Sunday 11th of October 2026 11:26:25 PM
Homeराजनीतिसीएम रेखा गुप्ता 27 फरवरी को डिप्टी स्पीकर पद के लिए मोहन...

सीएम रेखा गुप्ता 27 फरवरी को डिप्टी स्पीकर पद के लिए मोहन सिंह बिष्ट का नाम करेंगी प्रस्तावित – DELHI ASSEMBLY DEPUTY SPEAKER

दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर चल रही अटकलों का दौर आखिरकार खत्म होने जा रहा है। आगामी 27 फरवरी को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम को इस महत्वपूर्ण पद के लिए प्रस्तावित करेंगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब हाल ही में भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। अब डिप्टी स्पीकर के पद के लिए भी भाजपा ने अपने वरिष्ठ और अनुभवी नेता को नामित करने का फैसला किया है।

दिल्ली विधानसभा में मोहन सिंह बिष्ट होंगे डिप्टी स्पीकर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन, यानी 27 फरवरी को मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव पेश करेंगी। इस पद के लिए कोई अन्य दावेदार नहीं है, जिससे यह तय माना जा रहा है कि मोहन सिंह बिष्ट निर्विरोध रूप से दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुने जाएंगे।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई कार्यसूची के अनुसार, मोहन सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित करने के लिए दो अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। पहला प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पेश किया जाएगा, जिसका समर्थन पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा करेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments