Monday 15th of June 2026 07:44:19 PM
HomeStatesबिजली के करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

बिजली के करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली में बिजली के करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक इंदर साव धरगुल्ली गांव का ही निवासी था।बगोदर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली गांव से होकर बिजली का हाई टेंशन तार गुजरा हुआ है। जर्जर तार मंगलवार को आचनक टूट कर जमीन पर गिर गया जिसकी चपेट में इंदर साव आ गये। जिसके उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।घटना की सूचना पाकर बगोदर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बगोदर अस्पताल भेज दिया और कार्रवाई में जुटी है।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय जिप सदस्य दुर्गेश कुमार बगोदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना को दुःखद बताते हुए। इसके लिये बिजली विभाग को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना घटित हुई है। उन्होंने विभाग से अविलम्ब मृतक के परिजन को मुआवजा देने का मांग किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments