Thursday 13th of August 2026 01:22:35 PM
HomeLatest Newsरथयात्रा पर कोरोना का साया, मेले पर भी नहीं बनी बात, भाई

रथयात्रा पर कोरोना का साया, मेले पर भी नहीं बनी बात, भाई

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग के सिलवार और बड़कागांव में 12 जुलाई को होनवाली रथयात्रा स्थगित कर दी गई है।

कोरोना से बचाव के लिए इस मौके पर लगनेवाले मेले पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सिलवार जगन्नाथ मंदिर और बड़कागांव में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा सरकारी गाइडलाइन के तहत होगी।

मुख्य पूजा पुजारी करेंगे। वहीं मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के साथ श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर पाएंगे।

लगातार दूसरे साल भी श्रद्धालु भगवान को रथ के सहारे मौसीबाड़ी नहीं ले जा पाएंगे। सिर्फ सांकेतिक विधान पूरे किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments