Sunday 5th of July 2026 08:46:22 AM
Home Blog Page 117

वेस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ किसानों का बंद सफल रहा

0
देश की संपत्ति निजी हाथों में सौंपना ही मोदी-शाह का लक्ष्य- सुप्रियो भट्टाचार्य
देश की संपत्ति निजी हाथों में सौंपना ही मोदी-शाह का लक्ष्य- सुप्रियो भट्टाचार्य

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि अंग्रेज भारत को गुलाम बनाने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी लेकर आए थे, अब मोदीजी अंबानी और अडाणी की वेस्ट इंडिया कंपनी लेकर आए हैं । उन्होने कहा कि फर्क बस इतना है कि पहले अंग्रेज कंपनी लेकर आए फिर भारत पर राज किया, इसबार पहले राज में आए, तब अपने आका के अनुसार किसानों को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है।

जाति आधारित जनगणना पक क्या कहा ?

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि नई दिल्ली में झारखण्ड के सभी दलों ने एक साथ मिलकर जातीय जनगणना की मांग केन्द्र सरकार से की है। अगर इस देश में कुत्ते-बिल्ली, पशु, पानी कितने क्यूसेक है, इसकी जनगणना हो सकती है तो फिर जाती आधारित जनगणना क्यों नहीं हो सकती। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने तो बकायदा हलफनामा देकर कहा है कि वे जातीय जनगणना नहीं करा सकते. अब इस देश के ओबीसी समाज को सोचना है कि उन्हे इस सरकार के साथ क्या करना है ?

रघुवर दास के बयान पर पलटवार

सुप्रियो भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा हेमंत सोरेन को अक्षम मुख्यमंत्री बताए जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि इस राज्य की जनता ने अक्षम मुख्यमंत्री को हराकर उन्हे उनकी सही जगह बता दी है. अब बेरोजगार आदमी बैठे-बैठे इस तरह की उटपटांग बातें करता है तो इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि ये भाजपा के लोग तय नहीं करेंगे कि झामुमो किसे अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करती है।

सरना धर्मकोड पर क्या कहा ?

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सरना धर्मकोड को लेकर झारखण्ड सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है। हम चाहते हैं कि आदिवासियों को अपना अलग धर्मकोड मिले। इस बाबत झारखण्ड विधानसभा ने प्रस्ताव पास कर बकायदा केन्द्र सरकार को भेज दिया है । इससे ज्यादा राज्य सरकार कुछ और नहीं कर सकती. संवैधानिक मजबूरियां हैं. अब जो करना है केन्द्र सरकार को करना है।

सुपर फ्लॉप साबित हुआ भारत बंद : दीपक प्रकाश

0
समाज के सभी वर्गों ने बंद को विफल किया- दीपक प्रकाश
समाज के सभी वर्गों ने बंद को विफल किया- दीपक प्रकाश

झामुमो, कांग्रेस,राजद एवं अन्य राजनीतिक दलों द्वारा भारत बंद का आह्वाहन किया था, मगर यह पूरी तरह से सुपर फ्लॉप साबित हुआ। देश की जनता ने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जता दिया कि जनता पूरी तरह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ है। पूरे देश में भारत बंद बुलाया गया मगर हरियाणा, पंजाब और दिल्ली को छोड़कर देश के अन्य राज्यो में इसका प्रभाव नही रह।राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के अलावा किसान, नौजवान, दुकानदार एवं समाज के अन्य वर्गों ने किसी भी तरह बंद में भागीदारी नहीं लिया।
यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कही।

उन्होंने कहा कि किसानों के कंधे पर कांग्रेस,झामुमों,राजद एवं अन्य दलों द्वारा राजनीतिक इस्तेमाल करना चाहती है। लेकिन देश के 12.5 करोड़ सीमांत किसान मोदी जी के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि देश के किसानों को समझ आ गया है कि मोदी सरकार का कानून किसानों के हित में है,यह कानून पूरी तरह बिचौलियों की व्यवस्था को खत्म कर देगा।जनता,किसान, नौजवान, दुकानदार एवं अन्य वर्गों ने भारत बंद को पूरी तरह बेअसर कर दिया।

उन्होंने राज्य की जनता, किसान, नौजवान,दुकानदार एवं समाज के सभी वर्गों के प्रति इस बंद को असफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया है।

 

बोकारो: HDFC के ATM से निकल गये 2 लाख रुपये, हंगामा

0
लोगों का आरोप है कि हर एटीएम से 50-50 हजार रुपए निकाले गए
लोगों का आरोप है कि हर एटीएम से 50-50 हजार रुपए निकाले गए

बोकारो । बोकारो के एचडीएफसी बैंक से एटीएम से निकाले गए करीब 2 लाख रुपए। विभिन्न लोगों के एटीएम से निकाले गए रुपए। एटीएम का कोलन की बात आ रही है सामने। मौके पर पहुंची है sector-4 थाना पुलिस जांच में जुटी । हर एक के एटीएम एकाउंट से करीब ₹50 हजार रुपये निकासी की बात आ रही है सामने। पीड़ितों ने एचडीएफसी बैंक में किया हंगामा। घटना बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र की है l

घटना के बारे में बताते चलें कि शनिवार और रविवार 2 दिन पीड़ितों के खाते से पैसे की निकासी की गई है करीब 5 लोग बताए जा रहे हैं जिनके बैंक से पैसे की निकासी की गई है।

पीड़ितों ने बताया कि बोकारो के सेक्टर 4 स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में लगे एटीएम में जैसे ही पैसे निकासी को लेकर लोग अपना एटीएम डाल रहे थे, उसके थोड़ी ही देर बाद उनके मोबाइल पर निकासी की गए पैसे का मैसेज आने लगा। ऐसे में लोग हतप्रभ रह गए कि आखिर उन्होंने इतना अमाउंट निकाला ही नहीं फिर मैसेज कैसे आ गया ।

रविवार होने के चलते बैंक बंद था और लोग आज सोमवार को बैंक पहुंचे जहां लोग जानकारी लेनी चाही तो बैंक मैनेजर मौके से गायब था । साथ ही कोई बताने को तैयार नहीं था कि आखिर बैंक से कैसे उसके अतिरिक्त पैसे का निकासी हो गया।

बोकारो के सेक्टर 4 थाने में लोगों ने लिखित आवेदन दिया । साथ ही बैंक में मित्रों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया। एक पीड़ित ने रोते हुए बताया कि यह पैसा उनके मां का पेंशन का पैसा था, जो एक – एक रुपया जोड़ कर रखा गया था जिसे साइबर अपराधियों ने हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित नीतू का कहना है कि यह एटीएम के क्लोन का मामला है। हालांकि एटीएम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिसकी जांच के बाद सब पता चल जाएगा कि आखिर मामला क्या है, और कौन है जो पीड़ितों को लाखों का चूना लगाया है ?

खास बात यह है कि जो भी पैसे निकाल रहे थे सब धनबाद के पुटकी का कोड दिखा रहा है। बैंक में जांच के लिए पहुंची से -4 पुलिस ने कहा अभी जांच चल रही है। निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी ।

फिर सामने आई अनुशासित पार्टी की अनुशासनहीनता, पीएम मोदी के मन की बात के दौरान आपस में भिड़े कार्यकर्ता

0
अटल वेंडर मार्केट में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में आपस में भिड़े कार्यकर्ता
अटल वेंडर मार्केट में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में आपस में भिड़े कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी खुद को अनुशासित पार्टी कहती है,  लेकिन जब तब इस अनुशासित पार्टी की अनुशासनहीनता भी बाहर आ ही जाती है । कुछ ऐसा ही रांची में रविवार को हुआ । सांसद संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा के सामने ही पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद नौबत हाथापाई तक जा पहुंची।  वो तो भला हो सीपी सिंह का, जिन्होंने किसी तरह मामले को संभाला ।

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल रांची के अटल वेंडर मार्केट में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” सुनने का कार्यक्रम रखा गया था।भाजपा नेता मुकेश मुक्ता की ओर से सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय को न्योता भेजा गया।  सभी गणमान्य लोग सही समय पर पहुंच गए,  लेकिन तभी भाजपा के महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता और वरूण साहू की मुकेश मुक्ता से कहासुनी शुरू हो गई।  केके गुप्ता का कहना था कि कार्यक्रम का आयोजन उन्होंने किया है, इसपर मुकेश मुक्ता ने कुछ कहा।  इतना सुनते ही दोनों ओर के लोग आपस में भिड़ गए।

सीपी सिंह ने मामले को शांत कराया 

मामला बेकाबू होता देख सीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं से “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगवाए। उन्होंने दोनों पक्षों को शांति से बैठने की अपील की। सीपी सिंह के प्रयास से दोनों पक्ष शांत हुए।

बड़े नेताओं की मौजूदगी में एक-दूसरे को अपशब्द कहने की हिम्मत कहां से आती है ?
बड़े नेताओं की मौजूदगी में एक-दूसरे को अपशब्द कहने की हिम्मत कहां से आती है ?

गुटबाज़ी ने झारखंड भाजपा को बहुत नुकसान पहुंचाया है 

झारखंड भाजपा में शीर्ष नेतृत्व से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ता तक गुटबाज़ी के कारण पार्टी की लुटिया डूबती रही है । पार्टी सर्कल में एक कहावत है कि “भाजपा को सिर्फ भाजपा ही हराती है” । अर्जुन मुंडा को हराने के लिए रघुवर दास लगेंगे और रघुवर दास को हराने के लिए अर्जुन मुंडा गुट सक्रिय हो जाता है। पिछला विधानसभा चुनाव हो या दुमका, मधुपुर का उपचुनाव,  भाजपा के लोग भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को हराने के लिए साज़िशों में जुटे रहते हैं। अब शीर्ष नेतृत्व के गुटबाज़ी का असर निचले स्तर के कार्यकर्ताओं पर भी पड़ने लगा है। भाजपा का अदना सा भी कार्यकर्ता किसी न किसी बड़े नेता के गुट में शामिल है।

बड़े नेताओं के इगो को संभालते हुए एकजुट रखना बड़ा चैलेंज 

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, संगठन प्रभारी नागेन्द्र जी के लिए अगर कोई सबसे बड़ा चैलेंज है तो यही है कि बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, निशिकान्त दूबे, रघुवर दास आदि नेताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए कैसे तैयार किया जाय। फिलहाल तो ऐसा होता दिख नहीं रहा,  लेकिन शायद कोई चमत्कार  हो जाय ।

गिरिडीह: महागठबंधन में शामिल सभी दलों के 250 नेताओं

0
मशाल जुलूस में शामिल कांग्रेस, झामुमो और राजद के जिलाध्यक्षो को नामजद अभियुक्त बनाया गया
मशाल जुलूस में शामिल कांग्रेस, झामुमो और राजद के जिलाध्यक्षो को नामजद अभियुक्त बनाया गया
  • बंद के समर्थन में मशाल जुलूस निकालने वाले सत्ताधारी दलों के जिलाध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज
  • कोविड गाइडलाइन उल्लंघन को लेकर दर्ज की गई प्राथमिकी में
  • जुलूस में शामिल महागठबंधन के सभी दलों के जिलाध्यक्ष को नामजद किया गया है.

अमित सहाय

गिरिडीह:  केंद्र सरकार के किसान कानून के खिलाफ भारत बंद की पूर्व संध्या पर झारखंड की सत्ता में साझेदार सभी दलों ने गिरिडीह शहर के अलग-अलग हिस्सों में मशाल जुलूस निकाला।

रविवार की शाम को ही इस बंद के समर्थन में जेएमएम, कांग्रेस, भाकपा माले के अलावा विपक्षी दल द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया था। इस जुलूस को लेकर दंडाधिकारी द्वारा नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है । कोविड गाइडलाइन उल्लंघन को लेकर दर्ज की गई प्राथमिकी में जुलूस में शामिल महागठबंधन के सभी दलों के जिलाध्यक्ष को नामजद किया गया है ।

कोविड गाइडलाइन्स के उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है
कोविड गाइडलाइन्स के उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

सोमवार को भारत बंद का गिरिडीह में असर देखा जा रहा है । यहां बंद के समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, भाकपा माले सड़क पर उतर आए हैं । सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बसों के परिचालन को रोकने की कोशिश की ।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में प्रदर्शन,  बसों को रोकने की कोशिश 

सुबह 4 बजे ही जेएमएम और कांग्रेस समर्थक गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंच कर प्रदर्शन किया गया । यहां के बाद जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा और सतीश केडिया के साथ सैकड़ों समर्थक और नेता बस पड़ाव पहुंच कर गिरिडीह से रांची जा रही बसो को रोका है। वहीं ट्रकों और ट्रैक्टर को रोककर मार्ग पर परिचालन बाधित कर दिया गया । जबकि पेट्रोल पंप को बंद करवाया दिया गया ।

बंद को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

बंद को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गिरिडीह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं । शहरी इलाके में डीएसपी संजय राणा और नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी दलबल के साथ डटे है। जबकि शहर से सटे इलाके में एसडीपीओ अनिल सिंह के निर्देशन में मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम, गांडेय इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर, पचंबा थाना प्रभारी नीतीश कुमार क्षेत्रों में सक्रिय हैं ।

दूसरी तरफ जमुआ क्षेत्र में इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, बगोदर में एसडीपीओ नौशाद आलम, डुमरी में इंस्पेक्टर आदिकांत महतो के नेतृत्व में अधिकारी और जवान क्षेत्र में तैनात है।

जबरन बंद के खिलाफ कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों और बंद समर्थकों में कहासुनी 

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। इस प्राथमिकी की पुष्टि नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने की है। उन्होने बताया कि बंद को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गिरिडीह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं । जबरन बंदी किसी सूरत में नहीं किये जाने दिया जा रहा है।

बोकारो: चंदनकियारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बड़े गैंग का किया उद्भेदन

0
आरोपियों के पास से एक स्कॅर्पियो और चार बैटरी बरामद
आरोपियों के पास से एक स्कॅर्पियो और चार बैटरी बरामद

चंदनकियारी । बोकारो जिलान्तर्गत चंदनकियारी थाना पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक स्कॅर्पियो व चार बैटरी बरामद की गई है। यह उपलब्धि चास एसडीपीओ पुरूषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में चंदनकियारी थाना पुलिस को मिली। इसका खुलासा रविवार के दोपहर चास एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर की।

एसडीपीओ ने कहा कि बीते 12 सितम्बर रात को चंदनकियारी के लाघला में गोएल कंपनी के साईड एस वी 29 के गेट का ताला तोडकर करीब 15 अज्ञात लोगो ने अंदर प्रवेश कर गार्ड को रस्सी सें बांधकर, कंपनी की 37 बैटरी एवं अन्य समान की चोरी कर ले गये थे। जिसके बाद कंपनी के मालिक कुनाल कुमार ने चंदनकियारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया था। इसी में उनकी देखरेख में टीम गठित कर छापामारी कर आरोपियों को पकड़ लिया गया।

इस टीम मे पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंहा, थाना प्रभारी सुकुमार टुडू, भोजूडीह ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय,एसएआई, अंकित कुमार पाण्डेय, संदीप कुमार पुर्ति जितेंद्र कुमार गुप्ता शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों में शेख मंसूर, मुउद्दीन शेख कुर्बान,मो इलियास शाह,मो खलिद, टुनटुन कुमार साव शामिल हैं। ये सभी धनबाद जिले रहने वाले हैं।

आरोपियों द्वारा चोरी की समान को ट्रांसपोर्ट  के माध्यम से दिल्ली भेजा जा रहा था। अधिकारी के मुताबिक बहुत जल्द चोरी के सभी बैटरी को बरामद किया जाएंगा। गिरफ्तार मे से दो आरोपी चोरी करने वाले और चार आरोपी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से समान को खपाने वाले में शामिल हैं ।

रांची: कवि सम्मेलन आयोजन समिति को सम्मानित किया गया

0
कवि सम्मेलन आयोजन समिति को सम्मानित किया गया
कवि सम्मेलन आयोजन समिति को सम्मानित किया गया

राँची । जिला मारवाडी सम्मेलन के द्वारा आयोजित कोरोना वॉरियर सम्मान समारोह में कोरोना त्रासदी में समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य के लिए कवि सम्मेलन आयोजन समिति को हनुमान सरावगी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

रांची सांसद संजय सेठ ने समिति के पूरी टीम को स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि कोरोना काल में कवि सम्मेलन आयोजन समिति कोरोना पीड़ितों के लिए भोजन, दवा की व्यवस्था के साथ-साथ कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों को वैक्सीन देने का उत्कृष्ट कार्य किया है।

सम्मानित प्राप्त करने में कवि सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन, सचिव पवन पोद्दार, प्रवक्ता संजय सर्राफ, सुरेश चंद्र अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, रतन मोर, अनिल अग्रवाल, पवन शर्मा,किशोर कुमार मंत्री, मंजीत जाजोदिया, के अलावा समिति के अन्य सदस्य शामिल थे।

जातीय जनगणना की मांग को लेकर अमित शाह से मिला सर्वदलीय प्रतिनिधिमण्डल

0
जातीय जनगणना की मांग को लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
जातीय जनगणना की मांग को लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

दिल्ली में सर्वदलीय शिष्टमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की सीएम हेमंत ने मीडिया से कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के बाद उम्मीद है कि केंद्र जातीय जनगणना की दिशा में ठोस कदम उठाएगी.

नयी दिल्लीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. उनके साथ झारखंड का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भी था. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीएम हेमंत सोरेन ने किया. अमित शाह के साथ बैठक करीब 30 मिनट तक चली. बैठक के बाद सीएम हेमंत ने मीडिया से बातचीत की.

उन्होंने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो और इसी को लेकर हमने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अमित शाह से मुलाकात की है. उन्होंने हमारी बातों को ध्यान पूर्वक सुना है. हम लोगों को उम्मीद है कि इस दिशा में केंद्र सरकार ठोस कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि इस देश में किसकी कितनी संख्या है इसका पता चलना चाहिए.जानकारी देते सीएम हेमंत सोरेनजातीय जनगणना होगा तो कमजोर वर्ग की जातियों तक सरकार की योजनाएं पहुंचेगी और उनका विकास होगा. जाति जनगणना होगा तो कमजोर वर्ग की वास्तविक संख्या के आधार पर विकास कार्यक्रमों को बनाने में भी मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा है कि जातीय जनगणना नहीं करा सकते हैं लेकिन हम लोग सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि आज केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली के विज्ञान भवन में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. इस मीटिंग में मैं भी मौजूद रहा, झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा है, उसकी क्या स्थिति है, उसके बारे में उनको बताया गया है. नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करना है, इस दिशा में हम लोग प्रयासरत हैं.

गिरिडीह: मां को डायन बताकर उसकी आखें फोड़ डाली, ग्रामीणों ने बांध कर पीटा

0
माँ को डायन बताकर उसकी आखें फोड़ डाली
माँ को डायन बताकर उसकी आखें फोड़ डाली

गिरिडीह । देवरी थाना क्षेत्र के जमखोखरो गांव में डायन बता कर अपनी ही मां की आंख फोड़ना के आरोप में ग्रामीणों ने बेटे को पेड़ से बांधकर पिटाई कर दिया है । ग्रामीणों ने आंख फोड़ने के आरोपी को पुलिस के आने तक पिटता रहा।

मामला एक शनिवार का है । देर शाम देवरी थाना पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार की अगुवाई में मौके पर पहुंची तब जाकर ग्रामीणों ने उसे छोड़ा । मां का आंख फोड़ने के आरोपी महेंद्र यादव को पुलिस अपने साथ ले गयी।

जानकारी के अनुसार शनिवार को ही बेटे महेंद्र यादव ने किसी नुकीली वस्तु से अपनी मां की आंख फोड़ी थी । जिसके बाद ग्रामीणों ने पहले उसकी मां को अस्पताल भिजवाया फिर पुलिस को सूचना किया उसे पेड़ से बांधकर रखा । इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई । पुलिस ने जांच शुरू करते हुए कहा है कि पुलिस फिलहाल यह जानने की कोशिश में जुटी है कि आखिर में यह मामला क्या है ।

हेमंत के “बाहरी मानसिकता वाले सीएम” बयान पर पर राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार का तंज

0
बाहरी-भीतरी का झगड़ा लगाने से राज्य का नुकसान- महेश पोद्दार
बाहरी-भीतरी का झगड़ा लगाने से राज्य का नुकसान- महेश पोद्दार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में कहा था कि झारखंड में अबतक “बाहरी मानसिकता वाले सीएम” ने राज किया है। इसपर भाजपा के राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने तंज कसते हुए कहा कि हेमंत सोरेन जरूर तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन के बारे में बात कर रहे होंगे।

राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से इतनी हल्की बातें पहले कभी नहीं सुनी ।ऐसा लगता है मानों एक अनपढ़ व्यक्ति किसी से राजनीतिक बहस कर रहा हो, उनको ये एहसास ही नहीं है कि मुख्यमंत्री जैसा पद कितनी बड़ी जिम्मेदारी है ?

सांसद महेश पोद्दार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि

लगता है- झारखण्ड का अगला चुनाव बाहरी-भीतरी के मुद्दे पर ही होगा!!

बाहरी-भीतरी का झगड़ा करवाने की बजाय सकारात्मक सोंच रखें हेमंत सोरेन 

महेश पोद्दार ने पूछा है कि क्या झारखंड में विकास के मुद्दे पर बात नहीं हो सकती? झारखंड के लोगों के जीवन स्तर को अच्छा बनाने पर बात नहीं हो सकती? जो ऐसी सकारात्मक सोच रखे,वो नेतृत्व कर,चाहे वो किसी भी बैकग्राउन्ड के हों,उनकी पृष्ठभूमि जो भी हो|

बोकारो स्टील प्लांट के स्टॉक यार्ड में क्रेन से दबकर एक ठेका मजदूर की मौत

0
क्रेन से दबकर मजदूर की मौत
क्रेन से दबकर मजदूर की मौत

बोकारो । माराफारी थाना क्षेत्र में स्थित बोकारो स्टील प्लांट के स्टॉक यार्ड में क्रेन से दबकर एक ठेका मजदूर की मौत हो गई ।मुआवजा की मांग को लेकर मजदूरों ने कामकाज बंद कर दिया है ।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भादो यादव नामक मजदूर लिफ्टिंग का काम करता था । शनिवार को वह काम कर रहा था, इसी बीच नशे में धुत एक क्रेन चालक ने उसे कुचल दिया , जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई ।

घटना की जानकारी मिलते ही माराफारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है एवं क्रेन चालक को अपने हिरासत में ले लिया है ।इस घटना को लेकर मजदूरों में आक्रोश है । मजदूरों एवं स्थानीय लोगों ने कामकाज बंद कर दिया है एवं सड़क जाम कर दिया है ।पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है ।

स्थानीय लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा नौकरी देने के साथ-साथ दोषी क्रेन चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं

भारत ने दुनिया को बुद्ध और गांधी दिए हैं, जंग और आतंकवाद नहीं दिया

0
भारत नेतृत्व करेगा, तभी विश्व में टिकाऊ शांति आएगी- पीएम
भारत नेतृत्व करेगा, तभी विश्व में टिकाऊ शांति आएगी- पीएम

मैं पिछले 20 सालों से गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रुप में लोगों की सेवा कर रहा हूं, और अपने अनुभव से कह सकता हूं कि डेमोक्रैसी कैन डेलिवर एंड डेमोक्रैसी हैज डेलिवर्ड (Democracy can Deliver, Democracy has Delivered) । भारत ने हमेशाै दुनिया को सत्य और अहिंसा, प्रकृति के साथ विकास का मंत्र दिया है। हमने दुनिया को बुद्ध और गांधी दिया है, कभी आतंकवाद , जंग या हिंसा नहीं दिया। इसलिए अगर दुनिया को टिकाऊ विकास चाहिए तो भारत के दर्शन को अपनाना होगा। भारत को अधिक मौका देना होगा क्योंकि जब भाैरत विकास करेगा तो साथ-साथ पूरी दुनिया विकास करेगी। ये बातें प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली को संबोधित करते हुए कही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम दुनिया को वैक्सीन बनाने के लिए न्योता देने आए हैं। आइए भारत में दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते मेडिकल इंडस्ट्री का सहभागी बनिए, हमारे साथ मिलकर वैक्सीन बनाइए । प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो देश आतंकवाद को विदेश नीति के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें शायद पता नहीं कि इस आग के छींटे उनके दामन पर भी पड़ेंगे, आतंकवाद का राक्षस उनको भी अपनी चपेट में ले लेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य चाणक्य के कथन का उदाहरण देते हुए कहा कि जब सही समय पर सही कार्य किया जाता है तभी वह सही फल देता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पुनर्गठन के निर्णय में विलंब के कारण हाल के दिनों में संयुक्त राष्ट्र पर कई सवाल खड़े हुए हैं। कोविड के दौरान सवाल उठे, अफगानिस्तान संकट के दौरान संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर सवाल खड़े हुए। क्या ये दुनिया के देशों का फर्ज नहीं है कि विश्व संस्था पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जा सके ?

पीएम मोदी ने कहा, “हमारे समंदर भी हमारी साझी विरासत है। इसलिए हमें ये ध्यान रखना होगा कि समंदर की रिसोर्सेज को हम इस्तेमाल करें, गलत इस्तेमाल न करें । हमारे समंदर अंतरराष्ट्रीय व्यापार की लाइफलाइन भी है। इन्हें हमें एक्सपैंशन और एक्सक्लूज़न की दौड़ से बचाकर रखना होगा ।

अक्षम तो मोदीजी हैं, उन्हें हटाकर मुरली मनोहर जोशी जैसे पढ़े

0
बेरोजगारी में बैठे-बैठे विधवा विलाप बंद करें रघुवर दास- राकेश सिन्हा
बेरोजगारी में विधवा विलाप कर रहे हैं रघुवर दास- राकेश सिन्हा

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बयानों पर तंज कसा है और कहा है कि रघुवर दास ने अपने बयानों से यह साबित कर दिया कि इस राज्य का नेतृत्व महागठबंधन ही कर सकता है। स्वयं रघुवर दास या पूरी भाजपा में कोई ऐसा सक्षम नेता नहीं जो इस राज्य का नेतृत्व करे।

राकेश सिन्हा ने कहा कि अगर इतनी अक्षमता रघुवर दास को इस राज्य में दिख रही है तो देश का नेतृत्व करने वाले नरेन्द्र मोदी से अक्षमता प्रधानमंत्री आजाद भारत के इतिहास में कोई नहीं रहा। मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार लोकतंत्र को खत्म करने का, संविधान को कुचलने का, महंगाई की मार से जनता त्रस्त, नौ माह से देश के अन्नदाता आंदोलन पर, देश में बेरोजगारी चरम पर, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, यह बताने को काफी है कि देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्षमता प्रधानमंत्री है।

रघुवर दास स्वयं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है तो वो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मोदी की इन विफलताओं को बताने का प्रयास करे और यह नसीहत दें कि मोदी को हटाकर भाजपा मुरली मनोहर जोशी जैसे सौम्भ, सरल व्यक्ति को तीन सालों के लिए प्रधानमंत्री का दायित्व सौंप दें।उन्होने रघुवर दास को नसीहत देते हुए कहा कि बेरोजगारी में मीडिया की सुर्खियों बटोरने के लिए विधवा विलाप न करें।

गोड्डाः कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में जेवीएम का नाम लेने पर बवाल, आपस में भिड़े कार्यकर्ता

0
प्रदीप यादव और दीपिका पांडेय सिंह के सामने ही आपस में भिड़ गये कांग्रेस और जेवीएम के कार्यकर्ता
प्रदीप यादव और दीपिका पांडेय सिंह के सामने ही आपस में भिड़ गये कांग्रेस और जेवीएम के कार्यकर्ता

गोड्डा प्रतिनिधि

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में जेवीएम का नाम लिए जाने के बाद बैठक में जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और काफी देर तक हो हंगामा होता रहा। महिला कार्यकर्ताओं से भी बदसलूकी की गई । हंगामे की स्थिति में किसी की बात सुनी नहीं जा रही थी एक दूसरे को धक्कामुक्की भी किया जाने लगा।

क्या है पूरा मामला ?

गोड्डा मुख्यालय स्थित वृंदावन होटल में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें महगामा विधानसभा से कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडे सिंह के अलावा पोड़ैयाहाट सीट से जेवीएम के टिकट पर चुनाव जीतकर आए विधायक प्रदीप यादव भी मौजूद थे ।

बैठक के दौरान अपने संबोधन में एक कार्यकर्ता ने यह कह दिया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस से अधिक तो जेवीएम के कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस बात का विधायक दीपिका पांडे सिंह ने विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस के मंच पर जेवीएम की बात करना उचित नहीं है। अपने नेता के द्वारा विरोध किए जाने के बाद उनके समर्थक भी खड़े हो गए और उस कार्यकर्ता का विरोध करने लगे।

कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता जेवीएम से कांग्रेस में आए कार्यकर्ताओं की दबंगई से थे नाराज
कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता जेवीएम से कांग्रेस में आए कार्यकर्ताओं की दबंगई से थे नाराज

विवाद बढ़ता देख जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने उस कार्यकर्ता से माइक छीन कर वापस भेज दिया। इसके बात प्रदीप यादव के समर्थक भी उठ खड़े हुए और दोनो तरफ से एक दूसरे का जमकर विरोध होने लगा। मामला पूरी तरह बिगड़ चुका था। इसे शांत करने के लिए विधायक प्रदीप यादव ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे भी लगाए, मगर कोई सुधार नही हुआ।

बाद में दोनों विधायकों ने अपने अपने कार्यकर्ताओं को किसी तरह शांत करवाया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया । मगर कार्यक्रम के दौरान यह बात स्पष्ट हो गया कि बाहर से आए जेवीएम के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस वाले स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। और कांग्रेस के कार्यकर्ता को आगे रखकर बड़े भाई के रूप में जेवीएम के कार्यकर्ता मानने को तैयार नही है। दोनों के कार्यकर्ताओं के बीच एक अदृश्य लाइन खींच गई है। फिलहाल दूसरे दल वालो खासकर विपक्षी को एक मसाला मिल गया है इसकी चर्चा चारों ओर हो रही है।

एक पुराने कांग्रेसी ने सवाल उठाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस से ज्यादा तो जेवीएम के कार्यकर्ता हैं
एक पुराने कांग्रेसी ने सवाल उठाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस से ज्यादा तो जेवीएम के कार्यकर्ता हैं

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण का मंत्र हमें प्रेरणा देता है

0
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रांची। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पंडित जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण में समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।उनसे प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। उनके राष्ट्रहित सर्वोपरि के बताए मार्ग पर चलते हुए आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं।

एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे : सौदान सिंह

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ‘एकात्म मानववाद व अंत्योदय’ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी से प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगा है।

अंतिम व्यक्ति के कल्याण के पक्षधर थे: धर्मपाल सिंह

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति के कल्याण के पक्षधर थे।सेवा और समर्पण का उनका मंत्र हमेशा प्रेरणा देता है।उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया।