Thursday 9th of July 2026 05:01:25 AM
Home Blog Page 243

लॉकडाउन का उल्लंघन कर किया जा रहा था गृह प्रवेश पर भंडारे का आयोजन, पहुंचे सीओ पर पथराव

0
Stone pelting on CEO in koderma district of Jharkhand
सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त , सुरक्षा गार्ड के जवान भी जख्मी

मरकच्चो। बरियारडीह -मरकच्चो मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह पंचयात के ग्राम पिपराडीह में सोमवार को एक गृह प्रवेश के कार्यक्रम में मरकच्चो अंचलाधिकारी के वाहन पर पथराव किया गया। मरकच्चो अंचलाधिकारी रामसुमन ने मरकच्चो थाने में एक आवेदन दे कर गृह प्रवेश करा रहे भुनेश्वर साव (पिता लोकन साव) , सचिन साव (पिता देवन साव) एवं अरबिंद साव (पिता स्व कैलास साव) तथा तीन सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध लॉक डाउन उल्लंघन करने को लेकर मरकच्चो थाना में मामला दर्ज कराया।

दिये गए आवेदन में अंचलाधिकारी ने बताया कि सोमवार की दोपहर को गुप्त सूचना मिली कि पिपराडीह में गृह प्रवेश के कार्यक्रम मे खाना खिलाने के दौरान काफी भीड़ है । इसी की पुष्टि के लिए उक्त स्थल पर पहुँचा जहाँ देखा कि घर के सामने लगे पंडाल में 50 से ऊपर लोग बैठ कर खाना खा रहे थे। जब हम भुनेश्वर साव से पूछताछ करने लगे तथा उसे सरकारी वाहन में बैठने को कहा। इस बात को लेकर कर वे लोग उलझ गए और उसके घर के परिजन हम पर हमला कर दिए। जिससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा सुरक्षा गार्ड के जवान जख्मी हो गए।

वही मरकच्चो थाना प्रभारी ने मामला दर्ज करते हुए करवाई शुरू कर दिया। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि मरकच्चो प्रखंड में कई जगहों पर ओर भी शादी व अन्य कार्यक्रम हो रहा है मगर उनलोगों पर तो कोई करवाई के लिए नही कदम उठाए इस बात को लेकर विवाद हो गया।

कोडरमा: अधिक पैसे लेने के बाद भी ओवरलोड चल रहे ऑटो

0
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की भी उड़ रही धज्जियां
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की भी उड़ रही धज्जियां

संजय साजन
कोडरमा। वैसे तो कोडरमा जिले में कम संसाधन होने के बाद भी डीसी रमेश घोलप के ढिड निश्चय तथा समाज के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना का असर के चलते आज जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार कम होने को हैं। लेकिन उसी कोडरमा जिले के कुछ ऑटो चालक के द्वारा ज्यादा पैसे लेने के बाद भी भेड़ बकरियो की तरह ठूंस- ठूंस कर सवारियों को ढोया जा रहा हैं। ऑटो चालक जान पर खेल के ऊपर नीचे सवारी भर के यात्रा करते है जिससे दुर्घटना का आशंका हमेशा बनी रहती है।

साथ ही ओटो चालक सवारियों से मनमाना भाड़ा भी वसूल रहे है। इस पृरे मामले पर जहां प्रशासन का मौन रवैया खतरनाक साबित हो सकती है, वहीं बड़ी दुर्घटना की आशंका भी की जा रही है। वही कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा बाजार से बिहार के लिए ओटो में नीचे ऊपर बैठा कर सफर कर रहे हैं। ज्ञात हो कि ओटो में कोडरमा से बिहार ले जाने के लिए कोडरमा घाटी पार करना पड़ता है। ऑटो में ऊपर नीचे बैठा कर दुर्घटना का आमंत्रण दे रहे हैं।

कुछ दिन पूर्व ही ऑटो और बोलेरो की टक्कर में टेंपो सवार 8 लोग घायल हो गए थे जबकि 2 लोगों की मौत हो गयी थी। वाहन में न तो कोई ठीक से मास्क लगाते दिखाई दे रहे हैं ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखाई दे रहे हैं। ऑटो में सवारियों से चालक द्वारा मनमानी पैसा भी वसूल रहे है।

पलामू: पत्नी से जबरदस्ती के बाद पति और भतीजे ने की थी राजमिस्त्री की हत्या

0
राजमिस्त्री हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
राजमिस्त्री हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

मेदिनीनगर। सदर थाना पुलिस ने 19 मई को दुबियाखांड़ के समीप स्थित जंगल से बरामद शव मामले का खुलासा कर दिया है। मृतक जितेंद्र सिंह पाटन थाना क्षेत्र के हिसरा बरवाडीह गांव का रहने वाला था और वह राज मिस्त्री का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं। सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखांड में एक निर्माण कार्य में लगा हुआ था। उसके साथ जोरकट की रहनेवाली एक महिला मजदूर काम में लगी हुई थी। इसी दौरान जितेंद्र ने महिला के साथ दुष्कर्म करना चाहा पर वह असफल रहा। उक्त महिला मजदूर ने राजमिस्त्री की गलत हरकत की जानकारी अपने पति को दी।

महिला के पति ने अपनी 23 साल के भतीजा के साथ मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग के बाद राजमिस्त्री से काम मांगने के बहाने जान-पहचान बढ़ाई। एक दिन मौका देख राजमिस्त्री को दुबियाखांड जंगल में फोन कर बुलाया और कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं छोड़ अपने भतीजा के साथ वह फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जितेंद्र का शव 19 मई को जंगल से मिला था। चरवाहों ने शव को देखने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। दो दिनों तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। सोशल मीडिया में वायरल फोटो देख मृतक के परिजनों ने सदर थाना पहुंचकर पहचान की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति से फोन पर हाल के दिनों में ज्यादा बातचीत होती थी। पुलिस ने कॉल डिटेल निकाला तो महिला मजदूर के पति का नंबर निकला। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जब चांद पूरी तरह हो जाएगा लाल, 26 मई को साल का सबसे बड़ा ब्लड मून

0
26th may will witness super red moon day across globe
26 मई को चांद बड़ा और लाल दिखेगा
26 मई को चांद बड़ा और लाल दिखेगा

………………………………….
उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। इस साल का सबसे पहला पूर्ण चंद्रग्रहण 26 मई को दिखाई देगा, जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाएगी। इस खगोलीय घटना को दुनिया के कई देशों से देखा जा सकता है। चंद्रग्रहण दोपहर 2.17 बजे से शाम 7.19 बजे तक रहेगा।
26 मई को चांद पूरी तरह लाल हो जाएगा और यह इस साल का सबसे बड़ा ब्लड मून होगा।

पिछले माह ही पूरी दुनिया ने पिंक सुपरमून देखा था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब 26 मई को दूसरा सूपरमून और भी रोचक होने वाला है। चांद का नाम ब्लड मून इसकी लाल चमक के लिए रखा गया है।

ग्रहण का सेबसे बेहर अवलोकन पश्चिमी भारत, श्रीलंका, पश्चिमी चीन और मंगोलिया में देखा जा सकता है। साइंस राइटर अभिषेक मिश्र बताते हैं कि 26 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान वास्तव में चांद लाल नहीं होता है, बल्कि प्रतीत होता है।दरअसल सूर्य से प्रकाश आंशिक रूप से पृथ्वी के वायुमंडल से गुजर कर चांद पर पड़ता है, जिससे वह लाल दिखाई देता है।

लॉकडाउन में ट्रक में डोडा किया जा रहा था लोड,पहुंच गई पुलिस

0
Opium smugglers arrested in Jharkhand chatra district
चतरा के जंगल में 100 बोरा डोडा किसका है?
जंगल में 100 बोरा डोडा किसका है ?

सिमरिया/गीतांजलि:-कोरोना के कहर के बीच अफीम तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।हंटरगंज के वशिष्ठ नगर पुलिस को एक बार फिर अफीम तस्करों के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे एक सौ बोरा वजन करीब 20 क्विंटल डोडा जप्त किया है। जप्त डोडा को दूसरे राज्य में ले जाने के लिए रक्सी जंगल में एक मिनी ट्रक पर लोड किया जा रहा था। जिसकी सूचना एसपी ऋषभ झा को मिली। सूचना पाने के बाद एसपी ने वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह को कार्रवाई का आदेश दिया। एसपी के आदेश पर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह और एसआई विनोद कुमार ने सशस्त्र बलों के साथ कार्रवाई कर रात करीब डेढ़ बजे एक सौ बोरा डोडा लदे मिनी ट्रक को जप्त कर लिया। साथ ही डोडा लोड कर रहे रकसी गांव के चंद्र भूईया को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जंगल से बरामद डोडा
जंगल से बरामद डोडा

पुलिस को नजदीक आते देख ट्रक में डोडा लोड करवा रहे तस्कर और लोड कर रहे दर्जनों लोग भागने में सफल रहे। पुलिस के इस कार्रवाई से अफीम तस्करों को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार चालक सह तस्कर से पुलिस को अफीम तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जिसपर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

अफीम तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

स्थानीय और अंतरराजिय अफीम तस्कर नेटवर्क से जुड़े लोगों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है। चिन्हित तस्करों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस को रस्सी जंगल की ओर आने की सूचना न मिल जाए। इसके लिए पुलिस सिविल ड्रेस में अलग-अलग रास्तों से रक्सी जंगल पहुंची और कार्रवाई को सफलतापूर्वक पूरा किया। पुलिस ने तस्करों के सूचना तंत्र को चकमा देकर इतने बड़े कार्रवाई को अंजाम दिया।

24 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-24-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 24 May”]

24 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-24-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 24 May”]

नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म बच्चा स्वस्थ, नाबालिग एमएमसीएच में भती

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया): मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल(एमएमसीएच) में आज एक 14 वर्षीय नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चा स्वस्थ है, लेकिन नाबालिग की हालत गंभीर है और उसका इलाज एमएमसीएच में ही चल रहा है। बच्चा करीब 2.25 किलोग्राम का है। बच्चे को जन्म देनेवाली नाबालिग की शादी नहीं हुई है। इधर, नाबालिग के परिजन बच्चे को अपनाने से इनकार कर रहे हैं, जबकि पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी हुई है। एमएमसीएच प्रबंधन ने पूरे मामले की जानकारी सीडब्ल्यूसी और महिला थाना को दे दी है। पुलिस और सीडब्ल्यूसी नाबालिग के परिवार को कानूनी प्रक्रिया बता रही है। इसके बावजूद परिवार बच्चे को अपनाने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल सीडब्ल्यूसी ने फिलहाल बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया है और बच्चा एमएमसीएच में ही भर्ती है। पुलिस नाबालिग के ठीक होने का इंतजार कर रही है, इसके बाद उसका बयान लिया जाएगा। बताया जाता है कि नाबालिग नगर निगम क्षेत्र की निवासी है, जबकि नाबालिग के पिता दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अस्पताल में भर्ती के बाद उन्हें जानकारी हुई कि उनकी बेटी गर्भवती है। परिजनों में एक युवक का नाम पुलिस को बताया है।

राज्यसभा सांसद ने कक्षा एक की पुस्तक से द्विअर्थी शब्दों वाली कविता हटाने की मांग की

0

रांची : सांसद (राज्यसभा) श्री महेश पोद्दार ने एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित कक्षा एक की हिंदी पुस्तक रिमझिम में शामिल “आम की टोकरी” शीर्षक कविता के कुछ द्विअर्थी शब्दों और घटिया तुकबंदी पर आपत्ति जताते हुए इसे सिलेबस से हटाने की मांग की है। श्री पोद्दार ने इस आशय का एक पत्र एनसीईआरटी के निदेशक को लिखा है।

राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने NCERT को लिखा पत्र
राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने NCERT को लिखा पत्र

अपने पत्र में श्री पोद्दार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं भारत सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निःशंक के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कई ऐतिहासिक भूलें सुधारी हैं और समृद्ध भारतीय इतिहास-परंपरा का पाठ्यक्रम में समावेश किया गया है ।

मेरा मानना है कि स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम निर्धारण और इसकी संतुलित बुनावट के लिए जहां देश के इतिहास, संस्कृति, परंपरा, भूगोल आदि का ध्यान रखा जाना आवश्यक है वहीं जनभावना और पाठ्यक्रम के बालमन पर संभावित प्रभाव के प्रति सतर्कता बरतना भी जरूरी होता है ।

विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप कक्षा एक में पढ़ाई जा रही हिन्दी की पुस्तक रिमझिम की ‘आम की टोकरी’ शीर्षक कविता के संबंध में अत्यधिक आपत्ति जतानेवाली टिप्पणियां की जा रही हैं| रिमझिम नाम की इस किताब में शामिल यह कविता रामकृष्ण शर्मा खद्दर द्वारा रचित है| सोशल मीडिया पर एक बड़ा समूह इस कविता को पाठ्यक्रम से हटाने की मांग कर रहा है| उनकी शिकायत है कि उक्त कविता के कई शब्द द्विअर्थी हैं जिससे देश के एक बड़े जनसमूह की भावनायें आहत होती हैं, नारी गरिमा पर आघात होता है और बालमन पर इसके कुप्रभाव की आशंका है|
सांसद श्री पोद्दार ने अपने पत्र में कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के लिंक भी साझा किये हैं, जिनमें इस कविता पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई गई है।

उन्होंने कहा कि इस कविता को लेकर एनसीईआरटी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2005 के अनुसार इस कविता का उद्देश्य स्थानीय भाषाओं की शब्दावली को बच्चों तक पहुंचाना है, ताकि बच्चों को सीखना रुचिकर लगे| मेरा और देश के एक बड़े जनसमूह का मानना है कि स्थानीय शब्दावली को रुचिकर ढंग से बच्चों तक पहुंचाने के कई अन्य सरल विकल्प उपलब्ध हैं और यदि देश के एक बड़े जनसमूह को किसी पाठ्य सामग्री पर आपत्ति हो तो उसे पाठ्यक्रम से बाहर किया जाना ही श्रेयस्कर है|

फिलहाल 12वीं की बोर्ड परीक्षा संभव नहीं

0

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि मौजूदा कोविड संकट को देखते हुए अभी CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षा लेना ठीक नहीं होगा। उधर दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में चली दो घंटे की बैठक के बाद सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से इस बारे में राय मांगी गई। 

झारखंड फिलहाल 12वीं की बोर्ड परीक्षा लेने के खिलाफ़
झारखंड फिलहाल 12वीं की बोर्ड परीक्षा लेने के खिलाफ़

बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा-” हमारे पास कई तरह के सुझाव आए , लेकिन सभी को सुनने के बाद झारखंड सरकार का फैसला ये है कि मौजूदा कोविड संकट को देखते हुए CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षा आगे बढ़ा दी जानी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना संभव नहीं है। इसके अलावा छात्र भी मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं।  उनमें से कुछ ने अपने माँ-बाप को खोया है,  कुछ के बेहद नजदीकी रिश्तेदार नहीं रहे । परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है, ऐसे में परीक्षा उनके लिए तनाव बढ़ाने वाला होगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ लोगों ने परीक्षाएं लेने के बारे में भी सलाह दी है।  कुछ परीक्षा की अवधि घटाने के सुझाव दिए तो कुछ सुझाव ऐसे भी आए कि सभी स्कूलों में होम सेंटर बनाकर 12वीं की बोर्ड परीक्षा ली जा सकती हैं।  लेकिन सभी सुझावों को सुनने के बाद हमारा फैसला ये था कि पहले कोविड कंट्रोल में आ जाए, इसके बाद ही परीक्षा हो ।

बुंडू अनुमंडल प्रेस क्लब की एक बैठक सम्पन्न

0
बुंडू अनुमंडल प्रेस क्लब की एक बैठक सम्पन्न
बुंडू अनुमंडल प्रेस क्लब की एक बैठक सम्पन्न

सोनाहातू। रविवार को अरुणालय बैंकट हॉल में पांच परगना क्षेत्र के सभी मीडिया हाउस के पत्रकारों संग बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार स्वरूप भट्टाचार्य ने किया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकार की सुरक्षा, अधिकार के लिए बोलने वाला आज के दिन में कोई नहीं है ना उन्हें किसी भी प्रकार की सुविधा प्राप्त है और ना कोई सुविधा मिली है। यहां तक की पत्रकारिता करते करते इस कोरोना काल में 35 पत्रकारों की जान चली गई जिन की सुधि तक नहीं ली गई है इसको लेकर बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में प्रेस क्लब का गठन किया गया ।

इस प्रेस क्लब में बुंडू अनुमंडल क्षेत्र सहित आसपास के उन तमाम पत्रकारों को जोड़ा जाएगा जो पत्रकारिता कर रहे हैं इसके साथ ही उनके विपत्ति में प्रेस क्लब सहयोग करेगा इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे स्वरूप भट्टाचार्य ने कहा कि आज के दिन पत्रकारों को संगठन की काफी आवश्यकता है आए दिन पत्रकारों के खिलाफ झूठे मुकदमे, जालसाजी, दुर्व्यवहार जैसी परी घटनाएं होती रहती है जिसका आवाज नहीं उठाया जाता है । बुंडू अनुमंडल प्रेस क्लब इस तरह की घटनाओं का विरोध करेगा और किसी भी प्रकार का दुख तकलीफ में एक दूसरे की मदद करेगा इसके अलावा रांची प्रेस क्लब से भी इस क्लब को जोड़ा जाएगा।

इस बैठक का धन्यवाद ज्ञापन वरुण महतो ने किया इस बैठक में मुख्य रूप से दिनेश हजाम, मिथुन चंद्र महतो, तरुण महतो, अनुज साहू, गोपाल कृष्ण बंशीधर, हराधन लोहरा, राजेश्वर अहीर, जयंत सिंह मुंडा,अमित दत्ता सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद हुए। इस कल्ब में कमेटी का गठन अगले बैठक में की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर नाबालिग की जबरदस्ती करा दी शादी

0

………………………………….
उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ गीतांजलि

सिमरिया। शादी की एक उम्र सीमा होती है। लेकिन उम्र को नजरअंदाज कर हंटरगंज के खूंटीकेवाल गांव में एक ऐसी शादी करा दी गई जो सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची 13 वर्ष और लड़का 14 साल का है।

हंटरगंज के खूंटीकेवाल गांव में नाबालिग बच्चों पर प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर बाल विवाह कराने का काम कुछ ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने किया। खूंटीकेवाल के शिव मंदिर में दोनों बच्चों का जबरन शादी कराया गया। बाल विवाह को संपन्न कराने में गांव के जिम्मेवार व्यक्ति भी शामिल हुए।

बताया जाता है कि शादी से एक दिन पूर्व दोनों बच्चों को ग्रामीणों ने बातचीत करते हुए पकड़ा था। जिसके बाद दोनों पर प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर समाज के लोगों ने शादी कराने का फरमान जारी किया। समाज के फरमान के अनुसार दूसरे दिन गाजे-बाजे और भारी भीड़ के साथ शिव मंदिर में दोनों बच्चों का शादी कराया गया। दोनों बच्चे एक ही गांव के एक समुदाय के हैं।

नाबालिक बच्ची सकिन्द्र भुइया की पुत्री और नाबालिक बच्चा गोलकी भूईया का पुत्र है। नाबालिक बच्चों के शादी कराने में कई लोगों ने अपना सहयोग भी दिया। कुछ गणमान्य लोगों ने तो दूल्हा-दुल्हन का पोशाक भी अपने पैसे से खरीद कर दिया। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो उनके प्रति समाज के लोगों ने नाराजगी प्रकट किया और विरोध के बीच शादी को संपन्न कराया। नाबालिक बच्चों के शादी का वीडियो वायरल होने के बाद सीओ मिथलेश कुमार ने शादी में शामिल लोगों से पूछताछ करने के लिए लोगों को नोटिस जारी करने का काम शुरु कर दिया है।

पुलिस कर रही है मामले की छानबीन

नाबालिक शादी कराने में शामिल लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने की बात बताया है। जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंचकर सीओ मामले की छानबीन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी राजीव रंजन मामले की छानबीन में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बाल विवाह को कराने में सन लिप्त लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। वीडियो के आधार पर लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसे कराने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

94 मरीज स्वस्थ, 33 संक्रमित,जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या मात्र 670 

0

Iकोडरमा। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार कम होते दिखाई दे रहा है,अगर सब कुछ इसी तरह चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब कोडरमा जिले में फिर वही रौनक लौट सकती हैं। रविवार को जिले में 33 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं,जिसमें ट्रू नेट में 31, एवं एन्टी जेन जांच में 2 संक्रमित शामिल हैं। दूसरी ओर डीसीएचसी से 4 एवं होम आईशोलेशन में रह रहे 90, कुल 94 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या मात्र 670 हो गयी हैं।