Sunday 5th of July 2026 11:02:49 AM
Home Blog Page 119

UPSC सिविल सर्विसेज की परीक्षा में बिहार ने फिर किया कमाल,बिहार के 79 छात्र

0
सिविल सर्विसेज की परीक्षा में बिहार ने फिर दिखाया दमखम
सिविल सर्विसेज की परीक्षा में बिहार ने फिर दिखाया दमखम

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार यूपीएससी परीक्षा में 761 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बिहार के शुभम कुमार (Roll No. 1519294) ने देशभर में टाप किया है।

शुभम बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं। शुभम कुमार को यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली है । उन्होंने 2019 की परीक्षा में 290 रैंक लाया था । जागृति अवस्थी को दूसरी तो अंकिता जैन को तीसरी रैंक मिली है। टीना डाबी की बहन रिया डाबी को 15वां स्थान हासिल हुआ है।

यूपीएसससी सीएसई 2020 फाइनल रिजल्ट के टॉप 100 में बिहार के कुल 25 अभ्यर्थियों हैं, जिसमें 13 पुरुष और 12 महिला अभ्यर्थी हैं। जमुई जिले चकाई बाजार निवासी सीताराम वर्णवाल के पुत्र प्रवीण कुमार ने सातवां स्थान हासिल किया है। कुल 761 सफल अभ्यर्थियों में 79 बिहार के हैं। सबसे ज्यादा 127 अभ्यर्थी तमिलनाडु से सफल हुए हैं।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सिविल सर्विस परीक्षा, 2020 में टाॅपर बनने पर बिहार के कटिहार निवासी शुभम कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं । विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि इनकी सफलता ने एक बार फिर से बिहार का गौरव बढ़ाया है । शुभम लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं । कटिहार के शुभम को आइएएस टॉपर होने पर बिहार के उप मुख्य मंत्री तार किशोर प्रसाद ने भी बधाई दी है ।

यूपीएससी में बिहार के शुभम कुमार आल इंडिया टॉपर

0

संवाददाता, पटना : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। इसबार यूपीएससी परीक्षा में 761 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बिहार के शुभम कुमार (Roll No. 1519294) ने देशभर में टाप किया है। शुभम बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं। वहीं जागृति अवस्थी को दूसरी तो अंकिता जैन को तीसरी रैंक मिली है। यूपीएसससी सीएसई 2020 फाइनल रिजल्ट में कुल 25 अभ्यर्थियों ने टॉप किया है जिसमें 13 पुरुष और 12 महिला अभ्यर्थी हैं। वहीं जमुई जिले चकाई बाजार निवासी सीताराम वर्णवाल के पुत्र प्रवीण कुमार ने सातवां स्थान हासिल किया है। छात्र परिणाम https://www.upsc.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं। रोल नंबर देखने के लिए यहां क्लिक करें

शुभम ने आइआइटी बाम्बे से पढ़ाई की है। शुभम को वर्ष 2019 परीक्षा में आल इंडिया में 290 रैंक हासिल हुई थी। टॉपर शुभम ने एंथ्रोपोलॉजी वैकल्पिक विषय से इग्जाम दिया था। आइआइटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद शुभम ने यूपीएससी की परीक्षा दी थी। वहीं जागृति अवस्थी ने एमएएनआइटी भोपाल से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटे की डिग्री हासिल की है। जागृति ने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र को चुना था। बता दें कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन जनवरी 2021 में किया गया था। इसमें सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू अगस्त-सितंबर 2021 में पूरा हुआ था। साक्षात्कार के बाद जिनका चयन किया गया है उनका नाम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस वर्ष आइएएस के लिए 180, आइएफएस के लिए 36 और आइपीएस के लिए 200 सीटें सुरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त सेंट्रल सर्विस ग्रुप एक में 302, ग्रुप बी सर्विस में 118 पद सुरक्षित है। इससे पहले 1987 में आमिर सुबहानी, 1996 में सुनील वर्णवाल तथा 2001 में अलोक रंजन झा यूपीएससी में टाप करने वाले बिहार के अभ्यर्थी थे।

बोकारोः जरीडीह के घुसखोर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को एसीबी ने किया गिरफ्तार

0
 दीपक रजवार पड़ोस के प्रखंड कसमार का रहने वाला
दीपक पड़ोस के प्रखंड कसमार का रहने वाला था, लोकल के नाम पर स्थानीय लोगों को धौंस दिखाता था

बोकारो । जिले के जरीडीह प्रखंड के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को एसीबी की टीम ने ₹10000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार कपरदार की गिरफ्तारी जरीडीह चाय दुकान से की गई है ।

एसीबी की टीम ने दीपक को गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद ले गयी हैं। दीपक की गिरफ्तारी पीएम आवास स्वीकृत कराने के लिए मुखिया हाकिम से रिश्वत लेते चौक बाजार जैनामोड़ में की गई।

जानकारी के मुताबिक बांधडीह दक्षिणी के मुखिया हकीम महतो से गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास के फॉर्म को सूचीबद्ध करने के नाम पर लगातार प्रत्येक फॉर्म ₹3000 रिश्वत की मांग कर रहा था । इसी दौरान इसकी सूचना मुखिया ने धनबाद एसीबी की टीम को दिया ।

धनबाद एसीबी की टीम ने आरोपी को रिश्वत लेने के लिए पीड़ित से जरीडीह के चाय दुकान में बुलाने की बात कही। उसके बाद जैसे ही आरोपी दीपक मौके पर पहुंचा और रिश्वत की रकम ली ,एसीबी की टीम ने रंगे हाथों से पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

बिना रिश्वत लिए एक काम नहीं करता था दीपक
बिना रिश्वत लिए एक काम नहीं करता था दीपक

बाँधडीह दक्षिणी के मुखिया हाकिम महतो ने बताया कि पंचायत में 47 लाभुकों का प्रधानमंत्री आवास आया हुआ था। इन्हीं लाभुकों में से 20 लाभुकों का फॉर्म कार्यालय में जमा करना था। इसी एवज में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के द्वारा प्रति फॉर्म ₹3000 की मांग की जा रही थी । कल कार्यालय में बैठकर ही पैसे की डील दीपक के साथ की गई। इसकी सूचना एसीबी को मेरे द्वारा दी गई आज जब पैसे लेकर दीपक को कार्यालय बुलाया तो उसने चाय दुकान में आने की बात कही । एसीबी की टीम पहले से ही जाल बिछा कर बैठी हुई थी।  रिश्वत की रकम जैसे ही दीपक ने ली एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया ।

मुखिया ने बताया कि पैसे नहीं देने पर गरीब लाभुकों की सूची में हेरफेर का काम ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के द्वारा किया जाता था, इसीलिए लाभुक नहीं चाहते हुए भी रिश्वत देने पर राजी हो जाते थे । ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने 20 फार्म के लिए ₹60, 000 की मांग की थी। जिसमें आज ₹10, 000 अग्रिम दी जा रही थी।

पीएम मोदी की बाइडन के साथ बैठक

0

वाशिंगटन, एजेंसियां:अमेरिका की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडन क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले ओवल कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक को लेकर बेहद उत्सुक हैं। जानें इस बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा…
अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में दोनों नेताओं केआतंकवाद, कोरोना महामारी और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से मुकाबला, आर्थिक सहयोग और अफगानिस्तान समेत प्राथमिकता के कई मुद्दों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा- हम कोरोना संकट, जलवायु परिवर्तन के संबंध में कई प्राथमिकता वाले मुद्दों को शामिल करेंगे। इस बैठक में हम प्रौद्योगिकी से जुड़े मुद्दों, आर्थिक सहयोग और व्यापार के साथ ही अफगानिस्तान के बारे में भी बातचीत करेंगे।
इससे पहले अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ पीएम मोदी की बैठक द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से बेहद उत्साहजनक रही है।

बोकारोः नदी में नहाने के क्रम में डूबी दो महिलाओं की मौत

0
घटना की जानकारी लेते पिंड्राजोरी थाने की पुलिस
घटना की जानकारी लेती पिंड्राजोरा थाने की पुलिस

बोकारो । पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के जेरका गांव के समीप मिट्टी लाने के दौरान गवइ नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि डूबती महिला को बचाने के चक्कर में दूसरी महिला को जान गवानी पड़ी। घटना में दोनो महिलाओं की मौत हो गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक महिलाएं जितिया पर्व को देखते हुए घर की साफ-सफाई को लेकर मिट्टी लाने गई हुई थी। जिस क्रम में नदी में अत्यधिक गहराई हो जाने के कारण महिला उस गड्ढे में गिर गई। उसके बाद पानी की तेज बहाव होने के कारण उसने नदी के बाहर निकलने का पूरा प्रयास किया पर ,वह निकल नहीं पाई। उसी क्रम में सेविका भी डूबती महिला को बचाव के लिए गई । जिसमें वह भी गड्ढे में डूब गई । जिसके बाद दोनों की मौत हो गई ।

जैसे ही अगल बगल नहाने वाले दूसरी औरतों को पता चला तो गांव वालों की मदद से उन दोनों को बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतिका का नाम रीना महतो जो आंगनबाड़ी सेविका एवं दूसरी का नाम विनती दिव्या है। दोनों एक ही घर के सदस्य हैं।घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पोस्टमार्टम कराने के लिए ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की जा रही हैं।

एफजेसीसीआई इलेक्शन 2021 के प्रबल दावेदार हैं डॉ अभिषेक के. रामाधीन

0
पिता स्वर्गीय आरडी सिंह इससे पहले एफजेसीसीआई के चेंबर सेक्रेटरी
पिता स्वर्गीय आरडी सिंह भी रह चुके हैं FJCCI के सेक्रेटरी

रांची: चेंबर एजुकेटेड लोगों को प्रमोट करती है। अगर कुछ क्वालिफाइड डॉक्टर चैंबर के चुनाव में खड़ा होता है तो यह चेंबर के लिए बड़ी बात है । डॉ अभिषेक अपने स्वर्गीय पिता के सपनों को साकार करने के लिए आज जेसीसीआई चुनाव लड़ रहे हैं।

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज औपचारिक रूप से छोटा नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की स्थापना 15 सितंबर 1960 को हुई थी । एफजेसीसीआई पूरे झारखंड राज्य के व्यापारियों उद्योगपतियों पेशेवरों के शीर्ष निकाय का प्रतिनिधित्व करता है। राज्य के व्यापार वाणिज्य और उद्योग के उत्थान और क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग के प्रतिपादक प्रति पादको के ऊपर जागरूकता पैदा करने की जिम्मेदारी एफजेसीसीआई पर है।

डॉ अभिषेक के रामाधीन एफजेसीसीआई इलेक्शन 2021 22 का चुनाव लड़ रहे हैं। वह एक उच्च क्वालिफाइड चिकित्सक और बिजनेसमैन हैं ।वे अमेरिका में नौकरी कर रहे थे ।लेकिन पिता के कहने पर अपने देश वापस लौट आए वर्तमान में अपने हॉस्पिटल डॉक्टर अभिषेक के रामाधीन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और पिता के बिजनेस आरडी आटोमोटिव का कार्यभार भी देख रहे हैं ।

डॉ अभिषेक के पिता स्वर्गीय आरडी सिंह इससे पहले एफजेसीसीआई के चेंबर सेक्रेटरी थे। पर वर्ष 2000 से लेकर 2021 तक सेल्स टैक्स जीएसटी कमेटी के सरकार के गवर्नमेंट एडवाइजरी रिकॉर्ड में बीते एक्स प्रेसिडेंट कंडीशन ऑफ ऑल इंडिया मोटर कार डीलर एसोसिएशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ हीं गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एडवाइजर इन लेबर बोर्ड मैं भी थे ।वे शहर के जाने-माने बिजनेसमैन थे ।

अभिषेक के रामाधीन का परिचय

डॉ अभिषेक के रामाधीन एमबीबीएस (केईएम मुंबई) एमएस( यूएसए) एफ ए आर एस (यूएसए) आई आई एएन ओ (इटली) एमआरसीएस( यू.के.)ईएनटी ,स्कूल बेस एंड हेड एंड नेक सर्जन।

राज्य में अक्षम सरकार, अपराधी बेलगाम

0
स्व. जीतराम मुंडा के परिजनों से मिलने पहुंचे रघुवर दास
स्व. जीतराम मुंडा के परिजनों से मिलने पहुंचे रघुवर दास

रांची । झारखंड में अराजकता और भय का माहौल हो गया है। इस सरकार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इस अक्षम और निष्क्रिय सरकार के कारण राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चौपट हो गयी है। चौपट हो भी कैसे नहीं, मंत्री-विधायक, अधिकारी सबके सब केवल और केवल तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त हो गये हैं। हर काम में सरकार अपना वोट बैंक देख रही है। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहीं।

रघुवर दास भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्व. जीतराम मुंडा जी के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जीतराम मुंडा जी की पिछले दिनों अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमारी सरकार में अपराधी छिपते फिर रहे थे, वे ही आज खुलेआम हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और सरकार कान में तेल डालकर सोई हुई है। इन्हें सरकार का भी संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि अपने आप को आदिवासी हितैषी सरकार बतानेवाली हेमंत सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासी ही प्रताड़ित हो रहे हैं। चाहे रूपा तिर्की का मामला हो या चाईबास में आदिवासियों का नरसंहार। यहां तक की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। बंगाल की तरह ही झारखंड में भी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

रघुवर दास ने कहा कि जीतराम मुंडा के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो, नहीं तो हम भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। स्व. जीतराम मुंडा के परिजनों के साथ भाजपा परिवार खड़ा है।  इसके बाद रघुवर दास ने गोलीबारी में घायल राजकिशोर साहू से अस्पताल में जाकर हालचाल लिया।

इस दौरान रांची के सांसद संजय सेठ, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

रांचीः सिंह मोड़ में NSUI ने लगाया वैक्सीनेशन कैम्प

0
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उद्धघाटन किया
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उद्धघाटन किया

रांची।  कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के द्वारा हटिया सिंह मोड़ क्वीन पैलेस में
वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया जिसमें 200 लोगो को वैक्सीन दिया गया। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस वैक्सीनेशन कैंप का उद्धघाटन किया। साथ मे कांग्रेस के पूर्व विधायक केशव कमलेश महतो भी मौजूद थे।

मौके पर बन्ना गुप्ता ने एन.एस.यू.आई के कार्य की सराहना की और कहा कि एन.एस.यू.आई के साथी पूरे कोरोना काल मे सबसे अधिक सक्रिय थे। उन्होने अपनी जान जोखिम में डालकरलोगों की मदद की थी।  अभी वैक्सीन के लिए भी लोगो को जागरूक कर लगातार कैम्प लगा रहे हैं।

एन.एस.यू.आई की टीम ने स्वाथ्य मंत्री एवं पूर्व विधायक केशव कमलेश महतो को तुलसी का पौधा दे कर सम्मानित किया।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि एन.एस.यू.आई द्वारा जनता की सेवा के लिए लगातार वैक्सीन कैम्प लगाया जा रहा और आगे भी लगाया जाएगा। इंदरजीत सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वाथ्य मंत्री एक अभिवावक की तरह हमेशा एन.एस.यू.आई को सपोर्ट करते हैं एवं जितने भी कैम्प लगाए गए हैं, वो बन्ना गुप्ता जी के निर्देशानुसार लगें है।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदना, अमन यादव, आकाश रजवार, प्रणव सिंह, अभिजीत बाउरी, विशाल, राजू एव सैकड़ों लोग मौजूद थे।

हजारीबाग: बड़कागांव की बेटी प्रीति बनीं झारखंड महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन

0
झारखण्ड महिला टीम की कैप्टन प्रीति तिवारी की फाइल तस्वीर
झारखण्ड महिला टीम की कैप्टन प्रीति तिवारी की फाइल तस्वीर

उज्जवल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। जिले के बड़कागांव की बेटी प्रीति तिवारी झारखंड महिला क्रिकेट अंडर-19 टीम की कैप्टन बनी हैं। उन्होंने न सिर्फ अपने गांव, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है।

बड़कागांव स्थित ढेंगा निवासी प्रभु तिवारी की 18 वर्षीय बेटी प्रीति तिवारी प्रखंड क्षेत्र की पहली महिला क्रिकेटर बनने का भी गौरव हासिल किया है। प्रीति की सफलता पर बड़कागांव में काफी खुशी देखी जा रही है। खेल प्रेमियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

प्रीति ने बताया कि 28 सितंबर से नागपुर में बीसीसीआई महिला अंडर-19 ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना हो गई है। 28 सितंबर को तमिलनाडु , 20 सितंबर को दिल्ली, एक अक्तूबर को गोवा, दो अक्तूबर को बंगाल और चार अक्तूबर को पांडिचेरी के साथ मैच होगा।

उन्होने बताया कि टीम संतुलित और मजबूत है। निश्चित तौर पर सफलता हासिल करने के लिए सभी बेहतर प्रदर्शन करने का पुरजोर प्रयास करेंगे।

हजारीबाग : निगरानी की टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय के डीडीएम को 4,000 रुपए घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

0
निगरानी के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर डीडीएम
निगरानी के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर डीडीएम दिवाकर अंबष्ठ

उज्जवल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के डीडीएम (डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर) दिवाकर अंबष्ठ को 4,000 रुपए घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया।

बताया जाता है कि बरही स्थित गौरियाकर्मा में जागेश्वर प्रसाद जेपी क्लिनिक चलाता है और आयुर्वेद प्रैक्टिस भी करता है। उसी के रिन्यूअल के लिए डीडीएम उससे पांच हजार रुपए मांग रहा था। आखिरी सौदा 4,000 रुपए में तय हुआ था।

इस बात की शिकायत क्लिनिक संचालक ने निगरानी विभाग में आवेदन देकर की थी। आवेदन के सत्यापन के बाद आज पैसे देते हुए डीडीएम को सिविल सर्जन कार्यालय से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में निगरानी की टीम आरोपी के लेकर उसके शिवपुरी स्थित आवास भी गई । वहां आगे की कार्रवाई की जा रही थी।

भाषा विवाद को लेकर झारखंड कांग्रेस में अंदर दो फाड़

0
अब भाषा विवाद को लेकर कांग्रेस के अंदर अलग-अलग सुर
अब भाषा विवाद को लेकर कांग्रेस के अंदर अलग-अलग सुर

झारखंड सरकार की नियोजन नीति में भाषाओं के चयन को लेकर उठे विवाद की लपटें महागठबंधन के दलों को परेशान करने लगी हैं।  इसका सबसे अधिक असर कांग्रेस पर देखा जा रहा है। रामेश्वर उरावं के नेतृत्व में आदिवासी विधायकों का गुट न सिर्फ हेमंत सोरेन के फैसले के साथ है बल्कि आगे बढ-चढ़कर बोल भी रहा है,  वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के ग़ैर-आदिवासी विधायक अंदर ही अंदर घुट रहे हैं।

डॉक्टर अजय कुमार बनें गैर-आदिवासी विधायकों की आवाज़ 

दीपिका पांडे सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, उमाशंकर अकेला जैसे करीब आधा दर्जन विधायक ऐसे हैं जो भाषा के नाम पर उठे विवाद का शीघ्र पटाक्षेप चाहते हैं।  लेकिन पार्टी अनुशासन के डर से ये लोग खामोश हैं,  लेकिन इन विधायकों की आवाज़ बनें हैं झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार। वहीं दूसरी ओर भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोंगाडी, रामेश्वर उरावं, राजेश कच्छप जैसे विधायक खुलकर मगही-भोजपुरी-मैथिली और अंगिका जैसी भाषाओं के विरोध में उतर आए हैं।  इनका नेतृत्व झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरावं कर रहे हैं।

जानबूझकर भाषा विवाद को दी जा रही है हवा 

क्षेत्रीय अस्मिता और आदिवासी भावना को भड़का कर वोट बैंक बनाने की कोशिश
क्षेत्रीय अस्मिता और आदिवासी भावना को भड़का कर वोट बैंक बनाने की कोशिश

रामेश्वर उरावं ने सबसे पहले मारवाड़ी समाज को आदिवासी जमीन का लुटेरा बता दिया, बुधवार को एकबार फिर उन्होंने नीतीश कुमार के “बिहारी-झारखंडी भाई-भाई” का माखौल उड़ाते हुए कहा कि जबरदस्ती का भाईचारा नहीं चाहिए। हम झारखंड का बिहारीकरण नहीं होने देंगे । उधर झामुमो से स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिकू विरोध की कमान संभाल रखी है ।

सरकार से चूक हुई है, मान ले- उमाशंकर अकेला 

गुरुवार को सरायकेला में विधानसभा निवेदन समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा है कि नई नियुक्ति नियमावली में भाषाओं के चयन में चूक हुई है,  सरकार को ये स्वीकार कर इसमें आंशिक सुधार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों पर जिद ठीक नहीं है।

मैं सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखूंगा- डॉ. अजय कुमार 

जमशेदपुर के पूर्व सांसद एवं झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि धर्म,  क्षेत्र,  भाषा,  जाति आदि विवाद को हवा देकर वोट बटोरना कांग्रेस की संस्कृति नहीं है।  कांग्रेस सभी धर्मों, जातियों और भाषाओं को बराबर सम्मान देने वाली पार्टी है । अगर कोई क्षेत्रीय सेंटिमेंट को हवा देकर वोट-बैंक बनाने की कोशिश कर रहा है तो यह लॉन्ग टर्म में खतरनाक हो सकता है।

कोडरमा में लाठी

0
मनोज मोदी व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मनोज मोदी व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में अवैध माइका खनन को रोकने के लिए छापेमारी करने गई वन विभाग की टीम पर बुधवार को हमला किया गया।  माइका माफिया के इशारे पर हुए हुए हमले में आधा दर्जन वन कर्मी घायल हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
इस घटना को लेकर वन विभाग की ओर से मनोज मोदी व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
जानकारी के अनुसार कोडरमा वन्य प्राणी आश्रयणी के लोकाई स्थित गंभरिया जंगल में अवैध रूप से माइका का खनन होने की जानकारी वरीय अधिकारियों को मिली थी। सूचना पर रेंजर के निर्देश पर वनपाल के नेतृत्व में टीम जंगल के लिए रवाना हुई।
दोपहर बाद टीम खनन स्थल की डोजरिंग की तैयारी कर निकली, पर खदान के पास पहुंचने से पहले बीच जंगल में खनन माफिया के लोगों ने टीम को घेर लिया।
हमले की शिकायत दर्ज कराते वन विभाग के कर्मचारी
हमले की शिकायत दर्ज कराते वन विभाग के कर्मचारी
लाठी-डंडे, तीर-धनुष से लैस लोगों ने वन कर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में वनपाल सुरेंद्र कुमार, प्रभारी वनपाल उस्मान अंसारी, वन रक्षी अजय नायक, छत्रपति शिवाजी, किशोर यादव, सुनील यादव घायल हो गए। अजय नायक व एक अन्य वन कर्मी को ज्यादा चोट आयी है।
हमले से बचने के लिए वन कर्मी व दैनिक वेतन भोगी किसी तरह निकले। जंगल में भटकने के बाद किसी तरह बचते हुए सभी देर रात जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां से केस दर्ज करवाने के लिए कोडरमा थाना आ गए। वन्य प्राणी आश्रयणी हजारीबाग के डीएफओ अविनाश चौधरी ने बताया कि विभाग की टीम पर हमला हुआ है।
इसमें छह कर्मी घायल हैं, जिसमें दो कर्मियों को ज्यादा चोट है।
उन्होंने कहा कि हमला करने वालों को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।  डीएफओ ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

झारखण्ड प्रशासनिक सेवा के 30 पदाधिकारियों को मिली पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

0

झारखण्ड को 30 नए अंचलाधिकारी और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मिले हैं। इनके पदस्थापन की सूची गुरुवार को जारी कर दी गई। अंचलाधिकारी पद के 9 पदाधिकारियों में से कम से कम चार पदाधिकारी को पश्चिमी सिंहभूम, एक को चतरा, दो पदाधिकारी को देवघर और दो को गढ़वा के अंचलाधिकारी के रूप में पोस्टिंग अनिवार्य है।

 

इसी तरह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की 21 पदाधिकारियों की सूची में अनिवार्य रूप से चार को पूर्वी सिंहभूम, 05 को पश्चिमी सिंहभूम, 06 पदाधिकारियों को पलामू, चार को गढ़वा तथा दो पदाधिकारियों को साहिबगंज में पोस्टिंग मिली है।

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/09/press_release_62213_23-09-2021.pdf”]

हेमंत सरकार ने विनोद बाबू के सपनों को किया चकनाचूर: अमर बाउरी

0
फोटो पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते विधायक एवं भाजपा नेता
पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते विधायक एवं भाजपा नेता

झारखंड में अपराधी बेलगाम, ट्रांसफर पोस्टिंग बना उद्योग

बोकारोः  जिस उद्देश से विनोद बाबू ने झारखंड आंदोलन की शुरुआत की थी, झारखंड बनने के बाद हेमंत सरकार ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया है।  विकास के नाम पर सिर्फ विनाश हो रहा है।  हत्या बलात्कार की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। लेकिन सरकार मूकदर्शक की भूमिका में है। जबकि विनोद बाबू का सपना समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणों को पहुंचाना था लेकिन सरकार को इस से कोई मतलब नहीं है। उक्त बातें पूर्व मंत्री एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बावरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही ।

उन्होंने कहा कि झारखंड में विधि व्यवस्था की स्थिति चौपट हो गई है। लोगों को उनका हक नहीं मिल रहा है। जज, भाजपा नेता एवं आम लोगों की हत्या की जा रही है । दलित बच्चों के साथ बलात्कार की घटनाएं घट रही हैं, लेकिन दोषी खुलेआम घूम रहे हैं ।

अमर बाउरी ने कहा कि अधिकारी धर्म की बात कर विधायक को धमकी दे रहे हैं, दूसरी ओर विधायक भी अधिकारी को खुलेआम धमकाते फिर रहे हैं ।

अमर बाउरी ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर भाजपा नेता के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन के लिए बाध्य होगी ।

उन्होंने हाल में संपन्न हुए जे पी एस सी की परीक्षा पर भी सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि 2019 में तैयार किए गए प्रश्न पत्र के आधार पर 2021 में परीक्षा लेना कहां तक न्याय संगत है । दर्जनों प्रश्न गलत हैं, लेकिन सीएम एवं जेपीएससी के अध्यक्ष जिम्मेवारी का पालन करने के बजाय अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं ।

पत्रकार सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला महामंत्री जयदेव राय, पूर्व उपाध्यक्ष बिरभद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र महतो, उपाध्यक्ष अश्वीनी झा, युवा नेता भानु प्रताप सिंह, उपेन्द्र पाण्डेय,ओबीसी मोर्चा मंत्री अशोक महतो,राजू उरांव उपस्थित थे।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को ओपन जेल में रखें

0
नक्सलियों तक विस्फोटक नहीं पहुंचे, इस दिशा में कार्य हो
नक्सलियों तक विस्फोटक नहीं पहुंचे, इस दिशा में कार्य हो- सीएम

रांची । आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को खुला जेल में शिफ्ट करें। क्यों उन्हें खुला जेल में ना रख नॉर्मल जेल में रखा जा रहा है। ओपन जेल मैन्युअल में अगर किसी तरह के बदलाव की जरूरत हो तो वो भी करें। साथ ही, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मिलने वाली राशि के विमुक्ति को सरल बनाएं। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री लेफ्ट विंग एक्सटरमिस्ट की गतिविधियों के संदर्भ में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आदेश दे रहे थे।

विस्फोटक सामग्रियों का ब्योरा रखें

मुख्यमंत्री ने नक्सलियों को प्राप्त होने वाले विस्फोटक सामग्रियों में पैनी निगाह रखने का निदेश दिया। इसकी पूरी मैपिंग होना जरूरी है। खनन में उपयोग हो रहे विस्फोटक की पूर्ण जानकारी रखें। ताकि नक्सलियों तक विस्फोटक ना पहुंच सके। नक्सलियों के सप्लाई चेन को ध्वस्त करने का कार्य करें।

सड़क निर्माण को गति दें

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि केंद्रीय सड़क मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उग्रवाद प्रभावित 19 जिलों में 15 पथों और 63 पुलों का निर्माण कार्य जारी है। यह कार्य 94 और 74 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। 362.67 किमी के विरुद्ध 340.92 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं 63 पुलों के निर्माण के विरुद्ध 47 पुलों का निर्माण हो चुका है। इस पर मुख्यमंत्री ने इन क्षेत्रों में निर्माण कार्य को गति देने का आदेश दिया।

बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव केके सोन, सचिव ग्रामीण विकास विभाग मनीष रंजन, आईजी ऑपरेशन एवी होमकर उपस्थित थे।