Monday 12th of October 2026 11:13:21 AM
Homeक्राइमपुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को...

पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

सतगावां। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की देर शाम में गश्ती के दौरान बासोडीह से नेवती जाने वाले मार्ग से दो युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया । इस सम्बंध में थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि  रॉयल स्टैग कंपनी का 750 एमएल के 12 बोतल ,ब्लेंडर प्राइड कम्पनी का 750 एमएल के 12 बोतल तथा किंग फिशर का 500एमएल के 24 बीयर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों मे  19 वर्षीय रौशन कुमार पिता,संजय यादव तथा 19 वर्षीय कुंदन कुमार पिता -बिजय राम पड़ोसी राज्य बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा निवासी है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार युवकों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया।
गश्ती दल में एस.आई.रौशन कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments