Thursday 13th of August 2026 12:46:47 AM
HomeCricketदेखें - ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी-रैना की धमाकेदार...

देखें – ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी-रैना की धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी संन्यास के बाद भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार वह ऋषभ पंत की बहन की शादी में अपने जबरदस्त डांस मूव्स की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में धोनी को ऋषभ पंत और सुरेश रैना के साथ डांस करते देखा गया।

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी की रस्में मसूरी में हो रही हैं। धोनी अपने परिवार के साथ 11 मार्च को देहरादून पहुंचे और शादी की रस्मों में शामिल हुए। वहीं, ऋषभ पंत भारतीय टीम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद सोमवार सुबह शादी समारोह में पहुंचे। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धोनी को अपने पूर्व साथी सुरेश रैना और ऋषभ पंत के साथ संगीत समारोह में थिरकते देखा जा सकता है।

आईपीएल 2025 में फिर दिखेगी धोनी-पंत की जंग

धोनी और पंत दोनों ही आईपीएल 2025 में एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे। इस सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। शादी समारोह से पहले वह टीम के कैंप में भी शामिल हुए थे। यह धोनी का 18वां आईपीएल सीजन होगा।

दूसरी ओर, ऋषभ पंत आगामी आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगे। इस फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें ₹27 करोड़ की भारी कीमत में खरीदा है। आईपीएल 2025 में धोनी और पंत आमने-सामने नजर आएंगे, जिससे फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments