Tuesday 16th of June 2026 06:38:07 AM
HomeElectionकेजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बोकारो : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत मिलने पर आप के प्रदेश संयोजक देवनाथ सिंह और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने हर्ष व्यक्त किया है। इस फैसले के लिए सर्वोच्च न्यायालय का आभार प्रकट करते हुए आम आदमी पार्टी के सभी साथियों को हार्दिक बधाई दी है।
  झारखंड प्रदेश संयोजक सिंह ने कहा है कि यह अंतरिम  राहत भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाह सत्ता के लिए करारा झटका है। ईडी मोदी सरकार के इशारे पर  जमानत का जी-तोड़ विरोध करती रही लेकिन न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल के पक्ष में राहत दी। आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राकेश ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम राहत देश में लोकतंत्र, संविधान और देश बचाने वाला कदम है। मोदी की विपक्ष को जेल भेजने की नीति को करारा जवाब है और अब लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तय हो गयी है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments