राज्य सरकार के इस बजट में लोककल्याणकारी योजनाओं का है समावेश : अब्दुल मनान वारसी
उपायुक्त के जनता दरबार में जिलेभर से दो दर्जन से अधिक फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर आए
गिरिडीह पुलिस ने 9 टन कोयला जब्ती सहित अवैध कोयला लाडा की स्थापना की
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु उपायुक्त की अगुवाई में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम हुआ आयोजित
कोडरमा:- आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अगुवाई में जिला समाहरणालय परिसर में स्वीप कार्यक्रम के तहत Losing जागरुकता के लिए हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हस्ताक्षर अभियान में मतदाता जागरुकता के लिए उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता पूनम कुजुर, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मियों ने अपने-अपने संदेश देते हुए हस्ताक्षर किया। हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम के जरिए पदाधिकारियों ने कोडरमा जिला के सभी मतदाताओं को मतदान करने एवं मतदान के महत्व के बारे में बताना है। उपायुक्त ने इस दौरान पूरे जिला वासियों से अपील की कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अपने अधिकार के बारे में जानें व आस-पास के लोगों को भी मतदान के महत्व को बताएं। उपायुक्त ने बताया कि मतदान करना जरुरी है और अपने मताधिकारी का अवश्य प्रयोग करें। इस मौके पर पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, दिये जरूरी दिशा-निर्देश
हिलटॉप संचालित गोंदूडीह खास कुसुंडा खदान दुर्घटना
हिलटॉप संचालित गोंदूडीह खास कुसुंडा खदान दुर्घटना
गिरिडीह पुलिस ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड दंपती को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
फुलवरिया के किराना दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम व थाना प्रभारी
राजमहल:- थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया में अमर चिरानिया के किराना दुकान में भीषण आग लग गई। जहां आग लगे हुए लगभग 40 मिनट हो गई है। उधर आग लगने की जानकारी थाना प्रभारी व फायर ब्रिगेड को दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कुरकुरे चिप्स का पैकेट सेकंड फ्लोर में भरा पड़ा था उसी में आग लगी है। उधर स्थानीय लोगों की मदद से बालू और पानी का छिड़काव कर आग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा है। वही आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही आग लगने की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मी व थाना प्रभारी गुलाम सरवर घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए हैं। वही मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मी का साथ देते हुए जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख भी नजर आए। उधर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वही आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। वही आगजनी की घटना में कितने रुपए के सामानों का नुकसान हुआ है यह अभी पता नहीं चल पाया है फिलहाल राजमहल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही हैं।

100 बेड के क्रिटिकल केयर सेंटर अस्पताल का शिलान्यास नरेंद्र मोदी ने किया – एस मिश्रा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 1 मार्च को धनबाद मे आगमन को लेकर बैठक हुई सम्पन्न
हिल टॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधन की लापरवाही और कोलियरी प्रबंधक के तानाशाही रवैया के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना की घोषणा की है।
झारखण्ड कॉलेज आफ फार्मेसी द्वारा स्वास्थ कैप शिविर का किया गया आयोजन
नर्मदा नदी के गहराई में मिला अलौकिक शिवलिंग बिगहा में विराजेंगे,क्षेत्र के लिए किसी से सौभाग्य कम नहीं
उम्र अठारह पूरी हैए मत देना बहुत जरूरी है : उपायुक्त संत मरियम स्कूल में मतदाता जागरूकता संपन्न
मेदिनीनगर ;उज्ज्वल दुनियाद्ध। स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव में जिले में शत प्रतिशत मतदान कराने व इस हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को नावाहाता स्थित संत मरियम स्कूल में कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त पलामू शशि रंजनए वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डीडीसी रवि आनंदए अपर समाहर्ता कुंदन कुमारए प्रशिक्षु आइएएस रवि कुमारए एलआरडीसी मनोरंजन कुमार उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने सभी अतिथियों को शॉल और बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि सभी को वोट देना आवश्यक है। मतदान अपनी सरकार के साथ अधिक नागरिक रूप से जुड़ने का एक तरीका है। अपनी आवाज़ सुनकर और उन लोगों के विचारों का प्रतिनिधित्व करके दुनिया में बदलाव लाना महत्वपूर्ण हैए जिनके पास कोई आवाज़ नहीं है। यदि आप बदलाव लाना चाहते हैं तो मतदान एक बेहतरीन तरीका है। अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने कहा कि बेहतर भारत निर्माण हेतु लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही अपने घरए समाज को इसके लिए जागरुक करना चाहिए। प्रशिक्षु आइएएस रवि कुमार ने लोकतंत्र में चुनाव कैसे होते हैए चुनाव की प्रक्रिया सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि यदि आप बदलाव लाना चाहते हैं तो मतदान एक बेहतरीन तरीका है। चुनाव में मतदान करने से नागरिकों को यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि देश को बेहतर अधिकार और सुरक्षा प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में स्कूल की छात्रा वंशिका गुप्ताए सृष्टि शाहए श्रेयसी सिंहए अराधना कुमारीए रागिनी कुमारी ने संयुक्त रूप से स्वागत गान प्रस्तुत किया। साथ ही श्रेयसी सिंहए वंशिका गुप्ताए आकांक्षा कुमारीए अराधना कुमारीए अंशी कुमार सिंहए साक्षी प्रियाए रागिनी कुमारीए सृष्टि शाह वैष्णवी रानी ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता गाना प्रस्तुत किया। मौके पर प्राचार्य कुमार आदर्शए संगीत शिक्षक श्याम किशोर पांडेय समेत सभी शिक्षक मौजूद थे।















