कोडरमा। जिले में इस वर्ष सबसे अधिक 40 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में लगातार कोरोना मरीज़ो की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां प्रतिदिन कभी 10 तो कभी 20 ओर 25 की संख्या मिलने के बाद अचानक मंगलवार को 40 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं लगातार कोरोना मरीजों के मिलने से एक बार फिर भय उत्पन्न हो गया है।
जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर ट्रू-नेट जांच में कुल 40 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। बताते चले कि कोरोना के 40 नए मामले मिलने के बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 176 हो गयी। जिसमे से डोमचांच कोविड केयर सेंटर में 16 मरीज भर्ती हैं, 10 मरीजों को रेफर किया जबकि शेष मरीज होम आइसोलेशन में है।
कोडरमा में हुआ कोरोना विस्फोट, 40 व्यक्ति मिले जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 176
तिलैया पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या के महज 10 घंटे के अंदर उद्भेदन के करीब पहुंची पुलिस, सीसीटीवी के जरिए हत्यारों की हुई पहचान,तीन अपराधी गिरफ्तार
कोडरमा।सोमवार को जिले के झुमरीतिलैया गझंडी रोड में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम बक़रीब के निर्देशानुसार तत्काल एक टीम गठित कर घटना का उद्भेदन करते हुए घटना के 10 घंटे के अंदर अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इसको लेकर मंगलवार को कोडरमा एसपी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गई।बताया गया कि सोमवार 9:50 बजे तिलैया थाना क्षेत्र अन्तर्गत आश्रम रोड़ में पिपराही थाना चन्दवारा निवासी बालेश्वर यादव को गोली मारकर हत्या किये जाने को लेकर मृतक की पत्नी द्रोपती देवी के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर काण्ड दर्ज कराया गया था। काण्ड में संलिप्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु एसपी के द्वारा एसआईटी टीम का गठन अनु0 पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनिकी सहयोग घटनास्थल के आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरा के सहयोग से काण्ड में सलिप्त अभियुक्त मनोज यादव उम्र 26 वर्ष पिता महेन्द्र यादव, सा० पिपराही, थाना चंदवारा, जिला कोडरमा एवं बिहार निवासी अप्राथमिकी अभियुक्त मो निजाम अस्सारी उम्र 20 वर्षे पिता मो जब्बार, सा० लालमन पट्टी, थाना रतनपुरा जिल्ला सुपील (बिहार) को गिरफ्तार किया गया है एवं इनके स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त पिस्तोल गोली एवं खोखा घटना स्थल से कुछ दूरी पर से बरामद किया गया है। इस संबंध में तिलैया थाना काण्ड स०-68/21 दिनांक- 06.04.21, धारा-251 बी/28 आर्स एक्ट दर्ज किया गया है साथ ही काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त महेन्द्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महेन्द्र यादव एव मनोज यादव के द्वारा बताया गया कि यह घटना पुरानी जमीनी विवाद के कारण बिहार से निजाम अंसारी को बुलवाकर अंजाम दिया गया है।
अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ एक 315 बोर का पिस्तौल (एक 315 बोर का खोखा,दो 315 बोर का जिंदा गोली, एक पलेटिना,मोटरसाईकिल-JH1206612 भी जप्त किया गया।

हत्या के महज 10 घंटे के अंदर उद्भेदन के करीब पहुंची पुलिस,
सीसीटीवी के जरिए हत्यारों की हुई पहचान,तीन अपराधी गिरफ्तार
झारखण्ड में जिम, पार्क, स्कूल और कॉलेज अगले आदेश तक बंद

कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति को लेकर रांची में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई। सीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें संबंधित विभागों के मंत्री और अधिकारी शामिल हुये। मीटिंग में कोरोना के रोकथाम के लिये कुछ अहम फैसले लिये गए। राज्य सरकार ने अगले आदेश तक सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला किया गया है। हालांकि, मीटिंग में ये फैसला लिया गया कि आने वाले महीनों में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षायें समय के मुताबिक ही होगी।
जिम और मनोरंजन पार्क भी किया गया बंद
मुख्यमंत्री की बैठक में ये फैसला भी लिया गया कि रात 8 बजे के बाद तमाम प्रतिष्ठान बंद कर दिये जाएंगे। बार और रेस्तरां में केवल 50 फीसदी लोगों को ही आने की इजाजत मिलेगी। शादी समारोह सहित किसी भी तरीके के सार्वजनिक कार्यक्रम को केवल 200 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति मिलेगी। सरकार ने ये फैसला लिया है कि आगामी सात अप्रैल से सभी स्कूलों और कॉलेज की कक्षाएं ऑनलाइन की आयोजित की जायेगी। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे। सरकार ने ये भी फैसला लिया है कि जिम और सभी मनोरंजन पार्क भी बंद रखे जाएंगे।
राज्य में तेजी से बढ़ा है संक्रमितों का आंकड़ा
झारखंड में बीते 24 घंटे में 1 हजार 86 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस बीच 10 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 1 हजार 140 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार की दोपहर को डीजीपी ने निर्देश जारी किया था कि मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाई जाए। इसके लिये बकायदा फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन किया गया है जो शहर के तमाम चौक-चौहारों पर मास्क चेकिंग अभियान की अगुआई करेगी। बन्ना गुप्ता ने कहा कि लोग सतर्कता बरतें।

Highlight
ममता पर जमकर बरसे पीएम मोद
पीएम मोदी ने रैली में कहा कि दो मई को बंगाल में जब बीजेपी की सरकार बन जाएगी, तब विकास के अभियान को तेज़ किया जाएगा. बंगाल में अब दीदी का जाना तय हो चुका है. पहले दो चरणों और आज के चरण में बीजेपी की लहर चल रही है.प्रधानमंत्री मोदी ने कूचबेहार में रैली की और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा.

बंगाल में तीसरे दौर के मतदान के बीच जगह-जगह हिंसा
बंगाल में 5 बजे तक 69 फीसदी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में एक तरफ जहां तीसरे चरण का मतदान हो रहा है, वहीं हावड़ा जिले के उल्बेरिया में तृणमूल कांग्रेस नेता के घर से EVM मिलने को लेकर बवाल हुआ है. वहीं आरमबाग में टीएमसी की उम्मीदवार सुजाता मंडल पर हमला हुआ है. टीएमसी का आरोप है कि उनपर ईंटों से हमला किया गया है. उन्होंने कहा कि मास्क में कुछ लोग आए, जिन्होंने उनपर हमला किया.
बंगाल में आज 31 सीटों पर तीसरे दौर का मतदान जारी है. इन सबके बीच राज्य के अलग अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें हैं. हुबली में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या हुई है तो दक्षिण 24 परगना में बीजेपी पर टीएमसी कार्यकर्ताओं को वोट से रोकने का आरोप लगा है. वहीं हावड़ा में टीएमसी नेता के घर से ईवीएम और वीवीपैट मशीनें मिलने पर बवाल हुआ है.
लेकिन कुल मिलाकर स्थिति शांतिपूर्ण है अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के दक्षिण 24 परगना जिले (भाग दो) की 16 सीटों पर, हावड़ा (भाग एक) की सात सीटों पर और हुगली (भाग एक) की आठ सीटों पर मतदान कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के साथ जारी है.
प्रशासन सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थन में मतदान करवा रहा है-अधीर रंजन
अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी नेता के घर पर ईवीएम और वीवीपैट मिलने पर कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रशासन सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थन में मतदान करवा रहा है. इसलिए पिछले पंचायत चुनावों में 34 प्रतिशत लोग वोट नहीं कर सके. इसका परिणाम यह हुआ कि सत्तारूढ़ पार्टी की 20,000 सीटों पर निर्विरोध जीत हुई.

मुख्तार पर अखिलेश बोले

Lucknow: मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा लाया जा रहा है. अखिलेश या… मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा लाया जा रहा है. अखिलेश यादव का कहना है कि प्रदेश में इंसाफ मुश्किल है, जबकि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है.
उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा लाया जा रहा है. इस पर सियासत गर्मा गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि प्रदेश में इंसाफ मुश्किल है, जबकि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने… जबकि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है.
पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘मैं जितना भी अखबारों में पढ़ा और टीवी पर देखा है, उसमें मुख्तार के परिजन कह रहे हैं कि हमें कोर्ट पर भरोसा है कि न्याय मिलेगा, लेकिन जिस तरह से बीजेपी काम करती है, उसमें यह उम्मीद कर पाना नामुमकिन है कि किसी को किसी को न्याय मिल पाएगा.
धर्मसंकट में धर्मपाल: मधुपुर में असंतुष्ट काडर के मान

भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों में पर्दे के पीछे रहकर हर पुर्जे को दुरुस्त रखने की अहम जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिपाही अर्थात् संगठन महामंत्री के कंधे पर होती है.
भाजपा की सांगठनिक संरचना में संगठन महामंत्री सूत्रधार की भूमिका में होते हैं. काडर को सहेज़कर भाजपा के वोट बैंक को जीत में तब्दील करने में संगठन महामंत्री महती भूमिका निभाते हैं.
विगत् बिहार विधानसभा चुनाव का दौर याद कीजिये.
तमाम एक्जिट पोल जहां नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की विदाई के सुर छेड़ रहे थे, वहीं बिहार को 4 सेक्टर में बांट कर चुनावी सरगर्मी के नेपथ्य से भाजपा के 4 संगठन मंत्री राजग सरकार की पुनर्वापसी की सांगठनिक पटकथा लिखने में लगे थे.
जी हाँ, बिहार के संगठन महामंत्री एन. नागेन्द्र नाथ के दो बार कोरोना पाजिटिव हो जाने के कारण संघ ने भवानी सिंह, धर्मपाल सिंह, पवन शर्मा और रत्नाकर नामक अपने 4 संगठन मंत्रियों को बिहार चुनाव के समीकरण साधने हेतु मैदान में उतारा था.
उत्तर प्रदेश के ब्रज, कानपुर और बुदेलखंड के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने मिथिलांचल के दरभंगा,कोशी और पूर्णिया जोन की सांगठनिक रणनीति साधकर 67 में से 45 सीटें एनडीए के खाते में डाल दिये, वहीं सूबे झारखंड के संगठन महामंत्री धर्म पाल सिंह ने मगध क्षेत्र के 19 में से 12 विधानसभा सीटों का विजयी समीकरण साध दिया था.
शाहाबाद क्षेत्र को संभाल रहे वाराणसी व गोरखपुर के संगठन मंत्री रत्नाकर को उतनी सफलता तो नहीं मिली किन्तु भाजपा से बागी होकर लोजपा के बंगले में पहुंचे झारखंड के पूर्व संगठन महामंत्री राजेन्द्र सिंह के विधायक बनने के मंसूबे पर उन्होंने पानी फेर ही दिया.
उत्तर बिहार की कमान संभालने पहुंचे दिल्ली के पवन शर्मा जो फिलहाल बिहार भाजपा के सह संगठन मंत्री भी हैं ने उत्तर बिहार की 45 में से 33 सीटों को एनडीए की झोली में समेट डाला.
कुल मिलाकर भाजपा के इन 4 संगठन मंत्रियों ने अपनी तरकीब और सांगठनिक कौशल से एनडीए को सहयोगी दलों समेत सत्तासीन करा ही दिया.
भाजपा संगठन मंत्रियों के सांगठनिक महत्व और उनकी उपलब्धि से जुड़े उपरोक्त दृष्टांत का ख्याल मुझे विगत् दिनों एक पूर्व संघ प्रचारक से हुई परिचर्चा के बाद आया.

सूबे झारखंड के मधुपुर उपचुनाव में भाजपा की स्थिति टटोलने पर उनका जवाब चौंकाने वाला था. उनकी बातों से मुझे लगा कि भाजपा के सांगठनिक अंदरखाने में कुछ उबाल तो है.
मुझसे चर्चा के दौरान ही उनके पास एक फोन आया. जी… जी भाईसाहब, मधुपुर पहुँच गये. अच्छा…. नहीं भाई साहब , मेरे पास जो ग्राउंड रिपोर्ट है उसके मुताबिक तो मधुपुर में भाजपा की हार तय है.
मैं चौंककर, गौर से ,पूर्व संघ प्रचारक का दूरभाष वार्तालाप सुन रहा था. जातिगत आंकड़े और आयातित उम्मीदवार की वजह से काडर मत बिखराव आदि का ब्यौरा देकर पूर्व प्रचारक ने फोन रख दिया.
भाईसाहब संबोधन भाजपा में बड़ा महत्व रखता है. आप कभी भाजपा कार्यालय जायेंगे तो चरण- पादुका उतार कर जिस कक्ष में प्रवेश करेंगे वहां जी भाईसाहब…हां भाईसाहब, हो जायेगा भाईसाहब आदि शब्द आपके कानों से जरूर टकरायेंगे.
मुझे जिज्ञासा हुई की पूछ लूं किनसे बात हो रही थी किन्तु मन मसोस कर इतना ही पुछा – क्या मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा की हार तय है?
पूर्व प्रचारक बोले- मधुपुर जीतना फिलहाल तो नामुमकिन दिख रहा है. समर्पित काडर को समेटने में पसीने छूट जायेंगे. संगठन महामंत्री के लिये तो धर्म स़़ंकट है ना जनाब. अपने समर्पित काडर को ठीक चुनाव के पहले भाजपा में आये गंगा नारायण सिंह के पक्ष में लामबंद करना उनके लिये भी दुष्कर होगा. दुमका- बेरमो के बाद मधुपुर उपचुनाव में भी पराजित हो गये तो संगठन महामंत्री के कौशल पर प्रश्न तो उठेंगे ही.
जातिगत व सांप्रदायिक गुणा-भाग बताते- बताते पूर्व प्रचारक ने भविष्यवाणी भी कर डाली की मधुपुर के समीकरण यदि नहीं साध पाये तो धर्म पाल सिंह की झारखंड भाजपा महामंत्री पद से विदाई तय है.
उपरोक्त के बीच, पूर्व भाजपा मंत्री व विधायक राज पालिवार की नाराजगी, क्षेत्र के सांसद निशीकांत दूबे के पालिवार विरोधी तेवर और सहयोगी आजसू के असमंजस के बीच संघ के पूर्व प्रचारक का खुलासा मुझे तो मधुपुर के चुनावी जंग को रोचक बनाता जरूर दिख रहा है.
फिलहाल मधुपुर में भाजपा के संगठन महामंत्री धर्म पाल सिंह, विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत नव आयातित भाजपा विधायकों की फौज डटी है. देखना दिलचस्प होगा कि आजसू से भाजपा में आये गंगा नारायण सिंह हेमंत सोरेन सरकार को दुमका – बेरमो के बाद हो रहे तीसरे उपचुनाव में पटखनी दे पाते हैं या नहीं.
खैर, पतरो और गंगा की सहायक नदी अजय के बीच बसे मधुपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के गंगा नारायण सिंह जीतते हैं या हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री हफीज़ुल अंसारी यह तो 2 मई को ही पता चलेगा, किन्तु इतना तय दिखाई दे रहा है कि मधुपुर उपचुनाव परिणाम झारखंड भाजपा में सांगठनिक उथल-पुथल का कारक जरूर बनेगा.
(कौशलेन्द्र कौशल जी झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हैं)
इरफान अंसारी की धमकी, बाहरी निशिकांत दूबे का मन बढ़ गया है
जामताडा विधायक इरफान अंसारी ने गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे को खुलेआम धमकी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ट्वीट करते हुए कहा कि निशिकांत दूबे बाहरी हैं, लेकिन उनका मन बहुत बढ़ गया है। इरफान अंसारी ने कहा कि रेलवे के जीएम अपनी औकात में रहें, नहीं तो उनको गोड्डा में घुसने नहीं दिया जाएगा।
आदरणीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी को कहना चाहता हूं कि गोड्डा सांसद @nishikant_dubey बाहरी हैं और उनका मन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। वह भूल चुके हैं कि अब झारखंड में रघुवर दास की सरकार नहीं बल्कि हेमंत सोरेन जी की सरकार है।@EasternRailway pic.twitter.com/L5ZDSiE0oN
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) April 6, 2021
“निशिकांत दूबे भूल गए हैं कि यह रघुवर दास की सरकार नहीं”
इरफान अंसारी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि निशिकांत दूबे शायद भूल गए हैं कि यहां रघुवर दास नहीं बल्कि आदिवासी हेमंत सोरेन की सरकार है । इरफान अंसारी ने रेलवे के जीएम को अपनी औकात में रहने की धमकी देते हुए कहा कि उनको गोड्डा में घुसने नहीं दिया जाएगा।
गोड्डा रेल परियोजना का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जाएगा। गोड्डा सांसद कौन होते हैं उद्घाटन करने वाले। रेलवे के जीएम दायरे में रहे और सांसद के बहकावे में नहीं आए नहीं तो जीएम को गुड्डा घुसने नहीं दूंगा।@EasternRailway pic.twitter.com/RUnChnLqsl
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) April 6, 2021
रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन तो सीएम ही करेंगे
इरफान अंसारी ने निशिकांत दूबे को धमकी देते हुए कहा कि मधुपुर आएँगे तो गो बैक के नारे लगेंगे और आप को खदेड़ा जाएगा।हमारी सहनशक्ति का परीक्षा ना लें।आप किसी कीमत पर 8 को रेल लाइन का उद्घाटन नहीं कर पाएंगे|माननीय मुख्यमंत्री जी अगर आपको बुलाते हैं तो आप आमंत्रित हैं । झारखंड हमारा है झारखंड में रहना है तो लोगों का सम्मान करना सीखिए ।
निशिकांत दूबे का पलटवार
निशिकांत दूबे ने इरफान अंसारी द्वारा खुद को बाहरी बताने पर पलटवार करते हुए कहा कि 7 वीं शताब्दी तक भारत में कोई मुसलमान नहीं था विधायक जी। 1947 में भारत व पाकिस्तान का बँटवारा हिन्दू व मुस्लिम के नाम पर हो गया। बाहरी तो आप हैं आपको भगा देना चाहिए? कुछ ज़्यादा ही चमचागिरी नहीं कर हैं? वैसे फुरकान साहब के साथ चाय पीने आ रहा हूँ मधुपुर,आप रहते तो अच्छा रहेगा ।
निशिकांत दूबे की जगह भागलपुर (बिहार) में है, झारखंड में नहीं – इरफान
इरफान अंसारी ने निशिकांत दूबे द्वारा खुद के घर चाय पीने पर कहा कि ” @nishikant_dubey जी , राजनीतिक हवाबाजी बंद कीजिए ड्रामेबाजी बंद कीजिए चाय पीने का इतना शौक है तो मोदी जी बहुत ही स्वादिष्ट चाय बनाते हैं|
आप की जगह भागलपुर या बिहार में है झारखंड में नहीं |@HemantSorenJMM @INCJharkhand
06 April 2021
[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-06-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 06 April”]
06 April 2021
[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-06-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 06 April”]