Monday 12th of October 2026 08:20:50 AM
HomeLatest Newsआरोप

आरोप

कोलकाता, बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार दुर्गा पूजा समितियों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा कर ‘‘घूस’’ देने का प्रयास कर रही है । उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस इन घोषणाओं के जरिए खुद को भाजपा की तुलना में ‘‘हिंदुत्व के बड़े पैराकार’’ की तरह पेश करना चाहती है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता व बहरामपुर से सांसद चौधरी ने कहा कि भाजपा के साथ हिंदुत्व के लिए होड़ में उतरने के बजाए राज्य सरकार को रोजगार सृजन और उद्योगों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘कल हमने देखा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा समितियों को 50,000 रुपये तथा अन्य सौगात देने की घोषणा की। इससे पहले इमामों और मुअज्जिनों को भत्ता देकर राज्य सरकार ने खुद को मुस्लिमों का मसीहा घोषित करने का प्रयास किया।’’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments