Thursday 16th of April 2026 06:35:03 PM
HomeLatest Newsशर्मनाक : बच्चा न होने पर पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट...

शर्मनाक : बच्चा न होने पर पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट को गर्म लोहे के रॉड से जलाया

शर्मनाक : बच्चा न होने पर पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट को गर्म लोहे के रॉड से जलाया, जंगल में भाग कर महिला ने बचाई जान

गढ़वा जिले के धुरकी से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. जहां शादी के 12 वर्ष बाद भी बच्चा नहीं होने पर पति और देवर ने विवाहिता के प्राइवेट पार्ट को लोहे के रॉड को गर्म करके जला दिया. कमर के निचले हिस्से को जलाने की जानकारी मिली है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि परसपानी गांव निवासी दिनेश प्रसाद गुप्ता की पत्नी लक्ष्मी देवी को पिछले 12 वर्षों से बच्चा नहीं हो रहा था. इस कारण उससे ससुराल वाले उससे नाराज थे.

पति, ससुर, भसुर, देवर और गोतनी अक्सर उसके साथ मारपीट किया करते थे. बुधवार को कमर के नीचले हिस्से को गर्म लोहे से जला दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पीड़ित महिला की सौतेली मां पुष्पांजलि देवी ने कहा कि बच्चा नहीं होने से लक्ष्मी के ससुराल वाले पिछले कई सालों से उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज करते आ रहे थे. इसी क्रम में बुधवार को लक्ष्मी के पति और देवर ने रसोई गैस पर लोहे का झंझरा गर्म कर उसे जला दिया.

किसी तरह लक्ष्मी घर से भाग निकली और जंगल के रास्ते निकलकर एक ग्रामीण के मोबाइल फोन से इसकी जानकारी परिजनों को दी.

इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सौतेली मां ने बताया कि लक्ष्मी के शरीर पर जगह-जगह पर दाग दिया गया है. महिला अस्पताल में बेसुध पड़ी मिली.

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments