Friday 19th of June 2026 02:16:51 AM
HomeBreaking Newsडीवीसी अस्पताल के डॉक्टर लक्ष्मण सोरेन के गाड़ी से टकराकर युवक की...

डीवीसी अस्पताल के डॉक्टर लक्ष्मण सोरेन के गाड़ी से टकराकर युवक की मौत

मृतक का शव अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में ही घण्टों पड़ा रहा
मृतक का शव अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में ही घण्टों पड़ा रहा

बोकारो: बेरमो के बोकारो झरिया ओपी थानांतर्गत घुटवे गांव के पास हीरक रोड पर हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार डीवीसी अस्पताल के डॉक्टर लक्ष्मण सोरेन के गाड़ी से यह हादसा हुआ है। उसके बाद ग्रमीणों ने अस्पताल के मुख्य द्वार बंद करके धरना पर बैठ गए है । मृतक युवक का नाम रवि केवट उम्र 27 दुगदा बस्ती निवासी बताया गया।

घटना को लेकर डीवीसी अस्पताल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ कर संडक जाम कर के नारेबाज़ी आरम्भ कर डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तथा मृतक के परिजन को डीवीसी में नियोजन की मांग और मुआवजा की मांग कर रहें है। फिलहाल मृतक का शव अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में ही घण्टों पड़ा रहा।

घटना को लेकर बोकारो झरिया ओपी , दुगदा थाना , चंद्रपुरा थाना के पुलिस समेत बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर गजेंद्र पांडेय मौके पर पहुंच कर लोगो को समझाने के प्रयास में लगे हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments