Sunday 19th of April 2026 03:01:44 PM
HomeBreaking Newsकहीं कांग्रेस नेताओं के ऑडियो

कहीं कांग्रेस नेताओं के ऑडियो

झारखंड में ऑडियो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने का पुराना इतिहास रहा है
झारखंड में ऑडियो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने का पुराना इतिहास रहा है

पिछले एक हफ्ते में कांग्रेस के दो विधायकों के ऑडियो और वीडियो मीडिया में लीक हुए हैं (या लीक करवाये गये हैं) । तीन दिनों के अंदर कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की के दो वीडियो लीक हुए । पहले वीडियो में वो रूपा तिर्की के परिजनों को सीबीआई जांच की मांग छोड़ने के बदले पेट्रोल पंप, नौकरी और न जानें क्या-क्या प्रलोभन देते देखे जा सकते हैं।

दूसरे वीडियो में बंधु तिर्की को डीसी अबु इमरान कहते हैं कि डीसी मुस्लिम,  ईलाका मुस्लिम, सीओ मुस्लिम और आपको जीताया भी मुसलमानों ने ही है ।

तीसरा ऑडियो क्लिप कांग्रेस के एक और विधायक इरफान अंसारी का वायरल हो रहा है, जिसमें वो एसडीओ को धमकी देते हुए कहते हैं कि आप अल्पसंख्यकों को परेशान मत कीजिए,  ये भाजपा का राज नहीं है।

कहीं जानबूझकर तो लीक नहीं कराए जा रहे हैं वीडियो लीक ?

बंधु तिर्की हो या इरफान अंसारी,  दोनों में मंत्री बनने की क्षमता है या दोनों कम से कम बोर्ड-निगम के चेयरमैन पद की योग्यता तो रखते ही हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कहीं पार्टी के अंदर उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ही तो जानबूझकर ऑडियो- वीडियो लीक नहीं करवा रहे ? इस आशंका को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि इरफान अंसारी का जो ऑडियो लीक हुआ है वो क्रिसमस के पहले का है यानि तकरीबन एक साल पुराना। यानि यह किसी भी कीमत पर विवाद में घसीटने की कोशिश लगती है।

हेमंत सोरेन को शपथ लिए दो साल होने को हैं लेकिन 12 वां मंत्री पद और बोर्ड निगमों के चेयरमैन के तमाम पद खाली हैं। इसके अलावा भी कांग्रेस के अंदर ही आपसी वर्चस्व की जंग अंदर ही अंदर चलती रहती है।  ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कोई अपना और अंदर का आदमी ही कांग्रेस के विधायकों को बदनाम करने की साजिश रच रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments