Wednesday 15th of April 2026 11:27:37 PM
HomeLatest NewsTMC की सरकार ने बंगाल को पाताल तक नीचे ले जाने का...

TMC की सरकार ने बंगाल को पाताल तक नीचे ले जाने का काम किया : अमित शाह

 

पश्चिम बंगाल। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम नहीं पहुंच सके। जिससे अब वह यहां वर्चुअल रैली की है। उन्होंने कहा, बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद हम झारग्राम में पंडित रघुनाथ मुर्मू आदिवासी विश्वविद्यालय बनाएंगे। आदिवासी जातियों के विकास के लिए हम 100 करोड़ रुपये का एक कॉपर्स बनाएंगे.

अमित शाह ने कहा कि बंगाल में 10 साल से TMC की सरकार ने बंगाल को पाताल तक नीचे ले जाने का काम किया है. हर चीज में भ्रष्टाचार, टोलबाजी, राजनीतिक हिंसा, घुसपैठ ने पूरे बंगाल के विकास को तहत-नहस कर दिया है. मोदी सरकार ने 10 साल के दीदी के शासन में 115 से ज्यादा योजनाएं पहुंचाई, ये योजनाएं आप तक नहीं पहुंच रही हैं. ऐसी सरकार आपके किसी काम की नहीं है.

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा पहुंचे अमित शाह. यहां झारग्राम में वर्चुअल रैली के बाद शाह की दूसरी रैली है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments