Tuesday 14th of April 2026 06:05:59 AM
HomeBreaking Newsझारखंड में अफसरों को ठगने वाला गिरोह भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार, कई IPS...

झारखंड में अफसरों को ठगने वाला गिरोह भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार, कई IPS भी बने शिकार

झारखंड पुलिस ने अफसरों को मनचाही पोस्टिंग और स्थानांतरण का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच के दौरान कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के ठगी के शिकार होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अयान सरकार, चंदन लाल, सूर्यप्रभात, कैप्टन सिंह सलूजा और सज्जाद उर्फ मुन्ना शामिल हैं। ये आरोपी व्हाट्सएप चैट के जरिए अधिकारियों के साथ लेनदेन और पोस्टिंग की बातें करते थे। पुलिस इन चैट्स को खंगाल रही है।

जांच में यह भी पता चला कि अयान सरकार भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन के कारोबारी साझेदार हैं, जबकि सूर्यप्रभात भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुका है। कैप्टन सिंह सलूजा और सूर्यप्रभात भाजपा के एक राज्यसभा सदस्य के करीबी बताए जाते हैं।

पुलिस ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। ठगी के शिकार अधिकारियों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments