Friday 17th of April 2026 10:26:20 PM
HomeBreaking Newsगिरिडीहः पैसे के लिए नानी की गला रेत कर हत्या और मां...

गिरिडीहः पैसे के लिए नानी की गला रेत कर हत्या और मां को चाकू से गोद डाला

इसी खाट पर सोई थी बुजुर्ग महिला, जब उसके नाती ने गला रेत कर हत्या कर दी
इसी खाट पर सोई थी बुजुर्ग महिला, जब उसके नाती ने गला रेत कर हत्या कर दी

गिरिडीहः निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटुण्डा में शनिवार की रात एक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपनी नानी की गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही मां को चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतका की पहचान निवासी स्व. लखन पंडित की पत्नी मसोमात पार्वती देवी (70) के रूप में की गई। पार्वती अपनी बेटी रतनी देवी घर पर रहती थी। घायल महिला रतनी देवी ने घटना में शामिल अपने पुत्र संतोष समेत उसके दो साथियों के नाम पुलिस को बताया है।

रतनी देवी ने बताया कि मां पार्वती देवी के पति सरकारी नौकरी में थे। पिता के निधन के बाद मां पार्वती देवी को पेंशन मिलता था। साथ ही उसने हाल ही में चैगड़ो में एक जमीन की बिक्री भी की थी। कोई और संतान नहीं होने के कारण वह रतनी देवी के घर पर ही रहती थी।

बताया जाता है कि आरोपी संतोष की अपनी नानी के धन पर नजर थी। समय-समय पर वह नानी और मां से रुपए की मांग करता था। उसकी मांग को पूरा भी किया जाता था। पर जब से संतोष के एक महिला के साथ अवैध संबध की जानकारी मिली, तब से उसकी नानी और मां रुपए देने में आनाकानी करती थी। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments