम बताया

रांची । कोलकाता में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त, निक लो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को संबोधित एक पत्र के माध्यम से ‘मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना’ को सफलतापूर्वक शुरू करने और आदिवासी समुदायों के छात्रों को विदेश जाने में मदद करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने सम्मान समारोह का हिस्सा नहीं बन पाने पर दुःख व्यक्त किया।

ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने राज्य सरकार को बधाई दी
योजना के सफल क्रियान्वयन और ब्रिटेन में उच्च अध्ययन के लिए फर्स्ट बैच को भेजने पर ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा कि मेरे दिल में खुशी और दुःख दोनों का भाव है। खुशी इस बात की है क्योंकि मैं झारखंड सरकार को यूनाइटेड किंगडम में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आदिवासी समुदायों के छात्रों के लिए मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना शुरू करने के लिए हार्दिक धन्यवाद और बधाई देता हूं। उन्होंने कहा है कि सम्मान समारोह का हिस्सा नहीं बन पाने पर मुझे खेद है।

योजना एक दूरदर्शी पहल है

यूके और झारखंड के बीच शिक्षा और अन्य संबद्ध क्षेत्रों में बड़ी साझेदारी के लिए भविष्य में सहयोग का वादा किया
यूके और झारखंड के बीच शिक्षा और अन्य संबद्ध क्षेत्रों में बड़ी साझेदारी के लिए भविष्य में सहयोग का वादा किया

हाशिये पर पड़े समुदायों का सहयोग करने के लिए राज्य सरकार की दूरदर्शी पहल की प्रशंसा करते हुए, उन्होंने कहा, उच्च शिक्षा में पहुंच की असमानताओं को दूर करने की दिशा में मैं आपको इस दूरदर्शी पहल को आगे बढ़ाने के लिए बधाई देता हूं, ताकि हाशिये पर पड़े समुदायों द्वारा उच्च शिक्षा तक पहुंच की असमानताओं को दूर किया जा सके। झारखंड और यूनाइटेड किंगडम के बीच ज्ञान की साझेदारी को चलाने के लिए आपका नेतृत्व और झारखंड राज्य सरकार के प्रयास सबसे अधिक प्रशंसा के पात्र हैं। जयपाल सिंह मुंडा की विरासत, जिन्होंने एक सदी पहले अपना बीए का कोर्स ऑक्सफोर्ड से किया था।

पहले दल का स्वागत और झारखंड के साथ बड़ी साझेदारी का वादा

यूके के विश्वविद्यालयों में पहले समूह का स्वागत करते हुए उन्होंने लिखा, यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में मास्टर्स प्रोग्राम के लिए चुने गए छह स्कॉलर्स के पहले समूह का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। कृपया मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें। मेरे सहयोगी और मैं ब्रिटिश उप उच्चायोग में शिक्षा और अन्य संबद्ध क्षेत्रों में एक गहरी और बड़ी भागीदारी को चलाने के लिए इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

बड़ा फैसला

0

 

सरकार का बड़ा फैसला

 Delhi: केंद्र सरकार ने आज कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अहम एलान किया। सरकार ने कहा कि दिव्यांग और असहाय लोगों को घर जाकर वैक्सीन दी जाएगी। नीति आयोग-स्वास्थ्य के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि दिव्यांग और असहाय लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीन देने के संबंध में एडवाइजरी जारी की जा चुकी है।

दिव्यांगों और असक्त लोगों को घर-घर जाकर टेस्ट करने और वैक्सीन देने के संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखी है। इसमें इनसे दिव्यागों वो असक्त लोगों को घर जाकर या नजदीकी केंद्र में वैक्सीन देने का इंतजाम करने को कहा गया है।

गोस्नर कॉलेज की पूर्व प्राचार्या सीसीलिया तोपनो का निधन

0
खूँटी की पूर्व सांसद सुशीला केरकेट्टा की बहन थीं सिसिलिया
खूँटी की पूर्व सांसद सुशीला केरकेट्टा की बहन थीं सिसिलिया तोपनो

रांची। खूँटी की पूर्व सांसद स्व सुशीला केरकेट्टा की बड़ी बहन व गोस्नर कॉलेज की पूर्व प्राचार्या 85 वर्षीय सीसीलिया बाहा तोपनो का आज अपने आवास पर निधन हो गया, वो उम्र की वजह से कुछ दिनों से बिमार चल रही थीं।

सीसीलिया तोपनो का कॉलेज के स्थापना और विकास कार्यों में बड़ी कुर्बानी रही है। इनके अथक कोशिशों से ही कॉलेज का वर्तमान स्वरुप कायम है।

परिजनों के मुताबिक कल शुक्रवार को दस बजे दिन में इनका अंतिम संस्कार जीईएल चर्च कब्रगाह में आॅन लाईन विधि द्वारा सम्पन्न किया जायेगा।

भाषा और स्थानीयता विवाद: बंगाल की तर्ज पर भाजपा को मात देने की रणनीति

0
पहले दिन से हेमंत सोरेन क्लियर हैं कि उन्हें क्या करना है?
पहले दिन से हेमंत सोरेन क्लियर हैं कि उन्हें क्या करना है?

अगर झारखंड में मगही-भोजपुरी बनाम आदिवासी भाषाओं के बीच खाई चौड़ी करने की राजनीति हो रही है तो यह अकारण नहीं है । इसी तरह बाहरी-भीतरी, दिकू, मूलवासी, आदिवासी,  झारखंडी अस्मिता जैसे शब्दों की गूंज अचानक से राजनीतिक गलियारों में तैरने लगी है ।

ममता बनर्जी की जीत से सीख रहे हैं हेमंत 

बंगाल में ममता बनर्जी ने भाजपा का विजय रथ रोक दिया तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह थी बंगाली अस्मिता। ममता बनर्जी ने बड़ी चतुराई से भाजपा को बाहरी और हिंदी भाषी राज्यों की पार्टी घोषित करवा दिया। उन्होंने अपनी पार्टी तृणमूल को बंगाल की मिट्टी में जन्मी, बंगाली अस्मिता की रक्षा करने वाला साबित कर दिया।  इससे बंगाली भाषी वोटों को एकजुट करने में मदद मिली ।

झारखंड में भी बंगाल का प्रयोग दोहराने की तैयारी 

सबसे पहले रामेश्वर उरावं ने मारवाड़ी समाज को आदिवासी जमीन का लुटेरा बताया।  इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मगही-भोजपुरी बनाम आदिवासी भाषा का विवाद छेड़ दिया। इसके बाद भी तमाम किंतु-परन्तु के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,  वित्त मंत्री रामेश्वर उरावं ने पर-प्रांतियो पर हमले जारी रखे । हो सकता है कि अगला चुनाव आने तक इस भावनात्मक मुद्दे को और हवा दी जाय ?

क्या है  हेमंत और रामेश्वर उरावं का कैलकुलेशन ?

हेमंत सोरेन को पता है कि वो क्या कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं।  वे 26-27% आदिवासियों और 12-14% अल्पसंख्यकों का मजबूत कैडर तैयार कर रहे हैं।  इसमें मूलवासी सदान का अगर एक चौथाई हिस्सा भी जुड़ जाय तो यह कंबिनेशन अपराजित हो जाता है। हेमंत सोरेन हो या रामेश्वर उरावं,  उनको प्रवासी वोटरों की उतनी परवाह है भी नहीं,  लेकिन उन्हें पता है कि राजद या एक दो छोटी पार्टियों से गठबंधन करने पर कुछ न कुछ प्रवासी वोट मिल ही जाएंगे ।

कुल मिलाकर हेमंत सोरेन अपने लिए 50% भावनात्मक वोटरों का बेस तैयार कर रहे हैं। विरोधी जितना इसपर हंगामा करेंगे,  हेमंत-रामेश्वर उरावं की जोड़ी को उतना ही फायदा होगा।

नीतीश कुमार द्वारा “बिहारी

0
हमारी सरकार आदिवासियों-मूलवासियों की सरकार है- रामेश्वर उरावं
हमारी सरकार आदिवासियों-मूलवासियों की सरकार है- रामेश्वर उरावं

जामताड़ा । झारखंड में भाषा के नाम पर विवाद गहराता जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “बिहारी- झारखंडी भाई-भाई” कहा था । झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरावं ने इसे झारखंड की भोली-भाली जनता के साथ छल करार दिया है।  जामताड़ा पहुंचे रामेेश्वर उरावं ने कहा कि जबरदस्ती का भाई बनाने पर क्यों तुले हैं ?

संथाली और उरावं को बिहार में मान्यता दें नीतीश

रामेश्वर उरावं ने कहा कि पूर्णिया और सहरसा में बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं।  तो क्या नीतीश कुमार संथाली को अपने राज्य में भाषा का दर्जा देंगे? इसी तरह बेतिया और बगहा में उरावं लोग भरे पड़े हैं।  तो क्या नीतीश कुमार उरावं भाषा को अपने यहां दर्जा देंगे? सिर्फ भाई-भाई कह बरगला रहे हैं नीतीश कुमार।  जबकि हमलोग झारखंड का बिहारीकरण नहीं होने देंगे।

हमारी सरकार आदिवासी-मूलवासी के हित में काम करती रहेगी

झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरावं ने कहा कि महागठबंधन की सरकार झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों की सरकार है । हम यहां के स्थानीय लोगों के हित में काम करते रहेंगे।  भाजपा के लोग हमपर भोजपुरी-मगही के नाम पर दबाव बनाना चाहते हैं।  मैं बीजेपी से बस इतना कहूँगा कि जाकर वहीं राजनीति करें,  वैसे भी झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों ने भाजपा को रिजेक्ट कर दिया है।

जमशेदपुर: रिवॉल्वर कनपटी पर सटाकर तीन बार दबाया ट्रीगर, चल गई गोली, हालत गंभीर

0
एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर अमित सिंह ने अपने घर पर खेल-खेल में खुद पर चलायी गोली, हालत गंभीर
एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर अमित सिंह ने अपने घर पर खेल-खेल में खुद पर चलायी गोली, हालत गंभीर

जमशेदपुर।  आदित्यपुर एस टाइप एस 8/1 में रहने वाले डॉक्टर अमित कुमार सिंह 29 वर्षीय ने ख़ुद को खेल-खेल में गोली मारी । अभी टीएमएच के सीसीयू में उनका इलाज चल रहा है । उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है । हालांकि लोगों का कहना है कि यह आत्महत्या की भी कोशिश हो सकती है ।

डॉ अमित सिंह ने अपनी पढ़ाई एमजीएम मेडिकल कॉलेज से ही पूरी की थी । वर्तमान में वे एमजीएम अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के पद पर तैनात थे ।

मां और परिवार के साथ चाय पी रहे थे, तभी घटी घटना

खून से लथपथ डॉक्टर अमित के भाई
खून से लथपथ डॉक्टर अमित के भाई

मिली जानकारी के अनुसार वे सुबह उठकर अपनी मां और परिवार एवं स्टाफ़ के साथ चाय पी रहे थे और एमजीएम अस्पताल ड्यूटी जाने की तैयारी में थे, जिसके बाद बग़ल में रखी रिवॉल्वर हाथ में आने के बाद बचकानी हरकत करते हुए उन्होंने 3 बार अपनी कनपटी में गोली मारी, जिसमें से दो बार गोली नहीं चली पर तीसरी बार फायर हो गया. गोली सिर से घुसकर पीछे गर्दन की ओर से निकल गई. डॉक्टर अमित सिंह का भाई जिस समय नहाने गया उसी समय यह घटना घटी ।

नवंबर में होने वाली थी डॉक्टर अमित की शादी

पुलिस को मामले की जानकारी देते डॉक्टर अमित के परिजन
पुलिस को मामले की जानकारी देते डॉक्टर अमित के परिजन

मिली जानकारी के अनुसार डॉ अमित किसी से ज्यादा घुलते-मिलते नहीं थे. 29 वर्षीय डॉक्टर अमित सिंह एमजीएम हॉस्पिटल के साथ-साथ राजस्थान सेवा सदन में भी बैठते हैं. परिवारवालों ने उनकी शादी नवंबर के महीने में तय की थी. फ़िलहाल परिजनों ने उनको टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनके भाई पूरे खून से लथपथ नज़र आए ।

चास में हुआ द लाइफस्टाइल फैमिली शॉप का उद्घाटन, मिल रहा है भारी छूट

0

द लाइफस्टाइल शॉप का उद्घाटन करते हुए आतिथि

चास(बोकारो): गुरुवार को चास फलमंडी मैन रोड़ के समीप द लाइफस्टाइल नामक एक फैमिली शॉप का उद्घाटन हुआ. जिसका विधिवत उद्घाटन फीता काटकर शॉप के ऑनर अशरफ अली ने किया. उद्घाटन के बाद जानकारी देते हुए शॉप के ऑनर अशरफ अली ने बताया की द लाइफस्टाइल एक कंप्लीट फैमिली शॉप है.

 द लाइफस्टाइल शॉप

इस शॉप में किड्स वेयर, मेंस वेयर, लेडिस वेयर सहित तमाम तरह के रेडीमेड कपड़ा ग्राहकों के लिए उचित मूल्य पर उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी तरह के कपड़ो में 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. वैसे द लाइफस्टाइल के उद्घाटन के बाद पहले ही दिन गाहकों की हुजूम देखी गई.

गिरफ्तार मौलाना कलीम सिद्दीकी ने सना खान का कराया था निकाह

0

लखनऊ।धर्मांतरण कराने के मामले में  उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (यूपी एटीएस) ने मेरठ से मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी पूर्व बालीवुड अभिनेत्री सना खान का निकाह कराने को लेकर चर्चा में आए थे। इसके बाद सना खान ने अपना फिल्मी करियर छोड़कर एक मौलाना से निकाह करने के बाद इस्लामिक परंपरा से जीवन व्यतीत करने का फैसला किया था।

मौलाना पर अनगिनत मतांतरण के आरोप लगे हैं। एटीएस की टीम लंबे समय से उस पर नजर बनाए हुए थी। मंगलवार देर रात एटीएस की टीम ने मेरठ से एक कार्यक्रम से लौटते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने मौलाना व उसके तीन साथियों से रात भर पूछताछ की जिसके बाद बुधवार को इस मामले में बड़े किए हैं।

चीन, रूस और पाकिस्तान के विशेष दूतों ने तालिबान सरकार को वैश्विक मान्यता के लिए कवायद तेज कर दी है

0

Delhi: चीन, रूस और पाकिस्तान के विशेष दूतों ने तालिबान सरकार को वैश्विक मान्यता के लिए कवायद तेज कर दी है। तीनों दूतों ने तालिबान के साथ बैठक कर इस दिशा में रणनीति बनाई। साथ ही हामिद करजई व अब्दुल्ला अब्दुल्ला से भी इस बारे में बातचीत की।

तीनों दूतों ने तालिबान से समावेशी सरकार पर जोर देने के साथ ही आतंकवाद से लड़ने और मानवीय हालात सुधारने पर चर्चा की। बैठकें तब हुई हैं, जब न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा चल रही है। समझा जाता है कि तालिबान को मान्यता दिलाने की कोशिशों के तहत ही तीनों देशों के दूतों ने ये बैठकें की हैं। एक चीनी अधिकारी ने बताया, तीनों दूतों ने तालिबानी पीएम मोहम्मद हसन अखुंद, विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी से मुलाकात की। साथ ही पहली बार विदेशी दूतों ने करजई और अब्दुल्ला से बात की है।  इस बैठक के बाद तालिबान ने कहा कि वे अफगानिस्तान को मजबूत करने में जिम्मेदार भूमिका निभा रहे हैं।

चीन ने कहा, मदद दें

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा, तीनों दूतों ने मानवाधिकार, आर्थिक और मानवीय हालात समेत अफगानिस्तान से मैत्री संबंध रखने वाले मुल्कों पर विस्तृत चर्चा की। दूतों ने वैश्विक समुदाय से ज्यादा मानवीय सहायता मुहैया कराने का आह्वान किया।

पीएम मोदी की आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित विश्व के अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे

0

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित विश्व के अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को संबोधित भी करेंगे। आस्ट्रेलियाई समकक्ष स्काट मारिसन, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और दिग्गज कंपनियों के चुनिंदा प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें भारत में काफी निवेश करने की संभावना है।

इसेक बाद प्रधानमंत्री मोदी आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्काट मारिसन से मिलने का कार्यक्रम है। अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री मारिसन से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं। दोनों नेता विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के दौरान कई मौकों पर मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री मारिसन ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर चीन से मुकाबले के लिए बनाए गए एयूकेयूएस गठबंधन के बारे में जानकारी दी थी।

 

करीब 20 सालों बाद गिरिडीह में रैक प्वांईट की सेवा हुई शुरु

0
गिरिडीह कोलकाता इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव
गिरिडीह कोलकाता इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव
  • रेलवे अधिकारियों के साथ उद्योगपतियों ने किया बैठक
  • सारे उद्योगपति न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के समीप बने रैक का करे निरीक्षण
  • निरीक्षण के दौरान जो समस्याएं आएगी, नवरात्र से पहले दुरुस्त की जाएगी।

 

अमित सहाय

गिरिडीह ।  धनबाद रेल अधिकारियों के साथ गिरिडीह के उद्योगपतियों की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र के मंझलाडीह स्थित अतिवीर समूह के चाईना प्लांट में बैठक की गई। उक्त बैठक में रेल डिवीजन के एडीआरएम आशीष कुमार, सीनियर एसईडीओएम पंकज कुमार और सीनियर डीसीएम ए. के पांडेय भी शामिल हुए ।

वहीं उद्यमियों में लौह उद्योगपति सह सलूजा गोल्ड के निदेशक अरमजीत सिंह सलूजा, टफकॉन स्टील के निदेशक मोहन साव, सलूजा गोल्ड के तरनजीत सिंह सलूजा उर्फ बंटी, अतिवीर समूह के संतोष सरावगी, गुड्डु सरावगी और टींकू सरावगी समेत चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव निर्मल झुनझूनवाला व भाजपा नेता चुन्नूकांत और दीपक पंडित शामिल हुए।

उद्योगपतियों ने रेल डिवीजन के अधिकारियों के समक्ष खुशी जाहिर करते हुए कहा कि करीब 20 सालों बाद गिरिडीह में रैक प्वांइट की सेवा शुरु हुई है. रैक प्वाइंट से रॉ-मटेरियल आने से शुरु हो गये हैं, इसका सीधा फायदा स्थानीय उद्योगपतियों को मिलेगा।

इस बैठक में उद्योगपति अमरजीत सिंह सलूजा, टिंकू सरावगी और मोहन साव ने रैक प्वाइंट के शुरु किए गए रुट को बदलने का मांग रखा कहा कि रैक अभी कोडरमा की तरफ से आ रही है इसी रैक को मधुपुर भाया आसनसोल किया जाएगा तो मालभाड़े में कमी आएगी ।

वही न्यू गिरिडीह स्टेशन के समीप बने रैक प्वाइंट के समीप लाइट की व्यवस्था की जरुरत बतायी गई।

उद्योगपतियों से मिले सुझाव को लेकर एडीआरएम समेत रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि एक बार गिरिडीह के सारे उद्योगपति न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के समीप बने रैक प्वांइट का निरीक्षण करें. निरीक्षण के दौरान जो समस्याएं आएगी, उसका प्रस्ताव मिलने पर नवरात्र से पहले रैक प्वाइंट को दुरुस्त की जाएगी।

उद्योगपतियों ने रेल सुविधा बढ़ाने से जुड़े कई प्रस्तावों का एक ज्ञापन भी रेलवे के अधिकारियों को सौंपा । ज्ञापन में जसीडीह-वाया-झाझा-गिरिडीह रेलवे सेवा का विस्तार करने, गिरिडीह से कोलकाता के लिए एक नए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन देने, पटना-भाया गया होते इंटरसिटी एक्सप्रेस गिरिडीह तक चलाने की मांग प्रमुख है ।

हेमन्त राज में आदिवासी असुरक्षित, अपराधी हुए बेलगाम: दीपक प्रकाश

0
हत्या की खबर सुन मेदांता अस्पताल पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
हत्या की खबर सुन मेदांता अस्पताल पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

रांची । ओरमांझी में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, हेमन्त सरकार पर जमकर भड़के । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कर्तकर्ताओं को टारगेट कर निशाना बनाया जा रहा है। हेमन्त सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि हत्या में संलिप्त दोषियों को यथाशिघ्र गिरफ्तार करे अन्यथा भाजपा गिरते कानून व्यवस्था पर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अपराधियों ने जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा को घेर कर गोली मारी है,  उससे साफ हो गया है कि अपराधियों में डर समाप्त हो चुका है। यहां अपराधियों का बोलबाला है। अपराधी कानून व्यवस्था से ऊपर उठ चुके हैं।

इस घटना में घायल ओरमांझी मंडल के मीडिया प्रभारी राज किशोर साहू के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

घटना के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, सूरज चौरिसिया, आरती कुजूर, अशोक बड़ाईक,सुरेंद्र महतो,पवन साहू, किसलय तिवारी, आरती कुजूर,रामकुमार पाहन,रंजीत चन्द्रवंशी,ललित ओझा,अर्जुन सिंह,रूपेश सिन्हा, जेलेन्द्र कुमार,नरेंद्र कुमार,प्रभुदयाल बड़ाईक समेत सैकड़ो भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे। जहां घटना की जानकारी ली और घायल ओरमांझी मंडल के मीडिया प्रभारी राज किशोर साहू से मुलाकात की। साथ ही जीतराम मुंडा के परिजनों का ढाढस बंधाया।

भाजपा अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या

0
जीतराम मुंडा की हत्या की खबर सुनते ही हर कोई हैरान और बदहवास था
जीतराम मुंडा की हत्या की खबर सुनते ही हर कोई हैरान और बदहवास था

भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वहीं मंडल मीडिया प्रभारी राज किशोर साहू घायल हो गये। गोली लगने के बाद दोनों को मेदांता हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां जीतराम मुंडा को मृत घोषित कर दिया गया। राज किशोर को भर्ती कर लिया गया है। उनके हाथ में गोली लगी है। यह वारदात रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में आर्यन ढाबा में हुई।

बाइकसवार अपराधियों ने सरेआम गोलियों से किया छलनी

ढाबा में घुसकर बिल्कुल सीने से सटाकर मारी गई गोली- चश्मदीद
ढाबा में घुसकर बिल्कुल सीने से सटाकर मारी गई गोली- चश्मदीद

अनुसार बुधवार की शाम बाइक सवार दो लोग आर्यन ढाबा पहुंचे। उस समय ST मोर्चा रांची जिला के अध्यक्ष जीतराम मुंडा ढाबा के अंदर बैठे हुए थे। बिल्कुल करीब से उनके सीने में गोली दाग दी गई। गोली सीना को छलनी करते हुए बाहर निकल बगल में बैठे राज किशोर को जा लगी। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावर बड़े आराम से वहां से भाग निकले। पास में ही टोल प्लाजा है।

अराजकता की ओर बढ़ रहा झारखण्ड- रघुवर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास ने भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा जी की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में अपराधियों का राज हो गया है। हेमंत सरकार राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी चरमरा गई है। राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। झारखंड में आज न तो आदिवासी सुरक्षित है, न ही बच्चियां सुरक्षित है। सरकार का मंत्री-विधायक, अधिकारी सभी तुष्टिकरण की राजनीति में लगे हुए हैं। बाकी जनता की किसी को परवाह नहीं है। ऐसी स्थिति में भी सरकार अपनी पीठ ठोकने के अलावा दूसरा काम नहीं कर रही है। भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा जी की हत्या अपराधियों के बढ़े मनोबल को दिखाता है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। राज्य की इस अक्षम सरकार को उखाड़ फेकेंगे। जीतराम मुंडा जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा।

प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई हत्या- अर्जुन मुंडा

हत्या की खबर सुन मेदांता अस्पताल पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
हत्या की खबर सुन मेदांता अस्पताल पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

रांची जिला ग्रामीण एस टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीतराम मुंडा की ओरमांझी में गोली मारकर हत्या पूरी तरह प्रशासनिक विफलता का परिणाम है।जीतराम जी को पहले से ही जानलेवा हमले की आशंका थी।उनपर पहले भी हमला हो चुका था।इसकी सूचना पूरे प्रशासनिक अमले को थी।उन्होंने आर्म लाइसेंस के लिए भी आवेदन दिया था,लेकिन, प्रशासन ने न तो उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करायी और न ही आर्म्स लाइसेंस दिया।मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी इस पूरे मामले की जांच कराएं और इस मामले में हुई प्रशासनिक चूक को सार्वजनिक करें।

रांचीः 15 साल बाद खोला जाएगा हटिया डैम का फाटक

0
39 फीट पर खोला जाएगा फाटक, अभी 38 फीट पहुंच चुका है जलस्तर
39 फीट पर खोला जाएगा फाटक, अभी 38 फीट पहुंच चुका है जलस्तर

दो दिन में हटिया डैम के फटाक खोलने पड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति लगभग 15 साल बाद बन रही है। राजधानी रांची में इस दौरान 1018 MM बारिश अपेक्षित है, जबकि 1138 MM बारिश अभी तक हुई है। जुलाई में हटिया डैम का जलस्तर 22.6 फीट था। अगस्त में यह बढ़कर 32 फीट हो गया था। वहीं, 21 सितंबर तक यह बढ़कर 37 फीट पर पहुंच गया है। डैम में अधिकतम जल संग्रहण की क्षमता 39 फीट है। जलस्तर 38 फीट के पार पहुंचने पर स्पील वे फाटक खोलने पर विचार हो रहा है। वहीं, कांके डैम का फाटक इस बरसात में पहले ही एक बार खोला जा चुका है।

25 सितंबर तक लगातार बारिश की संभावना

बुधवार सुबह से ही रांची में बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिम बंगाल के गंगा के दक्षिणी मैदानी क्षेत्र में चक्रवातीय क्षेत्र से जुड़ा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका टर्फ लाइन झारखंड के साथ पड़ोसी राज्यों में देखने को मिल रहा है। इस कारण राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में मौसम की ऐसी हालत 25 सितंबर तक बने रहने की संभावना है।

अभियंता प्रमुख श्वेताभ सिंह हटिया डैम का मुआयना करते हुए
अभियंता प्रमुख श्वेताभ सिंह हटिया डैम का मुआयना करते हुए

सबसे कम बारिश गुमला और पाकुड़ में

इस महीने राज्य के सभी जिलों में औसत वर्षापात में सुधार आया है। राज्य में एक जून से लेकर 21 सितंबर तक 940 MM बारिश हुई है। अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अभी तक मानसून की स्थिति बेहतर रही है। अभी तक राज्य में सबसे कम बारिश पाकुड़ और गुमला में दर्ज की गई है। दोनों जिलों में औसत बारिश से करीब 33% तक कम बारिश हुई है।