Thursday 16th of April 2026 12:36:42 PM
HomeBreaking Newsबड़कागांव और केरेडारी में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दों को संसद में...

बड़कागांव और केरेडारी में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दों को संसद में उठाऊंगा : संजय मेहता

लोकसभा प्रत्याशी संजय का बड़कागांव विधानसभा में जनसंपर्क अभियान

उज्जवल दुनिया संवाददाता

हजारीबाग।लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा हज़ारीबाग में प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है।
हज़ारीबाग से राजनीति के क्षेत्र में उभरते हुए चेहरे के रूप में सबसे बड़ा चेहरा अभी जेबीकेएसएस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार मेहता का देखा जा रहा है। झारखंडियत के मुद्दों पर वह चुनाव लड़ रहे हैं। और अपने जनसंपर्क के दौरान लोगों से जनसमर्थन मांग रहे हैं। रविवार को संजय मेहता ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान कई पंचायत एवं गांव में जाकर उन्होंने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। नुक्कड़ सभाओं में संजय को सुनने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी और उनके पक्ष में मतदान करने हेतु संकल्प लिया। जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा में जेबीकेएसएस के कई कार्यकर्ता, समर्थक एवं आमजनों की उपस्थिति रही। सबने 20 मई को क्रम संख्या 16 हेलमेट छाप पर बटन दबाकर अपने माटी के लाल को चुनने का संकल्प लिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments