Thursday 16th of April 2026 06:35:47 PM
HomeLatest Newsबीएड कॉलेज के प्राचार्य ने लिया अधिक पैसा, कुलपति ने लगाई फटकार,...

बीएड कॉलेज के प्राचार्य ने लिया अधिक पैसा, कुलपति ने लगाई फटकार, वापस होगा पैंसा: सुदामा

सरायकेला: चांडिल अनुमंडल के लुपुंगडीह में अवस्थित आसु किस्कू एवं रवि किस्कू बीएड कॉलेज के प्रचार्य पर अधिक पैंसा लेने का आरोप लगा है। जब झाछामो जिलाध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम के पास यह मामला पंहुचा की छात्रों से अलग से पंजीकरण के नाम पर अपने ही विश्वविद्यालय का भी दो सौं रूपया करके अधिक लिया जा रहा है। तब इस मामले पर झाछामो जिलाध्यक्ष ने बीएड कालेज के प्रचार्य डॉ.अधिकारी से मिले, तो प्रचार्य भी पंजीकरण के नाम पर अधिक ही दो सौ रुपया लेने की बात कही। इसके बाद जिलाध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गंगाधर पाडा से दूरभाष पर संपर्क किया गया और मामला की पुरी जानकारी दिया। वही तुरंत कुलपति ने वोकेशनल कोर्स के पदाधिकारी को मामले को संज्ञान लेने को कहा और जांच पड़ताल किए जाने पर पाया गया कि हरेक छात्र जो अपने ही विश्वविद्यालय के उनसे भी फिजुल पैंसा लिया गया था। जबकि, अपने विश्वविद्यालय का कोई चार्ज नहीं लिया जाता है।

मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएड कालेज के सचिव बरूण डे से दूरभाष पर बात कर सभी छात्रो को लिए गए अधिक पैंसा को वापस करने को कहा और आगे ऐसे घटना की पुनरावृत्ति नही करने का चेतावनी दी और फटकार लगाई। वही झाछामो के जिलाध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम ने कहा की छात्रो के साथ अन्याय बर्दाश्त नही किया जाएगा। ऐसा दोबारा होने पर छात्र आर- पार की लडाई लडने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर छात्र नेता दीनबंधु महतो, महावीर हांसदा, सोमाय टुडू आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments