Thursday 18th of June 2026 02:03:38 PM
HomeBreaking Newsधनबाद कोचिंग डिपो में खड़ी ट्रेन बिना इंजन के ही चल पड़ी,...

धनबाद कोचिंग डिपो में खड़ी ट्रेन बिना इंजन के ही चल पड़ी, लोग हैरान

धनबाद।  धनबाद कोचिंग डिपो में एक अजीब घटना हुई । डिपो में खड़ी ट्रेन बिना इंजन के ही करीब एक किलोमीटर सरपट दौड़ गई. घटना की जानकारी मिलते ही रेल महकमे में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ ।
करीब एक किलोमीटर तक चलती रही ट्रेन
करीब एक किलोमीटर तक चलती रही ट्रेन

कोचिंग डिपो में एलएचबी के छह डिब्बे खड़े थे जो लुढ़क गए. लगभग एक किलोमीटर लगभग एक किलोमीटर आगे चले गए और दो डिब्बे पटरी से भी उतर गए. मामले की जांच के लिए इंक्वायरी कमेटी बन गई है. जांच के बाद लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप कोचिंग यार्ड में छह कोच खड़े थे. जो अचानक पुराना बाजार की ओर पटरी पर रेंगने लगी. जिसे देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. परंतु गनीमत रही कि कुछ दूर जाने के बाद छह बोगियों में से दो बोगियां बे-पटरी हो गईं. जिससे सभी कोच रुक गए ।

हादसे का शिकार हुई ट्रेन, पटरी से उतरे डिब्बे
हादसे का शिकार हुई ट्रेन, पटरी से उतरे डिब्बे
इस घटना को लेकर जांच कमेटी बनाई गई है. जो दुर्घटना के बाबत जांच कर रेलवे को रिपोर्ट सौंपेगी. हालांकि घटना में किसी प्रकार के जानमाल की नुकसान की सूचना नहीं है। सीनियर डीसीएम अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है और ना ही किसी प्रकार का कोई बाधा आई है. फिर भी जांच का आदेश दे दिया गया है
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments