Tuesday 16th of June 2026 10:37:32 PM
HomeBreaking Newsकांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग

इसी कार्यक्रम के दौरान आलोक दूबे ने जातिसूचक शब्द कहे और अभद्र भाषा का प्रयोग किया- रमा खलखो
इसी कार्यक्रम के दौरान आलोक दूबे ने जातिसूचक शब्द कहे और अभद्र भाषा का प्रयोग किया- रमा खलखो

रांची की पूर्व मेयर और सीनियर कांग्रेस नेता रमा खलखो ने पार्टी के एक प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव और प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से की है। इस मामले में शिकायत के आधार पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। शिकायत के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के बुलावे पर आयोजित बैठक से लौट रहीं रमा खलखो की आलोक दूबे से बकझक हुई।

केशव महतो कमलेश के लिए कही गंदी बात

दूबे पर आरोप है कि उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की और ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, जिसे आम तौर पर एक महिला के सामने नहीं बोला जाता है। इस मामले  रमा खलखो ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को भी शिकायत की एक प्रति भेजी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments