Thursday 13th of August 2026 12:20:56 AM
HomeLatest Newsमुख्यमंत्री पद के लिए ममता पहले नंबर पर कायम

मुख्यमंत्री पद के लिए ममता पहले नंबर पर कायम

एबीपी न्यूज़-सीएनएक्स के सर्वे में 77 फीसद लोगों को कहना है कि सौरव गांगुली को राजनीति में आना चाहिए। सर्वे में 76.53 फीसद लोगों ने ‘दादा’ के राजनीति में आने की वकालत की।

वहीं 21.28 फीसद लोगों ने कहा कि गांगुली को राजनीतिक पारी की शुरुआत नहीं करना चाहिए। इसके अलावा 2.19 फीसद लोगों ने इस पर कोई राय नहीं दी। अब जब 77 फीसद लोगों का मानना है कि सौरव गांगुली को राजनीतिक पारी की शुरुआत करना चाहिए, वहीं कुछ लोग ‘दादा’ को चुनाव के बाद राज्य का मुख्यमंत्री भी देखना चाहते हैं। सर्वे के मुताबिक, 12.72 फीसद लोग चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव के बाद गांगुली राज्य की कमान संभालें। मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पसंद में गांगुली तीसरे पायदान पर हैं।

सर्वे में लोगों की पहली पसंद राज्य की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। उन्हें 38 फीसद लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। दूसरे नंबर पर बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष हैं। दिलीप को 18.68 फीसद लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। सुवेंदु अधिकारी 10.13 फीसद लोगों की पसंद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments