Thursday 13th of August 2026 03:10:11 AM
Homeराज्यघरेलू विवाद में भाई ने भाई की पीट-पीट कर किया हत्या

घरेलू विवाद में भाई ने भाई की पीट-पीट कर किया हत्या

पुलिस हिरासत में दो लोगों से हो रही पूछताछ

मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिमड़ा में मंगलवार को दिल दहला देने वाली वारदात को सगे भाई ने अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद में छोटा भाई ने अपने सगे बड़े भाई को सुबह सिमड़ा गांव में छोटा भाई ने बड़े भाई को पीट-पीट कर मौत का घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद गांव के आसपास आग की तरफ फैल गई और इसकी सूचना मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रोहित कुमार को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है। मृतक का पहचान 51 वर्षीय बालक हेंब्रम उर्फ बाबूजी हेंब्रम के रुप में हुई है। उक्त घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी मृतक का सगा भाई तला हेंब्रम बताया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। इस संबंध में मृतक की पत्नी तलाबिटी टुडू ने मीडिया को बताया कि तीन दिन से उसका देवर तला हेंब्रम घर में आकर किसी बात को लेकर झगड़ा-झंझट करते रहता था। मंगलवार को सुबह कहा कि आज बाबूजी हेंब्रम को मार देंगे। इतना कहकर फूस के घर में उपयोग करने वाला लकड़ी का डंडा लेकर निकला सड़क पर पीटकर हत्या कर दिया। इधर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो शादी किया था। पहली पत्नी यहा नही रहती है। जिसका दो बच्चे भी हैं दोनों बच्चे मृतक की दूसरी पत्नी (सौतेली) मां और पिता के साथ रहता है। इधर पुलिस हत्याकांड का उद्वेदन में जुटी हुई है मामले में उसी के घर के दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मौके थाना प्रभारी रोहित कुमार, एएसआई रमेश कुमार पाण्डे समेत पुलिस के जवान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments