Wednesday 12th of August 2026 05:13:59 PM
HomeBreaking News100 बेड के क्रिटिकल केयर सेंटर अस्पताल का शिलान्यास नरेंद्र मोदी ने...

100 बेड के क्रिटिकल केयर सेंटर अस्पताल का शिलान्यास नरेंद्र मोदी ने किया – एस मिश्रा

गिरिडीह अमित सहाय 
रविवार को मोहलीचुंवा स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में 52 करोड़ की लागत से 3.4 एकड़ में 100 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर अस्पताल का ऑनलाइन शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।इस मौके पर विधायक गिरिडीह सुदिव्य कुमार सोनू पूर्व विधायक गिरिडीह निर्भय शाहाबादी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, सिविल सर्जन डॉ एस पी मिश्रा
 विधायक प्रतिनिधि राजेश सिन्हा, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, चुन्नूकांत आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि गिरिडीह जिले में यह अस्पताल बनना महत्वपूर्ण है। जो गौरव की बात है। सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गिरिडीह जैसे पिछड़े जिले में इस अस्पताल का शिलान्यास की है। उन्होंने कहा कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मौके पर भाजपा नेता विनय सिंह, संवेदक निरंजन राय एसीएमओ डॉ.  . मिश्राडॉक्टर रेखा झा डॉक्टर एके देव डीपीएम प्रतिमा कुमारी आदि मौजूद थे। बता दें कि राजकोट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के 7 जिलों में कुल 9 क्रिटिकल केयर हेल्थ हॉस्पिटल का ऑनलाइन शिलान्यास किया। जिसमे गिरिडीह में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के अलावा रांची, देवघर, गढ़वा, पाकुड़, दुमका तथा कोडरमा जिले में बनेगी। जहाअति गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था लेकिन अब गिरिडीह जिले में अति गंभीर बीमारियों का इलाज इस अस्पताल में संभव हो सकेगा जिससे स्थानीय गरीब जनता को काफी राहत मिलेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments