Thursday 16th of April 2026 01:25:05 PM
HomeViral Newsहजारीबाग के पदमा में अवैध तरीके से रेलवे टिकट करता था ब्लैक,...

हजारीबाग के पदमा में अवैध तरीके से रेलवे टिकट करता था ब्लैक, पुलिस ने जब्त किया कंप्यूटर

सांकेतिक तस्वीर 

उज्जवल दुनिया संवाददाता

हजारीबाग। जिले के पदमा स्थित सरैया में रेलवे टिकट ब्लैक करनेवाला विकास केशरी का कारनामा पकड़ा गया। रेलवे पुलिस ने छापेमारी में उसके घर से कई टिकट और कंप्यूटर के साथ अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया है।

पदमा थाना प्रभारी ने बताया कि विकास केशरी के घर से रेलवे पुलिस कंप्यूटर का मॉनिटर और सिस्टम खंगालने के लिए ले गई है। बताया जाता है कि काफी दिनों से अवैध तरीके से रेलवे का टिकट ब्लैक किया जा रहा था। रेलवे के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो टीम गठित कर आरोपी के घर छापेमारी की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments