Wednesday 17th of June 2026 06:10:24 AM
HomeBreaking Newsदैनिक भास्कर और भारत समाचार ग्रुप पर इनकम टैक्स का छापा

दैनिक भास्कर और भारत समाचार ग्रुप पर इनकम टैक्स का छापा

मीडिया ग्रुप दैनिक भास्‍कर के देशभर के कई ऑफिसों में गुरुवार सुबह इनकम टैक्‍स के छापे मारे गए । सूत्रों ने बताया कि भास्‍कर ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप है । अधिकारियों ने दैनिक भास्‍कर के दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, गुजरात और महाराष्‍ट्र के ऑफिस परिसरों की तलाशी ली । ग्रुप के प्रमोटर्स के घरों और ऑफिसों पर भी छापेमारी की गई ।

मीडिया की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग से घबराकर छापेमारी- कांग्रेस
मीडिया की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग से घबराकर छापेमारी- कांग्रेस 

यूपी के समाचार चैनल भारत समाचार ग्रुप पर भी छापेमारी

यूपी के एक टीवी चैनल, भारत समाचार के ठिकानों पर भी छापे मारे गए. आयकर अधिकारियों की टीम ने इसके लखनऊ स्थित ऑफिस और संपादक के घर की तलाशी ली । सूत्रों ने दावा कि चैनल की ओर से टैक्‍स चोरी के पुख्‍ता सबूत के आधार पर यह छापे मारे गए । भारत समाचार की हालिया रिपोर्टिंग में यूपी सरकार की आलोचना की गई थी ।

गंगा किनारे शवों और वैक्सीन की कमी की कवरेज के कारण छापेमारी- विपक्ष

विपक्ष ने आरोप लगाया है कि इन दोनों मीडिया ग्रुप ने गंगा किनारे शवों और देश में वैक्सीन की कमी की खबरों को प्रमुखता से दिखाया था। इसलिए केन्द्र सरकार इन दोनों मीडिया समूहों को परेशान कर रही है । देश के सबसे बड़े अखबार समूहों में से एक, दैनिक भास्‍कर ने अप्रैल-मई माह में कोविड-19 की दूसरी लहर में बड़े पैमाने पर तबाही की मुखरता से रिपोर्टिंग की थी.भास्कर ने कोरोना महामारी के दौरान आधिकारिक दावों पर आलोचनात्मक रुख वाली रिपोर्टों की एक सीरीज प्रकाशित की थी, इसमें ऑक्‍सीजन, हॉस्पिटल बेड और वैक्‍सीन की कमी के कारण लोगों को हुई भारी परेशानी को हाईलाइट किया गया था.इसकी कवरेज ने यूपी और बिहार के कस्‍बों में गंगा नदी में तैरते कोविड प्रभावितों के शवों की भयावह स्थिति को उजागर किया था ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments