Thursday 16th of April 2026 02:45:43 AM
HomeBreaking Newsजाली हस्ताक्षर से विधालय प्रबंध समिति के खाते से हुई 50 हजार...

जाली हस्ताक्षर से विधालय प्रबंध समिति के खाते से हुई 50 हजार की निकासी

गिरिडीहः जिले के गांडेय प्रखण्ड अंतर्गत चौरा गांव स्थित चौरा मध्य विद्यालय के प्रबंधन समिति के खाते से जाली हस्ताक्षर कर 50 हजार की अवैध निकासी का मामला सामने आया है।

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामावतार तूरी ने इस बाबत गिरिडीह के साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई का मांग किया है। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने थाने में दिये आवेदन में राशि निकासी का आरोप फूलची गांव के एक युवक पर लगाया। कहा है कि जनवरी 2021 से मार्च 2021 के बीच युवक ने 50 हजार की अवैध निकासी जाली हस्ताक्षर से किया है।

बताया जाता है कि युवक ने स्कूल के पूर्व सचिव के जाली हस्ताक्षर से 50 हजार का निकासी किया है। स्कूल के पूर्व सचिव का स्थानांतरण देवघर जिले के मधुपूर हो गया है।

इस अवैध निकासी की जानकारी तब हुई जब जब स्कूल के किसी काम के लिए तीन सौ रुपये की निकासी की जानी थी। रुपये की निकासी करने जब अध्यक्ष रामावतार तूरी बैंक गये तो बैंक प्रबंधन ने खाते से बीते तीन माह के भीतर 50 हजार की निकासी किये जाने की जानकारी दिया।

हालांकि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने फूलची गांव के जिस युवक पर राशि गबन करने का आरोप लगाया है उसका चौरा मध्य विद्यालय से किस प्रकार का कनेक्शन है यह अब तक स्पष्ट नही हो पाया है। साइबर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments