Sunday 19th of April 2026 09:39:54 PM
HomeBreaking Newsकमल हसन को हराने वाली कोयम्बटूर विधायक वनाथी श्रिनिवासन आज रांची आएंगी

कमल हसन को हराने वाली कोयम्बटूर विधायक वनाथी श्रिनिवासन आज रांची आएंगी

प्रखर राष्ट्रवादी महिला जिसने हिंदी और हिंदुत्व का परचम लहराया
प्रखर राष्ट्रवादी महिला जिसने तमिलनाडु में हिंदी और हिंदुत्व का परचम लहराया

 

रांची। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कमल हसन को चुनाव में शिकस्त देने वाली तमिलनाडु के कोयम्बटूर की विधायक वनाथी श्रिनिवासन आज रांची आ रहीं हैं। तमिलनाडु की राजनीति में कोयम्बटूर साउथ सीट से चुनाव जीतना इसलिए भी ज्यादा टफ है क्योंकि जयललिता की खास शशिकला यहां से चुनाव लड़ती रही हैं। लेकिन कमल हसन, द्रमुक और अन्नाद्रमुक के रहने अगर वनाथी श्रिनिवासन ने चुनाव में जीत हासिल की तो इनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

चुनाव के दौरान “कॉफी विद वानथी” से देश-विदेश में चर्चा में आईं

अपने चुनाव के दौरान वनाथी श्रीनिवासन ने प्रचार का अनोखा तरीका निकाला। वे किसी के भी घर जाकर, उसके किचन में खुद से कॉफी बनाकर पूरे परिवार को पिलातीं और उनसे राजनीति छोड़ पारिवारिक दिक्कतों पर चर्चा करतीं। उनका ये अंदाज इतना लोकप्रिय हुआ कि विदेशों में छपने वाली पत्र-पत्रिकाओं ने भी कॉफी विद वानथी पर स्टडी की।

16 सिंतबर को होगी भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने बताया कि बुधवार शाम 7 बजे सेवा विमान से रांची एयरपोर्ट पहुचेंगी भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन। एयरपोर्ट पर सैकड़ो महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका पारंपरिक गाजे-बाजे से भव्य स्वागत होगा । मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक16 सिंतबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में होना सुनिश्चित किया गया है। उक्त बैठक में प्रदेश पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल होंगे।

इस बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कोयम्बटूर से विधायक वानथी श्रीनिवासन,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी,प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी,संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments