Thursday 16th of April 2026 05:56:09 PM
HomeBreaking Newsरामगढ़ पुलिस ने नकली गुटखा बनाने की मिनी फैक्ट्री का किया पर्दाफाश

रामगढ़ पुलिस ने नकली गुटखा बनाने की मिनी फैक्ट्री का किया पर्दाफाश

गुटखा बनाने वाला मिश्रण, 30 बोरा और 10 बोरा गुटखा और रेपर,मसीन सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया
30 बोरा गुटखा बनाने वाला मिश्रण और 10 बोरा गुटखा और रेपर,मशीन सहित चार लोग गिरफ्तार

हीरा सिंह/ उज्ज्वल दुनिया

रामगढ़। रामगढ़ पुलिस ने छापेमारी कर रामगढ़ थाना क्षेत्र के छोटकी मुर्राम स्थित मनतागड़ा में एक निजी मकान मालिक विशाल सिंह के मकान में छापेमारी कर अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया ।

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रामगढ़ इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो ने छापेमारी कर गुटखा बनाने वाली मशीन, गुटखा बनाने वाला मिश्रण 30 बोरा और 10 बोरा गुटखा और रेपर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।

साथ ही अलग-अलग किस्म की गुटखा पैक करने वाली जिपर और गुटखा बरामद किया। बताया जाता है कि स्थित छोटकी मुर्राम मनतागड़ा में एक निजी मकान में इस धंधे को संचालित किया जा रहा था ।

पुलिस ने गुड्डू गुप्ता, जितेंद्र शर्मा उर्फ पारु, वीरेंद्र बरनवाल और राकेश महतो को गिरफ्तार किया।

मकान मालिक फरार

पुलिस ने बताया कि मकान मालिक विशाल सिंह फरार है।गिरफ्तार लोगों में तीन रामगढ़ और एक युवक यूपी का है पुलिस ने बताया कि यहां कमला पसंद, विमल, स्वीट सुपारी, सोना ब्रांड और पान पराग सहित कई किस्म के गुटके बनाए जाते थे।गुटखा बनाने के बाद इन्हें रामगढ़ शहर सहित जिले के दुकानों में पहुंचाया जाता था और बेचा जाता था।गुटखा और सामग्रियों को मिलाकर लगभग 8 से 10 लाख का सामान पुलिस ने जब्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments