Tuesday 21st of April 2026 12:35:14 PM
HomeBreaking Newsआग्नेयास्त्र के साथ साहिबगंज के दो युवक बंगाल के मालदा मे दबोचे...

आग्नेयास्त्र के साथ साहिबगंज के दो युवक बंगाल के मालदा मे दबोचे गए

नीरज कुमार जैन/साहिबगंज

मालदा कालियाचक-2 अंतर्गत मोथाबाड़ी पुलिस ने पगलाघाट से आग्नेयास्त्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मोथाबाड़ी थाना को बीती रात सूचना मिलने पर पगलाघाट इलाके में संदिग्ध हालात में टहलते तीन व्यक्ति को देखा गया।और हर गतिविधि पर नजर रखने के उपरांत मोथाबाड़ी पुलिस ने तलाशी लिए जाने के क्रम में दो पिस्तौल,दो कारतुस,एक हसुआ और एक लोहे की छड़ बरामद होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए युवक के पास से बरामद करेंसी

पुलिस हवाले से बताया गया कि पकड़े गए तीनों अभियुक्त में दो झारखंड राज्य के रहनेवाले हैं। जिसमें एक का नाम अयेस शेख 32 एवं दूसरा इजाबुल शेख 28 वर्षीय दोनों पियारपुर, राधानगर,जिला: साहिबगंज, झारखंड और तीसरा अजीजुर रहमान 32 गोसाईहाट, बांगीटोला, मोथाबाड़ी हैं। पुलिस दल ने पगलाघाट ब्यूटी पार्क से तीनों केे अवैध कब्जे से राउंड 303 गोला-बारूद और एक लोहे की छड़ और एक हंसुआ सहित दो अवैध फायर हथियार बरामद किया।

पुलिस अपने स्तर से पुछताछ और छानबीन कर रही है कि आखिरकार ये अस्त्र कहां और किसे हस्तगत किया जाना था या फिर इसका किस कार्य में उपयोग किया जाना था। पुलिस रिमांड की मांग केे साथ बुधवार को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments