Monday 12th of October 2026 01:26:12 PM
HomeLatest Newsछठ जैसे महापर्व पर गंदी राजनीति बंद करे भाजपा

छठ जैसे महापर्व पर गंदी राजनीति बंद करे भाजपा

उज्ज्वल दुनिया/रांची । एक ओर भाजपा की केन्द्र सरकार राज्यों के लिए गाइडलाइन्स जारी करती है और जब राज्य सरकार कोविड को लेकर केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करते हैं तो यही भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर लोगों को भड़काती है । इनकी राजनीतिक दुर्गंध को भगवान् भास्कर भी माफ नहीं करेंगे । ये बातें झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कही । 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड सरकार राज्यवासियों की श्रद्धा का संपूर्ण सम्मान करेगी। आस्था पर कोई आंच नहीं आने देगी। लेकिन गंदी राजनीति के आगे घुटना नहीं टेकेगी। उन्होंने कहा कि छठ जैसे पवित्र त्यौहार पर गंदी राजनीति की सजा भाजपा को जरूर मिलेगी । जनता की नजर में तो वे पहले ही गिर चुके हैं अब भगवान् भी उनको माफ नहीं करेंगे । 

उन्होंने आरोप लगाया कि छठ महापर्व को लेकर भाजपा राजनीतिक दुर्गंध फैला रही है। सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव में मुंह की खाने के बाद भाजपा के लोग अब धार्मिक उन्माद फैलाने में जुट गए हैं। जबकि यही लोग कभी थाली बजा कर तो कभी दीप जला कर कोरोना भगा रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments