Thursday 16th of April 2026 02:52:24 PM
HomeBreaking Newsजामताडा के पूर्व विधायक विष्णु भैया का निधन

जामताडा के पूर्व विधायक विष्णु भैया का निधन

रांची के मेडिका में ली अंतिम सांस
रांची के मेडिका में ली अंतिम सांस

जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया का शनिवार की रात मेडिका अस्पताल में निधन हो गया। वे लंग्स तथा किडनी की बीमारी से पीडि़त थे। इस आशय की जानकारी विष्णु भैया के दामाद हरिओमजी ने शनिवार की देर रात दी। हरिओमजी रांची के हरमू में रह रहे हैैं। विष्णु भैया की पत्नी तथा परिवार के कई सदस्य भी हरमू में ही रह रहे हैैं। विष्णु भैया का इलाज पहले रिम्स में चल रहा था। वे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। उनके फेफड़े में पानी भर गया था। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

उनसे मिलने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी रिम्स पहुंचे थे। उन्होंने रिम्स प्रबंधन और राज्य सरकार से विष्णु भैया के बेहतर इलाज का प्रबंध करने का आग्रह किया था। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की थी।

राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी उनसे मिलने 17 मार्च को रिम्स पहुंचे थे। उनकी सेहत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात उन्होंने मेडिका आइसीयू में अंतिम सांस लीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments