Wednesday 12th of August 2026 06:13:37 PM
HomeBreaking Newsबागपत जैन महोत्सव में हादसा: 7 की मौत, 65 फीट ऊंचा मंच...

बागपत जैन महोत्सव में हादसा: 7 की मौत, 65 फीट ऊंचा मंच ढहा

बागपत के बड़ौत तहसील में जैन धर्म के महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच अचानक ढह गया, जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह 7 से 8 बजे के बीच हुई, जब श्रद्धालु भगवान आदिनाथ की प्रतिमा तक पहुंचने के लिए मचाननुमा लकड़ी की सीढ़ियों से चढ़ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा 65 फीट ऊंचे मंच पर रखी गई थी। भारी संख्या में श्रद्धालु मंच पर चढ़ने लगे, जिससे वजन बढ़ गया और मचान अचानक नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए खून से लथपथ घायलों को ठेलों और अन्य साधनों से अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments