Thursday 9th of July 2026 04:17:18 PM
Home Blog Page 191

अस्वस्थता के कारण वित्त मंत्री ने पद छोड़ने की जताई इच्छा

0

कोलकाता। पिछले एक दशक से बंगाल के वित्त मंत्री का पदभार संभाल रहे अमित मित्रा ने शारीरिक अस्वस्थता के कारण हटने की इच्छा जताई है। उन्होंने विधानसभा उपचुनाव लड़ने से भी मना कर दिया है। गौरतलब है कि मित्रा वर्तमान में विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। वित्त मंत्री के पद पर बने रहने के लिए उनका विधायक निर्वाचित होना जरूरी है। शारीरिक अस्वस्थता के कारण मित्रा ने पिछला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुरोध पर उन्होंने नई सरकार के गठन के बाद छह महीने तक वित्त मंत्री का पदभार संभालना स्वीकार किया था। ममता सरकार के तीसरे कार्यकाल में बतौर वित्त मंत्री छह महीने पूरे होते ही वे पद से इस्तीफा दे देंगे।उनके बाद बंगाल का अगला वित्त मंत्री कौन होगा, इसे लेकर तृणमूल सरकार ने मंथन करना शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री यह विभाग अपने हाथों में ही रख सकती हैं। मित्रा से वित्त विभाग में परामर्शदाता की जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया जा सकता है।

 

लखनऊ में अलकायदा का टेरर

0

लखनऊ, राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एटीएस ने सर्च ऑपरेशन में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। सूचना के मुताबिक उनके पास से प्रेशर कुकर बम और विस्फोटक सामान भी मिला है। संदिग्ध आतंकी किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। आतंकी होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के घरों को भी खाली कराया गया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है।

उत्तर प्रदेश आतंक निरोधी दस्ता (एटीएस) ने रविवार को दुबग्गा चौराहे के पास सीते विहार कॉलोनी से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मलिहाबाद निवासी शाहिद और उसका साथी वसीम है। दोनों के पास से दो प्रेशर कुकर बम, अर्धनिर्मित बम के साथ ही सात से आठ किलो विस्फोट, कई पिस्टल तथा अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया है।  दोनों ही ट्रेंड आतंकी हैं। इनकी योजना तीन दिन में लखनऊ में एक सांसद के साथ अन्य भाजपा नेताओं को बम विस्फोट में उड़ाने की थी। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। इस मकानसे एटीएस को दो प्रेशर कुकर बम तथा एक अर्धनिर्मित टाइम बम मिला है। बम को निष्क्रिय करने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर पहुंचा है। प्रेशर कुकर बम को निष्क्रिय करने की तैयारी के बीच में पता चला है कि यहां पर मौजूद लोगों की योजना तीन के अंदर भाजपा के सांसद व अन्य नेताओं को बम से उड़ाने की थी।

एटीएस के आइजी डॉ. जीके गोस्वामी ने बताया कि एटीएस के इस ऑपरेशन में बम और असलहे भी मिले हैं। आतंकियों से पूछताछ हो रह है और हमारी टीम पास के कुछ घरों में भी पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि पास के घरों में इनके साथियों ने भी ठिकाना बनाया है। पहले स्लीपर सेल में थे, बीते कई दिनों से कश्मीर में एक्टिव होने के बाद लखनऊ पहुंचे थे। इन सभी ने उत्तर प्रदेश में सीरियल ब्लास्ट की योजना बना ली थी। सीरियल ब्लास्ट का प्लान पाकिस्तान के हैंडलर ने बनाया था जबकि इसको अंजाम देेने के तरीके पर अफगानिस्तान में शोध किया गया।

 

औरंगाबाद से भटककर बच्ची पहुंची पलामू , पुलिस परिजनों तक पहुंचाने का कर रही है प्रयास

0

मेदिनीनगर। बिहार के औरंगाबाद जिला से भटककर एक बच्ची पलामू पहुंच गई है। विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज के मुख्य द्वार पर उक्त बच्ची को भटकता देख ग्रासिम इंडस्ट्रीज के एचआर अजीत तिवारी ने बच्ची से पूछताछ के बाद उसके रहने और खाने की व्यवस्था की। साथ ही इसकी सूचना पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा व रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक को भी दी। सूचना मिलने के साथ ही थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया। साथ ही पुलिस अपने स्तर से उक्त बच्ची को उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए प्रयास में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रेहला थाना क्षेत्र के डंडीला गांव स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज के मुख्य द्वार पर लगभग 8 वर्षीया बच्ची रानी कुमारी को भटकते व रोते बिलखते हुए कर्मियों ने देखा। इसके बाद इसकी सूचना ग्रासिम इंडस्ट्रीज के एचआर अजीत तिवारी को दी। बच्ची काफी डरी सहमी हुई थी और वह कुछ भी बताने से डर रही थी। हालांकि उसने पूछताछ के दौरान अपना नाम रानी कुमारी व पिता का नाम मनोज साह बताया। साथ ही घर का पता पूछने पर औरंगाबाद जिला के बारुण थाना के काली चक गांव बताया। रेहला थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील की है कि जिन्हें भी इस बच्ची के बारे में जानकारी प्राप्त हो, उसके घर तक सूचना पहुंचाने में मदद करें।

ग्रामीणों ने बालू लदे तीन ट्रकों को पकड़ पुलिस को सौंपा, बरकट्ठा थाने से छूटा, जानिए पूरा माजरा

0

उज्ज्वल दुनिया, बरकट्ठा(हजारीबाग)। हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र स्थित बरवां में ग्रामीणों ने बालू लदे तीन ट्रकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

हालांकि तीनों ट्रकों को थाने तक लाकर गाड़ी को छोड़ दिया गया।

पकड़े गए ट्रक आरजे 19 जीडी 4487, यूपी 54 डी 4111, जेएच 02 एके में कोडरमा जिले के कटिया से बालू लादकर यूपी ले जाने के क्रम में बरवां गांव में ग्रामीणों ने पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने ही ट्रक को पकड़ा था। सूचना पर तीनों वाहनों को थाने के पास लाया गया।

वाहन चालकों ने बालू लदे गाड़ी का चालान दिखाया। उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

इधर सीओ श्रीकांत लाल मांझी ने कहा कि पुलिस ने बताया कि बालू के कागजात सही थे। उसके बाद छोड़ा गया।

गौरतलब है कि एनजीटी और राज्य सरकार के निर्देश पर 15 जून से बालू खनन बंद है। उसके बावजूद बालू परिवहन जारी है।

कोडरमा के इस वाटरफॉल में डूबे तीन में दो दोस्तों की मौत, बिहार से आए थे पिकनिक मनाने

0

उज्ज्वल दुनिया, कोडरमा (संजय साजन)। कोडरमा के वृंदाहा वाटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे बिहार के तीन युवकों को पिकनिक मनाना जान पर भारी पड़ गया।

वृंदाहा वाटरफॉल में नहाने के लिए गए तीन दोस्त डूब गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह एक को बचा लिया।

जानकारी के अनुसार इस घटना में बिहार के बाढ़ के रहने वाले कार्तिक और नवादा के सिद्धार्थ की डूबने से मौत हो गई।

वहीं बाढ़ निवासी सन्नी को समय रहते स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

दरअसल बिहार के बाढ़ के रहने वाले सन्नी और कार्तिक की दोस्ती नवादा के सिद्धार्थ से इंटरनेट पर गेम खेलने के जरिए हुई थी।

इन लोगों ने पहले नवादा जिले के ककोलत वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने का निर्णय लिया।

लेकिन जब ककोलत वाटरफॉल में प्रशासन ने मना किया, तो उन्होंने गूगल पर सर्च किया।

तभी उन्हें नवादा से सटे कोडरमा के वृंदाहा वाटरफॉल की जानकारी मिली। तुरंत तीनों दोस्त बाइक से वहां पहुंच गए।

वृंदाहा पहुंचने के दौरान तीनों दोस्तों ने अपने-अपने वीडियो भी बनाए।

नहाने के क्रम में ये तीनों जब फॉल के नीचे पहुंचे, तो एक दोस्त का पैर फिसल गया।

अपने दोस्त को बचाने के क्रम में बाकी दोनों युवक भी पानी में डूब गए।

इनमें से एक युवक को पानी में डूबता देख स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार बचा लिया।

लेकिन बाकी दोनों दोस्त डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों का शव निकाला जा सका।

ऐसे झोलाछाप डॉक्टर के फेर में गई महिला की जान, सूई लगाते ही निकल गए प्राण

0

उज्ज्वल दुनिया, चरही (हजारीबाग)। हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र स्थित चुरचू में झोलाछाप डॉक्टर के फेर में एक महिला की जान चली गई। घटना के बाद से डॉक्टर फरार है।

बताया जाता है कि झोलाछाप डॉक्टर रामकुमार वर्मा गांव में अवैध तरीके से अपना क्लिनिक चलाता है।

इसी गांव के लखन यादव की पत्नी अनिता देवी की तबीयत अचानक बिगड़ी, तो उस डॉक्टर के पास लेकर परिजन गए।

इंजेक्शन लगाते ही महिला अनिता देवी की हालत खराब होने लगी और जबतक कोई कुछ समझ पाता, उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे रामकुमार वर्मा के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और जानबूझ कर जान लेने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला का पति लखन यादव बिहार के औरंगाबाद में मजदूरी करता है।

पुलिस ने रिपोर्ट में मौत का कारण झोलाझाप चिकित्सक की लापरवाही को ही बताया है।

इस रिपोर्ट की वजह से ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया।

परिजनों ने शनिवार को सदर अस्पताल से विधायक मनीष जायसवाल को मामले की जानकारी दी।

फिर सदर विधायक के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी के प्रयास से महिला का पोस्टमार्टम कराया गया।

इधर सिविल सर्जन संजय जायसवाल ने मामले की जांच की बात कही है।

तालाब में तैरते दोनों शवों की हुई पहचान, तीन दिन से लापता युवकों की हो रही थी तलाश

0

उज्ज्वल दुनिया, चौपारण(हजारीबाग)। हजारीबाग के चौपारण प्रखंड स्थित नावाडीह के डोमाडाडी तालाब में शनिवार की सुबह जिन दो युवकों का तैरता हुआ शव बरामद किया गया, उनकी पहचान कर ली गई है।

इनमें एक चौपारण के नावापर निवासी स्व. नारो भुइयां को बेटा ललन भुइयां और दूसरा काली भुइयां का बेटा सिकंदर भुइयां के शव हैं।

दोनों युवक गुरुवार से ही लापता थे। उनकी तीन दिनों से तलाश की जा रही थी, लेकिन सुराग नहीं मिल रहे थे।

सूचना मिलने पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला, डीएसपी नाजिर अख्तर, चौपारण थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, मुखिया बिनोद सिंह आदि घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोग दोनों युवकों की हत्या कर तालाब में शवों को फेंक दिए जाने की आशंका भी जता रहे हैं।

पांकी हत्याकांड में आया बड़कागांव विधायक के सरकारी अंगरक्षक का नाम

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(अजय निराला)। पलामू के पांकी हत्याकांड में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी बॉडीगार्ड विजय यादव का नाम आया है।

दरअसल बीते पांच जुलाई को पलामू के पांकी में राम जानकी मंदिर के पास एक ठेकेदार जीतेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ जीतू गुप्ता की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

इस मामले में जब जांच हुई, तो बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी अंगरक्षक विजय यादव का नाम सामने आया।

इस संबंध में मृतक के भतीजे रवि ने शुक्रवार को पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा और पांकी थाना पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है।

उसने बताया के विधायक अंबा प्रसाद के यहां आने-जाने के क्रम में 26 नवंबर 2020 को अंगरक्षक विजय यादव से रवि की मुलाकात हुई थी।

वहीं 28 जून को विधायक के अंगरक्षक विजय यादव ने रवि को फोन कर अपने दो लोगों को कमरा दिलाने की बात कही थी।

उसके बाद पंडितजी लॉज में उसके कहने पर ही दोनों युवकों को कमरा दिलाया था।

विजय यादव रामगढ़ जिला बल का जवान है और पलामू जिले के जपला का रहनेवाला है।

आरोप है कि घटना में जिन दो युवकों के शामिल रहने की बात कही जा रही है, उनके रहने की व्यवस्था विजय यादव ने ही कराई थी।

पांच जुलाई की शाम साढ़े छह बजे के करीब जीतेंद्र गुप्ता उर्फ जीतू गुप्ता की बाइक सवार दो लोगों ने हत्या कर दी।

जानकारी मिली कि घटना को सीबीजेड बाइक पर सवार गोरे रंग के दो युवकों ने अंजाम दिया है। उनके पास पिस्टल थी।

हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गए।

हत्या के आरोपियों के रहने की व्यवस्था मृतक के भतीजेरवि ने ही की थी।

लेकिन उसे इस बात की भनक तक नहीं थी कि वहीं दोनों युवक उसके चाचा की हत्या करेंगे।

हत्या के बाद रवि को उसके दोस्त ने जानकारी दी कि जिन दो युवकों को उसने लॉज में ठहराया था, वे वहां से भाग गए हैं।

उसके बाद दोनों पर रवि और उसके साथियों को शक हुआ। जब रवि ने अंगरक्षक विजय यादव को फोन किया, तो उसने घटना से किसी प्रकार का रिश्ता होने से इनकार कर दिया।

रवि का कहना है कि इस मामले मेें विधायक अंबा प्रसाद का कोई लेना-देना नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

इस मामले में जब विजय यादव से उसका पक्ष लिया गया, तो उसने कहा कि वह रवि को नहीं जानता है और न ही उसने उसको फोन किया था।

अच्छी खबर : विनोबाभावे विवि में विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क में मिलेगी रियायत, बोर्ड में निर्णय

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(संदीप सिन्हा)। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें परीक्षा शुल्क में 25% की रियायत देने की अधिसूचना जारी की गई है।

कोरोना काल में विनोबाभावे विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लिया गया यह निर्णय बेहद सराहनीय और विद्यार्थियों को राहत देनेवाला माना जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए विभावि के पीआरओ डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि परीक्षा परिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

वीसी चैंबर में शनिवार को रजिस्ट्रार डॉ एमके सिंह ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के औड सेमेस्टर के विद्यार्थी इस निर्णय का लाभ ले सकेंगे।

लेकिन जिन्हें प्रोन्नति दी गई है, वही इस छूट के हकदार होंगे। विद्यार्थियों की ओर से पूर्व में जमा किए गए परीक्षा शुल्क को अगले सत्र में समायोजित कर दिया जाएगा।
रजिस्ट्रार ने यह भी बताया कि बीएड तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी अब ऑनलाइन टीचिंग प्रैक्टिस करेंगे।

बीएड कॉलेज के सभी प्राचार्यों को इसकी सूचना प्रेषित कर दी गई है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

सर, शराब पिलाकर नेताओं के पास भेजा जाता है…बचा लिजिए…

0

बिहारशरीफ शहर के अंबेर चौराहे पर शुक्रवार रात नशे में धुत एक युवती (Drunk Girl) हंगामा कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सुबह नशा टूटने पर युवती ने जो बात बताई, उसे सुनकर पुलिस भी भौंचक्की रह गई । महिला ने कहा कि एक युवक उसे शराब पिलाकर नेताओं के सामने परोसता है। पिछले वर्ष भी वह शराब के नशे में गिरफ्तार की गई थी, लेकिन पुलिस ने सच्चाई जानने के बाद डर के मारे उसे छोड़ दिया ।

एक किराना दुकानदार ने कराया युवक से संपर्क

सदर अस्पताल में युवती ने पत्रकारों के सामने कहा कि वह मूलतः पटना की रहने वाली है। पटना के शिवपुरी में  किराना दुकानदार महिला के जरिए वह यहां के राकेश नाम के युवक के संपर्क में एक वर्ष पहले आई। वही उसे झांसा देकर बिहारशरीफ ले आया। यहां उसे रोज शराब पिलाई जाती है। गुटखा खिलाया जाता है। इतना ही नहीं बड़े-बड़े नेताओं के सामने परोसा भी जाता है। युवती की इस स्वीकारोक्ति को सुन साथ आए पुलिस वाले सन्न रह गए और उसे जल्दी-जल्दी अस्पताल से बिहार थाने ले जाया गया।

पिछले वर्ष भी नशे की हालत में की गई थी गिरफ्तार

सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि शुक्रवार की रात बिहार थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सूचना मिली थी कि अंबेर चौक पर एक युवती शराब के नशे में ड्रामा कर रही है। इसी आधार पर महिला पुलिस भेजकर उसे हिरासत में लिया गया। मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां शराब पीने की पुष्टि के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि युवती के बयान की सच्चाई पता की जा रही है। इससे देह व्यापार का एंगल भी जुड़ रहा है। याद दिला दें कि पिछले साल यही युवती बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से शराब के नशे में गिरफ्तार की गई थी।

11 JULY 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Ujjwal-Duniya-11-JULY.pdf” title=”Ujjwal Duniya 11 JULY”]

सरकार के इशारे पर AIIMS और एयरपोर्ट नहीं शुरु होने दे रहा देवघर प्रशासन

0
320 फीट रोड के कारण नहीं शुरु हो पा रहा देवघर एयरपोर्ट
320 मीटर रोड के कारण नहीं शुरु हो पा रहा देवघर एयरपोर्ट

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देवघर में बन रहा एम्स और एयरपोर्ट को प्रशासनिक दावपेंच में फंसा कर ससमय चालू न होने देने के प्रयास की बात सामने आ रही है। देवघर में एम्स और एयरपोर्ट ऐसी अतिमहत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिनके चालू होने से न सिर्फ झारखंड बल्कि सीमावर्ती बिहार बंगाल के बड़ी आबादी को भी इसका लाभ मिलेगा साथ ही देवघर और झारखड का नाम देश और दुनिया के पटल पर आयेगा और झारखंड को एक नई पहचान मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि देवघर में बन रहे एम्स के उद्घाटन टालने के लिए कोविड गाइड लाइन की आड़ में प्रशासनिक अड़ंगेबाजी एवं राजनैतिक कारणों से ऐसा व्यवधान उत्पन्न किया गया कि एम्स औपचारिक रूप से शुरू नहीं हो पाया है।

उन्होनें कहा कि अब पता चल रहा है कि देवघर मधुपुर पी०डब्ल्यू०डी० पथ से निर्माणाधीन देवघर – एयरपोर्ट तक पहुंच पथ के लिये महज 320 मीटर लम्बी भूमि जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख रूपये होगी, के अधिग्रहण मामले में सुस्ती बरती जा रही है। आपको सत्ता में आए हुए 18 महीने हो गये हैं। यदि आप 18 महीने में इतनी छोटे जमीन के टुकड़े का अधिग्रहण नहीं करवा पा रहे हैं तो इसे क्या कहा जाए ? क्या ये नहीं समझा जाएगा कि आप केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के जनकल्याणकारी योजना को जनहित के नजरिये से नहीं बल्कि राजनीतिक चश्में से देख रहे हैं।

पहले एम्स और अब एयरपोर्ट चालू कराने के मामले में देवघर प्रशासन के कार्यकलाप से भी यह प्रतीत होता है कि ये कल्याणकारी योजनाओं के प्रति गंभीर न होकर राज्य में सत्तासीन राजनीतिक पार्टी के टूल की तरह काम कर रहे हैं और उनकी प्रतिबद्धता लोक कल्याणकारी कामों में कम एवं राजनैतिक आकाओं को खुश रखने में ज्यादा है।

बिहार के दरभंगा और झारखंड के देवघर में एयरपोर्ट एक साथ शुरू होनेवाला था । दरभंगा में एयरपोर्ट महीनों पहले चालू हो चुका है, कई प्रमुख शहरों से हवाई जहाज की सेवा का लाभ वहाँ के लोग उठा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हमलोग एप्रोच रोड के लिए कुछ मीटर जमीन अधिग्रहण का रोना रो रहे हैं।

दो से ज्यादा बच्चा पैदा करने पर नहीं मिलेगी सरकारी सुविधाएं, यूपी

0
यूपी-असम के बाद अब राज्यसभा में भी पेश हुआ जनसंख्या नियंत्रण बिल
यूपी-असम के बाद अब राज्यसभा में भी पेश हुआ जनसंख्या नियंत्रण बिल

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या बिल का ड्राफ्ट तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 19 जुलाई तक इस पर लोगों से राय मांगी है। लेकिन इससे पहले भाजपा के तीन सांसदों ने राज्यसभा में प्राइवेट मेंबर बिल के जरिए बढ़ती जनसंख्या पर कठोर कानून बनाने की बात कही है । भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी, हरनाथ सिंह यादव और अनिल अग्रवाल ने यह बिल पेश किया है।

राज्यसभा में पेश बिल में क्या है ?

  • ऐसे परिवार के सदस्य को लोकसभा, विधानसभा या पंचायत चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए
  • दो से ज्यादा बच्चे वाले परिवार को राज्यसभा, विधान परिषद् और इस तरह की संस्थाओं में निर्वाचित या मनोनित होने से रोका जाना चाहिए
  • ऐसे लोग कोई राजनीतिक दल नहीं बना सकते या किसी पार्टी का पदाधिकारी नहीं बन सकते
  • प्रदेश सरकार की ए से डी कैटगरी की नौकरी में अप्लाई नहीं कर सकते
  • इसी तरह, केंद्र सरकार की कैटगरी ए से डी तक में नौकरी के लिए अप्लाई नहीं कर सकते
  • निजी नौकरियों में भी ए से डी तक की कैटगरी में आवेदन नहीं कर सकते
  • ऐसे परिवार को मुफ्त भोजन, मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी जैसी सब्सिडी नहीं मिलनी चाहिए
  • बैंक या किसी भी अन्य वित्तीय संस्थाओं से लोन नहीं प्राप्त कर सकते
  • ऐसे लोगों को इनसेंटिव, स्टाइपेंड या कोई वित्तीय लाभ नहीं मिलना चाहिए
  • दो से ज्यादा बच्चों वाले परिवार के लोग कोई संस्था, यूनियन या कॉपरेटिव सोसायटी नहीं बना सकते
  • ऐसे लोग न तो किसी पेशे के हकदार होंगे और न ही किसी कामकाज के
  • वोट का अधिकार, चुनाव लड़ने का अधिकार और संगठन बनाने का अधिकार नहीं मिलेगा

स्कूलों में जनसंख्या नियंत्रण की पढ़ाई
जनसंख्या नियंत्रण बिल, 2021 के मुताबिक, हर प्रदेश सरकार अपने हिसाब से स्कूलों में जनसंख्या विस्फोट के खतरनाक प्रभाव और जनसंख्या नियंत्रण के फायदों के बारे में बताने के लिए जरूरी विषय पढ़ाने का प्रावधान करेंगे. हर महीने इन स्कूलों में जनसंख्या नियंत्रण से जुड़े लेख प्रतियोगिता और वाद-विवाद आयोजित करने होंगे.

यूपी वाले बिल में क्या है ?

किसी संप्रदाय विशेष में एक से अधिक पत्नी रखने का चलन है. ऐसे में यदि पुरुष की कुल संतानें दो से अधिक हैं तो वह सरकारी योजनाओं से वंचित हो जाएगा. लेकिन अगर पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी पत्नियों के पास दो-दो संतान हैं तो उन महिलाओं को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा, क्योंकि उन्होंने बच्चों की संख्या दो तक नियंत्रित कर रखी है. दो से अधिक बच्चों पर सुविधाएं वापस ले ली जाएंगी.

उन्होंने कहा कि अगर बीपीएल परिवार एक बच्चे के बाद नसबंदी करा लेता है तो उसे एक लाख रुपया एकमुश्त दिया जाएगा. ग्रेजुएशन तक बच्चे की शिक्षा चिकित्सा राज्य सरकार करेगी. मेडिकल या इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेस में दाखिले के दौरान वरीयता दी जाएगी. एक बच्चे वाले को और अधिक प्रोत्साहन मिले इसके लिए व्यवस्था की गई है.

मछली उत्पादन में झारखंड को नंबर वन बनाना है

0
मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच 6 करोड़ 40 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया
मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच 6 करोड़ 40 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया

★राज्य भर के 1347 लाभुक 16 प्रकार की परिसंपत्तियों से लाभान्वित हुए

★कृषकों को केसीसी से आच्छादित करने की प्रक्रिया शुरू

★मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर स्वरोजगार का माध्यम बनाना है

★डीएमएफटी से भी मत्स्य कृषकों को मिलेगा प्रोत्साहन

====================

रांची । झारखण्ड की पहचान खनिज के क्षेत्र में अधिक है। लेकिन वर्तमान सरकार का प्रयास है कि देश-दुनिया में झारखण्ड मत्स्य पालकों, पशुपालकों और प्रगतिशील किसानों वाले राज्य के रूप में भी अपनी अमिट छाप छोड़े। झारखण्ड में जलाशयों की कमी नहीं है। ग्रामीणों की सहभागिता से झारखण्ड मत्स्य उत्पादन में अग्रणी राज्य बन सकता है। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। वे राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस -2021 के अवसर पर ऑनलाइन 24 जिला के मत्स्य पलकों एवं लाभुकों को संबोधित कर रहे थे।

केसीसी से आच्छादित होंगे किसान

 मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को केसीसी का लाभ देने की प्रक्रिया चल रही है। अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ प्राप्त हो। इस निमित कार्य किया जा रहा है। जिला स्तर पर जरूरतमंदों से आवेदन लेने का निदेश दिया गया है। केसीसी नहीं मिलने की परेशानी किसानों ने मुख्यमंत्री से साझा की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र केसीसी से संबंधित समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

 मांग के अनुरूप होगा मछली का उत्पादन

 मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजार में मछली के प्रकारों की मांग के अनुरूप मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए देश के विभिन्न बड़े मछली बाजार का आंकलन किया जा रहा है। सरकार जल्द इसपर अंतिम निर्णय लेकर कार्य करेगी। ताकि किसानों की दक्षता को निखारा जा सके।

 संसाधन बढ़ाने की योजना बन रही है

 मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण आबादी की आर्थिक समृद्धि के लिए उनके लिए संसाधन जुटाने हेतु योजना पर कार्य हो रहा है। सरकार राज्य के विभिन्न जलस्रोतों, तालाब, जलाशयों का व्यापक उपयोग कर मछली पालन को बढ़ावा देने हेतु कार्य कर रही है। ऐसा कर झारखण्ड मछली उत्पादन में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आ सकता है। झारखण्ड का जनमानस की खेती के साथ-साथ पशुपालन में ऐतिहासिक भूमिका रही है। यही वजह है कि पशुधन योजना लागू की गई, जिससे पशुपालन कर राज्य की ग्रामीण आबादी लाभान्वित हो रही है।

आदित्यपुर: 101 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

0

सरायकेला: आदित्यपुर थाना की पुलिस ने 101 पुड़िया ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त में लगे एक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने बताया की आरोपी युवक मोहम्मद शमीम 101 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ इमली चौक के नजदीक खरीद बिक्री के फिराक में लगा था। तभी पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई, मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को धर- दबोचा। तलाशी के क्रम में पुलिस ने उसके पास से 101 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। जिसका कुल वजन 12. 61 ग्राम है। गिरफ्तार युवक बिहार के वैशाली जिला के मोहम्मदपुर का निवासी हैं, जो वर्तमान में सरायकेला थाना क्षेत्र के मुड़िया में रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में प.पुअनि सागर लाल महथा,चितरंजन कुमार, बरखा कुमारी और टाइगर मोबाईल औऱ सशस्त्र बल शामिल थे।