Friday 17th of April 2026 09:55:25 AM
HomeBreaking Newsधनबाद के भाजपा विधायक के बयान पर विवाद, कहा

धनबाद के भाजपा विधायक के बयान पर विवाद, कहा

वासेपुर के रहमत कॉलोनी में दिया विवादित भाषण
वासेपुर के रहमत कॉलोनी में दिया विवादित भाषण

धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा का एक भाषण विवादों में आ गया है। विरोधी उनपर निशाना साध रहे हैं। दरअसल धनबाद के वासेपुर एरिया के रहमत कॉलोनी में भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा था कि जो मुझे वोट देगा उसका काम पहले करूंगा। इसके अलावा भी भाजपा विधायक ने कई और आपत्तिजन बातें कही थी।

भाजपा विधायक राज सिन्हा ने क्या कहा ?

भाजपा विधायक राज सिन्हा ने वासेपुर के रहमत कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कहा “मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देते, इसलिए वासेपुर में विकास का काम रुका हुआ है। धनबाद के बाकी ईलाकों को देखिए और वासेपुर को देखिए, दोनों के विकास में जमीन-आसमान का फर्क नजर आएगा।”

आप हमें वोट दिजिए, आपकी बेहतरी के लिए सोचूंगा

भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आप लोग अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं और कभी भाजपा के लिए वोट नहीं किया। इसलिए विकास के लिए आप लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। अब आपने जब एक कदम बढ़ाया है तो मैं भी आपकी बेहतरी के लिए दो कदम बढ़ाने की सोचूंगा। आप दो कदम आगे बढ़कर चुनाव में मेरे लिए कुछ करेंगें तो मैं आपके विकास के लिए दस कदम आगे बढ़ाऊंगा।

विरोधियों ने जताई आपत्ति

झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि विधायक राज सिन्हा की मानसिकता ही गंदी है । जब भारत में गुप्त मतदान की परंपरा है तो उन्हें कैसे पता कि कौन किसे वोट देता है ? उन्होने कहा कि विधायक सबी का होता है। एक जनप्रतिनिधि जनता के बीच फर्क नहीं करता। रमेश टुडू ने कहा कि राज सिन्हा जैसे इंसान को जनप्रतिनिधि होने का हक ही नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments