Tuesday 23rd of June 2026 10:32:27 PM
HomeBreaking Newsविधानसभा सत्र के दौरान दिनेश षाडंगी का धरना, कहा

विधानसभा सत्र के दौरान दिनेश षाडंगी का धरना, कहा

उर्दू शिक्षकों की तरह बाकी शिक्षकों को भी मिले वेतनमान का लाभ
सभी अनुमति एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को मिले अनुदान

बहरागोड़ा के पूर्व विधायक दिनेश षाड़ंगी ने झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया।  उन्होंने मांग किया कि वित्त रहित शिक्षा नीति जो कि झारखंड के माथे पर कलंक का टीका है उसे समाप्त कर अल्पसंख्यक विद्यालयों के तर्ज पर सभी अनुमति एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को वेतन राशि अनुदान के रूप में दिया जाए।

रेलवे लाइन के लिए निःशुल्क जमीन केन्द्र सरकार को दें

विधायकों / पूर्व विधायकों की गंभीर बीमारी चिकित्सा की प्रतिपूर्ति राशि में कटौती को अविलंब समाप्त कर पूर्ण राशि का भुगतान किया जाए। चाकुलिया बुड़ामारा रेलवे लाइन के लिए राज्य सरकार अनापत्ति प्रमाण पत्र भेजने के साथ झारखंड में पड़ने वाले 35 किलोमीटर रेलवे लाइन के लिए निशुल्क जमीन ओडिशा सरकार के तर्ज पर स्वीकृत देकर केंद्र सरकार को भेजें। उन्होंने कहा कि यह सभी मुद्दे जनहित के लिए हैं और राज्य सरकार को इस पर गंभीर होने की जरूरत है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, अनंत ओझा सहित कई भाजपा विधायकों ने उनके धरने में शामिल होकर उनका समर्थन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments