Monday 12th of October 2026 03:28:18 PM
HomeLatest Newsपिकअप में ले जाया जा रहा था 15 लाख से अधिक का...

पिकअप में ले जाया जा रहा था 15 लाख से अधिक का गांजा, चालक फरार

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग मुफस्सिल थाना पुलिस ने पिकअप वैन से 15 लाख से अधिक की कीमत का गांजा बरामद किया है।

रांची-पटना रोड एनएच-33 पर चानो ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उधर से जा रहे योद्धा पिकअप वैन को पकड़ा।

बिना नंबर के सफेद पिकअप का चालक पुलिस को देख कर पिकअप छोड़ फरार हो गया।

टाउन डीएसपी महेश प्रजापति ने बताया कि पिकअप में 28 बड़े पैकेट में गांजा बरामद किया गया।

हर पैकेट का वजन करीब पांच किलो और 14 माध्यम आकार के पैकेट में एक किलो और छोटे पैकेट में 700 ग्राम गांजा रखा हुआ था।

प्रत्येक का वजन एक किलो और छोटा पैकेट 700 ग्राम का पाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments