Thursday 23rd of April 2026 03:34:39 PM
HomeBreaking Newsहजारीबाग में हथियार के साथ सप्लायर गिरफ्तार, तीन फरार

हजारीबाग में हथियार के साथ सप्लायर गिरफ्तार, तीन फरार

हजारीबाग में हथियार के साथ सप्लायर गिरफ्तार, तीन फरार
हजारीबाग में हथियार के साथ सप्लायर गिरफ्तार, तीन फरार

हजारीबाग। कोर्रा थाना पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 27 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कनहरी हिल के पास कुछ लड़के हथियार के साथ हैं, जो किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक छापामार दल का गठन कर सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए कोर्रा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा कनहरी हिल पहुंचे। वहां देखा कि कुछ लड़के किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

अचानक पुलिस बल को देखकर सभी लड़के इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सशस्त्र बल के साथ एक व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ा। पकड़ाए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विभास कुमार सिंह कदमा निवासी बताया। उसके बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उस युवक ने कमर में एक रिवाल्वर एवं काले रंग की पिस्टल एवं दो गोलियां छिपाकर रखी हुई थी। इस संबंध में कोर्रा थाना कांड संख्या 115/21 के तहत युवक गिरफ्तार किया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि पकड़ा गया युवक हथियार बेचने का कारोबार करता था। यह आशीष कुमार से हथियार खरीद कर सूरज कुमार एवं सोनू कुमार को देने की फिराक में कनहरी हिल के पास खड़ा था और योजना बना रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है एवं तीनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments