Wednesday 8th of July 2026 09:09:25 PM
Home Blog Page 250

बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगा वैक्सीनेशन, यूपी सरकार ने जारी किया आदेश  

0

Lucknow: यूपी में पहली डोज के लिए 45 वर्ष से ज्यादा आयु वालों को पहली डोज 10 मई से ऑन द स्पॉट नहीं लग सकेगी। इसके लिए पहले से पंजीकृत लोग ही टीकाकरण करवा सकेंगे। इसे अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

वहीं दूसरी डोज के लिए पूर्ववत व्यवस्था रहेगी। राज्य सरकार 18 से 45 वर्ष तक के लोगों का टीकाकरण भी बिना पंजीकरण के नहीं कर रही है। अब 45 वर्ष से ज्यादा आयुवालों के लिए भी यही व्यवस्था कर दी गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आदेश जारी कर दिया है।

ममता बनर्जी ने कहा: COVID

0

पश्चिम बंगाल : ‘हिंदुस्तान टाइम्सकी रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल आने वाले केंद्रीय मंत्रियों को भी कोरोना नेगेटिव (Corona Negative) होने का प्रमाण देना होगा. उन्होंने कहा, ‘मंत्रियों सहित जो कोई भी राज्य के बाहर से आता है तो उसके पास टेस्ट रिपोर्ट होनी चाहिए. यह खासकर बाहरी लोगों पर लागू होता है. हम उन लोगों की रिपोर्ट भी जांचेंगे जो विशेष विमान से रहे हैं. कानून में भेदभाव नहीं हो सकता है.

 मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यदि कोई यात्री कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के साथ नहीं आता है तो हम उसकी जांच करेंगे और पॉजिटिव पाए जाने पर उसे क्वारंटाइन सेंटर या होटल भेजा जाएगा, जिसका खर्चा उसे स्वंय उठाना होगा. इससे पहले, राज्य सरकार ने बुधवार को गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा था कि विमान, लंबी दूरी की ट्रेनों और बसों से आने वाले लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी.

 कोरोना ने एक और BJP विधायक की ली जान,सलोन विधायक बहादुर कोरी का निधन

0

Up: रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक और एक बार समाज कल्याण राज्य मंत्री रहे दल बहादुर कोरी का लखनऊ के एक अस्पताल में गुरुवार की देर रात निधन हो गया। बताया जाता है कि वह कोरोना से पीड़ित थे।

इलाज के बाद में ठीक हो गए थे, लेकिन इसके बाद उनकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती गई। संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी दल बहादुर कोरी ने अपने जीवन का सफर मजदूरी और फिर राजमिस्त्री से लेकर विधायक तक पूरा किया।

वह सर्व समाज के बीच काफी लोकप्रिय रहे। लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में विधायक ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न सिर्फ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बल्कि हर वर्ग के लोग स्तब्ध हैं। वह अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव उदयपुर मजरे पदमपुर बिजौली के मूल निवासी थे।

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने दिए संपूर्ण लॉकडाउन के संकेत, राहुल गांधी ने किया विरोध

0
क्या देश एक और कठिन लॉकडाउन के लिए तैयार है ?

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। 10 मई से 15 दिनों का complete lockdown लगाया जा सकता है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठान और आवागमन बंद रहेगा। हर दिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार कठोर लॉकडाउन पर विचार कर रही है।

राहुल गांधी के बदलते स्टैंड से अशोक गहलोत सकते में 

राहुल गांधी ने एक दिन पहले ही पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन की मांग केंद्र सरकार से की थी । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी का पूर्ण समर्थन किया और राजस्थान में 10 मई से संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी । शादी-विवाह आदि पर भी रोक लगा दी।  अब एक दिन बाद ही राहुल गांधी ने एक और ट्वीट कर कहा कि वे संपूर्ण लॉकडाउन का विरोध करते हैं।  अब अशोक गहलोत को समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या कहें।

एक्सपर्ट पहले ही complete lockdown की मांग कर चुके हैं 

देश में हर रोज कोरोना के 4 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।  हर रोज करीब चार हजार लोगों की मौत हो रही है।  ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि Night curfew या आधे दिन की बंदी से कुछ हासिल नहीं होगा। कोरोना की चेन अभी नहीं टूटी तो हालात संभालना मुश्किल हो जाएगा।  अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी स्थिति आ गई है।

हर रोज चार लाख से ज्यादा मामले 

भारत कोरोना संक्रमण के मामलों में दुनिया के तमाम देशों को पीछे छोड़ चुका है । हर रोज चार लाख से ज्यादा मामले आ रहे हैं।  अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की किल्लत है। लोग ईलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।  अब कोरोना देश के ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहा है।  वहां न ढंग की स्वास्थ्य सुविधाएं हैं,  न ही डॉक्टर।  ऐसे में आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है।  कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए के लिए सरकार के पास पूर्ण लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

गायत्री मंत्र का नियमित पाठ से विद्यार्थियों में आश्चर्यजनक बदलाव

0
Gayatri mantra has positive impact on memory power- America
गायत्री मंत्र का जाप करने वाले छात्रों की स्मरण शक्ति तेज

कोरोना के इलाज में गायत्री मंत्र के जिस असर पर एम्स ऋषिकेश में शोध चल रहा है, उस मंत्र जाप के अभूतपूर्व असर पर अमेरिकी सरकार की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पहले ही मुहर लगा चुकी है।

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफोर्मेशन को ये स्टडी सौंपी थी। 60 विद्यार्थियों पर ये शोध हुआ। नतीजे में अमेरिकी दंग रह गए।

गायत्री मंत्र जाप करने वाले विद्यार्थियों में मनोवैज्ञानिक और शारीरिक दोनो स्तरों पर चमत्कारिक परिवर्तन हुए। वैज्ञानिकों ने लिखा कि स्कूलों में विद्यार्थियों की क्षमताओं को उन्नत करने के लिए इस मंत्र का जाप बेहद असरदार होगा।

06 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-06-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 06 May”]

05 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-05-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 05 April”]

हमला करने आए आधा दर्जन हथियारबंद उग्रवादियों में ग्रामीणों ने एक को धर दबोचा

0
उग्रवादियों के जब्त हथियार और कारतूस को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

घायल उग्रवादी दिनेश कुमार का एचएमसीएच में इलाजरत
………………………………….

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/मो. फराज

चरही। हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड स्थित चरही कोयलांचल क्षेत्र के फुसरी गांव में बीती रात करीब 11 बजे रैयत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष सह हाई कमेटी सदस्य राम किशोर मुर्मू के यहां आधा दर्जन हथियारबंद उग्रवादियों ने हमला कर दिया।
हमले में ग्रामीणों को भी काफी चोटें आयी हैं। घायल ग्रामीणों में हीरालाल मांझी, सुनील सोरेन, नवीन सोरेन और सुनील मुर्मू का नाम शामिल है। हालांकि साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने एक उग्रवादी को हथियार सहित धरदबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार राम किशोर मुर्मू के घर पर लगभग 11 बजे कुछ लोगों ने जोर से दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। आस-पड़ोस के लोगों ने देखा कि उनके घर के बाहर एलईडी बल्ब तोड़ दिया गया है। जिससे मुख्य द्वार पर अंधकार था। ग्रामीण साहस दिखाते हुए वहां पहुंचे तो उग्रवादियों ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि ग्रामीण जब डट गए, तो पांच उग्रवादी भाग गए। एक पकड़ा गया। साथ ही हथियार भी जब्त कर लिए गए। ग्रामीणों के अनुसार उग्रवादियों से उनकी हिंसक झड़प लगभग दस से पंद्रह मिनट तक चली। जिसमें दोनों ही तरफ से लाठी-डंडे चले। पकड़े गए उग्रवादी दिनेश कुमार को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की और फिर उस उग्रवादी और हथियार को पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्रामीणों के कब्जे में आए उग्रवादी दिनेश कुमार ने बताया कि वह चतरा जिले का रहने वाला है, यहां वह अपने साथियों के साथ लखन महतो और राम किशोर मुर्मू को अगुआ करने आया था। पिटाई से वह उग्रवादी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मांडू अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हजारीबाग रेफर किया गया। जहां पर पुलिस की निगरानी में दिनेश का इलाज चल रहा है। इधर घायल ग्रामीणों का उपचार भी मांडू अस्पताल में ही किया गया। उनमें किसी के हाथ, तो किसी के कमर पर गंभीर चोट लगी है। रात में ही घायल ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी वर्ष 2015 में राम किशोर मुर्मू और मन्नू टुडू पर उग्रवादियों ने रात में ही हमला किया था।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
……………………………
इस संबंध में चरही थाना प्रभारी आनंद किशोर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह कारतूत किसी उग्रवादी संगठन का है या आपराधिक संगठन का, इसकी छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रथम दृष्टया में यह मामला लेवी से जुड़ा है।

क्या कहते है एसडीपीओ
…………………………
इस मामले की जांच करने के लिए विष्णुगढ़ एसडीपीओ ओम प्रकाश राम किशोर मुर्मू के घर गुरुवार को पहुंचे। उन्होंने रात की घटना के बारे में उनसे जानकारी प्राप्त की। वही पत्रकारों से बात करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि हम किसी भी हालत में उग्रवादी संगठन को पनपने नहीं देंगे। मामले की तह तक पहुंच कर पुलिस उसे पूर्ण रूप से ऐसे संगठनों को जड़ से समाप्त करेंगे।

ममता बनर्जी तीसरी बार बनीं बंगाल की मुख्यमंत्री

0

कोलकाता : विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आज ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ली। कोरोना गाइडलाइन्स के कारण शपथ ग्रहण समारोह को छोटा रखा गया था। ममता बनर्जी ने अकेले शपथ ली है।

उनके साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं लिया। मंच पर केवल राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी ही मौजूद रहीं। दोनों ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया। राज्यपाल ने ममता बनर्जी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही राज्यपाल ने ममता बनर्जी को राज्य में हो रहे हिंसा पर नसीहत भी दी। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था का राज होना चाहिए। उम्मीद है ममता संविधान के हिसाब से चलेंगी। जिसके जवाब में ममता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कोरोना के खिलाफ लड़ाई रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंसा की घटना बर्दाश्त नहीं होगी, और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।