Tuesday 16th of June 2026 07:48:08 AM
HomeBreaking NewsLalu Yadav के लिए जेल मैन्यूअल का उल्लंघन मामला, RIIMS निदेशक ने...

Lalu Yadav के लिए जेल मैन्यूअल का उल्लंघन मामला, RIIMS निदेशक ने कोर्ट में मांगी माफी

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता Lalu Yadav के खिलाफ जेल उल्लंघन केस में झारखंड हाई कोर्ट ने सुनवाई हुई ।  जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में लालू यादव के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में सुनवाई के दौरान RIIMS के निदेशक की तरफ से माफिनामे के साथ मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट दाखिल की गई । RIIMS निदेशक ने जेल मैनुअल मामले में बिना शर्त कोर्ट से माफी मांगी है ।

इस मामले में जेल मैनुअल में संशोधन किए जाने से संबंधित s.o.p. को भी कोर्ट में दाखिल किया गया । मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल होने के बाद आज इस मामले की सुनवाई स्थगित कर दी गई । चारा घोटाला केस में लालू यादव 4 मामलों में सजायाफ्ता हैं ।

Lalu Yadav होटवार जेल प्रशासन की कस्टडी में है और तबीयत खराब होने के कारण लंबे वक्त से उनका इलाज रिम्स में चल रहा था । इसी दौरान रिम्स के पेइंग वार्ड से लालू यादव को केली बंगले में शिफ्ट किया गया था । लगातार इस तरह की खबरें आ रही थी कि Lalu Yadav को जेल मैनुअल से अलग जाकर सुविधाएं दी जा रही हैं और जेल मैनुअल का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है । इस मामले में कोर्ट ने स्वत संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी थी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments